दुष्कर्म के दोषी श्यामसुंदर को हुई 10 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • दुष्कर्म के दोषी श्यामसुंदर को 10 वर्ष की कठोर कैद
  • 25 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व घर मे घुसकर नाबालिग लड़की के साथ जबरन बलात्कार करने का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व घर मे घुसकर नाबालिग लड़की के साथ जबरन बलात्कार किए जाने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी श्यामसुंदर राजभर उर्फ गुड्डू को 10 वर्ष की कठोर कैद एवं 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक करमा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी पीड़िता की मां ने करमा थाने में 13 नवंबर 2018 को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि 19 सितंबर 2018 को सुबह 8 बजे उसकी नाबालिग लड़की खाना बना रही थी और वह उसे अकेली घर मे छोड़कर दवा लेने गई थी।

Advertisement

जब वापस घर आई तो देखा कि करमा थाना क्षेत्र के सिरसिया ठकुराई टोला किरहिया पहाड़ी गांव निवासी श्यामसुंदर राजभर उर्फ गुड्डू पुत्र लालमनी घर मे घुसकर उसकी नाबालिग लड़की के साथ जबरन बलात्कार कर रहा था। बेटी के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जेठ और जेठानी के साथ ही आसपास के कई लोग आ गए।

Advertisement

इतने में जाति सूचक शब्दों से गाली देते हुए धमकी दिया कि अभी तुम्हारी बेटी के साथ बलात्कार किया हूं अब तुम्हारे साथ भी बलात्कार करुंगा तथा जान मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घटना की मौखिक सूचना थाने पर दिया था, लेकिन दरोगा जी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन दौड़ाते रहे कोई कार्रवाई नहीं किया। तब एसपी सोनभद्र को शिकायती पत्र दिया।

Advertisement

एसपी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में श्यामसुंदर राजभर उर्फ गुड्डू के विरूद्ध चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था।
मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने,  गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी श्यामसुंदर राजभर उर्फ गुड्डू को 10 वर्ष की कठोर कैद एवं 25 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 20 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पशु तस्करों ने बेच दी 16 भैंस, कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

HIGHLIGHTS

  • पशु तस्करों ने बेच दी सोलह भैंस, कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
  • घटना के एक माह बाद भी मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ
  • डूमरहर व शीश टोला के रास्ते सक्रीय है पशु तस्कर

बभनी, सोनभद्र। विकास खण्ड बभनी के सेमरिया गांव निवासी किसानों के 16 पशुओं को पशु तस्करों ने बेच दी। ग्रामीणों ने पशु तस्करों की पहुंचान भी कर ली बावजूद इसके आज तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। हालत यह है कि ग्रामीणों को अब दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर न्याय की गुहार लगाई है।

Advertisement



विकास खण्ड बभनी के बचरा ग्राम पंचायत के सेमरिया गांव पशु के कारोबार पर जीवकोपार्जन करने वाला परिवार दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है सेमरिया गांव निवासी गजाधर व गया प्रसाद सहित एक अन्य किसान की 16 भैंस पशु तस्करों की भेंट चढ़ गई। 18 जून को सेमरिया गांव के किसानों की सोलह भैंस गायब हो गई। जब भैंस घर नहीं आई तो किसानों ने भैंसों की खोजबीन शुरु किया।

Advertisement

लेकिन भैंसों का पता नहीं चला। कुछ दिनों बाद किसानों को भैंसों को ले जाने वाले तस्करों की पहचान हो गई। लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आज तक तस्करों को पुलिस पकड़ नहीं सकी न तो इन तस्करों पर मुकदमा ही दर्ज किया गया। ग्रामीण किसान अब जगह जगह अपनी पीड़ा लिए घुम रहे। किसानों की मानें तो लाखों की भैंस रोजगार के मुख्य साधन थे।

Advertisement

चोरो के शिनाख्त के बाद भी पुलिस का आरोपियों को न पकड़ पाने के कारण लोगों में तरह तरह की चर्चा भी है वहीं पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। विकास खण्ड के छत्तीसगढ़ सीमा के शीश टोला, डूमरहर गांव के समीप जंगलों में आज भी पशु तस्करों का अड्डा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं कार्यवाही की मांग की है।

Advertisement

क्षेत्र के बड़होर गांव सहित डूमरहर गांव में तस्करों का फैला जाल

बभनी। विकास खण्ड के बडहौर और डूमरहर गांव तक पशु तस्करों के जाल का नेटवर्क का फैला हुआ है इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती गांव में भी पशु तस्करों का बड़ा गिरोह काम कर रहा है जोकि समय समय पर सक्रिय हो जाता है।

सूत्रों की मानें तो तस्कर अपनी जान पर खेल कर यह कारोबार करते हैं रात के अंधेरा व कुछ लोगों की मिली भगत से यह कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। तस्करों पर ठोस कार्रवाई न होने के कारण भी अपना नेटवर्क तेजी से फैला रहे हैं।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

IG आर.पी. सिंह ने की मिर्जापुर रेंज के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • छोटी-छोटी घटनाओं को न लें हल्के में, त्योहारों की सुरक्षा के लिए पूरी सतर्कता बरतेंः आर.पी. सिंह
  • IG विंध्याचल परिक्षेत्र ने की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा, अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती के निर्देश


सोनभद्र। सावन मास व आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस महानिरीक्षक, विंध्याचल परिक्षेत्र मिर्जापुर आर.पी. सिंह ने शुक्रवार को क्षेत्र के सभी पुलिस अधीक्षकों के साथ अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश जारी किए।

Advertisement

उन्होंने सभी जनपदों को साफ निर्देश दिया कि वर्तमान धार्मिक व सामाजिक परिवेश को देखते हुए छोटी से छोटी घटनाओं को भी पूरी गंभीरता से लिया जाए और हर स्थिति पर सतर्क दृष्टि रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बैठक के दौरान आर.पी. सिंह ने कहा कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों, वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाई जाए। उन्होंने जनसुनवाई प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निपटारा, राजस्व विभाग के सहयोग से भूमि संबंधी विवादों का समाधान दिवस पर निस्तारण और रात्रिकालीन चौराहों व तिराहों पर नियमित चेकिंग की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने बीते दस वर्षों के दौरान आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन कराने, अवैध शराब और शस्त्रों की बरामदगी के लिए कड़ी कार्रवाई करने, टॉप-10 अपराधियों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और धारा 14(1) के तहत जब्ती की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने के सख्त निर्देश दिए। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित व कठोर कार्यवाही तथा पॉक्सो एक्ट मामलों में शीघ्र विवेचना पूरी करने को प्राथमिकता दी जाए।

Advertisment

गो-तस्करी व मादक पदार्थों पर सख्तीः

गो-तस्करों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया जाए। साथ ही गोवध, पशु क्रूरता, आबकारी अधिनियम व चिन्हित माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर प्रभावी निवारक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मादक पदार्थ से संबंधित अपराधों में अधिकतम बरामदगी सुनिश्चित करने और अपराधियों को कठोर सजा दिलाने हेतु ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत न्यायालयों में प्रभावी पैरवी की जाए।

Advertisement

महिला सुरक्षा व साइबर अपराध पर जोरः

महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए महिला बीट आरक्षियों को जनचौपाल के माध्यम से गांवों में जाकर जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, क्षेत्रीय साइबर थानों को निर्देशित किया गया कि वे जनता को साइबर अपराध और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाएं।

Advertisement

त्योहारों पर विशेष सतर्कताः

सावन मास, कांवड़ यात्रा और अन्य आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु समस्त धार्मिक स्थलों और गंगा घाटों पर समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पुलिसकर्मियों को मोटरसाइकिल व मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट के साथ निरंतर गश्त पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को अनिवार्य रूप से बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट और दंगा नियंत्रण उपकरण साथ रखने को कहा गया है।

Advertisement

जन संवाद और जागरूकता की अपीलः

सभी पुलिस वाहनों पर लाउड हेलर व पब्लिक एड्रेस सिस्टम को सक्रिय रखते हुए त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने की अपील की जाए। यूपी-112 पर प्राप्त शिकायतों का तत्काल समाधान करने की व्यवस्था बनाई जाए। कांवड़ यात्रा को शांति, सुरक्षा और श्रद्धा के साथ सफल बनाना हमारी प्राथमिकता है। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे पुलिस-प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

Advertisement

शासन की मंशा साफः जीरो टॉलरेंस पर सख्त अमल

आर.पी. सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोई भी लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधीनस्थ अधिकारियों की कार्यशैली की समीक्षा कर अनुशासनात्मक व दंडात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने थानों में आने वाले पीडितों से शालीनता और संवेदनशीलता के साथ पेश आने, उनकी समस्याओं के निष्पक्ष समाधान को पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया।

Advertisement

आर.पी. सिंह की इस बैठक से स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि सावन मास और आगामी त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रशासन को हर स्थिति में सतर्क रहते हुए कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी गंभीरता और तत्परता से काम करना होगा।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में चोरी करने वाले 3 नाबालिग चोर व कबाड़ व्यवसायी गिरफ्तार, 143 किलो तांबे व 120 किलो एल्मुनियम का तार बरामद

HIGHLIGHTS

  • इलेक्ट्रिकल दुकान में चोरी करने वाले तीन नाबालिग चोर व कबाड़ व्यवसायी गिरफ्तार
  • चोरी के तांबे का तार 143 किलो और एल्मुनियम का तार 120 किलो और स्कार्पियो बरामद

सोनभद्र। जनपद में ओबरा थाना पुलिस द्वारा चोरी के मामले में दो कबाड़ व्यवसायी सहित नाबालिग चोरो को गिरफ्तार किया है। वही इन सबकी निशानदेही पर मौके से चोरी की गयी 143 किलो तांबा (मोटर बैन्डिंग तांबे का तार) व 120 किलो एल्युमीनियम का तार कुल अनुमानित कीमती करीब 02 लाख रुपये व घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो किसकी अनुमानित कीमती 08 लाख रुपये बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि सुमन्त कुमार मौर्या पुत्र वेद प्रकाश मौर्या निवासी गजराज नगर द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि गजराज नगर स्थित गणपति इलेक्ट्रिकल वर्क्स के नाम से मेरी मोटर बाइन्डिगं की दुकान है जिसमें 16 जुलाई की रात दुकान की छत का टीन शेड तोडकर अज्ञात चोरो द्वारा मोटर बांधने के तांबा के तार कई बन्डल चुरा ले गये। इस सम्बन्ध में धारा 305 (क), 331 (4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

Advertisement

वही चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा विशेष दिशा-निर्देश दिया गया। उक्त निर्देश पर गठित टीम के अथक प्रयास करते हुए पंजीकृत धारा 305 (क), 331(4), बीएनएस से सम्बन्धित से कबाड व्यवसायी सुनील कुमार अग्रहरी पुत्र स्व० काशीनाथ अग्रहरी निवासी भलुआ टोला थाना ओबरा 22 वर्ष,

Advertisement

दीपक कुमार उर्फ मोखे पुत्र लालजी निवासी बिल्ली थाना व घटना में शामिल तीन बाल अपचारी को मुखबीर की सूचना पर चोपन रोड बिल्ली चढ़ाई के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके द्वारा चोरी किया गया 143 किलो तांबा (मोटर बैन्डिंग तांबे का तार) व 120 किलो एल्युमीनियम का तार कुल अनुमानित कीमती करीब 02 लाख रुपये व घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो कीमती 08 लाख रुपये बरामद किया गया।

Advertisement

उक्त बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्त्तार अभियुक्तगण व अभिरक्षा में लिये गये बाल अपचारी किशोरो को रिमाण्ड के लिए न्यायालय भेजा गया।

Advertisement

पूछताछः- वही पुलिस की पूछताछ में चोरो द्वारा बताया गया कि 16 जुलाई की रात हम लोगों ने डाला मोड़ से आगे इलेक्ट्रानिक की दुकान की सीट काटकर तांबे का तार चोरी करके कबाड़ व्यवसायी सुनील कुमार अग्रहरी की दुकान पर बेचा था। जिसको कबाड़ व्यवसायी सुनील अग्रहरी द्वारा ऊंचे दाम पर बेचने के लिए स्कार्पियो वाहन से जनपद वाराणसी ले जा रहा था तभी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement

बरामदगी:- 1. तांबा कुल 143 किलो (मोटर बैन्डिंग में प्रयोग होने वाला तांबे का तार), एल्युमीनियम का तार कुल वजन करीब 120 किलो (कुल अनुमानित कीमत 2 लाख रुपया) एवं विक्री का कुल 7000 रुपया नगद बरामद । 2- घटना में प्रयुक्त वाहन स्कार्पियो नं0-UP82R7941 बरामद ।

इन चोरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक रामसिंह यादव, उप निरीक्षक राजेश दुबे, उप निरीक्षक रामलोचन, धर्मेन्द्र राजभर, प्रवीण कुमार राय, रीनू शामिल रहे।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित की पुष्पांजलि

HIGHLIGHTS

  • विरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि, अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रतीक थीं


सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय सोनभद्र में शुक्रवार को विरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके साहस,

Advertisment

संघर्ष और समाज के लिए किए गए कार्यों को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी द्वारा किया गया।

Advertisement

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि फूलन देवी अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ डटकर खड़ी होने वाली महिला थीं। वे नारी शक्ति की प्रतीक थीं जिन्होंने समाज के वंचित, पीड़ित और उपेक्षित तबकों की आवाज बनने का काम किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के हर कार्यकर्ता को फूलन देवी के विचारों और संघर्षों से प्रेरणा लेकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना चाहिए और समाज में समानता एवं सम्मान के लिए कार्य करना चाहिए।

Advertisement

इस दौरान अन्य वक्ताओं ने भी फूलन देवी के जीवन संघर्ष को याद करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय और महिलाओं की अस्मिता की लड़ाई का प्रतीक बताया। संगोष्ठी में यह भी कहा गया कि फूलन देवी जैसे व्यक्तित्वों को स्मरण करना सिर्फ श्रद्धांजलि देना नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लेना है।

Advertisement

कार्यक्रम में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव मंदाकिनी पांडे, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, अशोक पटेल, कुमारी निधि पांडे, सत्यम पांडे, गुलाम यासीन, सुरेश पटेल, गुड्डू चंद्रवंशी, विष्णु कुशवाहा, विशेष कुमार यादव, शौर्य त्रिपाठी, राकेश यादव,

Advertisement

मिथिलेश सिंह पटेल, बालेश्वर यादव, मोहित, अजय कुमार निषाद, प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, लालमणि, पंकज सहित समाजवादी पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से फूलन देवी के दिखाए रास्ते पर चलने और समाज के कमजोर तबकों के हक के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रवि किशन के घर पर चलेगा बुलडोजर? सीएम योगी ने भरी सभा में क्‍यों कहा.. कार्रवाई होना तय

HIGHLIGHTS

  • सांसद रवि किशन पर सीएम योगी ने ली चुटकी.
  • सीएम योगी ने कहा कि रवि किशन ने नाले पर घर बनवाया है.
  • सीएम योगी ने कहा कि अगर जनता को दिक्कत हुई तो कार्रवाई होगी

गोरखपुरः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर के सांसद रवि किशन के बीच हंसी-मजाक का किस्सा खूब चर्चा में रहता है. सीएम योगी कई सभाओं के दौरान रवि किशन की चुटकी लेते रहते हैं. इसी कड़ी में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने एक बार फिर रवि किशन के घर को लेकर मजाकिया अंदाज में चुटकी ली है. गोरखपुर में 177 परियोजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में सीएम योगी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि स्थानीय बाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने रामगढ़ ताल क्षेत्र में नाले के ऊपर मकान बना लिया है. सीएम ने कहा कि नाले के ऊपर कहां-कहां घर बना है, ये सब मशीन पकड़ लेती है. सीएम योगी ने कहा कि सांसद जी ने भी अपना गर नाले पर बनवाया है, अगर दिक्कत हुई तो कार्रवाई तय है.

सीएम योगी ने रवि किशन पर चुटकी लेते हुए कहा, ‘रामगढ़ ताल क्षेत्र में भी कई जगह नाले पर अतिक्रमण है. सांसद जी ने भी अपना घर वहीं बनवाया है. उन्होंने भी नाले पर कब्जा कर रखा है, अगर दिक्कत हुई और जलजमाव हुआ तो इन पर भी कार्रवाई होना तय है. नाला चोक हुआ है तो नगर निगम से एक बटन दबेगा और नाला साफ

यही नहीं सीएम योगी ने मजाक करते हुए कहा कि ऐसा ना हो पता लगे कि कालीबाड़ी के बाबा और रवि किशन साथ चल रहे हैं. केला खा के सड़क पर फेंक रहे हैं. अक्सर देखते होंगे आप इन लोगों की हरकतों को. अब तो सीसीटीवी कैमरे से सब दिखाई देता है. अब ये छुप नहीं सकता है. यह सुनते ही वहां उपस्थित पार्षद सहित अन्य लोग ठहाके मारकर हंसने लगे. सीएम योगी ने इसके अलावा कहा कि शहर की सड़कें चौड़ी हो रही हैं. सरकारी गलियों में अतिक्रमण है तो कार्रवाई होना भी तय है. विकास होगा तो सड़कें चौड़ी होंगी, स्ट्रीटलाइल जलेंगी तो अंधेरा दूर होगा


	

विवेचनाओं का निस्तारण त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए- एडिशनल SP

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर किया गया अर्दली रूम, सम्बन्धित विवेचकों को विवेचना का त्वरित निस्तारण हेतु दिये गये निर्देश


सोनभद्र। गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर किया गया अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान ASP द्वारा लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई

Advertisement

तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये ।

Advertisement

इसके अतिरिक्त अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण,

रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने,

Advertisement
Advertisement

थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए । इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 से 12 सितंबर तक, भाग लेने के लिए करें संपर्क

HIGHLIGHTS

  • राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 8 से 12 सितंबर तक, भाग लेने के लिए करें संपर्क

    विनय कुमार श्रीवास्तव


सोनभद्र। दिनांक 8 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2025 के बीच राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है | जिसमें 24 स्टेट भाग लेंगे | सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बेंगलुरु कर्नाटक में किया जाएगा | उत्तर प्रदेश से भी सीनियर टेनिस क्रिकेट के टीम का चयन किया जाएगा  | सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए उत्तर प्रदेश सचिव से संपर्क कर सकते हैं | राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश,राजस्थान,मध्य प्रदेश,बिहार, जम्मू एंड कश्मीर, असम,आंध्र प्रदेश, केरल,तेलंगाना आदि स्टेट प्रतिभाग करेंगे | राष्ट्रीय सीनियर टेनिस क्रिकेट के ट्रायल का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा | सीनियर टेनिस  क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश सचिव से संपर्क कर सकते हैं – 8858060371,7318493702

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर पुलिस ने छात्रों को किया जागरूकता

HIGHLIGHTS

  • साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में गुरुवार को जनपदीय पुलिस द्वारा जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों, प्रमुख चौराहों एवं प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 

Advertisement

साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकगणों तथा स्थानीय नागरिकों को साइबर अपराधों की बढ़ती घटनाओं, ऑनलाइन ठगी, फिशिंग लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया से संबंधित अपराध एवं साइबर सुरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

Advertisement

इस अवसर पर नागरिकों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए:
👉 अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें।
👉 ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड आदि किसी से भी साझा न करें।
👉 सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखें।
👉 साइबर अपराध की स्थिति में राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तत्काल कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

        

Advertisement

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी को अत्यंत लाभकारी बताया एवं भविष्य में सतर्क रहने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

महिला थानाध्यक्ष ने की 7 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग, पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी

HIGHLIGHTS

  • महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 07 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी


सोनभद्र। जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में गुरुवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में महिला थानाध्यक्ष  सविता सरोज व उनकी टीम द्वारा पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 05 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गय़ा।

Advertisement

जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए । इसके अतिरिक्त 02 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई।

Advertisement

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया।

जिससे जोड़े हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें