सोनभद्र चाइल्ड लाइन ने रोका बाल विवाह, शाहगंज में कराई जा रही थी नाबालिग लड़की की शादी

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र चाइल्ड लाइन ने रोका बाल विवाह
  • थाना शाहगंज अन्तर्गत नाबालिग बालिका को वधू बनने से बचाया गया- सुधा गिरी

सोनभद्र। शुक्रवार को विशेष सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि थाना शाहगंज अन्तर्गत एक नाबालिग बालिका कि शादी कि जा रही है जिसके उपरांत तत्काल चाईल्ड हेल्पलाइन यूनिट द्वारा  शाहगंज थाने की पुलिस से समन्वय स्थापित करते हुए मौके पर पहुंचकर बालिका की उम्र के संबंध में साक्ष्य मांगा।

प्राप्त साक्ष्य के आधार पर बालिका नाबालिग पायी गयी। जिसके आधार पर  टीम द्वारा नाबालिग बालिका को अपने अभिरक्षा में लेते हुए शाहगंज थाने पर पहुंच गई। जहां जरूरी कार्यवाही करते हुए बालिका को बाल गृह बालिका में आवासित करवा दिया गया है

Advertisement

पर्यवेक्षक सुधा गिरी द्वारा बताया कि जनपद स्तर पर महिला कल्याण विभाग, पुलिस विभाग, एवं स्वैच्छिक संगठनो द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बाल विवाह से होने वाले हानियों के बारे मे भी बताया जा रहा है।

Advertisment

उन्होंने बताया कि विवाह के लिए लड़की की उम्र 18 वर्ष तथा लड़के की उम्र 21 वर्ष निर्धारित है कहा कि निर्धारित उम्र से कम समय का होने की स्थिति में बाल विवाह करने पर विधिक कार्यवाही किया जायेगा जिसमें विवाह करने वाले माता-पिता, विवाह में सम्मिलित होने वाले रिश्तेदार,

Advertisement

विवाह कराने वाले पंडित के साथ अन्य के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। यदि इस प्रकार की घटना के बारे में जानकारी प्राप्त होती है तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचित करें।

Advertisement 

मौके पर  चाइल्ड हेल्प लाइन यूनिट से परियोजना समन्वयक मुकेश सिंह, पर्यवेक्षक सुधा गिरी, सत्यम चौरसिया के साथ शाहगंज पुलिस टीम रही उपस्थित।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ओबरा में भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा सड़क, जनता त्रस्त अधिकारी मस्त

HIGHLIGHTS

  • जनता असुविधाओं व महंगाई से त्रस्त अधिकारी भ्रष्टाचार में मस्त।


श्याम जी पाठक

ओबरा, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सोनभद्र में एक ऐसा निकाय भी है। जहां जनता की मूल भूत सुविधाओं का बखुबी ध्यान रखा जा रहा है। आपको बता दे जनता से टेक्स के रूप में जो पैसा सरकार वसूल करती है। उसका मुख्य उद्देश्य यह होता है।

Advertisement 

की उन पैसों को जनता के हित में व्यय किया जाए। परन्तु नगर निकाय ओबरा में जनता के पैसों को खुब बर्बाद किया जा रहा है।नगर निकाय ओबरा में अवैध तरीके से टेंडर कर बनी हुई चीजों को बिगाड़ कर बनाया जाना समझ से परे है।सवाल यह है कि ऐसी क्या आवश्यकता है। बनी चीजों को बिगाड़ना पड़ रहा है।

Advertisement

आपको जानकर यह हैरानी होगी कि अभी बीगत कुछ वर्षों पहले ओबरा डिग्री कॉलेज चौराहे से गीता मंदिर तक सड़क निर्माण का कार्य किया गया था। परन्तु आज वह सड़क  जर्जर स्थिति में है। वहां के रहवासियों का कहना है। 

Advertisement

हमें जिन सुविधाओं की आवश्यकता है । हमें जिस मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है हम उससे कोशों दुर है ।हम सभी को उन सभी सुविधाओं से भी  वंचित कर दिया गया है। जनता की आवश्यकता को पूरा न कर। दूसरे कार्य पर फिजुल खर्च करना कहां की समझदारी है।

Advertisment

आपको बता दें की डिग्री कॉलेज से गीता मंदिर चौराहे तक पहुंचने में  कई सारी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है।हमेशा डर इस बात का होता है कि कहीं हमारे साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। सही सुना आप ने बड़े बड़े गड्ढे रोज दुर्घटनाओं को दावत दे रही हैं। परन्तु उसका संज्ञान निकाय का ना तो कर्मचारी लेने वाला है।

Advertisement

और ना ही कोई आला अधिकारी। आय दिन कुछ ना कुछ घटनाएं घटित हो रही है। इसका जिम्मेदार कौन है।  कब तक ऐसे ही जनता के पैसों का बंदरबांट चलेगा। आखिर कब जनता के पास पहुंचेगी मूलभूत सुविधाएं।

Advertisement

हमारी बात जब कुछ लोगों से हुई तो उनका कहना था कि हमारे बच्चे और यहां आप पास में स्थापित स्कूलों के बच्चो का रोज प्रतिदिन इसी रास्ते से आना जाना है। यदि कोई अप्रिय घटना घटित हो जाती है। उसका जिम्मेदार शासन और प्रशासन लेगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उद्योग बंधु की बैठक में कौशल शर्मा ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया

HIGHLIGHTS

  • उद्योग बंधु की बैठक में कौशल शर्मा ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। शुक्रवार को उद्योग बंधु की बैठक विकास भवन के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष , इन्वेस्टर एवं व्यापारी मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त उद्योग विनोद चौधरी ने किया।                    

Advertisement 

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि फ्लाईओवर के निर्माण के समय एक नाला उपसा द्वारा बनाया गया था एवं अभी हाल के दिनों में एक नाला नगर पालिका क्षेत्र में सीएनडीएस द्वारा निर्माण कराया

Advertisement

नगर वासियों के लिए दोनों नाले निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं कारण फ्लाई ओवर से लेकर पूरा नगर बरसात में जल मग्न हो जाता है जो उपसा द्वारा नाला निर्माण किया गया था वह जगह-जगह से नाले के ऊपर का कवर टूट चुका है

Advertisment

जिसमें फंस कर आए दिन दो पहिया वाहन एवं राहगीर घायल हो रहे हैं कई बार सर्विस लेन खराब होने के कारण ई रिक्शा पलट चुका है जिसके कारण कई लोग घायल हो चुके हैं। उपरोक्त के संबंध में संबंधितों को कई बार अवगत कराया जा चुका है। जो सरकार की मंशा के विरुद्ध है।                    

Advertisement

 श्री शर्मा ने कहा कि अभी कुछ दिनों पूर्व कई व्यापारियों के दुकान में आग लग जाने के कारण लाखों का माल जलकर खाक हो गया जबकि सरकार ने विद्युत सुरक्षा विभाग इसलिए बनाया है कि समय-समय पर वाणिज्यिक एवं घरेलू प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जाए एवं जब नए कनेक्शन दिए जाएं तो विद्युत सुरक्षा के उपाय को भली भांति देखकर के ही कनेक्शन दिए जाएं।

उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र नीति आयोग के आकांक्षी जिलों में शामिल है जबकि इसका औद्योगिक क्षेत्र कुछ बड़े घरानों के हाथों में सिमट कर रह गया है लिहाजा एमएसएमई को धरातल पर लाने के लिए मूलभूत प्रयास किए जाएं एवं सरकार की भी यही मनसा है।

Advertisement
Advertisement

बैठक में यह भी मुद्दा उठाया गया कि वाणिज्य कर विभाग के सचल दल द्वारा बिना ई वे बिल के माल पकड़ने पर पेनल्टी भुगतान करने के बाद भी गाड़ी छोड़ने में विलंब किया जा रहा है जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान भुगतना पड़ रहा है एक सवाल के जवाब में उपायुक्त उद्योग ने कहा कि एक साल के अंदर औद्योगिक क्षेत्र विकास करने का पूरा-पूरा प्रयास करूंगा।

Advertisement

एवं जिन उद्यमियों को उद्योग लगाने में किसी भी प्रकार का कोई व्यतिक्रम हो तो वह सीधे हमसे संपर्क कर सकता है। बिजली विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग कि अधिकारियों की मौजूदगी ना होने के कारण उनके विभाग संबंधी समस्याओं पर चर्चा नहीं हो सकी बैठक में मुख्य रूप से उद्योग व्यापार मंडल के राजेश गुप्ता, रमेश जायसवाल, व्यापार संगठन से अमित अग्रवाल, नागेंद्र मोदनवाल आदि उद्यमी मौजूद थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिवक्ता के साथ मार पीट करने वाले लेखपाल के विरुद्ध कठोर करवाई करे सरकार- राकेश शरण मिश्र

HIGHLIGHTS

  • संयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने लेखपाल के विरुद्ध कारवाई एवं एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

सोनभद्र। सदर तहसील वाराणसी में तहसील के  वरिष्ठ अधिवक्ता राजबली यादव को 28 अगस्त को तहसील के लेखपाल और उसके गुर्गों द्वारा  पिटाई करने से वाराणसी समेत प्रदेश के अधिवक्ताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

Advertisment

संयुक्त अधिवक्ता महासंघ  के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने  घटना का संज्ञान होते ही इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर घटना को अंजाम देने वाले सरकारी कर्मचारी लेखपाल को तुरंत निलंबित कर उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कारवाई की मांग की हैं।

Advertisement

श्री मिश्र ने कहा है कि लेखपाल द्वारा गुंडागर्दी करते हुए अधिवक्ता राजबली यादव पर जानलेवा हमला करना सम्पूर्ण  अधिवक्ता समाज के लिए बहुत ही शर्मनाक है।

Advertisement 

एक अधिवक्ता पर हमला कानून पर हमला है। माननीय मुख्यमंत्री जी संयुक्त अधिवक्ता महासंघ आपसे मांग करता है कि इस घटना में शामिल दोषी लेखपाल और उसके पालतू गुर्गों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कारवाई करते हुए उन्हें तत्काल निलंबन कर अधिवक्ता समाज के सम्मान की रक्षा करे।

Advertisement

साथ ही श्री मिश्र ने मुख्य मंत्री से अपील किया है कि प्रदेश में आए दिन कभी अपराधियों द्वारा तो कभी कर्मचारियों द्वारा अधिवक्ताओं पर इस प्रकार के हमले होते रहते हैं जो बहुत ही कष्टप्रद है इसलिए आपसे  पुनः अनुरोध है

Advertisement

कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के संबंध में  एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू करने की कृपा करे जिससे अधिवक्ता समाज की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

साथ ही श्री मिश्र ने लिखा है कि संपूर्ण घटना की जांच करवाकर दोषी लेखपाल के विरुद्ध जल्द दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेश के अधिवक्ताओं को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

JTC आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए SP ने लगवाई दौड़

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण-
  • परेड में सम्मिलित सभी JTC आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़ एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिए गए सुझाव
  • यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग

सोनभद्र। अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक  द्वारा परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त JTC आरक्षियों व पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिया गया सुझाव ।

Advertisment

इसी क्रम में एसपी द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Advertisement

वहीं एसपी द्वारा जेटीसी मेस, पुलिस बैरक, शौचालय, कम्युटर कक्ष, आरटीसी स्कूल इत्यादि का जायजा लिया गया और सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को दिशा-निर्देश दिए ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कम्पोजिट विद्यालय अन्जानी में हुआ अभिभावक सम्मान कार्यक्रम

HIGHLIGHTS

  • कम्पोजिट विद्यालय अन्जानी में अभिभावक सम्मान कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

संतोष दयाल

सोनभद्र। म्योरपुर स्थानीय म्योरपुर ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय अंजानी जरहा में आज गुरुवार को शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चो के अभिभावकों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement

कार्यक्रम में सेवा समर्पण संस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री आनंद भाई जी  बतौर मुख्य अतिथि और ब्लाक प्रमुख मानसिंह गौंड़  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

Advertisment

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण और अंग वस्त्रम देकर किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे देख कार्यक्रम आए हुए अतिथियों ने खूब सराहना की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में माता पिता और शिक्षकों के महत्व पर प्रकाश डाला।

Advertisement

अपने संबोधन में ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड कहा प्रत्येक मनुष्य के लिए विद्यार्थी जीवन एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। जब वह शिक्षा-दीक्षा के साथ मानवीय स्वभाव व नैतिक शिक्षा को भी आत्मसात करता है।

अभिभावक व शिक्षकों का दायित्व होता है कि वे इन कच्ची मिट्टी रूपी बच्चों को भारतीय संस्कृति व अनुशासन की आंच में तपाकर ऐसा पात्र बनाए जो न सिर्फ अपने गुरु व परिवार का बल्कि इस देश का भी नाम रोशन कर सके। विद्यार्थियों को भी अपने शिक्षक व माता-पिता का पूर्ण सम्मान करना चाहिए।

Advertisement

विद्यार्थी जीवन के दौरान एकाग्रचित्त होकर अध्ययन करें। कार्यक्रम में आए हुए बच्चों के माता पिता से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के प्रथम गुरु होते हैं। वे बच्चों को व्यवहार और जीवन जीने की कला सिखाते हैं।

Advertisement 

खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में माता-पिता के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना जागृत करना है।

Advertisement

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राम अवध, सेंदूर प्रधान प्रतिनिधि प्यारे मोहन, राजू सूर्यवंशी क्षेत्र पंचायत सदस्य/ कवि, प्रधानाचार्य बिहारी,आनंद चौबे, योगेश पांडेय,समाज सेवी सुधीर कुमार सिंह,सीमा सिंह समेत काफी संख्या में अभिभावक व छात्र- छात्राऐ उपस्थित रहे/

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लड़की के अपहरण मामले में दोषी तिलकधारी बैगा को हुई 10 वर्ष की कठोर कैद

HIGHLIGHTS

  • दोषी तिलकधारी बैगा को 10 वर्ष की कठोर कैद
  • 20 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर  छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • साढ़े 15 वर्ष पूर्व 15 वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला

सोनभद्र। साढ़े 15 वर्ष पूर्व 15 वर्षीय लड़की के अपहरण मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्लू , सोनभद्र अर्चना रानी की अदालत ने वृहस्पतिवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी तिलकधारी बैगा को 10 वर्ष की कठोर कैद व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisment

अभियोजन पक्ष के मुताबिक दुद्धी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 24 फरवरी 2010 को म्योरपुर चौकी, थाना दुद्धी में दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके बड़े भाई के दामाद तिलकधारी बैगा पुत्र रामदेव निवासी मझौली (अंजानी टोला), थाना दुद्धी, जिला सोनभद्र को बच्चा पैदा हुआ था,

Advertisement 
Advertisement

जिसे खेलाने के लिए उसकी 15 वर्षीय बेटी को यह कहकर कि तुम्हारी दीदी बुलाई है। उसकी मां की मौजूदगी में लेकर चले गए। जब भी बेटी के बारे में जानकारी की जाती तो कभी घर तो कभी डाला में होना बताया जा रहा था।

Advertisement

19सितंबर 2009 को पता चला कि बेटी को बेच दिया गया है। आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें। इस तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने विवेचना किया। पर्याप्त सबूत मिलने पर विवेचक ने चार्जशीट दाखिल किया था।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान और पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी को तिलकधारी बैगा को 10 वर्ष की कठोर कैद व 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर छह माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील सत्यप्रकाश त्रिपाठी ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्वदेशी जागरण मंच ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • स्वदेशी जागरण मंच ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्र। स्वदेशी भारत निर्माण के लिए स्वदेशी जागरण मंच के तत्वाधान में वृहस्पतिवार को दी आर्यन्स एकेडमी सन्तनगर रावर्ट्सगंज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement

जिसमें संरक्षक तीरथराज पूर्व विधायक, स्वावलम्बी भारत अभियान,  गोपाल सिंह प्राचार्य सन्त कीनाराम संयोजक स्वदेशी जागरण मंच, कृपाशंकर सहप्रान्त संयोजक काशीप्रान्त, राजेन्द्र राय वरिष्ठ नागरिक आयाम प्रमुख काशीप्रान्त आदि लोग ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Advertisment

श्री राकेश चन्द्र शुक्ला सहसंयोजक स्वदेशी जागरण मंच सोनभद्र ने कार्यक्रम का संचालन किया श्री गोपाल सिंह प्राचार्य सन्त कीनाराम संयोजक स्वदेशी जागरण मंच ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता स्वदेशी उत्पादों के अधिकतम उपयोग पर निर्भर है।

Advertisement

स्वदेशी वस्तुओं को अपनाकर न केवल देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकता है, बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ाए जा सकते हैं।

Advertisement

कृपाशंकर (सहप्रान्त संयोजक काशीप्रान्त) ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “हमें विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों के प्रोत्साहन का संकल्प लेना चाहिए। यह तभी संभव है जब हर नागरिक अपने जीवन में स्वदेशी को अपनाए।”

Advertisement

कार्यक्रम में उपस्थीत स्कूली छात्रों ने “स्वदेशी अपनाओ, भारत बनाओ का नारा लगाते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

Advertisement 

समापन में विनोद कुमार जालान प्रबन्धक दी आर्यन्स एकेडमी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वदेशी जागरण मंच आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा और सभी अतिथियों को धन्यवाद भी दिया

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रॉबर्ट्सगंज नगर में बिजली विभाग ने चलाया रात्रि चेकिंग अभियान, बकायेदारो में मचा हड़कम्प

HIGHLIGHTS

  • रात मे बिजली विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान, बकायेदारो में मचा हड़कम्प
  • शहर और ग्रामीण उपभोक्ताओं में मचा हड़कम्प


सोनभद्र। बड़े बिजली बकायेदार से वसूली करने का अब नया तरीका अपनाया है, जिससे बिजली विभाग के ग्रामीण और शहरी बकायेदारो में हड़कम्प मचा हुआ है।

Advertisement

बिजली विभाग के इस अभियान से बकायेदारो की नींद उड़ी हुई। जनपद के रावर्ट्सगंज विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा सोनभद्र नगर में रात्रि चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, इस अभियान के तहत बकायेदार उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन भी काटा जा रहा है।

Advertisment

बिजली विभाग की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कम्प मचा हुआ है।

बिजली विभाग के द्वारा बुद्धवार को सोनभद्र नगर के उत्तर मोहाल में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ऐसे दर्जनो उपभोक्ताओं का कनेक्शन जांच किया गया। इस चेकिंग के दौरान बताया गया कि बकायेदार जिनका कनेक्शन काट दिया गया है और बकाया जमा नहीं किये तथा गलत तरीके से बिजली का उपभोग कर रहे है।

Advertisement

ऐसे उपभोक्ताओं की जांच कर बिजली कनेक्शन काटा जा रहा है। इसके साथ ही अपील किया गया कि ऐसे बकायेदार जल्द ही अपना बिल जमा कर दें अगर चेकिंग के दौरान कनेक्शन चालू पाया गया तो तुरंत ही कनेक्शन काट दिया जाएगा।

Advertisement


इस सम्बंध में एसडीओ नगर धर्मेन्द्र सिंह पटेल ने बताया कि शासन के निर्देश पर रात्रि चेकिंग का अभियान नगर क्षेत्र में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ऐसे बिजली उपभोक्ताओं की चेकिंग की जा रही है जो बकायेदार है और विच्छेदन के बावजूद भी बगैर बकाया जमा किये बिजली उपभोग कर रहे है।

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

UP पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा… MP के 4 OBC युवक SC बनकर हुए शामिल, एसपी सोनभद्र ने किया पूरे मामले का खुलासा

HIGHLIGHTS

  • यूपी पुलिस भर्ती में फर्जीवाड़ा… MP के 4 OBC युवक SC बनकर हुए शामिल

सोनभद्र। जिले में चल रही पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है. भर्ती में शामिल हुए चार युवकों ने नौकरी पाने के लिए फर्जी दस्तावेजों का सहारा लिया, लेकिन पुलिस और प्रशासन की सतर्कता से पूरा खेल बेनकाब हो गया. चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार पुलिस भर्ती के दौरान दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा था.

Advertisement

इसी दौरान चार उम्मीदवारों की असलियत सामने आ गई. चारों युवक मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के चितरंगी तहसील के निवासी निकले. भर्ती प्रक्रिया में चारों उम्मीदवारों ने खुद को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी बताते हुए अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया,

Advertisement

ताकि आरक्षण का लाभ मिल सके, लेकिन जांच में पाया गया कि चारों आरोपी वास्तव में बैसवार/वैश्य जाति से संबंध रखते हैं, जिन्हें मध्य प्रदेश में ओबीसी वर्ग में गिना जाता है उमेश कुमार नामक अभ्यर्थी को लेकर बड़ा खुलासा जांच के दौरान सबसे बड़ा खुलासा उमेश कुमार नामक अभ्यर्थी को लेकर हुआ.

Advertisement

उसने आवेदन पत्र में अपना पता सोनभद्र के घोरावल का दर्शाया और वहीं से जाति प्रमाणपत्र बनवा लिया, जबकि हकीकत में उसका वास्तविक पता मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के मझिगवा गांव का है. इसी तरह अन्य तीन आरोपी राकेश सिंह, दीपक कुमार और विजय कुमार भी सिंगरौली जिले के ही निवासी पाए गए. दस्तावेजों की गहन जांच में उनकी पूरी सच्चाई सामने आ गई.

Advertisment

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की. चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए हर स्तर पर कड़ी जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की धांधली न हो सके. इस खुलासे के बाद से भर्ती में शामिल अन्य अभ्यर्थियों में भी खलबली मच गई है.

Advertisement

मामले में पुलिस का क्या कहना है?
पुलिस का कहना है कि अब तक सामने आए मामलों से साफ है कि कुछ लोग गलत तरीके से नौकरी पाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है और ऐसे लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. यह मामला न सिर्फ भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का उदाहरण है, बल्कि उन युवाओं के लिए भी चेतावनी है जो गलत रास्ता अपनाकर सरकारी नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं.

Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें