पोस्ट ऑफिस की लचीले व्यवस्था पर भड़के BJP के पूर्व जिलाअध्यक्ष
सोनभद्र। रावटसगंज नगर स्थित प्रधान डाकघर पर शनिवार को पोस्ट ऑफिस में रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट केवल 2:00 बजे तक होने की शिकायत लगातार आ रही थी जिसको लेकर आज पोस्ट ऑफिस में डॉ धर्मवीर तिवारी अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे।
डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा की पोस्ट ऑफिस में लगातार काउंटर बाबू द्वारा 2:00 बजे तक ही स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री करने की शिकायत आती रही है जब वहां कोई जाता था तो उसको काउंटर से वापस कर दिया जाता था लगातार आम जनमानस को रजिस्ट्री या स्पीड पोस्ट या काउंटर पर पहुंचने के बाद दिक्कतों का सामना करना पड़ता था
Advertisement
पोस्ट ऑफिस के मैनेजर द्वारा जनता के हितों की अनदेखी की जा रही थी डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसी भी कीमत पर जनता की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा काउंटर बाबू मंजीत द्वारा कान में एयर फोन लगाकर कार्य किया जा रहा था
Advertisement
और एसबी सी ओ संजीव के द्वारा जिस तरीके से जनता से व्यवहार किया जा रहा था वह अनुचित है ऐसे लोगों को काउंटर पर किसी भी कीमत पर ना बैठाया जाए पोस्ट ऑफिस में समय सारणी चिपकाई
AdvertisementAdvertisement
जाए जनता के साथ मधुर व्यवहार रखा जाए आम जनमानस को कोई दिक्कत ना हो लिए डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि अगर पोस्ट ऑफिस मैनेजर से लेकर पूरा स्टाफ के कार्य प्रणाली में अगर सुधार नहीं होता तो इसकी शिकायत अधीक्षक मिलकर ऐसे कर्मचारियों को बाहर कराया जाएगा, साथ में सतीश पांडे प्रकाश श्रीवास्तव अनूप पांडे अधिवक्ता रंजीत पांडे राजकुमार श्याम कुमार आदि लोग रहे।
सोनभद्र। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा मोथा चक्रवात के कारण भारी पैमाने पर किसानों का नुकसान हुआ है
Advertisement
प्राकृतिक आपदा के कारण किसानों की लहलहाती फसल जो किसानों के लिए वरदान साबित हो रही थी अचानक प्राकृतिक आपदा के कारण फसलों का भारी नुकसान हुआ है मुख्यमंत्री जी से स्पीड पोस्ट पत्र के माध्यम से किसानों के फसलों का सर्वे कराकर उनके नुकसान का आकलन किया जाए
Advertisement
और नुकसान हुए फसल के आधार पर उन्हें मुआवजा देने की व्यवस्था की जाए ताकि इस दुख की घड़ी में किसानों को लाभ दिया जा सके डॉक्टर धर्मवीर तिवारी ने कहा अन्नदाता किसान बहुत कठोर हृदय करके
अपने फसलों का नुकसान होते अपने आंखों के सामने देखकर दुखी हो रहा है ऐसी स्थिति में सरकार अन्नदाताओं को तत्काल मुआवजा देने की व्यवस्था करें।
सोनभद्र। मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के हाइडल मैदान में शुक्रवार को प्रशासन ने प्रदर्शनी स्थल पर बुलडोजर चलवाते हुए प्रतीकात्मक ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई कुछ देर चली, जिसके बाद मैदान खाली कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रदर्शनी स्थल के बाहर लगी बांस-बल्लियां और बिजली के खंभे गिरा दिए गए। दरअसल, प्रदर्शनी आयोजकों को मैदान 26 अक्टूबर तक खाली करने की समय सीमा दी गई थी, लेकिन निर्धारित अवधि बीत जाने के बाद भी उन्होंने कोई पहल नहीं की। इस लापरवाही से नाराज सदर विधायक भूपेश चौबे ने नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि इसी मैदान पर खेल महाकुंभ का आयोजन होना है, और यदि मैदान समय से नहीं मिला तो आयोजन प्रभावित होगा। मैदान न मिलने से आक्रोशित विधायक चौबे सड़क पर ही खिलाड़ियों के नॉमिनेशन फॉर्म भरने लगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन मैदान उपलब्ध नहीं कराता, तो कुछ किसानों ने उन्हें आश्वासन दिया है कि धान कटाई के बाद गेहूं की बुआई न करके वे खेल आयोजन के लिए खेत उपलब्ध कराएंगे। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि आयोजक जल्द ही मैदान खाली कर देंगे।
सोनभद्र। जनपद में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर विधायक खेल महाकुंभ का रजिस्ट्रेशन का शुभारम्भ सदर विधायक भूपेश चौबे ने हाईडिल खेल मैदान का खेलेगा युवा तो बढ़ेगा सोनभद्र व खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया नारो के साथ परिक्रमा कर स्वयं लोगो का रजिस्ट्रेशन किया।
Advertisement
इसके साथ ही विधायक खेल महाकुंभ का आन रजिस्ट्रेशन फार्म भरा। इस दौरान सदर विधायक ने बताया कि विधायक खेल महाकुंभ का सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर रजिस्ट्रेशन शुरू होता है,
Advertisement
आज इस मौके पर हाईडिल खेल मैदान में विविध कार्यक्रम आयोजित होना था लेकिन प्रदर्शनी लगी होने के कारण कार्यक्रम को संक्षिप्त करना पड़ा और लोगो का रजिस्ट्रेशन फार्म सड़क पर बैठ कर भरना पड़ रहा है।
Advertisement
विधायक खेल महाकुंभ के रजिस्ट्रेशन का शुभारम्भ करते हुए विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सोनभद्र नगर में एक ही खेल मैदान है जिसे जिला प्रशासन व बिजली विभाग प्रदर्शनी लगाने वालो दे देता है।
Advertisement
इस मैदान को खाली करा कर तय समय पर खेल शुरू कराने के लिए प्रदर्शनी वाले को 26 अक्टूबर तक मैदान खाली करने को कहा गया था लेकिन 31 अक्टूबर तक मैदान खाली नही किया गया।
इस सम्बंध में जिला प्रशासन और मेला लगाने वालों से जल्द मैदान खाली करने को कहा गया है ताकि पिच और मैदान की मरम्मत का कार्य पूर्ण कराकर तय समय पर विधायक खेल महाकुंभ का शुभारम्भ कराया जा सके।
Advertisement
विधायक ने कहा कि विधायक खेल महाकुंभ का 31 अक्टूबर सरदार पटेल की जयन्ती पर रजिस्ट्रेशन, 25 दिसम्बर अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर खेल का प्रारम्भ और 12 जनवरी स्वामी विवेकानन्द की जयन्ती युवा दिवस पर खेल का समापन होता है।
Advertisement
सोनभद्र नगर में हाईडिल मैदान ही है जहां विधायक खेल महाकुंभ सहित अन्य खेलों का आयोजन होता है लेकिन इस मैदान को भी बिजली विभाग मेला लगाने वालों को दें देता है जो मैदान को पूरी तरह से खराब कर देते है। जिसकी वजह से मैदान को खेलने लायक बनाने में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है जिसमें काफी वक्त लगता है अगर हाईडिल मैदान से मेला जल्द नही हटता है तो समय पर खेल प्रारम्भ करा पाना मुश्किल होगा।
AdvertisementAdvertisement
वही विधायक ने कहा कि विधायक खेल महाकुंभ के आयोजनक लिए किसान अपनी जमीन देने को तैयार है, अन्नदाताओं का कहना है कि धान की फसल कटते ही उनके खेतो में खेल के आयोजन के लिए काम शुरु कराये वह गेंहू की फसल नहीं बोयेंगे।
इस सम्बंध में विधायक ने अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही मैदान को खाली कराने का निर्देश दिया है। जिसके बाद तहसीलदार सदर अमित सिंह और सीओ नगर मौके पर पहुंच कर नगर पालिका के जेसीबी से प्रदर्शनी के बाहरी हिस्से को हटवाया तथा जल्द ही हाईडिल मैदान खाली करने को मेला संचालक को कहा।
Advertisement
इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला खेल अधिकारी, जिला मंत्री सन्तोष शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्रा, विकास मिश्रा, शिब्बू चौबे, पूर्व मण्डल अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र ने लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल कि 150वीं जयन्ती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में नगर के विवेकानन्द प्रेक्षागृह से शीतला मंदिर मेन चौक से होते हुए स्वर्ण जयन्ती चौक पर समापन किया गया।
Advertisement
रन फॉर यूनिटी के माध्यम से भाजपा ने एकता का संदेश दिया और सभी वर्गाे के लोग इस दौड़ मे शामिल हुए। भारत के लौहपुरुष भारत रत्न एकता व अखण्डता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जन्म जयन्ती हर्षोल्लास के साथ जनपद के सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
Advertisement
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने कहा कि भारत के प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल राष्ट्र के गौरव थे उनकी अखण्ड भारत के निर्माण मे महत्वपूर्ण भूमिका रही इसके कारण एक भारत श्रेष्ठ भारत बनकर उभरा है।
Advertisement
आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश और प्रदेश कि भाजपा सरकार सरदार पटेल के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने के लिए कार्यरत् है, जबकि विपक्ष समाज को बांटने कि राजनीति कर रहा है तक भारतीय जनता पार्टी कि जिम्मेदारी है कि एकता और अखण्डता के संदेश को हर गांव तक पहुंचाये।
Advertisement
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्तूबर को मनाई जाती है। इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। सरदार पटेल का देश की आजादी में खास योगदान रहा।
Advertisement
स्वतंत्रता के बाद छोटी-बड़ी रियासतों को जोड़कर भारत के अधीन लाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। आजादी के दौरान भारत छोटे-छोटे 562 रियासतों में बंटा था, जिन्हें विलय करना आसान नहीं था सरदार पटेल के लिए यह चुनौती थी,
Advertisement
उन्होंने अपनी बुद्धि व अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सभी को एकता के सूत्र में बांधा। सरदार पटेल के योगदान के कारण उनकी जयंती को एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं, सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा है।
Advertisement
रन फॉर यूनिटी में जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, यात्रा के लोकसभा संयोजक नागेश्वर देव पाण्डेय,
श्रवण गोंड़, पूर्व सांसद नरेन्द्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, ओमप्रकाश दूबे, रमेश पटेल, रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, कमलेश चौबे, मनोज सोनकर, सुनिल सिंह,
जनपद सोनभद्र में गूँजी एकता की हुंकार- रन फॉर यूनिटी में उमड़ा जनसैलाब, सोनभद्र में हर कदम बोला, एक भारत, श्रेष्ठ भारत
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर सोनभद्र पुलिस द्वारा “RUN FOR UNITY” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, पुलिसकर्मियो को दिलाई गई शपथ
सोनभद्र। शुक्रवार को भारत के लौह पुरुष, स्वतंत्र भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद सोनभद्र में राष्ट्रीय एकता दिवस (National Unity Day) बड़े उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया।
Advertisement
नगर के शीतला चौक रॉबर्ट्सगंज से बढ़ौली चौक रॉबर्ट्सगंज तक भव्य “RUN FOR UNITY” (एकता दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया,* जिसका उद्देश्य समाज में एकता, अखण्डता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करना रहा।
Advertisement
कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा फ्लैग ऑफ कर किया गया। “रन फॉर यूनिटी” में जनपद के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाएँ, छात्र-छात्राएँ, खिलाड़ी, सम्मानित नागरिक एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ के दौरान प्रतिभागियों द्वारा “एक भारत – श्रेष्ठ भारत”, “एकता का संकल्प”, तथा “सरदार पटेल अमर रहें” जैसे नारों से वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।
AdvertisementAdvertisement
कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द एवं सामुदायिक समरसता को सुदृढ़ करना रहा।
कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा –
“सरदार वल्लभभाई पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और अद्भुत नेतृत्व से देश को एक सूत्र में पिरोया। आज का दिन हमें यह स्मरण कराता है कि एकजुट भारत ही सशक्त भारत है।”*
“RUN FOR UNITY”* के समापन पर प्रतिभागियों ने जोशपूर्ण वातावरण में “भारत माता की जय” और “एकता अमर रहे” के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया।
Advertisement
साजजनपद सोनभद्र में गूँजी एकता की हुंकार- रन फॉर यूनिटी में उमड़ा जनसैलाब, सोनभद्र में हर कदम बोला, एक भारत, श्रेष्ठ भारत
Advertisement
राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर सोनभद्र पुलिस द्वारा “RUN FOR UNITY” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
Advertisement
2xपुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पुलिस कार्यालय पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, पुलिसकर्मियो को दिलाई गई शपथ
Advertisement
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, तत्पश्चात समस्त पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी ने भारत की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को अक्षुण्ण रखने, तथा विविधता में एकता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
Advertisement
इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर भी *“RUN FOR UNITY”* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिसकर्मियों एवं आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए राष्ट्रीय एकता और सौहार्द का संदेश दिया। सभी प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना परिसरों में सरदार पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
Advertisement
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारीगण: अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ० चारु द्विवेदी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सोनभद्र मो0 नदीम सहित जनपद के अन्य अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
सोनभद्र। आधुनिक भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं महान समाजवादी नेता चिंतक एवं विचारक आचार्य नरेंद्र देव की जयंती जिला पार्टी कार्यालय पर मनाई गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
Advertisement
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव एवं सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि सरदार पटेल जी का बहुत बड़ा योगदान रहा है देश को एकजुट किया और रियासतों को खत्म किया और आचार्य नरेंद्र देव जी समाजवादी विचारों से प्रभावित थे वह जनक हैं।
Advertisement
समाजवादी आंदोलन के आज हम सब लोग मिलकर उन्हें याद कर रहे हैं। देश की खुशहाली का रास्ता समाजवादी आंदोलन से ही होगा।
Advertisement
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव महान पुरुषों के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं और इसी के साथ-साथ हर समाज को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं।
लेकिन भाजपा सरकार हर वर्ग को धरातल में मिलने का काम कर रही है जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
Advertisement
संगोष्ठी को समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राम भरोसे सिंह पटेल, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, संजय यादव ने सम्बोधित किया।
इस मौके पर मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल प्रधान, परमेश्वर यादव, मन्नू पाण्डेय, गीता गौर, जयप्रकाश उर्फ चेतूर पाण्डेय, डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल, अशोक, विवेक समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोनभद्र। राष्ट्रीय एकता दिवस व सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयन्ती पर जिले में विविध कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यूनिटी मार्च रिमझिम वर्षा के फुहारों के बीच डायट परिसर से यूनिटी मार्च निकाला गया।
इसके बाद जिलाधिकारी ने आत्म निर्भर भारत की शपथ दिलाया व स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया। वही लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित मेला लगाया गया।
Advertisement
यूनिटी मार्चः- लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ जनपद में कार्यक्रम के तहत समय डायट परिसर में हरी हरी झण्डी दिखाते हुए प्रारंभ होकर सोनभद्र नगर के स्वर्ण जयन्ती चौके तक यूनिटी मार्च निकाली गयी एवं आमजन में राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया गया।
Advertisement
प्रतिभागियों ने “एक भारत श्रेष्ठ भारत”, “एकता में ही शक्ति है” जैसे नारों के साथ देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वर्ण जयन्ती चौक में आत्म निर्भर भारत की शपथ भी दिलायी, मैं स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेता हूँ।
Advertisement
मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि दैनिक जीवन में यथासंभव भारत में निर्मित वस्तुओं का ही उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत बनाने में अपना सहयोग दूंगा। साथ ही दूसरों को भी स्वदेशी अपनाने हेतु प्रेरित करूंगा।
Advertisement
यूनिटी मार्च के पश्चात डायट परिसर में “सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि एवं राष्ट्रनिष्ठा से देश की रियासतों का एकीकरण कर भारत की अखंडता को सशक्त किया।
Advertisement
उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है कि हम सभी देश की एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को सदैव बनाए रखें। राष्ट्रीय एकता दिवस हमें यह स्मरण कराता है कि विविधता में एकता ही भारत की पहचान है। हमें समाज में सौहार्द, एकजुटता और साम्प्रदायिक सद्भाव को सशक्त करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए।
Advertisement
स्वदेशी उत्पाद स्टालः- लौह पुरुष, सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित लगाये गये मेला में विभिन्न उत्पादों से सम्बन्धित सामग्री का जिलाधिकारी द्वारा अवलोकन किया गया।
इस दौरान उन्होंने ग्रामोद्योग विभाग द्वारा तैयार की गयी कालीन, नमकीन आदि सामग्री की खरीदारी भी कियें और जनमानस से भी अपील किये कि स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित सामग्री की खरीद करें और उसे अपने दैनिक उपयोग में लायें।
Advertisement
इस अवसर पर रेशम विभाग, उद्योग विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग, सोलर हनुमत लाईट सहित विभिन्न विभागों के स्वदेशी उत्पादों से सम्बन्धित स्टाल लगाये गये।
Advertisement
उपस्थित अधिकारीगणः- इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा,
Advertisement
क्रीड़ाधिकारी शमीम अहमद, तहसीलदार सदर अमित सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग विनोद चौधरी,
Advertisement
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं, विशिष्ट स्टेडियम तियरा के तीरंदाजी के बच्चें सहित जन मानस ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया।
सोनभद्र। यूपी सरकार के राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव सिंह गोंड के साथ चल रही स्कॉट वाहन पर गुरुवार की रात मनबढ़ों ने हमला करने की कोशिश की। मंत्री जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला लौट रहे थे।
मनबढ़ों ने उनके वाहन को भी ओवरटेक कर रोकने की कोशिश की। मामला संज्ञान में आते हैं पुलिस महकमा सतर्क हो गया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कार को सीज कर दिया है। उधर पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में जगह जगह दबिश दे रही हैं।
Advertisement
राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड ने बताया कि वह अपने क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव तिवारी के साथ रॉबर्ट्सगंज से डाला लौट रहे थे। लोढ़ी में टोल प्लाजा पार करने के बाद दूसरे जिले नंबर की एक कार अचानक उनके पीछे लग गई।
Advertisement
रास्ते में कई जगह ओवरटेक कर उनके वाहन को रोकने का प्रयास किया। चोपन पुल से पहले कार सवार रुके। एस्कार्ट के आगे निकलने के बाद ब्रेकर पर जैसे ही मंत्री के वाहन की गति धीमी हुई तो वह सामने आ गए। वाहन को रोकने की कोशिश की।
Advertisement
उनकी मंशा भांपते हुए चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया। सोन नदी पुल पार करते ही बैरियर पर वाहन रोक दिया। सूचना मिलते ही तत्काल चोपन एसओ कुमुद शेखर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। तब कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए थे।
Advertisement
पुलिस कार को कब्जे में लेकर थाने लाई। उधर एसपी के निर्देश पर फोर्स के साथ रात में ही सिटी सीओ रणधीर मिश्रा आरोपियों को पकड़ने में जुट गए। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि कार अंकित मिश्रा की बताई जा रही है।
Advertisement
पुलिस केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पकड़े गए आरोपी अंकित मिश्रा ने बताया कि वह कार चला रहा था। कार में पंकज अग्रहरि और शुभम सोनी बैठे थे।
Advertisement
उन दोनों की तलाश की जा रही है। एसपी ने कहा कि अब तक की जांच में पता चला कि है कि मंत्री जी के चल रहे स्कॉट वाहन से पास लेने को लेकर कार सवार लोगों की कुछ आपस में कहासुनी हुई थी।
Advertisement
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अशांति का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कहा कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोनभद्र। जनपद में शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य को पूरा करे तथा जमीन विवाद का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाय। उक्त निर्देशजिलाधिकारी ने की कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक में दिया।
जिलाधिकारी बीएन सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक की, बैठक में जिलाधिकारी ने माानक के मुताबिक वसूली के लक्ष्य को पूरा करने, तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली6की कार्यवाही करने,
Advertisement
आर०सी० का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये।
Advertisement
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित महीने के अनुरूप लक्ष्य वसूली के कार्य में तेजी लाया जाये, जिससे राजस्व वसूली के प्रगति में तेजी लाया जा सकें, इस कार्य में शिथिलता न बरती जायें, लक्ष्य पूरा न करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाये।
Advertisement
उन्होंने कहा कि तहसीलों का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से करने के लिए कड़ाई के साथ उप जिलाधिकारी व तहसीलदार राजस्व कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
Advertisement
उन्होंने कहा कि राजस्व मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाय, जमीनी विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाये, किसी भी हाल में जनता के साथ अन्याय न होने पायें, इसका भी ध्यान दिया जाये।
Advertisement
बैठक अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।