ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बालिकाओं को कानूनी अधिकार व सुरक्षा हेतु किया गया जागरूक

HIGHLIGHTS

  • ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बालिकाओं को कानूनी अधिकार व सुरक्षा हेतु किया जागरूक

सोनभद्र। मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत शुक्रवार को विमला इंटर कालेज राबर्ट्सगंज सोनभद्र में ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता और साक्षरता शिविर में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।

डिप्टी चीफ एलएडीसी सत्या रमण त्रिपाठी एवं पैनल अधिवक्ता कंचन यादव ने उपस्थित 85 से अधिक छात्र छात्राओं को कानूनी सहायता टोल फ्री 15100 सहित महिला हेल्प लाइन नंबर 1090, आपात सुरक्षा सेवा 112 हेल्पलाइन समेत साईबर फ्राड 1930 आदि की जानकारी के साथ अनैतिक देह व्यापार, गर्भ परीक्षण व समापन अपराध, मानव तस्करी, कम उम्र में विवाह का दुष्प्रभाव, मातृत्व लाभ, घरेलू हिंसा से रोकथाम में सहायता आदि की जानकारी दी।

Advertisement

  बताया कि रात्रि में महिलाओं की गिरफ्तारी और थाने पर हिरासत में रखना गैर कानूनी है, पुलिस को ऐसा करने का अधिकार नहीं है,  महिलाओं/ बालिकाओं को आश्वस्त किया कि घरेलू हिंसा, किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अत्याचार के प्रति शिकायत और न्याय हेतु उन्हें संवैधानिक अधिकार दिया गया है

Advertisment

भले ही उत्पीड़न चाहे कार्यस्थल पर मानसिक हो या शारीरिक हो, यौन उत्पीड़न, पारिवारिक उत्पीड़न, सामाजिक शोषण, अन्याय, अत्याचार की स्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में न्याय की गुहार लगाकर नि:शुल्क न्याय प्राप्त कर सकती है।

Advertisement 
Advertisement

यह आयोजन अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह के आदेशानुसार सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव के निर्देशन में
आयोजित किया गया। जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने दी।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित तरीके से किया पथ संचलन

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पूर्ण गणवेश में अनुशासित तरीके से किया पथ संचलन
  • करमा के सिरसिया ठकुराई मंडल में हुआ आयोजन

सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौरवमयी शताब्दी वर्ष के अवसर करमा के सिरसिया ठुकराई मंडल में विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में भाग लिया और अनुशासित तरीके से पथ संचलन किया। पथ संचलन का उद्देश्य समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रसार करना है।

Advertisement

पथ संचलन से पूर्व  विभाग संपर्क प्रमुख बृजेश जी द्वारा एकत्रित स्वयं सेवकों को संघ की 100 वर्ष गौरव पूर्ण यात्रा पर पाथेय प्राप्त हुआ । बौद्धिक उद्बोधन मे विभाग संपर्क प्रमुख वृजेश सिंह ने संघ के स्थापना से लेकर अब तक संघ के गौरवमयी स्मृतियों पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा आज संघ शून्य से शिखर तक पहुँच चुका है आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व की सबसे बड़ी स्वयंसेवी संस्था है।

यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है और 2025 विजयादशमी से 2026 विजयादशमी तक संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम मनाएगा।

Advertisment

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्य उद्देश्य हिंदू संस्कृति, एकता और राष्ट्रीय गौरव को बढ़ावा देना है। आज भी बहुत सारे संत महात्मा और संगठन राष्ट्र की धर्म संस्कृति की रक्षा करने के लिए तत्पर हैं संघ ने भी उसी क्रम में समाज की के पुनरुत्थान के लिए कार्य प्रारंभ किया।

Advertisement 

आरएसएस स्वयंसेवकों के माध्यम से सामाजिक सेवा, शिक्षा और चरित्र निर्माण पर जोर देता है। यह शाखाओं के जरिए शारीरिक प्रशिक्षण, अनुशासन और बौद्धिक विकास के जरिए व्यक्ति निर्माण करता है। आज संघ के समाज जीवन से जुड़े अनेक संगठन है जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं

Advertisement

और उनकी अपनी विशेष पहचान है सेवा के 1 लाख से अधिक प्रकल्प चलते हैं संघ का कार्य किसी के प्रतिक्रिया में या निषेधात्मक नहीं है यह धर्म की रक्षा करते हुए राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने के लिए एक सकारात्मक कार्य योजना लेकर चलने वाला संगठन है।

Advertisement

अब तक के इतिहास में यह सिद्ध हुआ है कि कार्य इस दिशा में बहुत हुआ परंतु उन सब के लिए आभार व्यक्त करते हुए और उनसे प्रेरणा लेते हुए हमें यह शिक्षा लेनी है कि दीर्घकाल तक कार्य करने के लिए हमें अनुशासन और संगठन करना होगा तथा अपने हृदय में अक्षय ध्येय निष्ठा जागृत रखनी होगी तभी हमें सफलता मिलेगी और भारत माता विश्व गुरु के सिंहासन पर अधिष्ठित हो सकेंगी
 

Advertisement

 पथ संचलन का कार्यक्रम राज कॉन्वेंट स्कूल करमा से करमा बाजार भ्रमण करते हुए वापस राज कॉन्वेंट स्कूल पर पथयात्रा का विश्राम हुआ।

सोनभद्र नगर प्रचारक हरेंद्र, खंड कार्यवाह कामेश,खंड संपर्क प्रमुख भूपेंद्र  ,खंड प्रचार प्रमुख संतोष ,खंड सह कार्यवाह जितेंद्र, विचार परिवार से आशुतोष सिंह अंकुर, राजेश मिश्रा, राजेन्द्र त्रिपाठी, गोपाल सिंह वैद्य, वरुण त्रिपाठी,नीरज तिवारी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी

HIGHLIGHTS

  • परेड में सम्मिलित पुलिस बल व RTC आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने हेतु लगवाई गई दौड़, अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने हेतु दिए गए आवश्यक निर्देश
  • परिवहन शाखा, आरटीसी बैरक, मेस, स्टोर रूम एवं थाने से आयी यू0पी0-112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण
  • मेस में बने भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता को किया गया चेक

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा परेड ग्राउंड, पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने हेतु समस्त RTC आरक्षियों व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण से दौड़ लगवाई गई साथ ही अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement 

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा यूपी-112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट एड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण कर उनकी नियमित साफ-सफाई, समुचित देखरेख एवं कुशल संचालन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थानों से आयी वाहनों, परिवहन शाखा, स्टोर रुम, आरटीसी मेस, पुलिस बैरक, शौचालय, कंप्यूटर कक्ष, आरटीसी स्कूल आदि का भी गहन निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान मेस में बने भोजन को खाकर उसकी गुणवत्ता को चेक किया गया ।

Advertisment

पुलिस अधीक्षक  ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ-सफाई, अनुशासन एवं कार्य के प्रति समर्पण बनाए रखने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ करें ताकि पुलिस व्यवस्था अधिक प्रभावी व जनहितकारी बन सके।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपा सरकार का उद्देश्य ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है- राज्यमंत्री 

HIGHLIGHTS

  • उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेशी मेले का भव्य आयोजन
  • मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने की प्रेस वार्ता

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देश पर जनपद  में यू०पी० इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 के तहत स्वदेशी मेले का भव्य आयोजन स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह, रॉबर्ट्सगंज में आज 9 से 18 अक्टूबर तक किया जा रहा है।

Advertisement


उद्योग विभाग द्वारा आयोजित इस मेले में जनपद के हस्तशिल्पी, कारीगर एवं स्थानीय उद्यमी अपने उत्पादों का प्रदर्शन व विपणन कर रहे हैं, जिससे दीपावली जैसे महापर्व पर आम जनमानस को स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी का सुनहरा अवसर मिल सके।

Advertisement 

उक्त बातें समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने प्रेस वार्ता में बताया, कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य ‘वोकल फॉर लोकल’ के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जैसे जनपद में ऐसे आयोजन स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और स्वरोजगार से जुड़े युवाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलते हैं।

Advertisment

मेले में उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, माटीकला बोर्ड, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह, सीएम युवा योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न विभागों द्वारा निःशुल्क स्टॉल लगाए गए हैं।

Advertisement

कुल 52 स्टॉलों में कालीन, साड़ी, चिरौंजी, राइस, मिलेट्स, आयुर्वेदिक उत्पाद, बाँस से बने हस्तशिल्प, दीपक एवं मिट्टी के उत्पाद, सौर ऊर्जा उपकरण आदि का प्रदर्शन किया जा रहा है।

सोनांचल की समृद्ध संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है, जिनमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे।

Advertisement

राज्यमंत्री ने जनपदवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुँचे, स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी करें और स्थानीय को वैश्विक बनाने में अपना योगदान दें।

Advertisement


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यातायात के नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे लोग, हुआ 423 वाहनों का चालान

HIGHLIGHTS

  • विशेष चेकिंग अभियान में  423 चालान, ब्लैक फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर व अन्य नियम उल्लंघन पर की गई प्रभावी कार्यवाही
  • मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा व सड़क सुरक्षा हेतु चलाया जा रहा विशेष चेकिंग अभियान
  • ब्लैक फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर व अन्य नियम उल्लंघन पर की गई प्रभावी कार्यवाही



सोनभद्र। सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले 423 वाहनों का चालान किया गया।

Advertisement

बतादें कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मु0) अनिल कुमार के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डा0 चारू द्विवेदी (नोडल अधिकारी-मिशन शक्ति) के पर्यवेक्षण में,

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों के पालन हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चलाए गए अभियान के दौरान निम्नलिखित उल्लंघनों पर कुल 423 चालान किए गए:

Advertisment

चालान विवरण:-
ब्लैक फिल्म (Black Film): 08
फॉल्टी नम्बर प्लेट-20
स्टंटबाजी: 04
अन्य यातायात उल्लंघन (मॉडिफाइड साइलेंसर (Modified Silencer), बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, सीट बेल्ट न पहनना आदि): 391

Advertisement



कुल चालान – 423

अभियान के उद्देश्य:-
– महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना
– सड़क सुरक्षा नियमों के पालन को सुनिश्चित करना
– अशोभनीय/असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना



आगे की रणनीति:-
इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना एवं सड़क पर यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराना है। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

*पुलिस आमजन से अपील करती है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें एवं महिला सुरक्षा को प्राथमिकता दें।*

Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बदमाशों ये सोनभद्र पुलिस है अपराध करने से पहले सौ बार सोचो नहीं तो लगेगी गोली ऐसे ही जाओगे व्हीलचेयर पर जेल… पुलिस मुठभेड़ के बाद छेड़खानी व लूटपाट करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर केस सॉल्व

HIGHLIGHTS

  • बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस, लूटे गए मोबाइल फोन व सात हजार रुपये बरामद किए गए।
  • फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

सोनभद्र। गुरुवार की देर शाम जिले के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी ढोल प्लाजा के पास पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में तीनों के पैर में गोली लगी है। तीनों बदमाश बुधवार को मारकुंडी घाटी में भाई-बहन से हुई लूट और छेड़खानी की घटना में शामिल थे। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए मोबाइल और सात हजार रुपये भी बरामद किया है। तमंचा और कारतूस भी मिला है।

Advertisement 

एसपी अभिषेक वर्मा, एएसपी अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। मधुपुर क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बुधवार की रात कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि वह चचेरी बहन को लेकर इलाज कराने बाइक से म्योरपुर जा रहा था।

Advertisement

अचानक काम पड़ने पर रास्ते से वापस लौटने लगादेर शाम इको पॉइंट के आगे पहुंचा तो पहाड़ी की ओर से आए तीन लोगों ने अचानक उसे पकड़ लिया। चाकू सटाकर उसका मोबाइल और बहन के इलाज के लिए रखी नकदी लूट लिए। बहन से छेड़खानी करते हुए सोने के कुंडल और गले की सोने की चेन भी छिन ली।

पुलिस को दी थी तहरीर
किसी तरह वह वहां से बचकर दोनों भागे और पुलिस को सूचना दी। इस तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कोतवाली प्रभारी माधव सिंह के नेतृत्व में टीम को लगाया गया था।

Advertisement

गुरुवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लोढ़ी टोल प्लाजा के पास बदमाशों की घेरेबंदी तो उनकी ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो तीन बदमाशों के पैर में लगी। एक बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान कांशीराम आवास निवासी अजय उर्फ राहुल, सोमनाथ मंदिर के पास कोलान बस्ती निवासी अगस्त उर्फ आजाद, घोरावल के लोहड़ी निवासी चंद्रभूषण खरवार के रूप में हुई। पूछताछ में तीनों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उनके पास से तमंचा, कारतूस, लूटे गए मोबाइल फोन व सात हजार रुपये बरामद किए गए। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

देर शाम इको पॉइंट के आगे पहुंचा तो पहाड़ी की ओर से आए तीन लोगों ने अचानक उसे पकड़ लिया। चाकू सटाकर उसका मोबाइल और बहन के इलाज के लिए रखी नकदी लूट लिए। बहन से छेड़खानी करते हुए सोने के कुंडल और गले की सोने की चेन भी छिन ली।

पुलिस को दी थी तहरीर

Advertisment

किसी तरह वह वहां से बचकर दोनों भागे और पुलिस को सूचना दी। इस तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कोतवाली प्रभारी माधव सिंह के नेतृत्व में टीम को लगाया गया था।

Advertisement

गुरुवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लोढ़ी टोल प्लाजा के पास बदमाशों की घेरेबंदी तो उनकी ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो तीन बदमाशों के पैर में लगी। एक बदमाश फरार हो गया। घायल बदमाशों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया।

Advertisement

सीओ ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान कांशीराम आवास निवासी अजय उर्फ राहुल, सोमनाथ मंदिर के पास कोलान बस्ती निवासी अगस्त उर्फ आजाद, घोरावल के लोहड़ी निवासी चंद्रभूषण खरवार के रूप में हुई। पूछताछ में तीनों ने घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उनके पास से तमंचा, कारतूस, लूटे गए मोबाइल फोन व सात हजार रुपये बरामद किए गए। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Advertisement

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

यूज डेटा कांस्टेन्ट में जिले को मिला राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान, नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने DM को दिया प्रमाण पत्र

HIGHLIGHTS

  • यूज डेटा कांस्टेन्ट मे जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर मिला तृतीय स्थान
  • जिलाधिकारी को नीति आयोग मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। देश के आकांक्षात्मक जनपदो में लागू शिक्षा के क्षेत्र में डैशबोर्ड टू मॉनिटर निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनपदों की यूज डेटा कांस्टेन्ट का लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में जनपद सोनभद्र को राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अकादमी के निदेशक ने जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, आईएएस को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, नीति आयोग की ओर से जनपद को ₹2,00,000 की धनराशि भी प्रदान की जाएगी।

Advertisment

यह उपलब्धि जनपद की उस नवाचारपूर्ण पहल का परिणाम है, जिसके अंतर्गत वर्ष 2022-23 में डैशबोर्ड टू मॉनिटर निपुण भारत मिशन” विकसित किया गया था। इस प्रणाली का उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों के अधिगम स्तर को क्रमिक रूप से सुधारना और उसकी सतत निगरानी करना था।

Advertisement 

कक्षावार अधिगम लक्ष्य निर्धारित किए गए और उपचारात्मक शिक्षण की मदद से छात्रों को निर्धारित स्तर तक पहुँचाया गया।
इस डैशबोर्ड के निर्माण में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) सोनभद्र का तकनीकी सहयोग मिला,

वहीं शिक्षा विभाग से शिक्षक डॉ. सूर्य प्रकाश ने अपने महत्वपूर्ण योगदान से इस पहल को साकार करने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

इस नवाचार के सकारात्मक प्रभाव थर्ड पार्टी सर्वे द्वारा भी प्रमाणित किए गए। न केवल छात्रों की उपलब्धियों में सुधार हुआ, बल्कि विद्यालयों में उपस्थिति दर बढ़ी और ड्रॉपआउट दर में कमी दर्ज हुई। राष्ट्रीय स्तर के सर्वेक्षणों एवं निपुण मूल्यांकन परीक्षाओं में भी सोनभद्र के छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा।

Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत निगरानी के लिए विकसित डिजिटल प्रणाली ने सोनभद्र को शिक्षा क्षेत्र में नवाचार का केंद्र स्थापित किया है।

Advertisement

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय ने कहा कि डैशबोर्ड आधारित व्यवस्था ने विद्यालयों की वास्तविक समय में समीक्षा, कमजोर बिंदुओं की पहचान और सुधारात्मक कदम उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Advertisment

यह उपलब्धि जिले के शिक्षकों, शिक्षा विभाग की टीम, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र तथा सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

छात्रा सुहानी बनी एक दिन की ओबरा SDM, सुनी फरियादियों की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • सुहानी बनी एक दिन की ओबरा एसडीएम, सुनी फरियाद
  • एसडीएम ने सुहानी के उज्ज्वल भविष्य की कामना

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। जनपद में सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत गुरुवार को उप जिलाधिकारी ओबरा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा कुमारी सुहानी को एक दिन उप जिलाधिकारी बनाया।

Advertisement 

इस दौरान उप जिलाधिकारी बनी सुहानी ने बगैर किसी डर व झिझक के सरकारी कार्यों को बखूबी समझा और फरियादियो की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही सम्बंधित अधिकारियो उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।

Advertisement

बताते चले कि प्रदेश सरकार द्वारा नवरात्रि के मिशन शक्ति के पांचवे चरण का शुभारम्भ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया था। जिसके तहत जनपद में कई बालिकाओ को एक दिन का थानाध्यक्ष, सीओ, बीएसए बनाया गया।

Advertisement

इसके तहत बालिकाओ के अन्दर आत्मविश्वास जगाने और सशक्तिकरण की भावना जागृत करने का उद्देश्य है। इस मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को ओबरा तहसील में उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह की पहल पर उच्च प्राथमिक विद्यालय,

बिल्ली मारकुंडी की होनहार छात्रा कुमारी सुहानी को एक दिन का उप जिलाधिकारी बनाया गया। इस दौरान एक दिन की एसडीएम बनी सुहानी ने फरियादियों की समस्याओं को बखूबी सुना और निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

Advertisement

वही सुहानी ने कहा कि उसका लक्ष्य है कि भविष्य में अपनी मेहनत और लगन से इसी कुर्सी को स्थायी रूप से हासिल कर समाज की सेवा करना है।

Advertisement


इस दौरान उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी बेटियों के जज्बे को सलाम करें जो अपने सपनो को साकार करने की राह पर हैं। समाज में बेटियों को लेकर लोगो की धारणा बदली है लेकिन अभी और बदलाव की जरूरत है।

Advertisment

इसके लिए सरकार मिशन शक्ति के तहत काम कर रही है, पर इसको सफल बनाने के लिये समाज के हर व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा। इस अवसर पर तहसीलदार, कानूनगो, अमीन, अधिवक्तागण तथा क्षेत्रीय लेखपाल उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 में जमकर थिरके महिलाएं और पुरुष, हुआ भव्य आयोजन

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 में महिलाएं और पुरुषों ने जमकर मचाया धमाल, हुआ भव्य आयोजन
  • डांडिया नाइट में कई  फेमस डीजे आर्टिस्ट, सिंगरों ने मचाया धमाल
  • महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते आए नजर

📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब की ओर से नगर के सिविल लाइन रोड पर स्थित सवेरा होटल कंपाउंड में बुधवार को देर शाम हुए सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 में महिलाएं और पुरुष भजनों, फिल्मी गीतो पर जमकर थिरके।

कार्यक्रम का शुभारंभ  मुख्यतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि महिला मोर्चा की अध्यक्ष पुष्पा सिंह सहित आयोजन समिति के पदाधिकारीयो ने मां दुर्गा की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।

Advertisement

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि  इस तरह के आयोजन से भारतीय संस्कृति और सभ्यता से युवा पीढ़ी परिचित होते हैं। साथ ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने और उत्सव का आनंद बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement

वहीं कार्यक्रम में आरजे महिमा और एंकर वर्षा ने जमकर धमाल मचाया। इसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पैजामा के पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक डांडिया स्टिक के साथ  नृत्य करते हुए नजर आए।

Advertisement

कार्यक्रम के अंत में आयोजन में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों  व समाजसेवियों को सोनभद्र डांडिया नाइट समिति ने सम्मानित किया।

Advertisement 

इस अवसर पर तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी, शालिनी केसरी, श्वेता केसरी, बिना केसरी, शालू केसरी, प्रीति केसरी, वंदना पांडे, राजेश केसरी, मिथिल केसरी, बादल केसरी, आशीष केसरी, विशाल जायसवाल,

Advertisement

अरुण शंकर पाठक, डॉ अनुपमा सिंह, आशीष केसरी, जय केसरी, सुरेश केसरी, डॉ लक्ष्मी, शिवम केसरी, सौरभ अग्रवाल, चंदन केसरी, रवि, सत्या, रूबी मौर्या, राजकुमार सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisment

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वरिष्ठ अधिवक्ता अवध नारायण राय साहब की मनाई गई पुण्यतिथि

HIGHLIGHTS

  • वरिष्ठ अधिवक्ता अवध नारायण राय साहब की मनाई गई पुण्यतिथि

सोनभद्र। सोनभद्र कानूनी परामर्श केंद्र के संस्थापक, वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजवादी चिंतक विचारक अवध नारायण राय साहब की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर 8 अक्टूबर दिन बुधवार की देर दोपहर मे  जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के न्यू कॉलोनी स्थित केंद्र के कार्यालय में संगोष्ठी/कवि गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ कथाकार, असुविधा पत्रिका के प्रधान संपादक रामनाथ “शिवेंद्र” की अध्यक्षता में हुआ।


संगोष्ठी में अपना विचार व्यक्त करते हुए कथाकार रामनाथ “शिवेंद्र” ने कहा कि-“राय साहब लोक साहित्य, लोक न्याय, लोक परंपरा के प्रति समर्पित, कानून विद, समाजसेवी, कवि, समाजवादी चिंतक थे। उन्होंने इमरजेंसी, समाजवादी आंदोलन अंग्रेजी हटाओ आंदोलन, सोनभद्र जनपद की स्थापना, मुख्यालय स्थापना, आदि अनेकों आंदोलन में भाग लिया था।

Advertisement


केंद्र के सचिव वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र बहादुर सिंह ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-“जन्म और मृत्यु प्रकृति का अटल, शाश्वत नियम है। राय साहब ने रॉबर्ट्सगंज कस्बे को एक शहर में तब्दील होते हुए देखा और अनुभव किया था, समाजवाद के प्रति समर्पित उन्होंने अपने विधिक व्यवसाय मे गरीबों, आदिवासियों, बेसहारा लोगों का निशुल्क मुकदमा लड़कर उन्हें न्याय दिलाया।

Advertisement


संगोष्ठी में विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार केसरवानी ने राय साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि-“काव्य के प्रति समर्पित, कवि सम्मेलनों में अपनी टीका- टिप्पणी के लिए जाने जाने वाले, कवि हृदय श्रोता, राय साहब के जाने के बाद कवि सम्मेलनों की हंसी ठहाके लगभग बंद हो गए हैं,

Advertisment

आज भी कवि सम्मेलन, कवि गोष्ठी के आयोजन में राय साहब जैसे सटीक, तीखी, दिल में उतर जाने वाली टीका- टिप्पणी, कविता की पंक्तियो को याद किया जाता है।

Advertisement

  इस अवसर पर रविकांत सिंह एडवोकेट, विमलेश पांडे एडवोकेट, विनोद प्रजापति, राजेश रोशन, प्रेम प्रकाश सिंह, श्रीमती रतन सिंह, श्रीमती नीतू सिंह,श्रेष्ठ सिंह, सर्वेश सिंह, श्याम कुमार तिवारी, आदि उपस्थित अधिवक्ताओं साहित्यकारों, पत्रकारों ने स्वर्गीय अधिवक्ता राय साहब को पुष्पांजलि अर्पित किया

Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें