कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट, सदर तहसील व नगर पंचायत चुर्क का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट, सदर तहसील व नगर पंचायत चुर्क का किया निरीक्षण
  • मण्डलायुक्त में नगर पंचायत चुर्क में साफ सफाई का दिया निर्देश

सोनभद्र। जनपद की सदर तहसील, कलेक्ट्रेट कार्यालय व नगर पंचायत चुर्क का मण्डलायुक्त ने निरीक्षण किया। इस दौरान मण्डलायुक्त ने सम्बन्धितों को निर्देश दिया कि अधिक समय से लम्बित मुकदमों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाये और राजस्व वसूली के कार्य में तेजी लाया जाये। वही सदर तहसील परिसर में निष्प्रयोज्य पड़ी सामग्रियों को नीलाम करने का निर्देश मण्डलायुक्त ने दिया।

Advertisement



तहसील रावर्ट्सगंज के निरीक्षण के समय मण्डलायुक्त ने उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुदृढ़ की जाए, अनावश्यक रूप से रखी गई सामग्रियों की नीलामी कर परिसर को सुव्यवस्थित किया जाए।

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी मुकदमों एवं वादों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े। अभिलेखागार एवं रिकॉर्ड व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

इसके बाद मण्डलायुक्त ने नगर पंचायत चुर्क-गुरमा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत को निर्देश दिए कि नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति निर्वाध एवं सुचारू रूप से की जाए इसके साथ ही नियमित साफ-सफाई, नालियों की सफाई तथा कूड़ा प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए। राजस्व वसूली के कार्यों में तेजी लाने एवं कर संग्रहण को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए।

मण्डलायुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न अनुभागों का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिकायत कक्ष, जिला आपदा प्रबंधन कक्ष, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कक्ष, न्यायालय सहायक कक्ष, अभिलेखागार कक्ष एवं रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने खतौनी संख्या 1359, 60, 61 एवं 62 का अवलोकन कर अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

Advertisement

निरीक्षण उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री बी.एन. सिंह की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डलायुक्त ने कहा कि सभी पत्रावलियों का समय से निस्तारण किया जाए तथा कोई भी मुकदमा अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

Advertisement

उन्होंने निर्देश दिए कि अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए तहसील के मुकदमों की मासिक समीक्षा करायी जाये, इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि कर्मचारियों से सम्बन्धित जीपीएफ पासबुक से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के देयकों का शीघ्र भुगतान तथा लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।

Advertisement

मण्डलायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता पारदर्शिता, समयबद्ध कार्यवाही एवं जनसेवा होनी चाहिए, जिससे आम नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

Advertisement 

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय प्रदीप कुमार यादव सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
DdAdvertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अवैध खनन पाए जाने पर संबंधित खनन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी- DM

HIGHLIGHTS

  • अवैध खनन पर संयुक्त टीम बना करें कार्रवाई: जिलाधिकारी
  • अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

सोनभद्र। थानाध्यक्ष और वन विभाग अपने क्षेत्रों में अवैध खनन पर करे कार्रवाई

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी बीएन सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक किया। बैठक में खनन विभाग, पुलिस विभाग, वन विभाग एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement



जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में अवैध खनन पाए जाने पर संबंधित खनन अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अवैध खनन की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि थाना क्षेत्र में नदियों के जल क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जाए। यदि किसी भी स्थान पर अवैध खनन पाया जाता है तो संबंधित थानाध्यक्ष द्वारा कार्यवाही सुनिश्चित की जाये एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाये। वन क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन पर वन विभाग द्वारा प्रभावी अभियान चलाकर निरंतर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

जिलाधिकारी ने अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए, बिना वैध प्रपत्रों के खनिज परिवहन करने वाले वाहनों पर तत्काल जुर्माना एवं जब्ती की कार्रवाई की जाए, नंबर प्लेट बदलकर परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा भारी जुर्माना लगाया जाए तथा ऐसे मामलों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाए।

Advertisement

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। इस दौरान उन्होंने कहाकि जनपद में संचालित आरा मशीनों की जिसके वैध लाईसेंस हैं, वन विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जाये और अवैध तरीके से संचालित आरा मशीनों के खिलाफ कार्यवाही की जाये।

इस मौके पर ज्येष्ठ खान खान अधिकारी कमल कश्यप, डीएफओ सोनभद्र, पुलिस क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा सहित सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ग्राम पंचायत पकरी में जनचौपाल लगाकर कमिश्नर ने  सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • मण्डलायुक्त ने जनचौपाल लगा सरकारी योजनाओ की जानी हकीकत

सोनभद्र। जनपद में मण्डलायुक्त विंध्याचल ने सदर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत पकरी में जनचौपाल लगाकर ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुना और गांव में हुए विकास कार्यों व सरकार के योजनाओं की हकीकत जाना।

Advertisement



मण्डलायुक्त राकेश प्रकाश ने ग्राम पंचायत पकरी में जन चौपाल लगा कर प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (शौचालय निर्माण) एवं विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे सवांद किया।

Advertisement

उन्होंने लाभार्थियों से पूछा कि उन्हें आवास, शौचालय एवं पेंशन की धनराशि समय से प्राप्त हो रही है या नहीं तथा किसी प्रकार की समस्या तो नहीं है। ग्रामीणों ने योजनाओं से मिल रहे लाभ के संबंध में जानकारी दी।

Advertisement

जन चौपाल में मण्डलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र व्यक्तियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से लाभान्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त ग्राम में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति तथा विद्युत आपूर्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

Advertisement

मण्डलायुक्त ने ग्रामीणों से जलापूर्ति की नियमितता, पाइप लाइन की कार्यस्थिति एवं बिजली आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, जिसके लिए निरंतर निगरानी एवं जनसंवाद आवश्यक है।

Advertisement

इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित सम्बन्धित अधिकारीगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रासलीला के पहले दिन वृंदावन के कलाकारों ने श्रीकृष्ण जन्म का किया सजीव मंचन

HIGHLIGHTS

  • रासलीला के पहले दिन वृंदावन के कलाकारों ने श्रीकृष्ण जन्म का किया सजीव मंचन
  • 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला का हुआ भव्य शुभारंभ
  • श्री कृष्ण मयूर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु

सोनभद्र। नगर स्थित श्री रामलीला मैदान में रविवार की रात 8:00 बजे नौ दिवसीय भव्य श्री कृष्ण रासलीला का शुभारम्भ हिमालय से पधारे तपोनिष्ठ परमपूज्य 1008 स्वामी श्री सेवादास ने किया। 

Advertisement

रासलीला के प्रथम दिन कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जन्म का सजीव मंचन किया। जिसको देखकर श्रद्धालु हर्षित हो उठे। वृंदावन से आए कलाकारों की सुंदर प्रस्तुति ने माहौल को आनंदित बनाए रखा। श्रीकृष्ण जन्म के अलावा कलाकारों ने श्री कृष्ण मयूर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई।

Advertisement

रासलीला की शुरूआत में आरती का कार्यक्रम हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजन-अर्चन की। इसके बाद कलाकारों ने मंचन करते हुए दिखाया कि नंद के घर जब भगवान श्री कृष्ण के जन्म का उल्लास था तो ब्रज में नंद के घर जमकर खुशियां मनाई गईं। बधाई गीत से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। हर तरफ – नंद घर गोपाल आयो, जय कन्हैया लाल की, आदि जयघोष लगाए गए।

Advertisement

मंचन की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को शुरू से अंत तक पंडाल में रोके रखा। इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के संरक्षक जितेंद्र सिंह, रामप्रसाद यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता अध्यक्ष  सचिन गुप्ता, महामंत्री धीरज जलान, कोषाध्यक्ष बचाऊ पांडे, राकेश गुप्ता, पवन जैन, धर्मेश सिंह, खरवार धीरज जालान,

Advertisement

मनोज सिंह, विजयकांत मिश्रा, संजू केसरी,  राजकुमार अग्रवाल, आशीष केसरी, मखनचू हर्ष केसरी, सत्येंद्र पांडे, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,टोनी पांडे,दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, विजय कानोडिया, ओमप्रकाश पाठक एडवोकेट, संदीप चौरसिया,

Advertisement

संदीप पांडेय, डॉ. चंद्रभूषण पांडेय, वीरेन्द्र शर्मा, मिठाईलाल सोनी, रामबाबू, विनोद केशरी, बिन्दु पांडेय,अमीश पांडेय, डॉ. अनिल पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एक सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

HIGHLIGHTS

  • एक सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

सोनभद्र। जिले के अनपरा थानाक्षेत्र के औड़ी-सिंगरौली हाईवे किनारे वाहन एजेंसी के सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। परिजन पहुंचे तो कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में लगी रही।

क्या है पूरा मामला
अनपरा के डिबुलगंज निवासी बावनसुभा भारती (50) पुत्र स्व. रामलोचन ओमेन सिक्योरिटीज लिमिटेड कंपनी में काम करता था। कंपनी द्वारा उसे औड़ी-सिंगरौली हाईवे किनारे ट्रक एजेंसी ममता मोटर्स पर तैनात किया गया था। शनिवार को उसकी नाइट शिफ्ट की ड्यूटी थी।

रात आठ बजे वह ड्यूटी गया और देर रात उसकी तबियत खराब हो गई। तीन बार शौचालय जाने के बाद वह अपने केबिन में बिस्तर पर सोने चला गया, उसके बाद उठा ही नहीं। सुबह जब अगली पाली का सुरक्षाकर्मी ड्यूटी करने पहुंचा और उठाने लगा तो कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और एजेंसी के अन्य कर्मचारियों से बात की। परिजन कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। परिजनों का कहना है कि जब उनकी तबियत खराब थी, तो उन्हें घर क्यों नहीं भेजा गया और घरवालों को सूचना क्यों नहीं दी गई। कंपनी के जिम्मेदार अधिकारीयों से वार्ता किए बिना शव को उठाने से मना कर दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवा फार्म 6 भर बने मतदाताः जिला निर्वाचन अधिकारी
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने कई मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

सोनभद्र। भारत निर्वाचन आयोग के चलाये जा रहे एसआई आर के तहत मतदाताओ को प्राप्त नोटिस के साथ अपनी मतदाता सूची में अशुद्ध, डुप्लीकेट अथवा किसी तरह की त्रुटि को मतदान केन्द्रों पर पहुंच कर सुधार कराये ताकि निर्धारित तिथि के अन्दर ऐसी त्रुटियों में सुधार किया जा सके।

उक्त बातें जिला निर्वाचन अधिकारी ने विद्यालयों में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते समय कहा। इसके साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदाताओं से फॉर्म-6 भर कर नये मतदाता नाम जुड़वाए और नोटिस जारी किये मतदाताओं से की अपील, निर्धारित समय, स्थल व तिथि पर उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करे।

जनपद में चल रहे विशेष प्रगाढ़ (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी बीएन सिंह ने कंपोजिट विद्यालय मल्टीस्टोरी बिल्डिंग सोनभद्र नगर के मतदान केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किये।

इस दौरान उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय के बूथ संख्या-49, 50 व 51 में ईआरओ द्वारा नोटिस पर की जा रही सुनवाई व नये मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने आदि प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उन्होंने बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि नो मैपिंग वाले जिन मतदाताओं को नोटिस जारी की गयी है, वह निर्धारित तिथि पर निर्धारित स्थल पर उपस्थित हों, जिससे नोटिस सुनवाई की प्रक्रिया निर्धारित समय अवधि में हो सकें।

इसके पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श इंटरमीडिएट कॉलेज में स्थापित बूथ संख्या 14, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 20 का भी निरीक्षण किये, उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित अभिलेखों, नोटिस वितरण एवं सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ऐसे युवा जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, और उनका नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं।

उन्होंने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के दौरान नो मैपिंग वाले मतदाताओं को नोटिस जारी की गई है तथा उनकी सुनवाई संबंधित बूथों पर निर्धारित तिथियों में ईआरओ द्वारा की जा रही है।

जिलाधिकारी ने संबंधित मतदाताओं से अपील की कि वे अपने निर्धारित बूथ पर निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर सहयोग प्रदान करें। जिन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अशुद्ध, डुप्लीकेट अथवा त्रुटिपूर्ण हैं,

वे भी बूथ स्तर पर उपस्थित होकर आवश्यक प्रपत्रों के माध्यम से अपने नाम शुद्ध कराएं, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहें।

इस मौके पर जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, एआर को- आपरेटिव देवेन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, तहसीलदार सदर अमित सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा बजट 2026 – अरुण सिंह

HIGHLIGHTS

  • विकसित भारत के संकल्प को साकार करेगा बजट 2026 – अरुण सिंह

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह रांची में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम से वापसी के दौरान रॉबर्ट्सगंज स्थित लोढ़ी सर्किट हाउस में रुके।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत में अरुण सिंह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है।


बजट पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की मजबूत रूपरेखा है। इस बजट में गरीब, किसान, मजदूर, युवा, महिला और मध्यम वर्ग सभी वर्गों का विशेष ध्यान रखा गया है।

कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई एवं भंडारण सुविधाओं के विस्तार तथा आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन, स्टार्टअप और स्वरोजगार को प्रोत्साहन देने हेतु विशेष योजनाएं शामिल की गई हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास—सड़क, रेल, हवाई अड्डे और डिजिटल कनेक्टिविटी—पर बड़ा निवेश देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा। साथ ही एमएसएमई क्षेत्र को मजबूती देने और उद्योगों को बढ़ावा देने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी ऐतिहासिक प्रावधान किए गए हैं, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने दावा किया कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है और आने वाले वर्षों में भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के उपरांत अरुण सिंह यहां से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, आनंद मिश्रा, प्रमोद गुप्ता, देवेंद्र पाण्डेय, मनीष अग्रहरी, प्रकाश श्रीवास्तव, रवि तिवारी, प्रिंस पाण्डेय, सनी पाण्डेय, विवेक देव पाण्डेय,

  अनुराग श्रीवास्तव, योगेश सिंह, अभिषेक सिंह, अनूप पाण्डेय, मनीष पटेल, राहुल शर्मा, शुभम सोनी, आशीष तिवारी, रोहित तिवारी, लवकुश गिरी, राजेश पाण्डेय, गुड्डू पाण्डेय, नीरज चौबे, बच्चा भैया, अजय सिंह, प्रिंस पाण्डेय समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शिव बारात में झूमकर नाचे भक्त, लगे बाबा भोलेनाथ के जयकारे

HIGHLIGHTS

  • रंगीला का कावर संघ द्वारा निकाली गई भव्य शिव बारात
  • भोलेनाथ के विवाह में झूमकर नाचे भक्त

सोनभद्र। गुप्तकाशी में रविवार को महाशिवरात्रि की धूम रही। शिवालयों में सुबह से ही भक्त लंबी कतारों में लगकर दर्शन-पूजन के कर रहे थे। इस दौरान जिले में जगह-जगह शिव बरात निकाली गई। भूत-प्रेत से सजी बरात में शामिल झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने घरों की छत से फूल बरसाकर बरातियों का स्वागत किया। देर रात वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ।


जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर में रंगीला कांवर संघ की तरफ से शिव बरात गुरुद्वारा मोहाल से निकली। बरात में ब्रह्मा, विष्णु, शिव, रावण, हनुमान जी समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। डीजे पर बजते भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते भक्त चल रहे थे। इस अवसर पर रंगीला कांवर संघ के संरक्षक भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने बताया  कि शिव बारात की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।

इस बारात में ब्रह्मा और विष्णु महेश अगुवाई कर रहे थे। कहते हैं कि महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर का माता पार्वती के साथ विवाह हुआ था, इसलिए शंकर जी की बारात निकाली जाती हैं।
विष्णु और ब्रह्मा आदि देवताओं के समूह अपने-अपने वाहनों (सवारियों) पर चढ़कर बारात में चले।

शिवजी के सुंदर मस्तक पर चन्द्रमा, सिर पर गंगाजी, तीन नेत्र, साँपों का जनेऊ, गले में विष और छाती पर नरमुण्डों की माला थी। एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे में डमरू सुशोभित है।

रंगीला कावर संघ के अध्यक्ष  ने बताया प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी रंगीला कावर के द्वारा शिव बारात बहुत भब्य रूप मे निकाला गया है। बारात में नगर से काफी संख्या में लोग शामिल हुए। जिसमे मुख्य रूप से डॉक्टर धर्मवीर तिवारी, महेश कुमार सोनी, अविनाश कुशवाहा, श्याम उमर, योगेश सिंह, अखिलेश कश्यप, मनीष अग्रहरि, राजेश गुप्ता,

विनोद केसरी, संजय जायसवाल, बलराम सोनी, अमित केसरी, सौरभ, सूरज, राहुल, दिनेश गुप्ता, दिनेश सोनी, अजय सिंह, दीपू सोनी, विवेक सोनी, राम सोनी, सोनूसोनी, सुरेश सोनी, अभिषेक सोनी, महेश कुमार सोनी, रवि केसरी, अविनाश शुक्ला, महेश कुमार, शुभम सोनी, अजय गुप्ता, संजय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शिवरात्रि पर भक्तिभाव से संपन्न हुआ रुद्राभिषेक

HIGHLIGHTS

  • कार्यक्रम में भगवान शिव का रुद्राभिषेक पूर्ण विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।
  • पूजा का संचालन आचार्य सौरभ भारद्वाज द्वारा किया गया
  • मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक संपन्न कराया।

सोनभद्र। शिवरात्रि के शुभ अवसर पर धार्मिक माहौल के बीच उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नरेंद्र गर्ग के रॉबर्ट्सगंज स्थित आवास पर भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना की गई।

Advertisement

इस दौरान अभिषेक और पूजन के माध्यम से सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की गई। इस अवसर पर नरेंद्र गर्ग, कृष्ण कुमार गर्ग एवं विनोद गर्ग ने सह पत्नीक रुद्राभिषेक किया।
वहीं आचार्य पं. सौरभ भारद्वाज ने बताया कि शिवरात्रि पर रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है

Advertisement

और विधि-विधान से की गई पूजा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अनारकली देवी, नरेंद्र गर्ग, मंजू गर्ग, कृष्ण  गर्ग, रेनू गर्ग, अभिषेक गर्ग, सीमा अग्रवाल, विनोद गर्ग, अनीता गर्ग सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला का आज होगा भव्य शुभारंभ

HIGHLIGHTS

  • रामलीला मैदान श्री कृष्ण रासलीला का आयोजन आज से
  • कार्यक्रम का उद्घाटन हिमालय से पधारे तपोनिष्ठ परमपूज्य संत 1008 स्वामी श्री सेवादास जी महाराज द्वारा किया जाएगा।
  • आज की रासलीला में श्री कृष्ण जन्म की लीला का होगा मंचन

सोनभद्र। नगर के मध्य स्थित श्री रामलीला मैदान में द्वितीय वर्ष 11 दिवसीय श्री कृष्ण रासलीला आयोजन आज दिनांक 15 फरवरी दिन रविवार से 25 फरवरी दिन बुधवार तक समय शाम 7:30 से रात्रि 11:00 तक होगा।

Advertisement 

जिसमें श्रद्धालुगण भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरूप और लीलाओं का दर्शन करेंगे। आयोजन समिति द्वारा रासलीला की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

Advertisement

कार्यक्रम के संयोजक रामप्रसाद यादव ने बताया है कि रासलीला का उद्घाटन  आज शिवरात्रि के अवसर पर हिमालय से पधारे तपोनिष्ठ परमपूज्य संत  1008 स्वामी श्री सेवादास जी महाराज करेंगें।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वृंदावन के रासमंडली द्वारा आज कृष्ण जन्म की लीला का सजीव मंचन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारीयों ने अधिक से अधिक श्री कृष्ण प्रेमियों को रासलीला में आने के लिए आग्रह किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free