कफ सिरफ तस्करी का मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की थी तैयारी

HIGHLIGHTS

  • कोडीन कफ सिरफ तस्करी के मास्टरमाइंड के पिता को सोनभद्र पुलिस ने कोलकाता से किया गिरफ्तार
  • सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कफ सीरप तस्करी का मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल गिरफ्तार
  • विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, ड्रग माफिया शुभम जायसवाल का पिता है
  • चन्दौली, जौनपुर व गाजीपुर की पुलिस भोला प्रसाद जायसवाल की कर रही थी तलाश

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा ड्रग माफियाओं एवं कफ सीरप तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के खुलासे को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित सोनभद्र पुलिस, एसआईटी व एसओजी टीम सोनभद्र ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

इस टीम द्वारा कोलकाता में कफ सीरप तस्करी के मास्टरमाइंड भोला प्रसाद जायसवाल पुत्र रामदयाल, निवासी ए-924/जे, कायस्थ टोला, प्रहलाद घाट, आदमपुर, जनपद वाराणसी को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह विदेश भागने की तैयारी में था। गिरफ्तारी के उपरांत पुलिस द्वारा कोलकाता में ट्रांजिट रिमांड हेतु माननीय न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसके क्रम में आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर सोनभद्र लाया जाएगा।

Advertisement

सोनभद्र पुलिस ने कफ सीरप बरामदगी के पूरे मामले का खुलासा तब किया जब 18 अक्टूबर को जनपद में चेकिंग के दौरान दो कंटेनरों से कुल 1,19,675 कफ सीरप की शीशियाँ बरामद की गई थी। इसके अतिरिक्त, आरोपी बृज मोहन व शिवहरि की सूचना के आधार पर सोनभद्र पुलिस ने गाज़ियाबाद में संयुक्त कार्यवाही कर बार ट्रकों से भारी मात्रा में कफ सीरप तथा ₹20 लाख फेर्डिंग की नकदी बरामद की थी।

Advertisement

इस मामले की जांच से स्पष्ट हुआ कि भोला प्रसाद जायसवाल द्वारा मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची (झारखंड) के माध्यम से बड़े पैमाने पर कफ सीरप की नकली बिलिंग कर विभित्र जनपदों में अवैध वितरण किया जा रहा था। एसआईटी जांच में जनपद भदोही, चंदौली, वाराणसी व सोनभद्र में लगभग ₹25 करोड़ के फर्जी लेन-देन का खुलासा हुआ, जिनमें से अधिकांश फर्म धरातल पर अस्तित्वहीन पाई गईं। जिसके संलिप्त खातों को फ्रीज कराया गया है।

Advertisement

वहीं 29 नवम्बर को ड्रग इंस्पेक्टर राजेश मौर्य द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) (A) भारतीय न्याय संहिता तथाधारा 27 (A), 29 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।

Advertisement 

ड्रग इंस्पेक्टर के एफआईआर में उल्लेखित है कि ग्राम बरकरा की फर्जी फर्म माँ कृपा मेडिकल एवं मेसर्स शिवक्षा प्रा० लिमिटेड द्वारा 01.04.2024 से 23.08.2025 तक 7,53,000 शीशियाँ Phensedyl Syrup अवैध रूप से काले बाजार में खपाई गईं। उक्त संगीन आरोपों के आधार पर सोनभद्र पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा भोला प्रसाद जायसवाल की गिरफ्तारी की गई।

Advertisement

इस कोडीन युक्त कफ सिरफ तस्करी मामले का मास्टर माइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल जनपद सोनभद्र पुलिस सहित चंदौली पुलिस, जौनपुर पुलिस व गाजीपुर पुलिस तलाश कर रही थी। जिसमे सोनभद्र पुलिस भोला प्रसाद जायसवाल को कोलकाता गिरफ्तार करने में सफल रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ.अनुपमा को किया सम्मानित

HIGHLIGHTS na

  • डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने डॉ.अनुपमा व पवित मौर्या को किया सम्मानित

सोनभद्र। जिले मे पिछले कई सालों से समाज की सेवा में निरंतर समर्पण और अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा का परिचय देने वाली डाक्टर को सम्मानित किया गया ।



डॉ अंजनी कुमार मौर्या ने बताया की बीते शनिवार को अंधरापुल स्थित एक होटल में आभार समर्पण का कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा दर्जनों डॉक्टरों को सम्मानित किया गया जिसमे जनपद सोनभद्र के एक प्रसिद्ध हॉस्पिटल की डॉ. अनुपमा मौर्य, वरिष्ठ स्त्री, प्रसूति एवं बांझपन रोग विशेषज्ञ को भी सम्मानित किया गया।

Advertisement

वहीं डॉक्टर अनुपमा मौर्य ने बताया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य द्वारा बताया गया महिलाओं का स्वास्थ्य परिवार और समाज दोनों की नींव है। इसलिए जरुरी है कि महिलाएं अपनी दिनचर्या में संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच को प्राथमिकता दें।

Advertisement 

अक्सर महिलाएं परिवार को संभालते-संभालते अपने स्वास्थ्य को पीछे छोड़ देती हैं, जिससे कई समस्याएं बढ़ जाती हैं। यदि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न किया जाए और समय पर इलाज लिया जाए, तो अधिकांश बीमारियां आसानी से नियंत्रित की जा सकती हैं। स्वस्थ रहना कोई विकल्प नहीं, बल्कि महिलाओं का अधिकार है।

Advertisement

डॉ अनुपमा मौर्या ने बताया की जिले निशुल्क शिविर कैंप लगाकर मरीजों की जांच की गई। उन्हें निशुल्क दवाएं दी गई। इसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। डॉक्टरों को उनके सेवा भाव के लिए आयोजित भव्य समारोह में सम्मानित किया जा रहा है।

Advertisement

यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा से जुड़े सभी डॉक्टरों के त्याग और उत्कृष्ट योगदान के प्रति आभार जताने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस दौरान पवित मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

68 बुलेट के मोडिफाइड साइलेंसरो को पुलिस ने जब्त कर चलाया जेसीबी

HIGHLIGHTS

  • मोडिफाइड 86 साइलेंसर पर चला बाबा का बुलडोजर
  • एडिशनल SP मुख्यालय, यातायात सिओ की मौजूदगी मे हुई करवाई
  • यातायात माह नवम्बर-2025 के तहत 68 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर जेसीबी से नष्ट सड़क सुरक्षा के प्रति सोनभद्र पुलिस की सख्त कार्रवाई

सोनभद्र। यातायात माह नवम्बर-2025 के तहत 68 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त कर जेसीबी से नष्ट सड़क सुरक्षा के प्रति सोनभद्र पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।

बतादें कि एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात माह नवम्बर-2025 के दौरान यातायात पुलिस एवं जनपदीय पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया।

Advertisement

अभियान के अंतर्गत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा बुलेट मोटरसाइकिलों में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वालों के विरुद्ध विशेष रूप से कार्रवाई की गई।

Advertisement

अभियान के दौरान कुल 68 मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए, जिन्हें को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज अन्तर्गत बढौली चौराहे पर जेसीबी से विधिवत नष्ट कराया गया।

Advertisement

Advertisement 

सोनभद्र पुलिस द्वारा की गई इस कठोर कार्रवाई का उद्देश्य—

ध्वनि प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण,

सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करना, तथा

आमजन में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

सोनभद्र पुलिस पुनः सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, वाहन में अनावश्यक परिवर्तन न करें और सुरक्षित यातायात में सहयोग प्रदान करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

डॉ. अशोक कुमार अवाक बने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष

HIGHLIGHTS

  • डॉ अवाक बने उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री डॉ अशोक कुमार अवाक को उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का प्रान्तीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। डॉ अशोक कुमार अवाक ने उन पर विश्वास व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के शीर्ष नेतृत्व विशेष रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिपाठी एवं प्रान्तीय महामन्त्री अशोक कुमार सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया कि उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के साथ मिलकर शिक्षकों के हितों की लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में भाजपाइयों ने सुनी PM मोदी की मन की बात

HIGHLIGHTS

  • मन की बात से देश के विभिन्न क्षेत्रों के सामूहिक प्रयासों को जनता के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लाया- डॉ. धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र। रविवार को देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री की मन की बात सोनभद्र नगर के टैगोर नगर वार्ड नंबर 8 बूथ संख्या 11 पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में रेडियो पर सुनी गई जिसमें माननीय प्रधानमंत्री जी ने कहा कि देश में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन, खेलों में भारत की उपलब्धियों और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की ऊंची उड़ान आदि मुद्दों पर अपने विचार रखे।

खेलों के लिहाज से भी ये महीना भारत के लिए सुपरहिट रहा। पहले महिला टीम ने वर्ल्ड कप जीता। कुछ दिनों पहले ही बधिर ओलंपिक में 20 मेडल जीते। हमारी महिला टीम ने कबड्डी वर्ल्ड कप जीता। वर्ल्ड बॉक्सिंग में भी हमारे खिलाडियों ने 20 पदक जीते। हमारी ब्लाइंड महिला टीम ने बिना कोई मैच हारे वर्ल्ड कप जीता। इस टीम का हौसला और जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है।

Advertisement

ये जीत हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी।’ प्यारे देशवासियों मैं आप सभी से वोकल फॉर लोकल के मंत्र को साथ लेकर चलने की अपील करता हूं। हाल ही में जी20 सम्मेलन के दौरान मैंने वैश्विक नेताओं को ऐसे उपहार भेंट किए, जो वोकल फॉर लोकल के मंत्र को बढ़ावा देते हैं। मैंने जापान की प्रधानमंत्री को भगवान बुद्ध की चांदी की प्रतिमा भेंट की।

Advertisement

इटली की पीएम को करीमनगर की एक कला भेंट की। मैं चाहता हूं कि दुनिया हमारे कारीगरों की प्रतिभा को पहचाने। मुझे खुशी है कि वोकल फॉर लोकल की भावना को देशवासियों ने अपना लिया है। हाल के त्योहारों की खरीद में लोगों ने मन से भारत के उत्पादों को चुना। इस बार युवाओं ने भी वोकल फॉर लोकल के अभियान को गति दी। आगामी क्रिसमस के समय भी वोकल फॉर लोकल की भावना का ध्यान रखे।’

Advertisement

पीएम ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा, खेलों की दुनिया में भी भारत का परचम लहराया है। कुछ दिन पहले ही भारत को राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी मिलने का भी एलान हुआ। ये उपलब्धियां देश की हैं, देशवासियों की है। और ‘मन की बात’ देश के लोगों की ऐसी उपलब्धियों को, लोगों के सामूहिक प्रयासों को जन-सामान्य के सामने लाने का एक बेहतरीन मंच है।

Advertisement 

आजकल हमारे देश में एंड्युरेंस स्पोर्ट्स की संस्कृति तेजी से उभर रही है। इससे मतलब ऐसी गतिविधियों से है, जिनमें इंसानी क्षमता की परख होती है। मुझे बताया गया है कि देशभर में हर महीने 1500 से ज्यादा एंड्युरेंस स्पोर्ट्स का आयोजन होता है, जिसमें हिस्सा लेने के लिए एथलीट्स दूर-दूर तक जाते हैं।

Advertisement

इसका उदाहरण है आयरनमैन जिसमें समुद्र में चार किलोमीटर तक तैरना, 180 किलोमीटर की साइकिल चलाना और 82 किलोमीटर तक मैराथन करना जैसे काम एक दिन में करने होते हैं। ऐसी कई और प्रतियोगिताएं हैं, जो युवाओं में काफी लोकप्रिय हो रही हैं। इनसे फिटनेस को बढ़ावा मिलता है। साथियों आपसे हर महीने मिलना मेरे लिए नया अनुभव होता है।

Advertisement

आपकी गाथाएं और आपके प्रयास मुझे प्रेरित करते हैं। आपके सुझाव मुझे इस कार्यक्रम में भारत की विविधताओं को समेटने की प्रेरणा मिलती है। सर्दियों के मौसम में आप अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। अगले महीने हम नए विषयों पर चर्चा करेंगे।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शंभू नारायण सिंह जिला मंत्री विनोद सोनी सभासद वार्ड नंबर 8 अविनाश शुक्ला योगेश सिंह संदेश पटेल श्यामू सोनी राजू तिवारी संतोष टेलर अजीत पटेल संदीप पटेल आदि लोगों उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर DM हुए नाराज, कई अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी

HIGHLIGHTS

  • विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर कई अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी

सोनभद्र। सीएम डैश बोर्ड के तहत विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान एलडीएम, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण, डीआईओएस को स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश जिलाधिकारी में दिया। इस दौरान जिलाधिकारी में कहा कि निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य को पूर्ण किया जाय।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान पीएम सूर्यघर योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत बैंकर्स द्वारा ऋण स्वीकृति की समीक्षा की गयी, समीक्षा के दौरान प्रगति धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने एलडीएम को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

Advertisement

इसी प्रकार से प्रोजेक्ट अलंकार योजना के अन्तर्गत विद्यालयों के सौन्दर्योंकरण प्रगति की समीक्षा की गयी, समीक्षा के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रगति के सम्बन्ध में संतोषजनक उत्तर नहीं दे सकें, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।

Advertisement

वही जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर घर को नल से जल योजना की समीक्षा की गयी, जिसकी प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के प्रगति के लिए समीक्षा की,

Advertisement

उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजना के छात्रों के फार्म विद्यालयों से जल्द से जल्द अग्रसारित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

Advertisement 

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का निर्देश है कि जनपद के समस्त विकास खण्डों में स्टेडियम स्थापित किये जाये, उन्होंने युवा कल्याण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि स्टेडियम हेतु प्रत्येक विकास खण्डों में उप जिलाधिकारी के माध्यम से भूमि का चिन्हीकरण किया जाये।

Advertisement



इसी प्रकार से उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता प्रान्तीय खण्ड को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्राम पंचायतों व मोहल्लों की संख्या 150 से अधिक है और वह सड़क मार्ग से अभी तक नहीं जुड़ पाये हैं, उन गांव व मोहल्लों का सर्वे कर इण्टरलाकिंग सड़क के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाये। जिससे कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप उन ग्रामों को सड़क मार्ग से जोड़ने का कार्य किया जाये।

Advertisement



समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्यों के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करना सुनिश्चित किया जायेगा।

Advertisement



बैठक में जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बीएलओ और बीएलए बैठक कर तैयार करें कार्यवृतः जिला निर्वाचन अधिकारी

HIGHLIGHTS

  • बीएलओ और बीएलए बैठक कर तैयार करें कार्यवृतः जिला निर्वाचन अधिकारी

सोनभद्र। जनपद में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्र का वितरण करेंगे तथा वितरण के उपरान्त गणना प्रपत्रों का एकत्रीकरण एवं एकत्रित गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की कार्यवाही पूर्ण कर रहे हैं।

जिन बीएलओ का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूर्ण हो गया है वे बीएलओ सम्बन्धित राजनैतिक पार्टियों द्वारा नियुक्त किये गये बीएलए के साथ मीटिंग करेगें और निर्धारित प्रारूप पर कार्यवृत्त तैयार करेगें।

जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभित्र गतिविधियां/कार्यक्रम एवं उनकी तिथियां निर्धारित है।

उन्होंने बताया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबंधित तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने की 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 09 दिसम्बर को, दावे एवं आंपत्तियां दाखिल किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर से 08 जनवरी तक,

Advertisement

नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 09 दिवम्बर से 31 जनवरी तक तथा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 07 फरवरी निर्धारित किया गया है।

Advertisement

कार्यवृत्त भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मांगे जाने पर सम्बन्धित बीएलओ, बीएलओ ऐप पर अपलोड़ कर देगें। बीएलओ बैठक में मौजूद रहे बीएलए की उपस्थिति भी अपने पास सुरक्षित रखेगें।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ज़िला कारागार में हुआ मासिक लोक अदालत का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • ज़िला कारागार सोनभद्र में मासिक लोक अदालत आयोजित
    6 चिन्हित में 1 का निस्तारण- न्यायाधीश शैलेंद्र
  • विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर आयोजित, पाकशाला, पाठशाला, चिकित्सालय, बैरकों साफ़-सफाई का निरीक्षण भी किया।

सोनभद्र। जिला कारागार सोनभद्र में शुक्रवार को मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन समेत निरीक्षण और कैदियों को मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं भोजन, चिकित्सा, स्वास्थ्य तथा रहन-सहन‌ का जायज़ा लिया गया।

Advertisement 

अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव  ने जेल लोक अदालत आयोजित कर चिन्हित 6 कैदियों की सुनवाई की। 1 बन्दी ने अपने मुकदमे में जुर्म स्वीकार करते हुए अपने मामले को अंतिम रूप से निर्णीत कराया।

Advertisement

इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन कर सामान्य और सिद्ध दोष कैदियों से एक-एक कर सामुदायिक भाव से मिले,

उनके सजा के विरुद्ध अपील के बावत् बातचीत किया, उन्हें बताया कि वह किन्हीं कारणों से प्राइवेट अधिवक्ता के माध्यम से अपील करने में सक्षम ना हो तो जेल अधीक्षक के माध्यम से सजा के विरुद्ध न्यायलय में अपील योजित कर सकते हैं।
 

Advertisement

इसके पूर्व जनपद कारागार सोनभद्र का निरीक्षण कर अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया गया कि मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों की नियमानुसार सूचना संबंधित न्यायालय में देना सुनिश्चित करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

चतरा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल समेत दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

HIGHLIGHTS

  • चतरा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल समेत दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
  • एक-एक लाख रुपये अर्थदंड, न देने पर 10-10 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में होगी समाहित
  • अर्थदंड की धनराशि में से डेढ़ लाख रुपये पीड़ित पक्ष को मिलेगा
  • साढ़े 19 वर्ष पूर्व हुए चालक शारदा प्रसाद चौबे की हत्या का मामला

सोनभद्र। साढ़े 19 वर्ष पूर्व हुए चालक शारदा प्रसाद चौबे हत्याकांड के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी चतरा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल व राजेश सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इनके ऊपर एक-,एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है।

अर्थदंड अदा न करने पर 10-10 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से डेढ़ लाख रुपये पीड़ित पक्ष को मिलेगा।दोनों दोषियों को जिला कारागार गुरमा भेज दिया गया।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक 22 फरवरी 2006 को यतींद्र सिंह यादव पुत्र श्याम राज सिंह यादव निवासी मैनपुर, थाना करगंडा, जिला गाजीपुर ने खानपुर थानाध्यक्ष को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसकी पत्नी सीमा यादव के नाम से मार्शल गाड़ी संख्या यूपी 64एफ/4993 है।

Advertisement
Advertisement

यह गाड़ी व्यक्तिगत कार्य हेतु बहनोई के पास थी। जिसका चालक शारदा प्रसाद चौबे पुत्र मदन मोहन चौबे निवासी लेबर कालोनी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जिला सोनभद्र हैं। आवश्यक कार्य से 18 फरवरी 2006 को चालक गाड़ी लेकर रॉबर्ट्सगंज गया था।

Advertisement

उसी दिन सायं 5 बजे सवेरा होटल के पास से राजेश सिंह पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी मगरहथा, थाना पन्नूगंज, जिला सोनभद्र चालक से अपनी बहन की विदाई कराने वाराणसी जाने की बात कहकर चालक को लेकर चला गया। जब गाड़ी 19 फरवरी को वापस नहीं आई तो बहनोई ने रॉबर्ट्सगंज थाने में इसकी सूचना दे दी थी।

Advertisement

21 फरवरी को पता चला कि गाड़ी को राजेश सिंह, बबलू यादव व एक अन्य व्यक्ति लेकर गए थे। 22 फरवरी को समाचार पत्र में खबर छपी थी एक व्यक्ति के शव मिलने के सम्बंध में तो थाने पर जाकर चालक के भाई विंध्यवासिनी चौबे ने अपने भाई शारदा प्रसाद चौबे की शिनाख्त की।

Advertisement 

इस तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना किया। विवेचना के दौरान धीरेंद्र पटेल का नाम प्रकाश में आया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर चतरा प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र पटेल व राजेश सिंह को दोषसिद्ध पाकर  आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

Advertisement

इनके ऊपर एक-एक लाख रुपये अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड न देने पर 10-10 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित होगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से डेढ़ लाख रुपये पीड़ित पक्ष को मिलेगा। दोनों दोषियों को जिला कारागार गुरमा भेज दिया गया। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी व शेष नारायन दीक्षित उर्फ बबलू दीक्षित एडवोकेट ने बहस की।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें