त्यौहार एवं सावन माह के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र में पैदल गश्त एवं चेकिंग
अतिक्रमण हटवाने की कार्यवाही की गई
सोनभद्र। आगामी त्यौहारों एवं सावन माह में शिवभक्तों की बढ़ती संख्या, बाजारों में बढ़ते जनसमूह तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के दृष्टिगत अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत मुख्य बाजार एवं प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान प्रमुख चौराहों, शिवालयों, पूजा स्थलों, सब्जी बाजारों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की गई एवं स्थानीय पुलिस बल को सतर्कता बनाए रखने तथा भीड़ नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Advertisement
साथ ही अतिक्रमण की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए, मार्गों को बाधित कर दुकानों/ठेलों के संचालन को हटवाया गया एवं संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी दी गई कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Advertisment
Advertisement
पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से सहयोग की अपील करते हुए यह भी कहा गया कि जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस सतत रूप से सजग है।
नपा अध्यक्ष ने 40-40 इलेक्ट्रिक लाइटों का किया वितरण
0- 15 वार्डों में लगेंगी 40-40 इलेक्ट्रिक लाइटें
विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। नगर पालिका क्षेत्र के विस्तारित वार्डों में रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद और कार्यकारी अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में 40-40 इलेक्ट्रिक लाइटों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विस्तारित क्षेत्र के सभासदों को लाइटें वितरित की गई।
Advertisment
नपा अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने बताया कि नगर पालिका में शामिल किए गए 15 नए वार्डों में रोशनी की कमी को दूर करने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि सभासद अपने-अपने वार्डों में आवश्यकतानुसार इन लाइटों को लगवाएंगे।
Advertisement
साथ ही, उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी स्थान पर रोशनी की आवश्यकता हो, तो वे नगर पालिका को सूचित करें, ताकि तत्काल उस स्थान पर लाइट लगाई जा सके।
Advertisement
इस अवसर पर जेई राजकुमार सहित कई सभासद जैसे राकेश कुमार, मनोज चौबे, ओमप्रकाश, गायत्री, अनवर अली, अशोक कुमार, चंद प्रकाश दुबे, भैया लाल,
Advertisement
हीरावती और सितारा उपस्थित रहे। नगर पालिका के कर्मचारियों में अजीत सिंह, विमलेश कुमार, राजीव कुमार और संत सोनी आदि ने भी इस कार्यक्रम में सहयोग दिया।
Advertisement
इस पहल से नगर पालिका क्षेत्र के सभी गली-मोहल्लों और वार्डों में अंधेरा दूर होने की उम्मीद है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सकेगा
स्थानान्तरित शिक्षकों को अविलम्ब कार्यमुक्त किया जाए- अशोक कुमार आवाक
सोनभद्र।राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री डॉ अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव से माॅंग की है कि 14 जून, 2025 को उनके कार्यालय से निर्गत स्थानान्तरण सूची के अनुसार स्थानान्तरण प्राप्त कर चुके शिक्षको को तत्काल कार्य मुक्त कराया जाए।
डॉ अवाक ने बताया कि संघ को विभिन्न जनपदों से ऐसी सूचना प्राप्त हो रही है की आकांक्षी जनपदों एवं विकासखण्डों के नाम पर स्थानान्तरण प्राप्त कर चुके शिक्षक-शिक्षिकाओं को कई जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यमुक्त करने में हीलाहवाली कर रहे हैं।
Advertisement
जबकि विभाग द्वारा घोषित इस बार के स्थानांतरण नीति में प्रतिस्थानी की बात विलोपित करके सरकार द्वारा राजकीय शिक्षकों के हित में स्थानान्तरण प्रक्रिया को उदार बनाने की चेष्टा की गई है ।
Advertisement
निदेशक द्वारा घोषित स्थानान्तरण आदेश में साफ तौर पर स्थानांतरित शिक्षक शिक्षिकाओं को तत्काल कार्य मुक्त करने के लिए निर्देशित किया गया है।
Advertisement
इस प्रकार से कुछ जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा उनके आदेश का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में स्थानान्तरण प्राप्त करने के बाद भी इस सुविधा से वंचित होने पर राजकीय शिक्षक अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इस क्रम में प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री ने शिक्षा निदेशक से इस पर तत्काल कार्रवाई की माॅंग की।
ट्रांसफॉर्मर खराब होने से दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान
विंढमगंज, सोनभद्र। घीवही उपकेंद्र में लगे 5 एमवीए के विशालकाय ट्रांसफॉर्मर में बीती शाम अचानक तकनीकी खराबी आने से क्षेत्र के दर्जनों ग्राम पंचायतों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
Advertisment
इससे विंढमगंज फीडर, हरनाकछार फीडर और महुली धूमा फीडर से जुड़े गांवों के उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है।
Advertisement
कर्मचारी जुटे मरम्मत में, जल्द बहाल होगी बिजली
उपखंड अधिकारी तीर्थ राजकुमार ने बताया कि पिपरी पावर हाउस से तकनीशियनों को बुलाकर ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत और टेस्टिंग का काम शुरू कराया गया है। उन्होंने कहा, “पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।”
Advertisement
ग्रामीणों का रोष, अधिकारियों से शिकायत
भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों में रोष फैला हुआ है। कई लोगों ने अधिकारियों से
Advertisement
शिकायत करते हुए तुरंत समस्या का समाधान करने की मांग की।
इस मौके पर उदय जायसवाल, टिंकू जायसवाल, दीपक कुमार गुप्ता, अविनाश अग्रवाल, सीताराम, महेंद्र प्रसाद, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, घनश्याम प्रसाद और उमेश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
विनय कुमार श्रीवास्तव सोनभद्र। प्राप्त पत्र संख्या 3543 द्वारा दवा इलाज करने के संबंध में प्रार्थी सुनील कुमार का सड़क दुर्घटना होने के कारण दाहिना पैर सन 2023 में टूट गया था|
Advertisement
जिसके इलाज प्रार्थी अपनी पूरी जमीन बेचकर इलाज कराया, लेकिन टूटा हुआ पैर के पास घाव होने पर मवाद निकलने लगा प्रार्थी काफी गरीब व्यक्ति है |
Advertisment
दूसरे पत्र संख्या 761 द्वारा प्रार्थी हजरत अली विकलांग है, प्रार्थी का बाया कोई भी अंग काम नहीं कर रहा है और किडनी भी खराब खराब है, प्रार्थी का दवा इलाज करने के लिए मदद करने की कृपा करें |
Advertisement
दिनांक 15 जुलाई 2025 को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र द्वारा जिलाअधिकारी द्वारा सहायता राशि दिया गया | इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सोनभद्र समय-समय पर गरीबों के लिए मदद प्रदान करती है, इसी क्रम में 15 जुलाई 2025 को सहायता राशि दिया गया जिससे गरीब परिवार को मदद मिल सके |
सोनभद्र। सोनभद्र – राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन
विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। दिनांक 8 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 के बीच राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है | जिसमें 24 स्टेट भाग लेंगे | सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बेंगलुरु कर्नाटक में किया जाएगा |
Advertisment
उत्तर प्रदेश से भी सीनियर टेनिस क्रिकेट के टीम का चयन किया जाएगा | सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए उत्तर प्रदेश सचिव से संपर्क कर सकते हैं |
Advertisement
राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश,राजस्थान,मध्य प्रदेश,बिहार, जम्मू एंड कश्मीर, असम,आंध्र प्रदेश, केरल,तेलंगाना आदि स्टेट प्रतिभाग करेंगे |
Advertisement
राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट के ट्रायल का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा | सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश सचिव से संपर्क कर सकते हैं – 8858060371,7318493702
भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका समेत दो के विरुद्ध वारंट जारी
करीब सवा एक साल पूर्व नवरात्रि देवी जागरण कार्यक्रम के लिए एडवांस बुकिंग के बावजूद भी प्रोग्राम न करने,पैसा वापस मांगने पर जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने व लड़के को उठवा लेने की धमकी देने का मामला
एससी/एसटी कोर्ट ने न्यायालय में हाजिर न होने पर की कार्रवाई
एक अगस्त 2025 को हाजिर होने का कोर्ट ने दिया आदेश सोनभद्र।
सोनभद्र। करीब सवा एक साल पूर्व नवरात्रि देवी जागरण कार्यक्रम के लिए एडवांस बुकिंग के बावजूद भी प्रोग्राम न करने तथा पैसा वापस मांगने पर जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित करने
Advertisement
व लड़के को उठवा लेने की धमकी दिए जाने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए न्यायालय में हाजिर न होने पर भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका व इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मालिक विकास कुमार के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किया है। इन्हें एक अगस्त 2025 को न्यायालय के समक्ष हाजिर होने का आदेश दिया गया है।
Advertisment
अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बहुअरा गांव निवासी राजेंद्र पुत्र रामनरेश ने दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसने नवरात्रि देवी जागरण कार्यक्रम के लिए 18 अप्रैल 2024 को भोजपुरी आर्टिस्ट के संयोजक विकास कुमार को दो लाख रुपये में बुक किया गया था।
Advertisement
जिसके लिए एडवांस एक लाख 70 हजार रुपये दे दिया गया था।शेष बकाया के भुगतान की बात कार्यक्रम संपन्न होने पर तय हुई थी। कार्यक्रम में भोजपुरी गायिका अंतरा सिंह उर्फ प्रियंका को लाने की बात तय हुई थी। उसके लिए होटल में चार कमरे बुक किए गए थे।
Advertisement
अंतरा सिंह को देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी, बावजूद इसके बगैर प्रोग्राम किए ही अंतरा सिंह देर रात चली गई। जिसकी वजह से कार्यक्रम संपन्न नहीं हो सका।
इससे करीब पांच लाख रुपये की क्षति हुई है। इस संबंध में पूछताछ करने पर संयोजक विकास कुमार द्वारा जाति सूचक शब्दों से गाली देकर अपमानित किया गया और लड़के को उठवा लेने की भी धमकी दी गई। इस प्रकार से दोनों लोगों ने धोखाधड़ी कर क्षति पहुंचाई है।
Advertisement
इसकी सूचना थाने पर दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कि गई। एसपी सोनभद्र को 31 अगस्त 2024 को रजिस्टर्ड डाक से सूचना दिया, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Advertisement
तब मजबूर होकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट के आदेश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में धोखाधड़ी समेत एससी/एसटी एक्ट में एफआईआर दर्ज कर विवेचक द्वारा विवेचना की गई
Advertisement
और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई। कोर्ट में हाजिर न होने पर जमानती वारंट जारी किया गया है। एक अगस्त 2025 को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।
जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग हुआ सख्त: 15 दिनो में 71 स्कूल वाहनों का चालान, 5 सीज
सोनभद्र। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग सख्त हो गया है। शासन के निर्देश पर एक से 15 जुलाई तक चलाए गए विशेष अभियान में 71 स्कूली वाहनों का चालान किया गया। नियमों की अनदेखी करने वाले पांच वाहनों को सीज कर दिया गया।
Advertisment
एआरटीओ राजेश्वर यादव के नेतृत्व में चले इस अभियान के दौरान जनपद में पंजीकृत कुल 436 स्कूल बसों में से 201 की जांच की गई। जांच में 29 वाहन ऐसे पाए गए जो बगैर फिटनेस के संचालन कर रहे थे।
Advertisement
इनमें से 12 वाहनों ने मौके पर ही फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाया, लेकिन अब भी 17 वाहन अनफिट पाए गए हैं। विभाग ने इन वाहनों के संचालकों को पूर्व में नोटिस देकर सूचित किया था। इसके बावजूद सुधार नहीं करने पर अब इनका पंजीयन निलंबित किया जाएगा।
Advertisement
एआरटीओ राजेश्वर यादव ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि स्कूल वाहन संचालक नियमों की अनदेखी करेंगे, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Advertisement
इमरजेंसी गेट नहीं खुले, मेडिकल किट भी अधूरी पीटीओ मनोज कुमार ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज, रामगढ़, घोरावल, चोपन, ओबरा, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, दुद्धी और विंढमगंज क्षेत्रों में स्कूली बसों की सघन जांच की गई। इस दौरान अधिकांश बसों के इमरजेंसी गेट खुलने योग्य नहीं मिले, वहीं कई बसों में मेडिकल किट भी पूरी नहीं पाई गई। उन्होंने विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अपील की कि अपने विद्यालयों में संचालित सभी वाहनों के दस्तावेज पूरे करवाएं और फिटनेस प्रमाणपत्र समय से बनवाएं। अन्यथा जिम्मेदारी उन्हीं की होगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में हुई चकबन्दी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक
चकबन्दी से जुड़े मामलों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए- DM बीएन सिंह
सोनभद्र। बुधवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में चकबन्दी विभाग की मासिक समीक्षा बैठक हुई, बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा चकबन्दी प्रक्रियाधीन समस्त ग्रामों की समीक्षा की गई और निर्देशित किया गया कि सभी ग्रामों का कार्य मानक कारगुजारी के अनुसार गुणवतापूर्वक किया जाए।
Advertisment
उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित करते हुए कहा गया कि जिन ग्रामों में कब्जा परिवर्तन की कार्यवाही पूर्ण हो चुकी है, उसका अंतिम अभिलेख समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराया जाए।
Advertisement
उन्होंने कहा कि चकबन्दी वाले गांव के जमीन के मालकियत व स्थिति का जायजा कर लिया जाये, जिससे चकबन्दी के दौरान किसी तरह की समस्या उत्पन्न न होने पायें।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने चकबन्दी के विवाद की स्थिति की समीक्षा किये और सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि चकबन्दी विभाग व अन्य विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समस्या हो दूर कर लें, जहां राजस्व व पुलिस विभाग की जरूरत हो, आवश्यकतानुसार पत्र के माध्यम से अवगत भी करायें।
Advertisement
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, उप संचालक चकबन्दी बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी सहित चकबन्दी विभाग के सभी अधिकारीगण उपस्थित रहें।
विजयगढ़ किला, अगोरी किला को एएसआई अथवा राज्य एवं पूरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारकों के बारे में विस्तृत जानकारी संकलित की जाये- DM
जिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को पुलिस सत्यापन के उपरान्त लोकल गाईड का दिलाया जाये प्रशिक्षण-जिलाधिकारी
होटल, पेईंग गेस्ट हाउस के पंजीयन की सूची और उसकी दर टूरिज्म की वेबसाइट पर की जाये अपलोड-जिलाधिकारी
सोनभद्र। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी। बैठक में जिला पर्यटन एवं संस्कृति पर्यटन परिषद के मूल उद्देश्यों पर सदस्य, सचिव द्वारा प्रकाश डाला गया।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जिले के पर्यटन विकास की पीपीटी में पूर्ण हो चुके परियोजनाएं कैलाश कुंज तथा भुतेश्वर दरबार, गोठानी शिव मंदिर, डमडम गुफा के कार्यों को सम्बन्धित विभाग को हस्तान्तरित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
Advertisement
जनपद में होटल, पेइंग गेस्ट हाउस के पंजीयन की सूची और उसकी दर टूरिज्म की वेबसाइट पर अपलोड करायी जाये। विजयगढ़ किला, अगोरी किला को एएसआई अथवा राज्य एवं पूरातत्व विभाग के संरक्षित स्मारकों के बारे में विस्तृत जानकारी संकलित की जाये। लोक संस्कृति, लोक कलाओं को संरक्षित व संवर्द्धित करने के लिए शासन स्तर पर सुख-सुविधा को बेहतर करने को लेकर पत्राचार किया जाये।
Advertisment
जनपद के अबाड़ी, सखलन फासिल्स पार्क, शिवद्वार मंदिर, कैलाश कुंज, विजयगढ़ किला, अगोरी किला पर पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाये, जिससे कि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों, इसके लिए पर्यटन की दृष्टि से विकास करने की कार्यवाही की जायें।
Advertisement
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस को सोनभद्र महोत्सव के रूप में मनाये जाने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाये। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद के पर्यटक स्थलो का प्रचार-प्रसार करने के लिए पम्प लेट तैयार किये जाये।जिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को पुलिस सत्यापन के उपरान्त लोकल गाईड प्रशिक्षण दिलाया जाये, जिससे कि जनपद में आने वाले पर्यटकों को गाईड के माध्यम से पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध हों।
Advertisement
जिले के इच्छुक अभ्यर्थियों को पुलिस सत्यापन के उपरान्त लोकल गाईड प्रशिक्षण दिलाया जाये, जिससे कि जनपद में आने वाले पर्यटकों को गाईड के माध्यम से पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध हों।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, सीएम टूरिज्म रिसर्च फेलो सोनाली सरकार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ई० डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
Advertisement
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, सीएम टूरिज्म रिसर्च फेलो सोनाली सरकार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, ई० डिस्ट्रिक्ट मैनेजर दिव्यतोष मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।