राजस्थानी गरबा में जमकर थिरकी महिलाएं और पुरुष, हुआ भव्य आयोजन

HIGHLIGHTS

  • राजस्थानी गरबा में जमकर झूमे महिलाएं और पुरुष, हुआ भव्य आयोजन
  • पारंपरिक वेशभूषा में राजस्थानी गरबा खेलते नजर आए महिलाएं और पुरुष
  • विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक कार्य करने वाले लोगों को किया गया सम्मानित

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। रविवार की देर रात हर्षोल्लास के साथ मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला शाखा और रानी सती दादी भक्त महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में राजस्थानी गरबा नाइट कार्यक्रम का आयोजन डीआर ड्रीम्स में हुआ।

जिसमें मुख्य अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने मां दुर्गा के तस्वीर पर माल्यार्पण और पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों में संस्कार, आत्मविश्वास एवं सामाजिक मूल्यों का विकास होते हैं।

Advertisement

वहीं आयोजकों ने विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने और कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के अलावा कई लोगों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में महिलाओं और पुरुषों ने जमकर ठुमके लगाए।

Advertisment

इस अवसर पर विशेष आकर्षण के रूप में महिलाओं और बच्चियों ने देवी मां के नौ रूपों का मनोहारी मंचन किया, जिसने सभी का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से नवरात्रि के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व को जीवंत किया। इसके साथ ही कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण पर भी विशेष बल दिया गया।

Advertisement

वहीं कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन ही हमारे संस्कृति धर्म को जिंदा रखे हुए है। जिससे हमारे आनी वाली पीढ़ियों को को धर्म संस्कृति को जानने का मौका मिलता है। उन्होने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए।

Advertisement 

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सोन महिला की शाखाध्यक्ष रितु जालान, रानी सती दादी भक्त महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता थर्ड, प्रांतीय संयोजक अंकिता केजरीवाल, रंजना अग्रवाल, शिला जैन, दीप्ति केडिया,

Advertisement

डॉ वीणा सिंह, डॉ नेहा सिंह, डॉ शालिनी, डॉ अखिलेश पटेल, डॉ शालिनी सिंह, श्वेता केशरी, शालिनी केसरी, श्वेता केसरी (पूजा), बिना, शालू केसरी, प्रीति केसरी के अलावा अन्य महिला और पुरुषों ने रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक डांडिया स्टिक के साथ गरबा एवं डांडिया नृत्य पेशकर सभी का मन मोह लिया। जिससे तालियों की गड़गड़ाहट और ढोल की थाप से गूंज उठा।

Advertisment
Advertisement

इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, रमेश सिंह, रामेश्वर जैन, राजकुमार अग्रवाल, रवि थर्ड, अजीत जायसवाल, रवि केजरीवाल, राजेश केशरी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सकृत चौकी का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे SP, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

HIGHLIGHTS

  • सकृत चौकी का आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे SP

Mob: 6389376273

सोनभद्र। रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा चौकी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने चौकी परिसर, अभिलेखों, मालखाना, शरवागार तथा कर्मचारियों की उपस्थिति व व्यवहार्यता की गहन समीक्षा की।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान द्वारा निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गयाः

➤ चौकी की साफ-सफाई तथा कार्यालय व्यवस्था का अवलोकन किया गया और संतोषजनक पाया गया।

➤ अपराध नियंत्रण एवं रात्रि गश्त के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

➤ अभिलेखों का विधिवत संधारण, जन शिकायत पंजिका, भ्रमण पंजिका, अपराध रजिस्टर इत्यादि का परीक्षण किया गया।

➤ लंबित विवेचनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए समयबद्ध निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisment
Advertisement 

➤ जनता से संवाद स्थापित करते हुए आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता पर सुनकर त्वरित समाधान हेतु आश्वस्त किया गया।

Advertisement



पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को जनहित में संवेदनशील, सतर्क एवं कर्तव्यनिष्ठ रहते हुए कार्य करने का संदेश दिया। साथ ही यह भी कहा कि चौकी स्तर पर बेहतर पुलिसिंग ही आमजन का विश्वास अर्जित करने का मूलमंत्र है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारी को सार्वजनिक स्थानों पर नियमित गश्त, असामाजिक तत्वों पर निगरानी, तथा साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। इस आकस्मिक निरीक्षण से पुलिस कर्मियों में कर्तव्य के पति जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना पबल हुई है

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मीडियाकर्मी पर जानलेवा हमला

HIGHLIGHTS

दो हमलावरों ने एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के आपरेटर पर लाठी डंडे से किया जानलेवा हमला

सोनभद्र। रॉवर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत मछली गली के समीप एक प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र में शाम को आफिस में काम करने गए थे इसी दौरान दो हमलावर राहुल सिंह पटेल निवासी कम्हारी को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिए।

Advertisement

इसी दौरान मछली गली में ओम प्रकाश, राजकुमार पुत्र अज्ञात अपने दो साथियों के साथ किसी बिना कारण के ही बिना किसी बात के ही मुझे लाठी डंडे व लात घुस्सा से मारने लगे।

जिससे मेरे सर, चेहरे व शरीर पर काफी चोटे आयी है। मेरे शोर मचाने पर काफी लोग इकट्‌ठा हो गए।

Advertisment

दोनों हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए व गाली गलोज देते हुए भाग गए राहुल सिंह पटेल ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।वही घटना स्थल का सीओ,

Advertisement

कोतवाल ने निरीक्षण भी किया और दोनो हमलावरों को पकड़ने के लिए प्रयास में लगी है टीम।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण को लेकर CO सीटी ने की समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण हेतु क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। को क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर लंबित विवेचनाओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समस्त विवेचकगण उपस्थित रहे।

Advertisement

समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं की अद्यतन स्थिति का बिंदुवार अवलोकन करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर ने प्रत्येक विवेचक से उनकी प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए।

क्षेत्राधिकारी ने यह स्पष्ट किया कि विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करते समय उनके गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि अभियोजन के स्तर पर कोई शंका की स्थिति उत्पन्न न हो। हत्या, बलात्कार,

Advertisement 
Advertisment

गैंगेस्टर एक्ट एवं अन्य संगीन अपराधों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता देकर शीघ्र निस्तारित करने का निर्देश दिया गया, विवेचना संबंधित समस्त जानकारियों की समयबद्ध प्रविष्टि CCTNS प्रणाली में किए जाने हेतु सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया,

Advertisement

न्यायालय में पेशी हेतु समयबद्ध तैयारी एवं अभियोजन अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर विवेचना की प्रक्रिया को सशक्त करने पर बल दिया गया।

Advertisement

अंत में क्षेत्राधिकारी ने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपने-अपने विवेचना कार्यों को पूर्ण करें, ताकि आमजन में पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

परामर्श केंद्र पर पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण तरीके से हुआ समाधान, दो मामलों में मिली अगली तारीख

HIGHLIGHTS

  • मिशन शक्ति फेज 5.0″ के अंतर्गत महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन
  • कुल 4 प्रकरणों में से 2 का हुआ शांतिपूर्ण सुलह, शेष 2 में दी गई अग्रिम तिथि

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज 5.0” के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया।

यह परामर्श शिविर पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

Advertisment

परामर्श केंद्र की प्रमुख जानकारी:
🔸 कुल प्राप्त प्रकरण: 4
🔸 सुलह/समझौता कराए गए प्रकरण: 2
🔸 अग्रिम तिथि दिए गए प्रकरण: 2परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य:
परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य आपसी पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान, संवाद के माध्यम से सुलह एवं सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करना है। इस प्रक्रिया में दोनों पक्षों को निष्पक्ष रूप से सुना गया और आपसी सहमति से दो मामलों में सुलह समझौता कराकर विवाद का समाधान कराया गया।
शेष दो प्रकरणों में कानूनी प्रक्रिया एवं परामर्श के बाद अग्रिम तिथि निर्धारित की गई है, जिस पर पुनः सुनवाई कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Advertisement

परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य:
परिवार परामर्श केंद्र का उद्देश्य आपसी पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान, संवाद के माध्यम से सुलह एवं सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करना है। इस प्रक्रिया में दोनों पक्षों को निष्पक्ष रूप से सुना गया और आपसी सहमति से दो मामलों में सुलह समझौता कराकर विवाद का समाधान कराया गया।

Advertisement

शेष दो प्रकरणों में कानूनी प्रक्रिया एवं परामर्श के बाद अग्रिम तिथि निर्धारित की गई है, जिस पर पुनः सुनवाई कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

जनपद पुलिस की अपील:
जनपद सोनभद्र पुलिस आमजन से अपील करती है कि पारिवारिक विवादों को आपसी संवाद एवं वैधानिक सहायता के माध्यम से सुलझाने हेतु परिवार परामर्श केंद्र का सहयोग लें। महिला सुरक्षा एवं सम्मान हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के अंतर्गत ऐसे आयोजन भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।

Advertisement 

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस लाइन चुर्क में ब्रेथ एनालाइजर प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन, चालान करने की प्रक्रिया की दी गई जानकारी

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन चुर्क में ब्रेथ एनालाइजर प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के आदेश के अनुक्रम में पुलिस लाइन में “ब्रेथ एनालाइजर द्वारा चालान करने की प्रक्रिया” के संबंध में एक कार्यशाला आयोजित की गई।

Advertisement

कार्यशाला में जनपद के समस्त थानों से आए पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला के दौरान उन्हें ब्रेथ एनालाइजर उपकरण के उपयोग, प्रक्रिया एवं चालान की विधि के संबंध में प्रभारी यातायात विनोद कुमार यादव द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाते हुए सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करना है।

Advertisement

Advertisment
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

फ्लाई ओवर की समस्या से जल्द मिलेगी निजात, सदर विधायक ने CM योगी से शिष्टाचार भेंट कर कराया अवगत

HIGHLIGHTS

  • फ्लाई ओवर की समस्या से मिलेगी निजात

 📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। जिला मुख्यालय पर स्थित उप्स द्वारा बनाए गए फ्लाई ओवर से उत्पन्न समस्या से समस्या से नागरिकों को शीघ्र निजात मिल सकती है इस आशय  का संकेत सदर विधायक भूपेश चौबे के द्वारा दिया गया है। उन्हें शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुना और जनपद के कल्याण के लिए तमाम बिंदुओं पर बात की।

Advertisement


 सदर विधायक भूपेश चौबे शुक्रवार को मुख्यमंत्री से मिलकर जनपद की कई समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और कुछ कल्याणकारी योजनाओं के लिए भी उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र सौंपा सदर विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया की पूर्व में उप्शा द्वारा फोरलेन मार्ग के निर्माण के दौरान जिला मुख्यालय पर फ्लाई ओवर का निर्माण गलत तरीके से कराया गया था

Advertisment

उसी दौरान लोगों ने निर्माण का विरोध भी किया था लेकिन तत्कालीन सरकार द्वारा जनता के हितों की अनदेखी की गई इसके चलते पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाई बरसात के दिनों में इसके चलते नगर झील के रूप में तब्दील हो जा रहा है।

Advertisement

जनपद में कुछ अन्य संपर्क मार्गों के निर्माण में भी कुछ कार्यदायी संस्थाएं व्यापक रूप से लापरवाही बरत रही है। जिस पर कार्रवाई होना आवश्यक प्रतीत होता है सदर विधायक भूपेश चौबे ने नवंबर माह में आदिवासियों के भगवान कहे जाने वाले जननायक बिरसा मुंडा के जयंती पर होने वाले कार्यक्रम के लिए भी मुख्यमंत्री को सोनभद्र आने का आग्रह किया।

Advertisement

विधायक ने कहा कि सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं जनपद में संचालित हैं अभी कुछ और योजनाओं की जिससे वहां का विकास समुचित तरीके से हो सके उन्होंने कुछ महाविद्यालय तकनीकी विद्यालय और बालिकाओं के शिक्षा के लिए अलग से कुछ कॉलेजों की स्थापना का अनुरोध किया है। सदर विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बातों को काफी गंभीरता से लिया है और आश्वासन दिया है कि हर एक बिंदु पर कार्य किया जाएगा

Advertisement
Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिनों से ट्रान्सफार्मर खराब अंधेरे में औरहवाँ के ग्रामीण

HIGHLIGHTS

  • महिनों से ट्रान्सफार्मर खराब अंधेरे में औरहवाँ के ग्रामीण

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थानान्तर्गत ग्राम पंचायत- कुण्डाडीह के औरहवा   उत्तर टोला का ट्रान्सफार्मर लगभग 2 महिनें से खराब पडा़ हुआ है बरसात में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से जहरीले जानवरों से डर  बना रहता है व पढा़ई लिखाई में समस्याऐं हो रही है ग्रामीण सुबलाल सिंह, जगर नाथ, मंगला प्रसाद, भुनेश्वर,मानसिंह, सतवंती, रंजना,लीलावती लक्ष्मी देवी, बिंदु देवी , संगीता, बसंती देवी ,सोनमती ,दसमत, रंजना, अनीता इत्यादि ने सांकेतिक प्रदर्शन कर सम्बंधित अधिकारियों का  ध्यान आकृष्ट कर इसे  तत्काल बनाने की मांग की जिससे मुहल्ले विद्युत बहाल हो सके /

Advertisement

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 का भव्य आयोजन 8 अक्टूबर को, तैयारिया जोरोशोरो पर

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र डांडिया नाइट के आयोजन को लेकर हुई बैठक
  • सोनभद्र डांडिया नाइट का आयोजन 8 अक्टूबर को
  • डांडिया नाइट में कई फेमस सिंगर और डीजे भी करेंगे शिरकत
  • महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे

सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब के तत्वाधान में 8 अक्टूबर की शाम 6:00 बजे से भव्य सोनभद्र डांडिया नाइट 3.0 कार्यक्रम का आयोजन होटल सवेरा के कंपाउंड किया जा रहा है। जिसकी तैयारी को लेकर रविवार को आयोजन समिति ने बैठक की।

Advertisement

इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी ने बताया कि डांडिया नाइट 3.0 का भव्य आयोजन रॉबर्ट्सगंज नगर के सिविल लाइन रोड पर स्थित होटल सवेरा के कंपाउंड में  किया जाएगा।

Advertisement

जिसमें महिलाएं चनिया चोली और पुरुष कुर्ता पजामा के पारंपरिक वेशभूषा में सज धज कर डांडिया खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि इसमें डांस के साथ साथ लोग विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे।

Advertisement


इस कार्यक्रम में एक साथ तीन सौ से अधिक लोग डांडिया खेलेंगे। इसमें फेमस सिंगर और डीजे आर्टिस्ट भी शिरकत करेंगे। वहीं डांडिया नाइट में बेस्ट डांस करने वाले प्रतिभागियों को आकर्षक गिफ्ट भी दिया जाएगा।

Advertisment

इस अवसर पर शालिनी केसरी, श्वेता केसरी, बिना केसरी, शालू केसरी, प्रीति केसरी, वंदना पांडे, राजेश केसरी, मिथिल केसरी, बादल केसरी, विशाल जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement 
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

RSS खंड करमा ने निकाली पथ संचलन यात्रा

HIGHLIGHTS

  • RSS खंड करमा ने निकाली पथ संचलन यात्रा

सोनभद्र,करमा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड करमा (पापी मंडल) का विजयादशमी उत्सव व पथ संचलन केकराही सहकारी समिति केकराही सोनभद्र मे बहुत ही हर्षोल्लास के साथ शस्त्र पूजन किया गया और संघ का स्थापना दिवस मनाया गया।

Advertisement 

कार्यक्रम का प्रारंभ एकल गीत व अमृतबचन से हुआ। कार्यक्रम में विभाग गौ संवर्धन प्रमुख नंदलाल ने बौद्धिक उद्बोधन मे संघ की स्थापना से लेकर 100 वर्षों की यात्रा का विस्तृत वर्णन किया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक ऐसा संगठन है जो देश हित, समाज हित, और धर्म हित के लिए सदैव तत्पर रहता है। संघ ने समाज में पंच परिवर्तन –कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नैतिक कर्तव्य और स्व का बोध के माध्यम से राष्ट्र को परम वैभव की ओर ले जाने का कार्य किया है।

उन्होंने संघ के सेवा कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह वर्ष संघ का शताब्दी वर्ष है और वर्ष 2025 विजयादशमी से अगले एक वर्ष तक संघ शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम मनाएगा,

Advertisement

इस दौरान हम प्रत्येक नगरों और गांवों में संघ की शाखाओं को ले जाएंगे कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। कार्यक्रम समापन के बाद सभी उपस्थित स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में पथ संचलन करते हुए केकराही बाजार से होते हुए केकराही हॉस्पिटल से वापस केकराही समिति पर पथ संचलन का विश्राम हुआ।

Advertisment

कार्यक्रम में जिला कार्यवाह दिनेश,खंड कार्यवाह करमा कामेश,खंड कार्यवाह छपका जितेंद्र, सह खंड कार्यवाह करमा जितेन्द्र,मंडल कार्यवाह उत्कर्ष,मंडल अध्यक्ष अंकुर, अभय, राजेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें