अजीत कुमार सिंह
ओबरा, सोनभद्र। जिले के ओबरा नगर स्थित ओबरा थर्मल पॉवर प्लांट कालोनी स्थित पहाड़ पर बाबा भूतेश्वर दरबार में भोजपुरी फिल्म की शुटिंग देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही हैं। भोजपुरी सावन गीत की शूटिंग कॉम्प्लिट दीपक कुमार सुर संग्रामा फेम महुआ टीवी गायक और उनकी पूरी टीम जिसमें मनीष गुप्ता, साक्षी शर्मा, दिलीप गुप्ता और उनकी झांकी की टीम, कैमरामैन ओपी शर्मा इत्यादि शामिल हैं ने भूतेश्वर दरबार पहाड़ी पर अलग-अलग शाट लेते हुए फिल्मांकन किया।

बताया गया कि दोनों सावन के भजन गीत जेड सीरीज कंपनी से सुनने को मिलेंगे। बाबा भूतेश्वर दरबार पहाड़ी फिल्म यूनिट के लिए बेहतर प्लेस रहा, सो सावन गीतों की रिकार्डिंग करने के साथ अलग-अलग रील तैयार किए गए। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।


















