मनरेगा से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं, 17 फरवरी को विधानसभा का घेरावः रामराज गोड़
सोनभद्र। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष रामराज गोड़ ने कहा कि 20 वर्ष पूर्व यूपीए-1 सरकार के दौरान लागू महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) ने ग्रामीण गरीबों को काम का अधिकार देकर नई सामाजिक सुरक्षा प्रदान की।
उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सरकार ने पंचायतों को सशक्त करते हुए गांव स्तर पर विकास कार्यों के निर्णय का अधिकार दिया, जिससे पंचायती राज व्यवस्था मजबूत हुई। कोविड-19 महामारी के दौरान मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की जीवनरेखा साबित हुई।
रामराज गोड़ ने आरोप लगाया कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार इस कानून को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेगी।
उन्होंने बताया कि तीन जनवरी से पूरे देश में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ चलाया जा रहा है। गांधीवादी तरीके से किए जा रहे इस आंदोलन के तहत प्रदेश में पांच हजार से अधिक चौपालों का आयोजन किया गया है। 13 फरवरी को प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पदयात्राएं भी निकाली गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन का दूसरा चरण 17 फरवरी से शुरु होगा। इस दिन लखनऊ में विधानसभा घेराव कर राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा में बदलाव कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है और राज्यों पर अतिरिक्त बोझ डालने का प्रयास कर रही है, जो संघीय ढांचे के लिए भी ठीक नहीं है।
रामराज गोड़ ने कार्यकर्ताओं से 17 फरवरी को अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष फरीद खां और आरटीआई अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
DM ने प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
सोनभद्र। जनपद ने प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द व उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया।
Advertisement
इस दौरान जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया जाय। इसके साथ ही विद्यालय में पठन-पाठन का कार्य सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने, विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रखा जाय और विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं को परख जाए।
Advertisement
जनपद के प्राथमिक विद्यालय सहिजन खुर्द, उच्च प्राथमिक विद्यालय सहिजन कला एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का जिलाधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालयों में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन, स्वच्छता एवं मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिये। जिलाधिकारी ने कक्षाओं में पहुंचकर बच्चों से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की।
Advertisement
उन्होंने शिक्षकों को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं नियमित शिक्षा प्रदान की जाए तथा पठन-पाठन कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की बुनियादी शैक्षणिक दक्षताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए,
Advertisement
जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। विद्यालय परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने शौचालय, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
Advertisement
वही जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियमित निरीक्षण के माध्यम से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही।
Advertisement
आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली गयी तथा आवश्यक सुधार हेतु संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्दद पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अंत्योदय और आत्मनिर्भरता का रोडमैप: राबर्ट्सगंज बजट चौपाल में साझा हुए विकास के नए आयाम
BJP ने किया राबर्ट्सगंज विधानसभा स्तरीय चौपाल का आयोजन, बजट 2026 की बारीकियों पर चर्चा
किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और गरीब वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है बजट 2026- भूपेश चौबे
सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय बजट व उत्तर प्रदेश सरकार का बजट 2026 पर विधानसभा स्तरीय चौपाल का आयोजन राबर्ट्सगंज विधानसभा का सवेरा कैंपस में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे जी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया।
Advertisement
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या व संचालन जिला महामंत्री/कार्यक्रम संयोजक कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया। इस मौके पर मुख्यअतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार के बजट-2026 में किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और गरीब वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Advertisement
इस बजट को आजादी के बाद का सर्वश्रेष्ठ विकासोन्मुख और गरीब कल्याण को समर्पित बजट बताया इस बजट में युवा, रोजगार मांगने वाला नही बल्कि रोजगार देने वाला बने बजट में युवाओं उद्यमियों, किसानों, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए व्यापक प्रावधान किया गया है।
Advertisement
उन्होंने बजट में रोजगार सृजन, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। सदर विधायक ने बजट को ऐतिहासिक और सर्वसमावेशी बताया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि यह समाज के प्रत्येक वर्ग की आकांक्षाओं के अनुरूप है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है। केन्द्र सरकार कि व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
Advertisement
इस मौके पर नि0 जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने इस बजट को विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में उद्योग निवेश और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनुकुल वातावरण तैयार किया है,
Advertisement
आज विश्व में सर्वाधिक निवेश भारत में आ रहा है, और भारत में सर्वाधि निवेश उत्तर प्रदेश में हो रहा है, आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्वदेशी उत्पादन बेहतर पैकेजिंग और विपणन व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया है। स्वयं सहायता समूह के उत्पाद अब प्रदेश ही नही देश-विदेश तक पहुंच रहे है।
Advertisement
बजट चौपाल को व्यापार मण्डल के संयोजक राजेश गुप्ता व एमबीएम माडर्न पब्लिक स्कुल के कक्षा 9 की छात्रा खुशी केशरी ने इंग्लिश में बजट पर चर्चा की। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, विमल अग्रवाल ने भी चौपाल के माध्यम से बजट पर चर्चा किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा ओमप्रकाश यादव, संतोष शुक्ला, शंम्भू सिंह, अनूप तिवारी, दिलिप चौबे, योगेन्द्र बिन्द, बलराम सोनी, संजय जायसवाल, अमरेश चेरो, प्रमोद गुप्ता, रामलाल चेरो, सुनिल सिंह, अनिल सिंह, प्रकाश केशरी, कमलेश खांम्भे, नारसिंह पटेल, अरुण सिंह, रितु अग्रहरी, अमन वर्मा, रमेश जायसवाल, मंजू गिरी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
धान खरीद को लेकर खाद्य रसद मंत्री सतीष शर्मा से मिलकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने व्यक्तिगत पत्र सौंपा और कहा है कि जनपद में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाया जाय।
सोनभद्र। जनपद-सोनभद्र का क्षेत्रफल के हिसाब से बहुत बड़ा है ऐसे में चतरा राबर्ट्सगंज विकास खण्ड में व्यापक पैमाने पर धान का उत्पादन होता है इस वर्ष शासन से धान खरीद का लक्ष्य 1 लाख 3 हजार मि0टन का रखा हुआ था। 14 जनवरी 26 तक जनपद में कुल 16544 कृषकों का शत प्रतिशत 1 लाख 3 हजार मि0टन धान क्रय किया जा चुका है।
Advertisement
जबकि धान विक्रय हेतु अभी जनपद में 25 हजार 965 कृषकों द्वारा पंजीकरण कराया गया है अभी तक लगभग 9 हजार 500 किसान धान नही बेच सके है और पंजीकरण बढ़ रहा है। ऐसे में सदर विधायक भूपेश चौबे ने कृषि मंत्री को बताया है कि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग सवा तीन फिसदी धान का उत्पादन ज्यादा हुआ है ऐसे मे जनपद-सोनभद्र के किसानों का लक्ष्य 1 लाख 75 हजार मि0टन किया जाना किसानहित में होगा।
Advertisement
सदर विधायक भूपेश चौबे ने कृषि मंत्री से निवेदन किया है कि यदि लक्ष्य को बढ़ा दिया जाय तो यहां के किसानों का हित होगा उन्होने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि सोनभद्र जैसे जनपद में लक्ष्य बढ़ाना अति आवश्यक है।
Advertisement
कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया है कि सोनभद्र जनपद प्रान्त के आखिरी छोर पर है ऐसे में यहां के किसानों का हित सर्वोपरि है। साथ ही सदर विधायक भूपेश चौबे ने जनपद के किसानों को संदेश देते हुए कहा है कि जिनका पंजीकरण पूर्व में हो चुका
Advertisement
है तो उनका धान यदि साधन सहकारी समितियों और अन्य धान क्रय केन्द्रों पर नही उतरा है तो मुझसे व्यक्तिगत संपर्क कर सकते है। उन्होने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार अब तक का प्रदेश में अभूतपूर्व बजट पेश किया है। जिसमें किसानहित सर्वोपरि है।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन, किसानों के हितों को लेकर उठाए बड़ा सवाल
सोनभद्र। आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र के स्वर्ण जयंती चौक पर भारत–अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ट्रेड डील की प्रतियां जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और इसे किसानों व छोटे उद्योगों के हितों के खिलाफ बताया।
Advertisement
प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि अमेरिका में किसानों को लगभग 80 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलती है, जबकि भारतीय किसानों को ऐसी कोई बड़ी सहायता नहीं मिलती। ऐसे में भारतीय किसान अमेरिकी किसानों से प्रतिस्पर्धा कैसे कर पाएंगे, यह गंभीर सवाल है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस असमानता पर विचार नहीं किया तो देश के कृषि क्षेत्र पर दूरगामी प्रभाव पड़ सकते हैं। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई इस ट्रेड डील को लेकर देशभर में गहरी चिंताएं हैं।
Advertisement
उन्होंने कहा कि डील की शर्तों, संभावित लाभार्थियों और इसके प्रभावों को लेकर न तो संसद को विश्वास में लिया गया और न ही जनता के सामने पूरी पारदर्शिता बरती गई। काशी प्रांत के पूर्व उपाध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ भारतीय उद्योग समूहों के खिलाफ जांच चल रही है।
AdvertisementAdvertisement
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह डील भी किसी विशेष उद्योग समूह को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने राफेल सौदे का उदाहरण देते हुए उद्योगपतियों को ऑफसेट पार्टनर बनाए जाने का जिक्र किया।
वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केवल कुशवाहा ने कहा कि इस समझौते के तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर शून्य प्रतिशत टैक्स वसूल करेगा।
Advertisement
उन्होंने इसे भारतीय बाजार और किसानों के हितों के साथ अन्याय बताया। प्रदर्शन में दिनेश पटेल, राजेंद्र मौर्य, अनवर अली अंसारी, राजेश कुमार, श्रीमती शैल कुमारी शमशाम अली, ललित पटेल, लक्ष्मीनारायण गोविंद चौबे, नागेंद्र कुमार मौर्य, मुनियर अली, असलुद्दीन, जोखन पटेल, श्रवण कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामलीला मैदान श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन 15 फरवरी से
कार्यक्रम का उद्घाटन हिमालय से पधारे तपोनिष्ठ परमपूज्य संत 1008 स्वामी श्री सेवादास जी महाराज द्वारा किया जाएगा।
खाटू श्याम उत्पत्ति, ब्रज की लट्ठामार होली सहित श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
सोनभद्र। नगर के मध्य स्थित श्री रामलीला मैदान में द्वितीय वर्ष 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला आयोजन 15 फरवरी दिन रविवार से 25 फरवरी दिन बुधवार तक समय शाम 7:30 से रात्रि 11:00 तक होगा। जिसमें श्रद्धालुगण भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरूप और लीलाओं का दर्शन करेंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता रासलीला की तैयारियों को मूर्त रुप देने में लगे हैं।
Advertisement
कार्यक्रम के संयोजक रामप्रसाद यादव ने बताया कार्यक्रम का उद्घाटन 15 फरवरी शिवरात्रि के अवसर पर हिमालय से पधारे तपोनिष्ठ परमपूज्य संत 1008 स्वामी श्री सेवादास जी महाराज करेंगें। उन्होंने बताया कि वृंदावन के रासमंडली द्वारा कृष्ण जन्म की लीला से प्रारंभ होकर क्रमशः पूतना वध एवं शंकर बधाई, माटीचोरी, उखल बंधन, कालीदह, नाग नथैया लीला, माखन चोरी लीला, खाटू श्याम उत्पत्ति,
Advertisement
वीर अभिमन्यु, सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र लीला, सुदामा चरित्र, भक्तमती मीरा बाई लीला, कंश वध की लीला सहित ब्रज की लट्ठामार होली की लीला का मंचन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारीयों ने अधिक से अधिक श्री कृष्ण प्रेमियों को रासलीला में आने के लिए आग्रह किया है।
महाशिवरात्रि पर शिवद्वार धाम की होगी भव्य सजावट, कोलकाता से आएगी टीम
सोनभद्र। शिवद्वार धाम में महाशिवरात्रि इस बार खास होगी। मंदिर और प्रतिमा की सजावट के लिए कोलकाता से टीम बुलाई गई है। पुजारियों के साथ मिर्जापुर से आए कलाकार उमामहेश्वर का शृंगार करेंगे। मंदिर में शुक्रवार को हल्दी और शनिवार को मेंहदी की रस्म निभाई जाएगी। शनिवार की रात भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का वर- वधू के रूप में सजाया जाएगा।
Advertisement
इसके लिए बनारस से विशेष वस्त्र मंगाए गए हैं। गुप्तकाशी के रूप में प्रसिद्ध शिवद्वार धाम में महाशिवरात्रि पर दस दिवसीय मेला लगेगा। इसकी शुरुआत 15 फरवरी से होगी। मंदिर की सजावट और बैरिकेडिंग के लिए श्रीशिव – पार्वती मंदिर सेवा समिति की तरफ से जोर शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
Advertisement
मंदिर को फूलों, झालरों व रोशनी से सजाया जाएगा। मंदिर के पुजारी अजय गिरि ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन रविवार को भोर में मंगला आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पूजन के लिए मंदिर के कपाट खुल जाएंगे। भगवान भोलेनाथ, मां जगदंबा और मंदिर की फूलों से सजावट करने के लिए कोलकाता की टीम आएगी।
भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती, शिवलिंग और मंदिर परिसर में स्थापित अन्य मूर्तियों का दिव्य शृंगार करने के लिए मिर्जापुर से कलाकारों को बुलाया गया। वह मंदिर के पुजारियों के सहयोग से मूर्तियों का शृंगार करेंगे। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के लिए वस्त्र-आभूषण काशी से मंगाए गए है। मेले के दौरान उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
Advertisement
बैठक में मेले के सकुशल आयाेजन पर हुई चर्चा मंदिर परिसर में लगने वाले दस दिवसीय मेले व दर्शन पूजन की व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, दर्शन पूजन व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, शौचालय, विभिन्न मार्गों पर बैरिकेडिंग, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग की टीम आदि विषयों के साथ ही मंदिर परिसर में दुकान लगाने पर चर्चा की गई।
Advertisement
बता दें कि महाशिवरात्रि पर शिवद्वार में हजारों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। जिसमें उनके परिवहन और सुरक्षा के आलावा उनके सामानों की सुरक्षा प्रशासन के लिए एक चुनौती से कम नहीं होती। बैठक में शिवद्वार चौकी प्रभारी कविंद्र यादव, सतद्वारी ग्राम प्रधान सियाराम यादव, मुख्य पुजारी सुरेश गिरि, अजय गिरि, शिवराज गिरि, सुभाष गिरि, संजय मोदनवाल, धीरज सिंह, अमरेश गिरि आदि मौजूद रहे।
Advertisement
महाशिवरात्रि पर गौरीशंकर, बरैला मंदिर पर लगता है मेला सोनभद्र। शाहगंज के समीप स्थित प्राचीन गौरीशंकर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर भी मेला लगेगा। इसके साथ ही रॉबर्ट्सगंज नगर से सटे बरैला स्थित महादेव मंदिर और पंचमुखी महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर मेला लगता है। मंदिर प्रशासन की तरफ से महाशिवरात्रि पर मेला को लेकर अभी से तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही डाला स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर और ओबरा के समीप स्थित डमडम गुफा में बड़ी संख्या में भक्तगण दर्शन पूजन के लिए पहुंचते हैं।
Advertisement
जगह-जगह निकाली जाएगी शिव बरात महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले में जगह-जगह शिव बरात निकाली जाएगी। रॉबर्ट्सगंज स्थित गुरुद्वारा के पास से बरैला महादेव मंदिर तक शिव बरात निकाली जाएगी। शिव बरात निकालने की तैयारी में आयोजक जुट गए हैं। बच्चा सोनी और अंबुज का कहना है कि महाशिवरात्रि पर शिवबरात निकाली जाएगी।
नौकरी से निकाले जाने से नाराज था मिस्त्री, पत्थर से सिर कूंचकर की थी क्रशर प्लांट संचालक की हत्या
सोनभद्र। जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र स्थित गिरधर सीमेंट्स लिमिटेड परिसर में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सर्विलांस, एसओजी और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने हत्या व चोरी के मामले में वांछित आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
Advertisement
क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी श्रवण सिंह उर्फ श्रवण गोंड ने कंपनी संचालक के चाचा विष्णु हरि उपाध्याय की पत्थर से वार कर हत्या की थी। घटनास्थल से लगभग 300 मीटर दूर नाले और झाड़ियों में छिपाकर रखे गए मॉनिटर, प्रिंटर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है
Advertisement
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले कंपनी में करीब दो वर्ष तक मिस्री (राजमिस्त्री) के पद पर कार्यरत था। नौकरी से निकाले जाने और डांट-फटकार के कारण मृतक से उसकी रंजिश हो गई थी। इसी बदले की भावना में उसने वारदात को अंजाम दिया।
Advertisement
आरोपी मे कबूल किया गुनाह पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 7 फरवरी की रात वह बाउंड्री कूदकर परिसर में दाखिल हुआ और बरामदे में सो रहे विष्णु हरि उपाध्याय के सिर पर पत्थर से तीन-चार बार वार कर उनकी हत्या कर दी।
Advertisement
इसके बाद उसने ऑफिस का ताला खोलकर करीब 6500 रुपये नकद और मोबाइल फोन चोरी कर लिया। पहचान छिपाने के लिए उसने परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और मॉनिटर व प्रिंटर को नाले की झाड़ियों में छिपा दिया।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कई टीमें लगाई गई थीं। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
स्वर्णिम कालखंड में उत्तर प्रदेश की नई दिशा, विधानसभा में गूंजा विकास और विरासत का स्वर
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान गुरुवार को सोनभद्र सदर के विधायक भूपेश चौबे ने डॉ. नीलकंठ तिवारी द्वारा समर्थित धन्यवाद प्रस्ताव का पूर्ण समर्थन किया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदस्य बनना उनके लिए गौरव का विषय है। इसके लिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
Advertisement
विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि वर्तमान समय अनेक ऐतिहासिक अवसरों से जुड़ा स्वर्णिम कालखंड है। माता अहिल्याबाई होल्कर के 350 वर्ष, गुरु तेग बहादुर जी के 350 वर्ष, भगवान बिरसा मुंडा के 150 वर्ष, राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 100 वर्ष पूरे होने का यह समय हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कालखंड में उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में परिश्रमी और दूरदर्शी नेतृत्व प्राप्त है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वयं झाड़ू उठाई थी, तब कुछ लोगों ने उसका उपहास किया था, लेकिन आज वही अभियान देश में जनआंदोलन का रूप ले चुका है।
Advertisement
विकसित भारत के संकल्प को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश इस दिशा में अग्रसर है। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा अधूरे छोड़े गए कार्यों को योगी सरकार ने गति दी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश ‘चरैवेति-चरैवेति’ के मंत्र के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
Advertisement
उन्होंने 18वीं विधानसभा का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जनता के विश्वास पर खरा उतरना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है। प्रदेश में जल संरक्षण, कृषि उत्पादन, पशुपालन और ‘हर घर नल’ योजना जैसे क्षेत्रों में तेजी से कार्य हो रहा है।
अपने जनपद सोनभद्र को आकांक्षी जिला बताते हुए उन्होंने कहा कि विशेष जिला और विशेष ब्लॉक के रूप में स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। पर्यटन की दृष्टि से नगवां, मचेंद्रनाथ, अवाड़ी (मिनी गोवा), धधरौल, हंडिया डैम और समुद्र तट जैसे प्राकृतिक स्थलों में व्यापक संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया, जिसमें उनके विधानसभा क्षेत्र में 12 से 15 हजार युवाओं ने भाग लिया। इससे युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिला।
विधायक ने कहा कि विकास एक सतत प्रक्रिया है और जनता की अपेक्षाएं भी उसी से होती हैं जो कार्य करता है। जहां-जहां पेयजल, सड़क या अन्य योजनाओं में तकनीकी कमियां हैं, उनकी जांच कराकर सुधार कराया जाना चाहिए।
विशेष रूप से पंचायतों में पेयजल व्यवस्था, सड़कों की गुणवत्ता की जांच और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संकेतक लगाए जाने की मांग उन्होंने उठाई।
Advertisement
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही कथित जमींदारी जैसी प्रवृत्तियों पर चिंता व्यक्त करते हुए उसे समाप्त कर न्यायपूर्ण व्यवस्था लागू करने की मांग की। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक जांच कर समस्याओं के समाधान का आग्रह किया।
Advertisement
अंत में विधायक भूपेश चौबे ने धन्यवाद प्रस्ताव का समर्थन दोहराते हुए योगी सरकार को प्रदेश के विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया तथा अपने क्षेत्र के शेष विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की। उन्होंने अपने संबोधन का समापन ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ किया।
यूजीसी बिल लागू करने के लिए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वकीलों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वकीलों द्वारा बुधवार को कलेक्ट्रेट पर यूजीसी बिल कानून के समर्थन में प्रदर्शन कर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया।
Advertisement
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि उच्च शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर जिलाधिकारी सोनभद्र कार्यालय परिसर में डीबीए कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई और राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया।
Advertisement
उन्होंने यूजीसी बिल कानून को उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि लंबे समय से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों में समान अवसर नहीं मिल पा रहा है।
Advertisement
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन क़े पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एड ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन यूजीसी बिल को लेकर भ्रम फैलाकर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंच रहा है।
उन्होंने जोर दिया कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने, अवसरों की समानता सुनिश्चित करने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने में सहायक होगा।
Advertisement
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने प्रशासन से मांग की कि यूजीसी बिल कानून को बिना किसी देरी के प्रभावी किया जाए। साथ ही, यदि किसी स्तर पर विरोध या अड़चन उत्पन्न हो रही है, तो सरकार छात्रों के हित में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे।
Advertisement
प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में पवन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार मौर्य, हीरालाल पटेल, सत्यप्रकाश कुशवाहा, राजेश यादव, राजेश कुमार मौर्य, महेंद्र कुशवाहा, कमलेश सिंह, चतुर्भुज शर्मा,कामता यादव, सुरेश कुशवाहा, रामगुल्ली यादव,राजेंद्र यादव,रविंद्र पटेल संतोष कुमार,संतोष पटेल, शाहनवाज़ आलम खान, प्रदीप सिंह, शैलेन्द्र कुमार आदि लोग शामिल रहे।
Advertisement
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि उच्च शिक्षा में समान अवसर और सामाजिक न्याय की मांग को लेकर जिलाधिकारी सोनभद्र कार्यालय परिसर में डीबीए कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई और राष्ट्रपति के नाम चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया।
उन्होंने यूजीसी बिल कानून को उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और समावेशी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कहा कि लंबे समय से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा संस्थानों में समान अवसर नहीं मिल पा रहा है।
Advertisement
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन क़े पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव एड ने आरोप लगाया कि कुछ संगठन यूजीसी बिल को लेकर भ्रम फैलाकर छात्रों को गुमराह कर रहे हैं, जिससे सामाजिक समरसता को नुकसान पहुंच रहा है।
उन्होंने जोर दिया कि यह कानून शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने, अवसरों की समानता सुनिश्चित करने और छात्रों के अधिकारों की रक्षा करने में सहायक होगा।
Advertisement
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने प्रशासन से मांग की है कि यूजीसी बिल कानून को बिना किसी देरी के प्रभावी किया जाए। साथ ही, यदि किसी स्तर पर विरोध या अड़चन उत्पन्न हो रही है, तो सरकार छात्रों के हित में स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करे।
Advertisement
प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में पवन कुमार सिंह, प्रदीप कुमार मौर्य, हीरालाल पटेल, सत्यप्रकाश कुशवाहा, राजेश यादव, राजेश कुमार मौर्य, महेंद्र कुशवाहा, कमलेश सिंह, चतुर्भुज शर्मा,कामता यादव, सुरेश कुशवाहा, रामगुल्ली यादव,राजेंद्र यादव,रविंद्र पटेल संतोष कुमार,संतोष पटेल, शाहनवाज़ आलम खान, प्रदीप सिंह, शैलेन्द्र कुमार आदि लोग शामिल रहे।