जनता की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए- रूबी प्रसाद

HIGHLIGHTS

  • सम्भव दिवस पर जिले के नगर निकायों से आई 22 शिकायतें

सोनभद्। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई और उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को रुबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया।

Advertisement

इस दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 3, नगर पंचायत घोरावल में 1, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 3, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबर में 4, नगर पंचायत रेनुकूट में 1, नगर पंचायत पिपरी में 2, नगर पंचायत दुद्धी में 2, नगर पंचायत डाला बजार में 1 और नगर पंचायत अनपरा में 1 शिकायत प्राप्त हुई।

Advertisement

इन शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित समस्याएं शामिल थीं। रुबी प्रसाद ने बताया कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार की सारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले, यह उनकी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर जेई राज कुमार राज, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राकेश, अजित सिंह, सुजीत, संत सोनी, अजय कुमार, राजीव कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें