रॉबर्ट्सगंज के आतिशबाजी दुकानदारों ने हाइडिल ग्राउंड में की दुकान लगाने की मांग

HIGHLIGHTS

  • रॉबर्ट्सगंज के आतिशबाजी दुकानदारों ने हाइडिल ग्राउंड में दुकान लगाने की मांग की

सोनभद्र। दीपावली नजदीक आते ही रॉबर्ट्सगंज के आतिशबाजी दुकानदारों ने प्रशासन से उचित स्थान पर दुकान लगाने की मांग की है। इस संबंध में दुकानदारों ने उपजिलाधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

दुकानदारों ने बताया कि वे वर्षों से नियमों का पालन करते हुए दीपावली पर दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं। पूर्व में मुख्य अग्निशमन अधिकारी के आदेश पर सुरक्षा कारणों से रामलीला मैदान के स्थान पर हाइडिल ग्राउंड में दुकानें लगवाई जाती थीं।

Advertisment

लेकिन पिछले वर्ष वहां प्रदर्शनी लग जाने के कारण दुकानों को उरमौरा स्थित डायट परिसर में स्थानांतरित कर दिया गया। व्यापारियों का कहना है कि डायट परिसर दूरस्थ क्षेत्र में होने से ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हुआ,

Advertisment

जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा। स्थिति यह रही कि सामान औने-पौने दामों पर बेचना पड़ा और पूंजी भी नहीं निकल पाई। साथ ही, दूरस्थ स्थान होने से ग्राहकों व बच्चों को आने-जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ीं और दुर्घटना की आशंकाएँ भी बनी रहीं।

Advertisement 

व्यापारियों ने मांग की है कि इस वर्ष आतिशबाजी की दुकानें हाइडिल ग्राउंड, रॉबर्ट्सगंज में ही लगाने की अनुमति दी जाए, ताकि वे सुरक्षित माहौल में व्यापार कर सकें और आर्थिक नुकसान से बच सकें। इस मुद्दे को लेकर व्यापारी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी से भी मिले।

Advertisment

उन्होंने जिलाधिकारी बी. एन. सिंह से मिलकर कहा कि आतिशबाजी दुकानदारों की मांग वाजिब है और प्रशासन को उनकी समस्या पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने सुझाव दिया कि डायट परिसर के बजाय हाइडिल ग्राउंड में ही दुकानों की अनुमति दी जाए।
इस अवसर पर चंदन केसरी, जितेंद्र कुमार, सुरज कुमार, राजेश्वर, राजेश सोनी, जीतू सहित कई दुकानदार मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें निस्तारण- SP अशोक कुमार मीणा

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

  📲 Mob: 6389376273


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावशाली और संवेदनशील बनाया जाए, ताकि आमजन को बार-बार पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े तथा

Advertisment

उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण थाना स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादित किया जाए।
           

Advertisement

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों/थानों पर जनसुनवाई करते हुए आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे पुलिस व जनता के मध्य विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Advertisment
Advertisment
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

साबर फ्रॉड कर ट्रांसफर कराए गए 63 हजार रुपए पुलिस ने कराए वापस

HIGHLIGHTS

  • साबर फ्रॉड कर ट्रांसफर कराए गए 63 हजार रुपए को पुलिस ने कराए वापस करें

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। थाना करमा एवं साइबर क्राइम टीम थाना कर्मा की टीम ने साबर फ्रॉड कर ट्रांसफर कराए गए 63 हजार रुपए को वापस कराया है। बतादें कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा साइबर अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान एवं क् क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्या0) अनिल कुमार के दिशा-निर्देशन तथा

Advertisment

क्षेत्राधिकारी घोरावल के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना करमा जनपद सोनभद्र एवं थाना स्थानीय के साइबर टीम के द्वारा आवेदक सुविन्द कुमार निवासी ग्राम केकराही थाना करमा के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गूगल-पे से 63,000/- रुपये ट्रांसफर कर लेने के संबंध में NCRP पोर्टल पर पंजीकृत शिकायत में आवश्यक साक्ष्य संकलित कर त्वरित कार्यवाही करते हुये सम्बन्धित बैंको से पत्राचार कर 63,000/-रुपये को आवेदक सुविन्द कुमार निवासी उपरोक्त को सफलतापूर्वक वापस कराया गया।

Advertisement

जिस पर आवेदक द्वारा पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एंव क्षेत्राधिकारी घोरावल के साथ साथ प्रभारी निरीक्षक थाना करमा एवं साइबर क्राइम टीम थाना करमा के अधिकारी/कर्मचारीगण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

बरामद करने वाली टीम का विवरण –
1.प्र0नि0 राजेश कुमार सिंह थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
2.उ0नि0 जितेन्द्र यादव थाना करमा, जनपद सोनभद्र।
3.का0 सूर्या सिंह थाना करमा,जनपद सोनभद्र।
4.म0आ0 केशकली थाना करमा, जनपद सोनभद्र।

Advertisment



नोटः- साइबर अपराध होने पर तत्काल नजदीकी थाना या साइबर क्राइम थाने को सूचित करें।*
डायल Toll Free Number – 1930
Visit http://www.cybercrime.gov.in

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बाइक- बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की मौत

HIGHLIGHTS

  • बाइक- बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की मौत

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी गांव  के मौर्या ढाबा के समीप बीजपुर-मुर्धवा पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई ।सोमवार की सुबह करीब सात बजे बीजपुर जा रही बाइक सामने आ रही बोलेरे से टकरा गई।

Advertisement

हादसे में बाइक सवार युवक सुरेश 45 वर्ष पुत्र गया प्रसाद निवासी मधूपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा घायल को सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० शिशिर श्रीवास्तव ने घायल का इलाज शुरू कर दिया

Advertisement 

हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल की मौत हो गयी।चिकित्सक डा० शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि घायल के दोनों हाथों और पैरों में फ्रेक्चर के साथ अंदरुनी चोटें भी लगी थी।

Advertisement

बताया गया कि उसका घायल युवक का घर सोनभद्र के मधुपुर में है। बीजपुर के एनटीपीसी में काम करता है और सोमवार की सुबह घर से बाइक द्वारा बीजपुर जा रहा था।

Advertisement

उधर घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित फरार हो गया।इस संबंध में थाना प्रभारी कमल नयन दूबे ने बताया कि सड़क हादसे में सुरेश नामक व्यक्ति की मौत हुई है।घटना का कारण बने बोलेरो को कब्जे में ले लिया गया है।उधर मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भोनू हत्याकांड के मामले में दोषी दिनेश गुप्ता को उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • दोषी दिनेश गुप्ता को उम्रकैद
  • 20 हजार रुपये अर्थदंड, अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • करीब सवा 3 वर्ष पूर्व हुए अविनाश गुप्ता उर्फ भोनू हत्याकांड का मामला


सोनभद्र। करीब सवा 3 वर्ष पूर्व हुए अविनाश गुप्ता उर्फ भोनू हत्याकांड  के मामले में सोमवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर  दोषी दिनेश गुप्ता को उम्रकैद व 20 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक सोनू गुप्ता पुत्र महेंद्र गुप्ता निवासी डोरिया, थाना रायपुर, जिला सोनभद्र ने 8 जून 2022 को थानाध्यक्ष रायपुर को दी तहरीर में अवगत कराया था कि उसका छोटा भाई अविनाश गुप्ता उर्फ भोनू डोरिया रोड पर चाट की दुकान चलाता है।

Advertisment

7 जून 2022 को उसके गांव का पट्टीदार दिनेश गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता दुकान पर चाट खाने के बाद बगैर पैसा दिए चल दिया। जब उसका छोटा भाई अविनाश पैसे की मांग किया तो वह गाली देने लगा और देख लेने की धमकी देते हुए चला गया।

Advertisement

रात करीब 8 बजे जब उसका भाई अविनाश दुकान बंद करके खेत पर आने लगा तभी दिनेश गुप्ता अपनी मां की वैशाखी लेकर आ गया और भाई को बेरहमी से मारने पीटने लगा, जिससे उसके शिर व पेट में गम्भीर चोटें आई।

Advertisement 

भाई को दवा इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी ले जाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।  आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान  विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, 7 गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी दिनेश गुप्ता को उम्रकैद व 20 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisment
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अमेरिकी टैरिफ के असर से देश को बचाए सरकार, राष्ट्रीय संचालन समिति की वर्चुअल बैठक में उठी मांग

HIGHLIGHTS

  • अमेरिकी टैरिफ के असर से देश को बचाए सरकार
  • आजीविका पर संकट को हल करने में मदद की जाए 
  • रोजगार अधिकार अभियान की वर्चुअल बैठक में लिया गया प्रस्ताव

वेदांश केसरी

सोनभद्र। अमेरिका की ट्रम्प सरकार द्वारा भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रतिकूल असर और लाखों लोगों की आजीविका पर आसन्न संकट से बचाने के लिए सरकार पहल करे। घरेलू बाजार को मजबूत करने, लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाने, संकटग्रस्त उद्योगों को बाजार मुहैया कराने व उन्हें आर्थिक मदद देने,

Advertisment

अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्द्धा लायक तकनीक विकसित करने और टैरिफ के कारण बेरोजगार हो रहे मजदूरों की जीवन रक्षा के लिए बेकारी भत्ता देने जैसी कार्रवाई सरकार की तरफ से करने की आज जरूरत है। यह मांग सोमवार को रोजगार अधिकार अभियान की राष्ट्रीय संचालन समिति की वर्चुअल बैठक में उठी।

Advertisement 

बैठक में विभिन्न वक्ताओं ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका और यूरोप पर निर्भर रहकर आर्थिक तरक्की के रास्ते ने हमारे देश की आर्थिक सम्प्रभुता को गहरा नुकसान पहुंचाया है। हमारे सम्बंध मित्र देशों के साथ खराब हो गए और हमें दुनिया में अलगाव का सामना करना पड़ रहा है। आज आवश्यकता है कि हम पड़ोसी मुल्कों और दक्षिण एशियाई देशों के साथ अपने सम्बंध बेहतर करें

Advertisement

और अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के कृषि, एमएसएमई और कल कारखानों को मजबूत करें। सरकारी विभागों में खाली पड़े 1 करोड़ पदों को भरने और हर नौजवान को रोजगार की संवैधानिक गारंटी देकर लोगों की क्रय शक्ति बढ़ाई जाए। इससे ही देश को मंदी की चपेट में आने से बचाया जा सकेगा।

बैठक में कर्नाटक विद्यार्थी संघ के सरोवर ने वहां जमीन अधिग्रहण के सवाल पर लम्बे चले आंदोलन के बाद मिली जीत और वहां जारी छात्र आंदोलन के बारे में रिपोर्ट रखी। रोजगार अधिकार अभियान के कोआर्डिनेटर राजेश सचान ने विगत एक पखवाड़े से दिल्ली में रोजगार अधिकार अभियान के तत्वावधान में छात्रों व नागरिकों से किए सघन संवाद के अनुभवों को साझा किया।

Advertisement

सोनभद्र की आदिवासी युवतियों ने प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय स्कूलों को बंद करने पर ली गई पहल की रिपोर्ट रखी। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के प्रदेश महासचिव दिनकर कपूर ने बताया कि बैठक में अभियान के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर राजेश सचान, कर्नाटक विद्यार्थी संघ के सरोवर, गुजरात से विपुल राठवा, अभियान के यूपी कोआर्डिनेटर सुरेन्द्र पांडेय,

Advertisement

लखनऊ से पूजा विश्वकर्मा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के प्रियांशु पाल, प्रयागराज से अर्जुन प्रसाद, सोनभद्र से सविता गोंड, रूबी सिंह गोंड, अभिषेक, जमशेद अली, गुंजा गोंड, ललित सिंह आदि लोगों ने अपनी बात रखी।

Advertisment
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र की डॉ. रचना तिवारी को मिलेगा आदित्य संस्कृति विशिष्ट सम्मान

HIGHLIGHTS

  • मां पीताम्बरा की नगरी दतिया मध्यप्रदेश में 7 और 8 सितंबर को होगा पंचम अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन-2025


सोनभद्र। सांस्कृतिक मासिक पत्रिका आदित्य संस्कृति द्वारा हिंदी महोत्सव के तहत आयोजित पंचम अखिल भारतीय साहित्यकार सम्मेलन-2025 का आयोजन 7 और 8 सितम्बर को मां पीतांबरा की नगरी दतिया (म.प्र.) में होगा। जिसमें सोनभद्र की कवयित्री डॉक्टर रचना तिवारी को आदित्य संस्कृति विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मेलन होटल ब्लू स्टार, सीतासागर के समीप आयोजित किया जाएगा।

Advertisment


दो दिवसीय आयोजन में कवि सम्मेलन, व्याख्यान, विमोचन, परिचर्चा और पर्यटन जैसे विविध कार्यक्रम शामिल रहेंगे। सम्मेलन का उद्घाटन 7 सितम्बर की सुबह 9 बजे होगा।
इस आयोजन के मुख्य संरक्षक पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा होंगे। विशेष अतिथि के रूप में सोनभद्र की जानी-मानी कवयित्री और शिक्षाविद् डॉ. रचना तिवारी शिरकत करेंगी।

Advertisement

जनपद सोनभद्र की साहित्यकार डॉ. रचना तिवारी को इस अवसर पर आदित्य संस्कृति विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आदित्य संस्कृति पत्रिका ने वर्ष 2020 में उन पर विशेषांक प्रकाशित किया था। उनकी मौलिकता और साहित्यिक योगदान को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है। डॉ. तिवारी के अब तक नौ काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। उनके सम्मानित होने से सोनभद्र के साहित्यकारों और साहित्य प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।

Advertisment
Advertisment
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राहुल गांधी के बयान पर भाजपा महिला मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन; मां का अपमान, कांग्रेस की पहचान का नारा लगा किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव

HIGHLIGHTS

  • भाजपा महिला मोर्चा ने किया विरोध प्रदर्शन, दोनो दलो के बीच हुई तीखी नोकझोक
  • महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस जिला कार्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन

  📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। बिहार के दरभंगा में एक जनसभा के दौरान विपक्षी कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य नेताओ की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को जिले में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा राहुल गांधी सहित अन्य नेताओं का विरोध प्रदर्शन किया गया।

Advertisment

इस दौरान महिला भाजपा की कार्यकर्ताओ ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कांग्रेस नेता राहुल गया गांधी के पोस्टर जिसमे उनके चेहरे पर बिन्दी और लिपिस्टिक से लगा कर चप्पल से पिटाई किया। इस बीच भाजपा महिला मोर्चा और कांग्रेस नेताओं में जम कर नोकझोक भी हुआ जो पुलिस प्रशासन के बीच बचाव के बाद शांत हुआ।

Advertisement
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्य में जिला कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए मां का अपमान कांग्रेस की पहचान, राहुल गांधी शर्म करो, शर्म करो, राहुल गांधी माफी मांगो का नारा लगाते हुए महिला कार्यकर्ता कांग्रेस के जिला कार्यालय पर पहुंची। इस दौरान कार्यालय पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोक हुआ।

Advertisment

मामला सीधे तौर पर जुड़ा है बिहार के दरभंगा में उस मंच से, जहाँ राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी।

Advertisement

उसी घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन कांग्रेस भी पीछे नहीं रही। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जिला मुख्यालय का माहौल घंटों तक गरमाया रहा।

Advertisement

बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की मौजूदगी में मंच से पीएम मोदी और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ की गई गाली का वीडियो जब वायरल हुआ,

Advertisement

तो इसका असर सोनभद्र तक पहुंचा। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा, जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह के नेतृत्व में जुलूस निकालकर कांग्रेस कार्यालय पहुंची। महिला मोर्चा ने नारेबाजी की और कांग्रेस के खिलाफ कड़ा आक्रोश जताया।

Advertisment

वही दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपने जिला कार्यालय पर डटे रहे। जिससे दोनों दल के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, और एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे।

Advertisement

वही हालात को भांपते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी फोर्स तैनात कर दिया। नजाकत को देखते हुए कई बड़े पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गये। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस केवल उन पर दबाव बना रही है।

Advertisement 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामराज गोंड़ ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी के बैनर पर चप्पल से पिटाई कर लोकतांत्रिक मर्यादाओं की खुलेआम धज्जियां उड़ाई हैं। उनका कहना था कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उनके श्रृंगार, लिपस्टिक-लाली को निशाना बनाकर जिस तरह अमर्यादित विरोध किया गया, वह बेहद निंदनीय है।

Advertisement

कांग्रेस ने पलटवार करते हुए भाजपा महिला मोर्चा का भी जमकर विरोध किया। दोनों तरफ से हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस का आरोप रहा कि प्रशासनिक दबाव में उनके विरोध को दबाने की कोशिश की गई। वही भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के बीच हालात तो काबू में रहे, लेकिन जिला मुख्यालय पर भाजपा और कांग्रेस के इस आमने-सामने प्रदर्शन ने माहौल जरूर गरमा दिया।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तरुण महिला केसरवानी क्लब ने किया तीज महोत्सव का आयोजन, पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लिया विभिन्न प्रतियोगिता में भाग

HIGHLIGHTS

  • तरुण महिला केसरवानी क्लब ने किया तीज महोत्सव का आयोजन
  • पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लिया तीज क्वीन प्रतियोगिता में भाग
  • नृत्य‌ गीत संगीत का हुआ आयोजन
  • तीज क्वीन प्रतियोगिता, नृत्य- संगीत, लोकगीत गायन सहित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का  हुआ आयोजन
  • लजीज व्यजनों का जमकर उठाया लुफ्त

  📲 Mob: 6389376273

सोनभद्र। तरुण महिला केसरवानी क्लब के तत्वाधान में रविवार की देर शाम को नगर स्थित विवेकानंद प्रेक्षागृह में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।

Advertisment

कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के पदाधिकारियों ने श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। और इसके बाद श्री गणेश वंदना का गायन किया गया। इस अवसर पर तीज क्वीन प्रतियोगिता, नृत्य- संगीत,

Advertisement

लोकगीत गायन, रैम वॉक, सहित विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें कि पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Advertisement

इस अवसर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिला अध्यक्ष श्वेता केसरी ने बताया कि तीज का त्यौहार खासतौर पर महिलाओं, बहुओं, बेटियों और बहनों का त्यौहार है। जो कि हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक परंपरा को दर्शाता है। जिसे बड़े ही आस्था- भाव के साथ मनाया जाता है।

Advertisement

वहीं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन और नृत्य प्रतिस्पर्धा और लजीज व्यंजन रहा। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement 

इस अवसर पर मुख्य रूप से तरुण महिला केसरवानी क्लब की जिलाध्यक्ष श्वेता केशरी, जिला महासचिव शालू केसरी, जिला उपाध्यक्ष शालनी केसरी, जिला कोषाध्यक्ष बिना केसरी, जिला संगठन मंत्री प्रीति केसरी,

Advertisement

जिला मंत्री श्वेता केसरी, पूजा केसरी, सौम्या केसरी, प्रियंका, नेहा, रश्मि, रेखा, शिल्पी केसरी, कल्पना केसरी सोनी केसरी, स्नेहा केसरी, अर्चना केसरी, सीमा, श्रद्धा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

Advertisment
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गरीब व मध्यम वर्गीय लोगों के घर का सपना होगा साकार सोनविहार इंफ्रा सॉल्यूशन के साथ- अजीत कुमार सिंह

फोटो- मीटिंग में उपस्थित कंपनी के पार्टनर्स एवं एसोसिएट्स

HIGHLIGHTS

  • सोन विहार इंफ्रा सॉल्यूशन कंपनी एवं एसोसिएट्स की हुई मीटिंग
  • कंपनी की आगामी योजनाओं एवं प्रोजेक्ट्स पर की गई चर्चा 
  • गरीबों के लिए बनाई जाएगी कॉलोनी, कम ईएमआई और लोन्स पर होंगे उपलब्ध- अजीत सिंह

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सोन विहार इंफ्रा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा रविवार की देर शाम नगर के सिविल लाइन रोड पर स्थित एक होटल सभागार में कंपनी और एसोसिएट्स की मीटिंग की गई। जिसमें कंपनी की आगामी योजनाओं और प्रोजेक्टस पर चर्चा की गई।

फोटो:- कंपनी के आगामी योजनाओं एवं प्रोजेक्ट्स की जानकारी देते एमडी अजीत कुमार सिंह
Advertisment

बैठक का शुभारंभ कंपनी के  एमडी अजीत कुमार सिंह, पार्टनर दीपक सिंह एवं सेल्स हेड गौरव अग्रवाल ने श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सेल्स हेड गौरव अग्रवाल ने कंपनी के आगामी कैरियर संबंधित प्लांस को वहां उपस्थित सभी एसोसिएट्स को समझाया।

Advertisement

इस दौरान मीटिंग में मैनेजिंग पार्टनर अजीज कुमार सिंह ने गरीबों मध्यवर्गीय लोगो के लिए  कॉलोनी बनाने की घोषणा की। जिसे लोग अपने बजट अनुसार लोन एवं किस्त पर लेकर अपने घर का सपना साकार कर सकते हैं।
वहीं सभी एसोसिएट्स ने अजीत कुमार सिंह की घोषणा का स्वागत करते हुए उनकी सराहना की।

Advertisement

इस अवसर पर सीनियर एसोसिएट सतीश अग्रहरि, अजय कुमार, विजित सिंह, सचिन सिंह, कमलेश सिंह, शुभम पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

Advertisment
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें