सोना और चांदी हो गए सस्‍ते, आज इस रेट में मिल रही हैं कीमती धातु

नई दिल्‍ली, बिजनेस डेस्‍क। सोना और चांदी बुधवार को सस्‍ते हो गए। अक्‍टूबर डिलीवरी के Gold के दाम MCX पर बुधवार को 12 रुपए नीचे 47108 रुपए प्रति 10 ग्राम पर थे। एक्‍सचेंज पर सुबह सोना 47120 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला था। इससे पहले मंगलवार को सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की थी, जिससे स्थानीय वायदा बाजार में कारोबार के दौरान सोने की कीमत 39 रुपये तेज होकर 47,203 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 39 रुपये यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी लेकर 47,203 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। इसमें 11,123 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

दूसरी तरफ वायदा कारोबार (Commodity Market) में दिसंबर डिलीवरी की चांदी की कीमत बुधवार को 333 रुपए नीचे 63033 रुपए किलो बोली गई। इससे पहले मंगलवार को चांदी की कीमत 302 रुपये की तेजी के साथ 63,889 रुपये प्रति किलो हो गई थी। हालांकि कारोबार के अंत में यह 63366 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर डिलीवरी वाले वायदा अनुबंध का भाव 322 रुपये यानी 0.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 63,889 रुपये प्रति किलो हो गया। इस वायदा अनुबंध में 9,853 लॉट के लिये सौदे किये गये। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख को देखते हुए कारोबारियों की ताजा लिवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में चांदी का भाव 0.79 प्रतिशत की तेजी के साथ 24.20 डालर प्रति औंस हो गया।

दिल्ली सर्राफा बाजार (Delhi Sarafa Bazar) में सोना 100 रुपये घटकर 46,272 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,372 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 134 रुपये घटकर 62,639 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 62,773 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। घरेलू शेयर बाजारों में तेजी को देखते हुए विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार के आरंभिक कारोबार में ही रुपया चार पैसे बढ़कर 73.25 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस पर बोला गया। वहीं चांदी 24.16 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

देशभर में सितंबर में सामान्य से अधिक होगी बारिश, जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार देश में अगस्त महीने में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है जो की आइएमडी की भविष्यवाणी से उलट है लेकिन सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार अगस्त में सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, पीटीआइ। अगस्त में भले ही मानसून की बारिश सामान्य से कम हुई हो, लेकिन सितंबर इस कमी को पूरा कर देगा। मौसम विभाग के अनुसार, देश में अगस्त महीने में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जो की आइएमडी की भविष्यवाणी से उलट है, लेकिन सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक होने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय मोहपात्र ने बुधवार को कहा कि सितंबर में मध्य भारत के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।

उन्होंने कहा कि मानसून की कमी अब नौ प्रतिशत पर है और सितंबर के दौरान अच्छी बारिश के कारण इसके और कम होने की उम्मीद है। अगस्त से पहले जून में भी सात फीसदी कम बारिश दर्ज की गई थी। देश में अगस्त में सामान्य से 24 प्रतिशत कम बारिश हुई, लेकिन सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। आइएमडी ने सितंबर महीने के लिए अपने पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई है। महापात्र ने यह भी कहा कि उत्तर और पूर्वोत्तर भारत और दक्षिण भारत के दक्षिणी हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून के एक जून से 30 सितंबर तक चार महीने के मौसम में लगातार दो महीनों में बारिश की कमी से इस साल सामान्य से कम मानसूनी बारिश की आशंका है। आइएमडी ने पूर्व में इस साल सामान्य मानसून का अनुमान जताया था। मौसम का अनुमान जताने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने इस साल के अपने पूर्वानुमान को घटाकर ‘सामान्य से कम’ मानसून श्रेणी का कर दिया।

आइएमडी ने अगस्त महीने की शुरुआत में कहा था कि 2021 के दक्षिण-पश्चिम मानसून मौसम के दूसरे हिस्से (अगस्त से सितंबर) के दौरान पूरे देश में बारिश सामान्य रहने की संभावना है। आइएमडी के देश के विभिन्न हिस्सों को कवर करने वाले चार संभाग हैं। उत्तर-पश्चिमी भारत में सामान्य से 13 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। इस क्षेत्र में उत्तर भारतीय मैदानी इलाके और पर्वतीय राज्य आते हैं। मध्य भारत संभाग में 14 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इस क्षेत्र में गुजरात, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र शामिल हैं। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों सहित पूर्वी और पूर्वोत्तर संभाग में वर्षा में आठ प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जबकि दक्षिणी राज्यों को कवर करने वाले दक्षिण संभाग में सामान्य से पांच फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है।

यूपी फिल्म सिटी के डीपीआर पर शासन ने लगाई मोहर

• अगले वर्ष के शुरुआती महीने में फिल्म सिटी के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

• फिल्म सिटी को तीन चरणों में बनाया जाएगा।

इस फिल्म सिटी के निर्माण में हजारों लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद।

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी के निर्माण की तैयारियों ने अब तेजी पकड़ ली है। बीते दिनों यमुना एक्सप्रेसवे विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-21 में पीपीपी माडल पर बनाई जाने वाली फिल्म सिटी की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर शासन ने मुहर लगा दी है। अब डीपीआर बनाने वाली कंपनी तीन सप्ताह में बिड डाक्यूमेंट तैयार करेगी, जिसके बाद ग्लोबल टेंडर जारी किया जाएगा। अब सब कुछ योजना के अनुसार हुआ तो अगले वर्ष के शुरुआती महीने में फिल्म सिटी के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।

इस फिल्म सिटी का निर्माण 3 चरणों में किया जाएगा

तीन चरणों में विकसित की जाने वाली इस फिल्म सिटी के फर्स्ट फेज में फिल्म स्टूडियो, खुला एरिया, एम्यूजमेंट पार्क, विला आदि तैयार किए जाएंगे। यमुना सिटी में छह हजार करोड़ की लागत से एक हजार एकड़ में ये फिल्म सिटी तैयार होगी।
एक हजार एकड़ भूमि पर बनाई जाने वाली ये इंटरनेशनल फिल्म सिटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। सीएम योगी ने पिछले वर्ष दिसंबर में एक विश्वस्तरीय फिल्म सिटी का निर्माण राज्य में करने का फैसला किया था। जिसके तहत यीडा के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ भूमि फिल्म सिटी के लिए चिन्हित की गई। यूपी की इस पहली फिल्म सिटी में विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीकों को शामिल किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि इस फिल्म सिटी का एक बड़ा हिस्सा डिजिटल टेक्नोलाजी से जुड़ा होगा। फिल्मों में डिजिटल माध्यमों के बढ़ते चलन के कारण यीडा के सेक्टर-21 में बनायी जाने वाली इस फिल्म सिटी को इन्फोटेनमेंट सिटी कहा जाएगा

निर्माण करने वाली कंपनी के साथ 40 साल का एग्रींमेंट
फिल्म सिटी का निर्माण करने वाली कंपनी के साथ 40 साल का एग्रीमेंट होगा। कंपनी को लीज के बजाय लाइसेंस दिया जाएगा। तीन चरणों में विकसित होने वाली फिल्म सिटी के पहले चरण में फिल्म स्टूडियो, खुला एरिया, एम्यूजमेंट पार्क, विला आदि तैयार किए जाएंगे। अथारिटी अधिकारियों का कहना है कि पहले ही चरण में फिल्म शूटिंग से जुड़ा 80 प्रतिशत हिस्सा तैयार कर लिया जाएगा।

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
नोएडा फिल्म सिटी में थ्री डी स्टूडियो होंगे। 360 डिग्री पर घूमने वाले सेट होंगे। इसके साथ ही साउंड रिकॉर्डिंग, एडिटिंग व एनिमेशन स्टूडियो भी बनाए जाएंगे। फि‍ल्म विश्वविद्यालय भी बनेगा जहां पढ़ाई के साथ साथ फिल्मों से जुड़े सब्जेक्ट पर शोध होगा। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए विशेष स्टूडियो बनाए जाएंगे। फिल्म शूटिंग के लिए बनाए जाने वाले इन्फ्रास्ट्रक्चर को इस तरह से बनाया जाएगा, ताकि लोग इसे देखने आ सकें। यहां पर कॉमन फैसिलिटी सेंटर भी बनेगा जहां फिल्म से जुड़ी हुई सारी सुविधाएं मिलेंगी। फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए आने वाले अभिनेता तथा स्टाफ के लिए होटल ) बनाया जाएगा, इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा।

शिवलिंगी पौधे का रोपण

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र। मंगलवार को वैश्विक स्तर पर अपने गुणों के लिए विख्यात शिवलिंगी पौधे को वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी के गांव स्थित परिसर मड़ई, तियरा में रोपित किया गया ।
जमशेदपुर टाटा में भी उद्योगपति रतन टाटा ने इसे अपने सार्वजनिक उद्यान में लगा रखा है। बंगलौर के रामकृष्ण मिशन आश्रम में भी यह वृक्ष अपने विशिष्ट गुणों से सुशोभित हो रहा है। देश के कई अन्य स्थानों पर भी इसे देखा जा सकता है।
गुजरात में इसे कैलाशपति व शिवलिंगी बोलते हैं, आंध्रप्रदेश में नागलिंगम, महाराष्ट्र में कैलाशपति , तमिलनाडु व आसाम में नागलिंगम, पश्चिम बंगाल में कमान गोला बोला जाता है।

रूस में इसे कुरूपिता गिवानस्किया , जर्मनी में कैनान कुगेलबम , फ्रांस में कॉरोपसमाउ बोला जाता है।
यह couroupita guianensis ग्रुप का Royal paradise rare common ball tree है । इसे 1775 में लेसिथिसासी ने पहलीबार वर्णित किया था।
पर्यावरण सरंक्षण को समर्पित संस्था ” हरि छाया ” के सुमित शाह ने विजय शंकर चतुर्वेदी के अनुरोध पर हैदराबाद से मंगा कर इसे रोपित कराया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार विजय शंकर चतुर्वेदी ने इस वृक्ष के औषधीय और पर्यावरणीय गुणों पर प्रकाश डाला।

विन्ध्य संस्कृति शोध समिति के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने वृक्षों को मानवता का मित्र बताते हुए ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण पर जोर दिया । इस अवसर पर समाजसेवी कृपाशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि प्रकृति हमें सब कुछ देती है बावजूद हम उसका संरक्षण नहीं करते, उन्होंने कहा कि वृक्षों की देखभाल को अपनी दैनिक जीवनचर्या में शामिल करने की जरूरत है। राजन चतुर्वेदी ने कहा कि पेड़ पौधे हमें जीवन देते हैं, बावजूद हम उन्हें नष्ट करते हैं जो अफसोसजनक है। सुमित शाह ने बताया कि सोनभद्र की धरा को हरा भरा करने का उनका सपना है, वे दुर्लभ पेड़ों से यहां की धरती को परिपूर्ण कर देना चाहते हैं।

श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा सोनभद्र

• जनपद के सार्वजनिक स्थानों,मंदिरों, घरों में सजाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकिया।

रॉबर्ट्सगंज के बांके बिहारी मंदिर में सजी झांकी

• रात के 12:00 बजते ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ मंदिरों-घरों में घड़ी घंट बजने लगे।शंखनाद हुआ और लोगों ने जमकर की आतिशबाजीया।

रॉबर्ट्सगंज के ब्रह्मबाबा मंदिर मे सजी झांकी

• कृष्ण जन्म उत्सव को लेकर सभी में उत्साह दिखा और लोगों ने झांकी के सामानों की जमकर की खरीदारीया।

• झांकियों में बच्चे श्री कृष्ण- राधा के स्वरूप में दिखे जो कि आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

सोनभद्र। जिले में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जनपद के विभिन्न स्थानों पर श्री कृष्ण जन्म उत्सव की झांकियां सजाई गई। रात के 12:00 बजते ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ और पूरा जिला श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजमान हो गया।आतिशबाजीया होने लगी और शंखनाद होने लगा।

रॉबर्ट्सगंज के श्री राम जानकी मंदिर में सजी झांकी

जनपद के सार्वजनिक स्थानों मंदिरों घरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मनोरम झांकियां सजाई गई। लोगों ने पूरा दिन उपवास रखा इसको लेकर महिलाएं बच्चे बुजुर्ग सभी उत्साहित दिखे।

वही जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम दिखी पुरे दिन भर बाजारों में चहल-पहल रहा। लोगों ने झांकी के सामानों की जमकर खरीदारीया की। नगर के बांके बिहारी मंदिर, संकट मोचन मंदिर, ब्रह्मा बाबा मंदिर, साईं मंदिर सहित अन्य मंदिरों एवं  देवालयों में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां सजाई गई जैसे ही रात के 12:00 बजे श्री कृष्ण का जन्म हुआ और नगर की गलियों मोहल्लों में श्री कृष्ण के जयकारे होने लगे लोगों द्वारा आतिशबाजिया की जाने लगी।महिलाएं भजन गाने लगी- नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की।

इसके अलावा चुर्क पुलिस लाइन सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां सजाई गई। वही झांकियों में बच्चे श्री कृष्ण- राधा के स्वरूप में दिखे जो कि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बुद्धि सागर की मनाई गई 118 वीं जयंती

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष के अंतर्गत शहीद उद्यान परासी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बुद्धि सागर की 118 वीं जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिजन चंद्रकांत शर्मा, मुख्य अतिथि डॉo मार्कण्डेय रामनाथ पाठक, मुख्य वक्ता विजय शंकर चतुर्वेदी, विशिष्ट अतिथि दीपक कुमार केसरवानी रहे।

कार्यक्रम में अपना विचार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथि डॉo मार्कण्डेय रामनाथ पाठक ने कहा कि द्वापर युग में जिस प्रकार भगवान श्री कृष्ण ने मथुरा के उधार के लिए दुष्टो का विनाश किया उसी प्रकार पराधीनता के काल में भारत माता को बेड़ियो- हथकड़ियों से मुक्ति के लिए देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश भक्तो ने अपने त्याग तपस्या बलिदान और क्रांतिकारी गतिविधियों के बल पर ब्रिटिश सम्राज्य का विनाश किया और अपने देश को आजाद कराया। सेनानियो के आदर्श को हम सभी को आत्मसात है।

मुख्य वक्ता विजय शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि-पराधीन भारत में अंग्रेजों से लोहा लेने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, क्रांतिकारियों ने पूरे देश,समाज को अपना परिवार माना था और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़कर उन्होंने अंग्रेजों से मुकाबला किया इनमें कई सेनानी ऐसे हैं जो ब्रिटिश हुकूमत के प्रताड़ना के शिकार हुए, फांसी पर चढ़ाए गए, जेल और आर्थिक दंड की सजा मिली, सोनभद्र जनपद में ऐसे सेनानियों की गौरव गाथा इतिहास में दर्ज है।

विशिष्ट अतिथि एवं विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-आज पूरे देश में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इस महोत्सव के अंतर्गत सरकारी, गैर सरकारी संगठनों द्वारा अनेकों प्रकार के कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा है, जिससे लोगों में अपने पुरखों द्वारा दिए गए बलिदानों से उन्हें प्रेरणा मिल सके और देश के विकास में अपना योगदान दे सकें। एवम कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रानमति देवी और परमेश्वर शुक्ल ने अपना विचार व्यक्त किया।

अयोजित कार्यक्रम में दीवा से रामनाथ कहार, सलखन से ओम प्रकाश गोंड व राकेश कुमार गोंड, डोमख़री से परमेश्वर शुक्ल, परासी से राम निवास द्विवेदी, चन्द्रकान्त शर्मा व ज्ञान चंद्र द्विवेदी, मड़ई तियरा से विजय शंकर चतुर्वेदी, राबर्ट्सगंज से राहुल केसरवानी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार एवं शिक्षक भोलानाथ मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर बब्बू तिवारी,राजेश द्विवेदी, कौशलेश पाठक, अजीत शुक्ला, प्रभाशंकर, प्रभुनारायण,अरविंद, प्रमोद कुमार, दुर्गावती देवी, इंद्रवती, अनिता, अंकिता, आर्या आदि उपस्थित रहे।

कृष्ण जन्म उत्सव की चल रही है जोरों-शोरों से तैयारिया

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनपद सोनभद्र में लड्डू गोपाल के आगमन की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है वही जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के मंदिरों, घरों और सार्वजनिक स्थलों पर झांकी की तैयारियां जारी है। नगर के मुख्य चौराहे पर झांकी के सजावट के सामान की बिक्री तेजी के साथ हो रही है लोग जन्माष्टमी की झांकी के तैयारियों के लिए सामानों की खरीदारी कर रहे हैं ।

रॉबर्ट्सगंज के मेन चौराहे पर जन्माष्टमी के झांकी की सजी दुकानें।

कोरोना संक्रमण का दौर अभी भी जारी है, इसको मद्देनजर रखते हुए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग जन्माष्टमी की खरीदारी एवं तैयारी कर रहे जिसमे बच्चो में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

नगर के बांके बिहारी मन्दिर, वीरकेश्वर मंदिर, शिव मंदिर,राधा कृष्ण मंदिर, हनुमान मंदिर, साईं मंदिर सहित जनपद के अन्य मंदिरों एवं देवालयों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झाकियो की तैयारिया चल रही है।

रॉबर्ट्सगंज में स्थित बांके बिहारी मंदिर (फाइल फोटो)

प्रशिक्षण से पराक्रम तक कांग्रेस विजय सेना निर्माण के तहत ओबरा नगर में कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई संपन्न

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

ओबरा,सोनभद्र। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के बैनर तले विधानसभा ओबरा में पार्टी के कार्यकर्ताओं का आज एक सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े ने प्रशिक्षण से पराक्रम तक कांग्रेश विजय सेना का निर्माण किया, और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 में हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जनता के बीच आएंगे यह हमें पूर्ण विश्वास है, उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी तथा कुछ मुख्य बिंदुओं पर चर्चा भी की जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल ओर दुगना हो गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रीय सचिव ने हमें मार्गदर्शन दिया है हम सब उसी प्रकार उनकी बातों का संज्ञान लें और 2022 में पूरी ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं। वहीं कार्यक्रम में उपस्थित नगर अध्यक्ष जय शंकर भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के समक्ष अपने नगर और वार्ड की कमेटियों पर प्रकाश डाला और वार्ड कमेटी के गठन पर विस्तार से बताया।

तथा कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कॉन्ग्रेस नेता प्रभात पांडे, आरपी त्रिपाठी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष कौशलेश पाठक आदि वक्ताओं ने अपने- अपने विचारों को व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव नागेश मणि पाठक ने किया। आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व सोनभद्र प्रभारी राजन दुबे, नगर के पदाधिकारी सुजीत कुमार, पवन झा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के संयोजक अहमद नूर खान, ईश्वर चंद, बाबू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, अहमद रजा राइन, सेवादल के मृदुल मिश्रा, युवा पूर्व जिला अध्यक्ष आशुतोष दुबे ,स्वतंत्र साहनी ,चोपन नगर अध्यक्ष शेखर सिंह, जिला महासचिव बृजेश तिवारी ,नूरुद्दीन खान, कन्हैया पांडे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ओबरा विधानसभा में आयोजित हुई कांग्रेस कमेटी की बैठक

पैरालंपिक में सिल्वर मेडल जीत भविना पटेल ने रचा इतिहास

भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक में भारत को दिलाया पहला सिल्वर मेडल, रचा इतिहास।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई।

पैरालंपिक में सिल्वर पदक विजेताभविना पटेल

नई दिल्ली, एएनआइ। भारतीय पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में रजत पदक अपने नाम किया है। भाविना पटेल महिला एकल वर्ग 4 के फाइनल में चीन की झोउ यिंग से हार गईं। इस तरह उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में सिल्वर मेडल के साथ संतोष करना पड़ा। टोक्यो में जारी पैरालिंपिक खेलों में भारत का ये पहला पदक है, जो सिल्वर मेडल के रूप में आया है। इस तरह खेल दिवस भारत के लिए खास हो गया है।

भाविना पटेल को चीन को झोउ यिंग से 3-0 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, बावजूद इसके भारत ने टोक्यो में पैरालिंपिक में पहला पदक जीत लिया है। भाविना पटेल ने रजत पदक जीता और टेबल टेनिस इतिहास में भारत के लिए यह पहला पदक भी है। इस तरह भाविना पटेल ने देश के लिए इतिहास रच दिया है। टोक्यो ओलिंपिक खेलों में भी भारत को पहला पदक रजत पदक के रूप में मिला था।
गुजरात के मैहसाणा जिले में जन्मीं भाविना पटेल ने विश्व पटल पर अपनी छाप छोड़ी है। छोटी परचून की दुकान के घर का गुजारा चालने वाले हंसमुखभाई पटेल की बेटी भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में रजत पदक अपने नाम किया है। हालांकि, उनको स्वर्ण पदक की दावेदार माना जा रहा था, क्योंकि उन्होंने फाइनल से पहले तक शानदार खेल दिखाया था, लेकिन राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

आपको बता दें, व्हीलचेयर पर खेलने वाली भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालिंपिक खेलों के फाइनल में पहला गेम 11-7 के अंतर से गंवा दिया था। ऐसे में दूसरे खेल में उनसे उम्मीद थी कि वे वापसी करेंगी, लेकिन दूसरा गेम भी वे 11-5 के अंतर से हार गईं और फिर तीसरे गेम में उनको 11-6 से हार मिली और उनका गोल्ड मेडल जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। बता दें कि सेमीफाइनल में भी उन्होंने चीन की एक खिलाड़ी से दो-दो हाथ किए थे।

पैरालंपिक में सिल्वर पदक विजेता भविना पटेल

रामनगरी अयोध्‍या में बोले महामहिम राष्‍ट्रपति कोविंद- राम सबके हैं और सबमें हैं राम

अयोध्या में राष्ट्रपति का आठ मंचों से किया गया भव्य स्वागत।

महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संबोधन में कहा कि रामकथा में सामाजिक समरसता के अनूठे उदाहरण हैं, क्‍योंकि राम सबके हैं और सबमें हैं राम।

महामहिम राष्ट्रपति का स्वागत करते कलाकार
राम जन्मभूमि परिसर में वृक्षारोपण करते महामहिम राष्ट्रपति

अयोध्या। महामहिम रविवार सुबह अयोध्या जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की।

राम कथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री योगी द्वारा अयोध्या श्री राम, सीता, लक्षमण और हनुमान की झलकी ( मूर्ति\प्रतिमा) से किया। यह पहली बार है, जब किसी राष्ट्रपति ने रामलला के दर्शन किए। इस दौरान राष्ट्रपति के स्वागत में सुप्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने रामायण सबरी का गायन किया गया।

श्री रामलला की आरती करते महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

रामायण कॉन्‍क्‍लेव में राष्ट्रपति ने कहा कि, ‘राम सबके हैं और राम सबमें हैं। रामायण में राम-भक्त शबरी का प्रसंग सामाजिक समरसता का अनुपम संदेश देता है। महान तपस्वी मतंग मुनि की शिष्या शबरी और प्रभु राम का मिलन एक भेद-भाव-मुक्त समाज व प्रेम की दिव्यता का अद्भुत उदाहरण है।

महामहिम राष्ट्रपति ने तीन परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। इसके बाद रामकथा पार्क के समीप स्थित यात्री निवास पर अयोध्या की प्राचीनता, धार्मिकता पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी व श्री रामलला का दर्शन किया तथा राम जन्मभूमि परिसर में वृक्षारोपण भी किया। जिसके पश्चात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अयोध्या रेलवे स्टेशन से लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

हनुमानगढ़ी का दर्शन,पूजन करते महामहिम राष्ट्रपति

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें