सदर विधायक ने किया धान खरीद की प्रगति की समीक्षा

HIGHLIGHTS

  • धान खरीद में शिथिलता पाये जाने पर सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी की जायेगी तय- सदर विधायक

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे ने गुरुवार को अपर जिलाधिकारी के कक्ष में धान खरीद से सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक की बैठक के दौरान विधायक ने उपस्थित अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के मंशा की अनुरूप धान क्रय केंद्रों पर धान की खरीद सुनिश्चित की जाये।

Advertisement

इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये क्रय केन्द्रोें पर कृषक बन्धुओं को शासन द्वारा अनुमन्य सुविधायें उपलब्ध करायी जाये क्रय केंद्रों पर नियमित रूप से धान की खरीद की जाये जिससें कृषक बन्धुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करने पाये।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा है कि कृषक बन्धुओं द्वारा उत्पादित धान का क्रय समय से और उन्हें इसके लिए कही अन्यत्र भटकना न पड़े उन्होने कहा कि क्रय केन्द्रों पर समय से बोरे आदि सामग्री उपलब्ध करा दी जाये

Advertisement

और क्रय केन्द्रों पर कृषक बन्धुओं को पीने के पानी आदि व्यवस्थायें सुचारूढंग सुनिश्चित करायी जायें। बैठक के दौरान डीप्टी आर0एम0ओ0 ने बताया कि जनपद को 10 लाख 30 हजार कुन्तल धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है

Advertisement
Advertisement

जिसमें से अब तक लगभग 3 लाख 47 हजार कुन्तल धान की खरीद की जा चुकी है, बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला डीप्टी आर0एम0ओ0 अमित चौधरी, जिला प्रबन्धक पी0सी0एफ0 रोहित गुप्ता,

Advertisement
Advertisement 

जिला प्रबन्धक पी0सी0यू0 रामकेश सरोज, ए0आर0 कॉपरेटीव देवेन्द्र कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नितिन नवीन के भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कायस्थ महासभा ने किया धन्यवाद कार्यक्रम

HIGHLIGHTS

  • नितिन नवीन के भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कायस्थ महासभा ने किया धन्यवाद कार्यक्रम
  • कायस्थ महासभा ने चित्रगुप्त मंदिर परिसर में की पूजन अर्चन

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नितिन नवीन को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सोनभद्र के चित्रगुप्त मंदिर परिसर में कायस्थ महासभा ने एक भव्य धन्यवाद एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों के साथ भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement 

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नितिन नवीन को यह पद मिलने से केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सम्पूर्ण कायस्थ समाज की प्रतिभा, परिश्रम और राष्ट्रभक्ति को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।

Advertisement

उन्होंने नितिन नवीन को संघर्ष, संगठन, संस्कार और सिद्धांत का प्रतीक बताया और कहा कि राजनीति उनके लिए सेवा का मार्ग है, पद का माध्यम नहीं।

Advertisement

भाजपा के नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है और यह साबित करता है कि योग्यता और सेवा को देखते हुए पार्टी में जाति या सिफारिश का कोई स्थान नहीं है।

Advertisement

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट किया और विश्वास दिलाया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता अपनी मेहनत, अनुशासन और संगठनात्मक शक्ति से और अधिक मजबूत होंगे।

Advertisement

समारोह में सुनील श्रीवास्तव, सुशील श्रीवास्तव, प्रकाश श्रीवास्तव, शिवनारायण लाल श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, प्रभाकर श्रीवास्तव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मिश्रा,

सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, महामंत्री नगर अनुपम तिवारी, रितु अग्रहरि, आशीष केशरी, संजय गुप्ता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन महासभा के पदाधिकारियों ने किया और अंत में नितिन नवीन को शुभकामनाएँ देते हुए “देश आपके साथ है, कायस्थ समाज भाजपा के साथ है और भाजपा राष्ट्र के साथ है” के नारे लगाए गए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

घोरावल में हुआ विधायक खेल स्पर्धा का भव्य शुभारंभ, डॉ. अनिल मौर्य ने किया उद्घाटन

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल स्पर्धा का भव्य शुभारंभ इमलीपुर में डॉ. अनिल मौर्य ने किया उद्घाटन

सोनभद्र। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा का शुभारंभ बुधवार को घोरावल तहसील के जन सेवा इंटर कॉलेज, इमलीपुर में हुआ।

घोरावल के विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल सहित आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं का विधिवत उद्घाटन किया।

Advertisement

उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति एवं राबर्ट्सगंज ब्लाक प्रमुख अजीत रावत ने की। वॉलीबॉल मैच के साथ खेलों का प्रारम्भ करते हुए डॉ. मौर्य ने कहा, “यह स्पर्धा ‘खेलो इंडिया’ का ही एक अंग है; ग्रामीण स्तर पर खेल की भावना को प्रोत्साहित करने से स्वास्थ्य एवं उत्साह में वृद्धि होगी।”

Advertisement
Advertisement

उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उत्साहवर्धन किया और उनके हौसले को सराहा। समारोह में घोरावल तहसील के उप जिलाधिकारी आशीष तिवारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार, व्यायाम प्रशिक्षक प्रदीप कुमार सिंह,

Advertisement

क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अनुज त्रिपाठी, रवि शंकर कुशवाहा, अभय सिंह, ग्राम प्रधान विकास सिंह, आनंद सिंह आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

केवल कागजों में ठीक हुआ खराब डिजिटल एक्स-रे मशीन लेकिन हकीकत कुछ और, वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य व्यवस्था- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • केवल कागजों में ठीक हुआ खराब डिजिटल एक्स-रे मशीन लेकिन हकीकत कुछ और, वेंटिलेटर पर स्वास्थ्य व्यवस्था- कौशल शर्मा
  • जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा के नेतृत्व में हुई उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक

कुशाग्र कौशल शर्मा (संवाददाता)

सोनभद्र। बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र की एक आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा के आवास पर संपन्न हुई। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाएं इस उद्देश्य से चलाई जा रही हैं कि समाज का अंतिम व्यक्ति लाभान्वित हो सके इस संबंध में सरकार द्वारा हर संभव प्रयास भी किया जा रहा है।

Advertisement

परंतु कुछ अधिकारियों द्वारा भ्रामक रिपोर्ट देकर वस्तु स्थिति को छुपाया जा रहा है। संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि विगत दो माह से व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में डिजिटल एक्सरे मशीन जो कि पिछले दो वर्षों से खराब पड़ी है जिसका लाभ आम मरीजों को नहीं मिल पा रहा है और प्रतिदिन सैकड़ो मरीजों को डिजिटल एक्स-रे  बाहर कराना पड़ रहा है।

Advertisement

श्री शर्मा ने बताया कि जब इस संदर्भ में स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोनभद्र के प्राचार्य का पत्र जिसका पत्रांक मे0का0/सोन0/2025-26/916 दिनांक 19 नवंबर 2025 प्राप्त हुआ जिसमें इस बात का स्पष्ट उल्लेख है कि डिजिटल एक्सरे मशीन डी आर सिस्टम 800एम ए को महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश द्वारा नामित एजेंसी साइरेक़्स हेल्थ केयर द्वारा उक्त मशीन को ठीक करा लिया गया है।

Advertisement

उपरोक्त के संदर्भ में 12 दिसंबर 2025 को एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र के अंक में दो साल से डिजिटल एक्सरे मशीन खराब का हवाला देकर मोबाइल फोन से बात की गई तो प्राचार्य का कहना था कि जिस कमरे में डिजिटल एक्सरे मशीन रखी गई है उसमें सीलन के कारण उपरोक्त डिजिटल एक्स-रे मशीन  नहीं चलाया जा सकता श्री शर्मा ने कहा  सवाल यह उठता है कि यदि डिजिटल एक्सरे मशीन उपरोक्त जगह पर चल नहीं सकती उसे मरम्मत करने में लाखों रुपए खर्च क्यों किया गया।

Advertisement 

जिसका लाभ न तो मेडिकल कॉलेज द्वारा संचालित अस्पताल को ही मिल पा रहा है न हीं आम जनता को। जिला अध्यक्ष ने बताया कि जब प्राचार्य से यह पूछा गया की इसे अन्यत्र स्थापित किया जाए तो उन्होंने कहा कि पुरानी मशीन होने के कारण संबंधित कंपनी अन्यत्र स्थापित करने से इनकार कर रही है

जिला अध्यक्ष ने बताया कि मशीन ठीक होने का पत्र 19 नवंबर 2025 को निर्गत किया गया जबकि 12 दिसंबर 2025 को उपरोक्त समाचार पत्र में प्रकाशित हुआ यानी ठीक होने के 22 दिनों बाद भी मशीन संचालित नहीं की गई। एवं भ्रामक सूचना प्रदान की गई।

Advertisement

जब इस प्रकरण का स्थलीय सत्यापन किया गया तो कर्मचारियों ने बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीन खराब पड़ी हुई है इसलिए आपको डिजिटल एक्सरे बाहर करना पड़ेगा। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विजय सिंह द्वारा भी डिजिटल एक्सरे मशीन खराब होने की बात स्वीकार की गई है उन्होंने कहा कि राज्य चिकित्सा महा विद्यालय प्रशासन द्वारा जहां मरीजों में भ्रम फैलाया जा रहा है

Advertisement

वहीं सरकार को भी गलत रिपोर्ट देकर गुमराह किया जा रहा है उपरोक्त प्रकरण की जांच की जाए तभी दूध का दूध पानी का पानी हो पाएगा। बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, राजू जायसवाल,टीपू अली, दीप सिंह पटेल,  गुरप्रीत सिंह सोखी, विनोद जायसवाल नगर महामंत्री जसकीरत सिंह, नगर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता, प्रतिक केसरी आदि लोगों उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का होटल के कमरे में मिला पंखे से लटकता शव, जाँच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS

  • केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का होटल के कमरे में मिला पंखे से लटकता शव, जाँच में जुटी पुलिस
  • कमरे से मिला एक सुसाइड नोट

सोनभद्र। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में मंगलवार की रात केनरा बैंक के असिस्टेंट मैनेजर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई।

Advertisement 

मृतक की पहचान अब्बास अहमद जैदी (33) निवासी गोविंदपुरा दालमंडी, वाराणसी के रूप में हुई है। वह केनरा बैंक के वाराणसी स्थित मकबूल आलम रोड मंडल कार्यालय में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर तैनात थे।

Advertisement

बताया गया कि अब्बास अहमद सोमवार को बैंक कार्य से सोनभद्र आए थे और न्यू सवेरा होटल में ठहरे थे। मंगलवार सुबह कमरे के बाहर नाश्ता रखा गया, लेकिन देर शाम तक उनके बाहर न आने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने बैंक कर्मियों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा, जहां उनका शव पंखे से फंदे पर लटका मिला।

Advertisement

मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें लोन को लेकर तनाव का जिक्र बताया गया है। सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कफ सिरप तस्करी मामले में 10 हजार का इनामिया अभियुक्त सत्यम कुमार गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • कफ सिरप तस्करी मामले में सोनभद्र पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई: 10हजार का इनामिया अभियुक्त सत्यम कुमार गिरफ्तार

सोनभद्र। कफ सीरप तस्करी से जुड़े मामले में सोनभद्र पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी सत्यम कुमार को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी दस्तावेजों से ड्रग लाइसेंस लेकर करोड़ों रुपये का कागजी खेल चल रहा था। नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले ड्रग माफियाओं के खिलाफ पुलिस के विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

बतादें कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। टीम में सोनभद्र पुलिस के अलावा एसआईटी और एसओजी के जवान शामिल थे। गिरफ्तार अभियुक्त वाराणसी निवासी 28 वर्षीय सत्यम कुमार है, जिसने ‘मां कृपा मेडिकल’ नाम से फर्जी ड्रग लाइसेंस प्राप्त किया था।

Advertisement

6 करोड़ के कफ सिरप की फर्जी खरीद
पुलिस जांच से खुलासा हुआ कि सत्यम ने रॉबर्ट्सगंज के ग्राम बरकरा में किराए के मकान को मेडिकल स्टोर दिखाकर लाइसेंस हासिल किया, जबकि वहां कोई दुकान संचालित नहीं हो रही थी। उसने रांची की शैली ट्रेडर्स से लगभग 6 करोड़ रुपये की फैंसीडिल कफ सिरप की कागजी खरीद दिखाई। फिर भदोही की फर्जी फर्मों को बिक्री दिखाकर बैंक खातों से पैसे का लेन-देन किया। वास्तव में कोई कफ सीरप का परिवहन नहीं हुआ, सब कुछ केवल कागजों पर था।

Advertisement 

पूछताछ में सत्यम ने बताया मात्र एक रुपये के फायदे के लिए किया गया फर्जीवाड़ा
पूछताछ में सत्यम ने कबूल किया कि यह फर्जीवाड़ा सिर्फ दस्तावेजों तक सीमित था और प्रति शीशी मात्र एक रुपये का लाभ लिया जाता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी पहले की करोड़ों रुपये की बरामदगी से जुड़ी कड़ी है। नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही और खुलासे होने की संभावना है। इस सफलता से क्षेत्र में नशीली दवाओं की तस्करी पर लगाम लगने की उम्मीद जगी है।

Advertisement

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. निरीक्षक सदानंद राय एसआईटी टीम
2. निरीक्षक प्रणय प्रषून श्रीवास्तव एसआईटी टीम
3. प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज
4. प्रभारी एसओजी/सर्विलांस सेल उ0नि0 राजेश चौबे
5. का0 रमेश कुमार थाना रॉबर्ट्सगंज
6. का0 शिवम सिंह थाना रॉबर्ट्सगंज

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला कारागार आयोजित हुआ मासिक जेल लोक अदालत

HIGHLIGHTS

  • जनपद कारागार में आयोजित मासिक जेल लोक अदालत, 02 बंदियों के मुकदमें हुए निर्णीत-न् यायाधीश शैलेंद्र

सोनभद्र। बुधवार को जिला कारागार, गुरमा का निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर महिला बन्दियों के बावत् मासिक जेल लोक अदालत का आयोजन शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र की अध्यक्षता में किया गया। 2 बंदियों ने अन्तिम रुप से जुर्म स्वीकार कर अपने मुकदमें निस्तारित करायें।

Advertisement

जेल निरीक्षण के दौरान आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र, जेल अधीक्षक,  अरुण कुमार मिश्र, जेलर अरविन्द कुमार सिन्हा, उप कारापाल गौरव कुमार एवं शशांक पटेल, जय प्रकाश, असिस्टेंट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल सोनभद्र उपस्थित रहे।
   

   जिला कारागार में आयोजित मासिक जेल लोक अदालत में आलोक यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सोनभद्र द्वारा कुल 08 मामले चिन्हित किये गये थे जिसमे से 04 मामलों में 04 अभियुक्त ने जुर्म स्वीकृति के आधार पर जेल लोक अदालत में अपना मामला निस्तारित कराया। अन्तिम रूप से 02. मुकंदमें निस्तारित हुए।

Advertisement
Advertisement

जिला कारागार में निरूद्ध सिद्धदोष बंदियों से एक-एक करके उनकी अपील के संबंध में बातचीत किया गया तथा उनके मुकदमों के संबंध में जानकारी ली गई।

जेलर को निर्देशित किया गया कि ऐसे बंदियों जिनके पास अपने मुकदमें की पैरवी के लिए प्राइवेट अधिवक्ता रखने की आर्थिक स्थिति ना हो ऐसे बंदियों से बातचीत कर निःशुल्क अधिवक्ता हेतु उनका प्रार्थना पत्र नियमानुसार संबंधित न्यायालय/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र को प्राप्त करायें।

Advertisement

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार तथा जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की जानकारी शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

500 प्रशिक्षु आरक्षियों ने सीखा हार्टफुलनेस ध्यान का गुर

HIGHLIGHTS

  • 500 प्रशिक्षु आरक्षियों ने सीखा हार्टफुलनेस ध्यान का गुर
  • पुलिस लाइन में हार्टफुलनेस ध्यान तथा आंतरिक शुद्धिकरण का तीन दिवसीय कार्यक्रम संपन्न

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी लाइंस के दिशा निर्देशन में  पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 500 प्रशिक्षु आरक्षी  के लिए हार्टफुलनेस टीम द्वारा तीन दिनों का शिविर लगाया गया, जिसमें हार्टफुलनेस तनाव मुक्ति, ध्यान और आंतरिक शुद्धिकरण का तरीका सिखाया गया एवं उन्हें अनुभव कराया गया। हार्टफुलनेस ट्रेनर गोपाल द्वारा बताया गया कि ध्यान से ही हर क्षण पूरी तरह जागरूक रहना सीख जाते हैं और आंतरिक शुद्धिकरण के द्वारा हममे स्पष्टता आ जाती है और हम चीजों को उसके वास्तविक स्वरूप में देखना सीख जाते हैं। तीसरे दिन के सत्र में प्रशिक्षु आरक्षियों को आंतरिक स्व से जुड़ना सिखाया गया तथा अनुभव कराया गया जिससे हम हर समय ईश्वरी याद में रहते हुए भी भौतिक जीवन उत्कृष्टता के साथ जीना सीख जाते हैं। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम प्रभारी आरटीसी मनोज कुमार सिंह तथा सेवा निवृत पुलिस उपाधीक्षक  शिव कुमार वर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुआ।  हार्टफुलनेस टीम में प्रशांत कुमार भारती एवं डॉक्टर वैभव फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन किया गया।

Advertisement
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एडिशनल SP ऑपरेशन की अध्यक्षता में हुई एसजेपीयू व एएचटीयू की मासिक समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • बालको के विरुद्ध हो रहे अपराध के रोकथाम के संबंध मे बनायी गई कार्ययोजना

सोनभद्र। एडिशनल SP ऑपरेशन की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में की  एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक का आयोजन हुआ।

Advertisement

बतादें कि पुलिस महानिदेशक, महिला सम्मान प्रकोष्ठ उ0प्र0 (लखनऊ) के आदेश के क्रम में एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क के सभागार कक्ष में अपर पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी की अध्यक्षता में एसजेपीयू एवं एएचटीयू की मासिक समीक्षा एवं समन्वय बैठक आयोजित गई।
       

Advertisement

उक्त बैठक में कानून का उल्लंघन करने वाले बच्चों के बारें में, जे0जे0एक्ट0 ,पॉक्सों एक्ट के मुकदमों में पीड़िता को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करने व पॉस्को के मामलों में प्रारूप(क) व प्रारूप(ख) भरने तथा किशोर न्याय बोर्ड से निर्गत सम्मन तमिला,

Advertisement

बाल कल्याण पुलिस अधिकारी/विवेचक के समक्ष आ रही समस्याएं इत्यादि के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस मौके पर अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति, जिला विद्यालय निरीक्षक , अभियोजन अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य,

Advertisement
Advertisement

चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट, बाल गृह बालिका के प्रभारी, वन स्टॉप सेन्टर, बाल कल्याण पुलिस अधिकारी थाना R.P.F., थाना एएचटीयू, एसजेपीयू व सभी थानो के बाल कल्याण अधिकारी मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रेणुकूट के रवि सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए नेपाल रवाना

HIGHLIGHTS

  • रेणुकूट के रवि सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए नेपाल रवाना

रेणुकूट, सोनभद्र। जिला सोनभद्र के रेणुकूट निवासी रवि सिंह पुत्र महामाया प्रसाद सिंह हिण्डालको निवासी है, रवि हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के ब्वायलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Advertisement

वह 15वीं इंटरनेशनल ओपन फ्रेंडशिप ताईक्वानडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 20 दिसंबर 2025 तक नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल कवरड हॉल, काठमांडू (नेपाल) में आयोजित की जाएगी।

Advertisement

इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे, जहाँ रवि सिंह अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। रवि सिंह की इस उपलब्धि से न केवल हिंडालको परिवार, बल्कि पूरे रेणुकूट क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है।

Advertisement
Advertisement

सहकर्मियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएँ दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रवि सिंह की मेहनत, अनुशासन और लगन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सभी को आशा है कि वह इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर भारत का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free