धर्मशाला चौक के पास सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई कर कांग्रेसियों ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन

HIGHLIGHTS

  • धर्मशाला चौक के पास सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई कर कांग्रेसियों ने किया सांकेतिक विरोध प्रदर्शन
  • पानी लगे सड़क पर धान लगाकर किया सांकेतिक विरोध
  • स्कूली बच्चों के जाने-आने में भी पैदा हो रही समस्याएं

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद में बारिश के पानी का जल जमाव होने पर मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष दुबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फ्लाई ओवर के नीचे धर्मशाला चौक के पास सड़क पर लगे पानी में धान की रोपाई कर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

Advertisement

इस दौरान आशुतोष दुबे ने कहा कि आज सुबह की हल्की बारिश में ही सड़क पर पानी अभी तक लगा हुआ है यहां तक की सड़क भी उखड़ गई है। पानी के नीचे कितने गड्ढे हैं यह भी स्पष्ट नहीं हो पाता है जिससे बड़ी दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

श्री दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में स्कूल खुल जाने से ऑटो स्कूली बच्चो को लेकर चल रही है जो कभी भी दुर्घटना का शिकार हो सकती हैं। इससे स्कूली बच्चों को चोट भी आ सकती है इसका जिम्मेदार कौन है। सोनभद्र नगर में जल जमाव को लेकर पूर्व में भी नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया था।

Advertisement

जिस पर चेयरमैन साहिबा ने स्पष्ट किया था कि साफ सफाई किया भी गया है और बन रहे नालियों को लेकर उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएनडीएस पर आरोप लगाए थे। उसके पश्चात सीएनडीएस कार्यालय का भी घेराव किया गया लेकिन ऐसा लगता है कि मानो
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

Advertisement

कांग्रेस नेता मनोज मिश्रा ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को इसे संज्ञान में लेकर तत्काल प्रभाव से इसकी व्यवस्था करनी चाहिए ताकि सबको राहत मिल सके।

Advertisement

युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा ने कहा कि जनपद मुख्यालय पर इस प्रकार की स्थिति है तो जिले के अन्य जगहों का क्या हाल होगा।

Advertisment

कांग्रेस नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि पानी नालियों में लग रहा है उसमें जालीय जंतु भी होते हैं मच्छर भी पैदा होंगे जिससे तमाम बीमारियां भी फैलेंगी इसका जिम्मेदार कौन होगा ।

Advertisement

इस मौके पर सोशल आउट रिच डिपार्टमेंट के जिला अध्यक्ष सुशील राव, युवा कांग्रेस विधानसभा घोरावल के अध्यक्ष अनिल चौबे, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव दयाराम प्रजापति, राहुल जैन, प्रमोद प्रजापति, लक्ष्मी कुमार, आशीष कुमार के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुलिस ने तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया 6 बाल श्रमिक, दो तस्कर गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • 6 बाल श्रमिक को पुलिस ने कराया मुक्त, दो तस्कर गिरफ्तार
  • बाल तस्करी व बाल श्रम के विरुद्ध जनपद पुलिस की बड़ी कार्यवाही
  • रेलवे पुलिस की सूचना पर किया कार्रवाई
  • सीडब्ल्यूसी ने बाल श्रमिकों की काउंसिलिंग करके परिजनों को सौपा

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र।  पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर मानव तस्करी, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति एवं बच्चों के शोषण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को चोपन थाना पुलिस द्वारा रेलवे सुरक्षा बल चोपन से प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए बाल तस्करी की एक गंभीर साजिश का भंडाफोड़ किया गया।



थाना चोपन पर रेलवे सुरक्षा बल चोपन द्वारा दूरभाष से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति कुछ नाबालिग बच्चों को बाल श्रम के उद्देश्य से अवैध रूप से अन्यत्र ले जाने की फिराक में हैं।

Advertisement

इस सूचना पर थाना उप निरीक्षक प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ तत्काल रेलवे स्टेशन चोपन पहुंचे तथा मौके पर मौजूद दो संदिग्ध व्यक्तियो विक्रम नायक पुत्र मुन्ना उम्र लगभग 22 वर्ष और चुलबुल नायक पुत्र मुन्ना उम्र लगभग 23 वर्ष निवासीगण ग्राम गुरमुरा, थाना चोपन को रोका गया।

Advertisement

इन दोनों ने पूछताछ एवं जाँच के दौरान उनके कब्जे 06 नाबालिग बच्चे बरामद किए गए, जिन्हें बहलाकर एवं प्रलोभन देकर जबरन बाल श्रम के लिए ले जाया जा रहा था। इन नाबालिग बच्चों को श्रमिक के रूप में कार्य के लिए बाहर ले जा रहे थे। यह कृत्य बाल अधिकारों का घोर उल्लंघन है।

Advertisement

जिस पर चोपन पुलिस द्वारा विधिक प्रक्रिया के तहत उक्त बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में थाना चोपन पर धारा 143 (2) BNS व 79 किशोर न्याय (बालकों की देखभाल एवं संरक्षण अधिनियम, 2015) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत करते हुए दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एडिशनल SP ने की यू0पी0-112 वाहनों की गहनता से चेकिंग

HIGHLIGHTS

  • एएसपी मुख्यालय सोनभद्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में मंगलवार परेड की ली गई सलामी, किया गया निरीक्षण
  • शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़
  • अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाया गया ड्रिल
  • यू0पी0-112 वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग
  • कर्मियों की किया गया गार्द रजिस्टर पेशी

कुशाग्र कौशल शर्मा

 सोनभद्र। अनिल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  द्वारा पुलिस लाईन चुर्क परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में SSP द्वारा यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी

Advertisement

तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व पुलिस लाईन चुर्क में चल रही जेटीसी का किया गया निरीक्षण,

तत्पश्चात पुलिस लाईन चुर्क में स्थित क्वार्टर गार्द पर तैनात सलामी गार्द द्वारा एएसपी मुख्यालय महोदय को सलामी दी गयी जिसपर महोदय द्वारा सलामी का अभिवादन स्वीकार किया गया।

Advertisement

इस दौरान क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लगातार पांचवें दिन किया गया रुद्राभिषेक

HIGHLIGHTS

  • लगातार पांचवें दिन किया गया रुद्राभिषेक
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

वेदांश केसरी

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार पांचवें दिन  रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।
सावन माह के पांचवें दिन मंगलवार को डॉक्टर विंध्यवासिनी मिश्र, गीता मिश्रा,

Advertisement

नैना मिश्रा, पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, डॉक्टर विजय,उर्मिला देवी,भईया लाल, करुणा सिंह, प्रियंका गुप्ता, गोविंद गुप्ता, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमंण्ड मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्य, मनोज केसरी, सविता मिश्रा,लकी केसरी, ऋषिता केसरी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,

  रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा।

Advertisement

आरती, पूजन में प्रमुख रूप से साध्वी कृष्णावती, कालो देवी, हीरा, विमला देवी, इन्द्रपति पांडेय महाराज,  सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संकुल बैठक में शिक्षकों संग विभागीय बिंदुओं पर हुई चर्चा

HIGHLIGHTS

  • संकुल बैठक में शिक्षकों संग विभागीय बिंदुओं पर हुई चर्चा
  • प्राथमिक विद्यालय करसोता में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की हुई बैठक

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। शासन के निर्देश के क्रम में विकास खण्ड घोरावल के बेसिक शिक्षा विभाग में माह के तीसरे मंगलवार को संकुल शिक्षक की बैठक आयोजित की गई। इसी तत्क्रम में न्यायपंचायत लहास के सभी परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक प्राथमिक विद्यालय करसोता में आयोजित हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत में नवागत एआरपी ओमप्रकाश का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम देकर एआरपी बनने की बधाई देने के साथ विकास खण्ड में आने पर स्वागत किया गया। इसके पश्चात बैठक विभागीय बिंदुओं पर शिक्षकों से वार्ता की गई।

Advertisement

बैठक में शिक्षकों संग स्कूलों में नामांकन बढ़ाने, वृक्षारोपण समेत कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही सभी विद्यालयों को स्कूल चलो अभियान रैली निकाल अभिभावकों को स्कूलों में बच्चों को भेजने हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया गया।

Advertisement
Advertisement

वहीं शिक्षकों ने भी डीबीटी, नामांकन एवं अन्य ऑनलाइन कार्यों में आ रही समस्याओं से एआरपी एवं शिक्षक संकुलों को अवगत कराया जिसका समाधान उक्त द्वारा किया गया।
बैठक में अवधेश, दिवाकर तिवारी, हिमांशु मिश्र, प्रद्युम्न, प्रभाशंकर मिश्र, श्याम नारायण, कमला, आबिद अली, रमेश मिश्रा, अनीता, समेत कई शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्भव दिवस पर जिले के नगर निकायों से आयी कुल 27 शिकायतें, सभी का हुआ निस्तारण

HIGHLIGHTS

  • सम्भव दिवस में आयी कुल 27 शिकायतो का हुआ निस्तारण

सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद सोनभद्र सहित नौ नगर पंचायतो में शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण प्रत्येक सोमवार को आयोजित समाधान दिवस में किया गया।

Advertisement
Advertisement

नगर पालिका सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद अधिशाषी अधिकारी एवं मुकेश कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 5, नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2,

नगर पंचायत चोपन में 4. नगर पंचायत ओवरा में 1, नगर पंचायत रेनुकूट में 5, नगर पंचायत पिपरी में 3, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बाजार में 1. नगर पंचायत अनपरा में 2. समस्त निकायों में कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया।

Advertisement

इस दौरान अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है। इस पर तत्परतापूर्वक कार्यवाही की जा रही है। उक्त अवसर पर जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राकेश कुमार, अजीत सिंह विमलेश, संत सोनी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र जनपद समृद्ध जनजातीय विरासत और अटूट आत्मबल का प्रतीक- केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके

HIGHLIGHTS

  • धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत जागरुकता एवं जनजातीय सशक्तिकरण शिविर कार्यक्रम का भव्य तरीके से पंचायत रिसोर्स सेन्टर में हुआ समापन

सोनभद्र। धरती आबा जनजातीय अभियान के तहत जागरुकता एवं जनजातीय सशक्तिकरण शिविर कार्यक्रम का भव्य समापन सोमवार को पंचायत रिसोर्स सेन्टर विकास भवन में किया गया, समापन कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री भारत सरकार दुर्गादास उईके, राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौड़ ने दीप प्रज्ज्वलन कर व बिरसा मुण्डा के चित्र पर माल्यार्पण कर किये। इस दौरान कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत, करमा नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति की गयी।

Advertisement



इस अवसर पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्यमंत्री भारत सरकार दुर्गादास उईके ने उपस्थित जनमानस व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 02 अक्टूबर 2024 को धरती आबा कार्यक्रम की शुरुआत की थी, धरती आबा एक योजना नहीं बल्कि यह एक विजन है,

जिसमें समाज के अति पिछड़े जनजाति बाहुल्य गांवों में 17 विभागों द्वारा मिलकर समाज के अंतिम व्यक्ति को मुख्य धारा में जोड़ने हेतु केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज इस पवित्र भूमि सोनभद्र पर आकर, आप सभी के बीच उपस्थित होकर मुझे अत्यंत हर्ष और गौरव की अनुभूति हो रही है, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि में सोनभद्र की पवित्र धरती पर उपस्थित हूं एक ऐसा जिला जो समृद्ध जनजातीय विरासत और अटूट आत्मबल का प्रतीक है।

Advertisement

आज का यह अवसर केवल उत्सव का नहीं, बल्कि जनजातीय सशक्तिकरण के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराने का है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी सरकार के उस संकल्प का प्रतीक है, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र पर आधारित है।

Advertisement

आज हम यहाँ धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर खड़े हैं, जहाँ हम अपने जनजातीय समाज के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए मिलकर काम करने का संकल्प दोहरा रहे हैं। धरती आबा जनभागीदारी अभियान आजादी के बाद का सबसे बड़ा जनजातीय सशक्तिकरण अभियान है।

Advertisement

यह अभियान 15 जून को प्रारंभ हुआ और 14 जुलाई को आज परिवर्तन की ऐतिहासिक गाथा रची गई। इस अभियान में शासन 520 जनजातीय बहुल जिले, 2700 विकास खंड, 52.000 ग्राम स्तरीय शिविर, 1.36 करोड़ जनजातीय नागरिकों की भागीदारी, प्रत्यक्ष लाभ जनजातीय नागरिकों तक पहुंचा।

Advertisement

इसके साथ ही 11.5 लाख आधार नामांकन/संशोधन, 9.5 लाख आयुष्मान भारत कार्ड जारी, 3.8 लाख नए जनधन खाते खोले गए, 4.2 लाख किसान लाभान्वित (पीएम किसान), 7.37 लाख सिकल सेल रोग की स्क्रीनिंग, 30 दिनों में वह कार्य हुआ जो पहले वर्षों में होता था।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जब हम जनजातीय समाज के उत्थान की बात करते हैं, तो हमें आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और उनके जटूट संकल्प को याद करना होगा। प्रधानमंत्री जी ने हमेशा जनजातीय समुदायों को देश के विकास की मुख्यधारा में लाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

Advertisement

उन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि जनजातीय समाज केवल लाभार्थी न रहे, बल्कि राष्ट्र निर्माण में एक सक्रिय भागीदार बने, उनका मानना है कि जनजातीय का गौरव ही राष्ट्र गौरव है। इसी सोच के साथ, हमारी सरकार ने जनजातीय कल्याण के लिए कई अभूतपूर्व कदम उठाए हैं।

Advertisment

प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनधन), जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है, देश के सबसे वंचित और दूरस्थ जनजातीय समूहों, विशेष रूप से विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों के लिए एक ऐतिहासिक पहल है। यह अभियान उन लाखों भाई-बहनों के जीवन में बदलाव लाने के लिए शुरू किया गया है, जो दशकों से विकास की दौड़ में पीछे छूट गए थे।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने स्वयं इस अभियान की शुरुआत की और यह सुनिश्चित किया कि सरकार की हर योजना का लाभअंतिम व्यक्ति तक पहुँचे। पीएम जनधन के तहत, हम शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सड़क संपर्क, सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता, और आजीविका के अवसरों जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।

Advertisement

इस अभियान का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के हर कोने में रहने वाले हमारे जनजातीय भाई-बहनों को भी वे सभी मूलभूत सुविधाएँ मिलें, जो किसी भी जन्य नागरिक को मिलती हैं। यह केवल सरकारी योजनाएँ पहुंचाना नहीं है, बल्कि उनके जीवन स्तर को ऊपर उठाता, उन्हें सम्मानजनक जीवन देना और उन्हें सशक्त बनाना है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बजट में वृद्धि, व पिछले एक दशक में मंत्रालय का बजट 4,000 करोड़ 12,000 करोड़ तक बड़ चुका है, योजनाओं में शिक्षा में क्रांति, 476 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, 30 लाख छात्रवृत्तियों प्रतिवर्ष व एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय यह हमारी सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। देश भर में दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाओं से पुक्त एकलव्य विद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं। इन विद्यालयों में जनजातीय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के अवसर भी प्रदान किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि आज हम जिस धरती आबा जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत यहाँ एकत्रित हुए हैं, यह उसी बड़े संकल्प का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपनी भूमि, अपनी संस्कृति और अपने लोगों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। यह अभियान भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों से प्रेरित है और इसका उद्देश्य जनजातीय गाँयों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाना है।

Shree digital desk
Advertisement

इसी प्रकार से अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी विकास तब तक सफल नहीं हो सकता, जब तक उसमें स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी न हो। यह अभियान जनजातीय समुदायों को अपनी आवश्यकताओं को पहचानने, अपनी समस्याओं का समाधान खोजने और अपने विकास की दिशा तय करने में सक्षम बनाता है। इसमें ग्राम सभाओं को सशक्त किया जा रहा है, स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है, और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह अभियान जनजातीय गाँवों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सांस्कृतिक संरक्षण के केंद्र के रूप में विकसित करने पर केंद्रित है। यह अभियान शासन और समाज के बीच सेतु का कार्य, विकसित भारत 2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभायी है। विटामिन और फूड सप्लीमेंट खरीदें

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद रूबी प्रसाद, श्रवण कुमार गौंड, संजय गोंड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभित्र योजनाओं के लाभार्थियों को मंत्री ने स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण भी किये, प्रधान मंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, निराश्रित महिला पेंशन, दिव्यांग जन प्रमाण-पत्र, स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शौचालय स्वीकृति पत्र व वनाधिकार पट्टे की खतौनी सहित विभित्र स्वीकृति प्रमाण-पत्र का वितरण किये। इस दौरान मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल का भी निरीक्षण किये।

इस अवसर पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग जीत सिंह खरवार, संजय गोड़ अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रूबी प्रासद, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री भाजपा कृष्ण मुरारी गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, श्रवण गौड़, सहित सम्मानित जनप्रतिनिधिगण व अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सावन के पहले सोमवार पर जिले के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे हर-हर महादेव के जयकारे

HIGHLIGHTS

  • शिवालयों में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं की सुख समृद्धि की कामना
  • मंदिरों में रही भक्तों की भारी भीड़
  • हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजयामान हो गया सोनभद्र जिला

सोनभद्र। श्रावण मास के पहले सोमवार को सोनभद्र जनपद बोलबम और हर हर महादेव के जयकारो से भक्तिमय हो गया। इस दौरान जिले के शिवालयों में भारी भीड़ देखने को मिली। गुप्तकाशी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले शिवद्वार में हजारो की संख्या में कांवरियों एवं श्रद्धालु जलाभिषेक और दर्शन पूजन करने पहुंचे।

Advertisment

वही इसको देखते हुए मंदिर परिसर में भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और जगह-जगह बैरियर स्थापित किए गए हैं।

Advertisement

गुप्तकाशी में रविवार की शाम से ही विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर एवं मिर्जापुर के बैरिया घाट गंगा नदी से जल लेकर कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

Advertisement

बोल बम, बोल बम के जयकारे से समूचा इलाका भक्तिमय हो गया है। कांवरियों के सुरक्षा में तैनात  सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।

Advertisement

उधर श्रावण मास के पहले सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, दुग्धेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथ मंदिर, नल राजा महादेव, बरैला, गौरीशंकर, कंडाकोट पंचमुखी, सोभनाथ महादेव, रेणुकेश्वर महादेव, घिवही शिव मंदिर समेत सहित अन्य शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisement

इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की। वहीं मंदिरों के आसपास माला-फूल, प्रसाद की दुकानें  भी सज गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 से 12 सितम्बर तक, 24 स्टेट के खिलाड़ी करेगें प्रतिभाग

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

विनय कुमार श्रीवास्तव


सोनभद्र। दिनांक 8 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 के बीच राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है | जिसमें 24 स्टेट भाग लेंगे | सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बेंगलुरु कर्नाटक में किया जाएगा |

Advertisement

उत्तर प्रदेश से भी सीनियर टेनिस क्रिकेट के टीम का चयन किया जाएगा  | सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए उत्तर प्रदेश सचिव से संपर्क कर सकते हैं |

Advertisment

राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश,राजस्थान,मध्य प्रदेश,बिहार, जम्मू एंड कश्मीर, असम,आंध्र प्रदेश, केरल,तेलंगाना आदि स्टेट प्रतिभाग करेंगे |

Advertisement

राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट के ट्रायल का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा | सीनियर टेनिस  क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश सचिव से संपर्क कर सकते हैं – 8858060371,7318493702

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राजकीय शिक्षक संघ उ.प्र. मूल संघ मूल संघ जिला ललितपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

HIGHLIGHTS

  • मूल संघ जिला ललितपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न


ललितपुर। बीते रविवार को राजकीय इण्टर कॉलेज, ललितपुर में राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ ललितपुर का द्विवार्षिक अधिवेशन जिलाध्यक्ष कमलेश कुमार की अध्यक्षता एवं प्रान्तीय महामन्त्री केदारनाथ तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं कार्यकारी  महामन्त्री डॉ अशोक कुमार अवाक के विशिष्ट आतिथ्य में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Advertisment

अधिवेशन का संचालन प्रान्तीय कोषाध्यक्ष राहुल जैन द्वारा किया गया। चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में प्रान्तीय विधि मन्त्री राम सिंह राजपूत , जयशंकर प्रसाद द्विवेदी जी ,शाहिद खाॅ मंसूरी, झाॅंसी मण्डल के मण्डलीय मन्त्री जलील खान जी,मजीद पठान बाहुबली जैन ,बृजेन्द्र निगम सुरेश कुमार , आमोद कुमार ,अमित शुक्ल, हरदयाल सिंह,

Advertisement

चतुर्थ श्रेणी संघ के जिलाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा समेत अन्य कई शिक्षक उपस्थित रहे।अधिवेशन में चुनाव अधिकारी के रूप में शिक्षक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ललितपुर के जिलाध्यक्ष डॉ हेमन्त तिवारी, मोर्चा के संयोजक जी.एल. गौतम ,डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला मन्त्री पवन रिछारिया ने शान्तिपूर्ण निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराया। 
              

Advertisement
Advertisement

   नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में राजकीय इण्टर कॉलेज ललितपुर के  कमलेश कुमार लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष  एवं राजकीय इण्टर कॉलेज, जखौरा के उत्तम वर्मा जिला मन्त्री पद पर निर्वाचित हुए। मुकेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आमोद कुमार उपाध्यक्ष, राजकीय हाई स्कूल दावनी के सुरेश कुमार संयुक्त मन्त्री, बाहुबली जैन सांस्कृतिक मन्त्री,

Advertisement

बृजेन्द्र कुमार निगम कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मुख्य अतिथि केदारनाथ तिवारी ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। गत रात्रि से ही अनवरत हो रही वृष्टि एवं प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में राजकीय शिक्षकों की उपस्थिति से संघ के पदाधिकारियों में जोश एवं उत्साह स्पष्टतः दिखाई दिया।अधिवेशन के दौरान शिक्षकों हेतु एसीपी की माॅंग, ओपीएस को हूबहू लागू किए जाने,

Advertisement

समयबद्ध पदोन्नति,ऑनलाइन स्थानान्तरण में पारदर्शिता बरतने, आकांक्षी जनपदों एवं विकासखण्डों में सेवारत शिक्षक- शिक्षिकाओं की स्थानान्तरण सूची जारी करने, स्थानान्तरित शिक्षकों को अविलम्ब कार्य मुक्त करने, खण्ड शिक्षा अधिकारियों के प्रकरण पर मजबूती से न्यायालय में मुकदमा लड़ने, ऑफलाइन स्थानान्तरण को नियमानुसार शीघ्र किए जाने, बालक और बालिका विद्यालयों में महिला और पुरुष शिक्षकों को समान रूप से नियुक्ति का अधिकार देने जैसे मुद्दों को जोर-शोर से उठाया गया।
          

   विभाग द्वारा कम नामांकन वाले विद्यालयों की सूची जारी कर उसका सारा दोष सारा शिक्षकों पर मढ़े जाने की विभागीय नीति की कटु आलोचना की गई तथा यह माॅंग की गई की विभाग को उन विद्यालयों की सूची भी जारी करनी चाहिए जहाॅं छात्र संख्या बहुत अधिक है

Advertisement

तथा उसके सापेक्ष शिक्षकों की संख्या बहुत कम है। बैठक को विभिन्न वक्ताओं ने सम्बोधित करते हुए नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाऍं सम्प्रेषित किया तथा प्रदेश के सभी राजकीय शिक्षकों से मूल संघ के बैनर तले एकजुट होकर विभागीय भ्रष्टाचार एवं मनमानी का विरोध करने का आह्वान किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें