एबीवीपी की चुर्क नगर इकाई का हुआ गठन


चुर्क, सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोनभद्र जिला की चुर्क नगर इकाई की घोषणा  नव ज्योति इंटर कालेज, चुर्क में संपन्न हुई। जिसमे डा. पीके वर्मा को नगर अध्यक्ष एवं सत्यम सिंह को नगर मंत्री निर्वाचित किया गया।
इकाई गठन का कार्यक्रम कुल 2 सत्रों में संपन्न हुआ। इस दौरान चुनाव अधिकारी अमित देव पांडेय ने नवीन इकाई की घोषणा करते हुए कहा कि कहा की जो राष्ट्र के पुनर्निर्माण हेतु हेतु सतत प्रयत्नशील है।

Advertisement

अभाविप पूर्व योजना पूर्ण योजना के सिद्धान्त के आधार पर कार्य करता है और अपने कार्यों को करने के पूर्व वह सर्व प्रथम उसकी योजना रचना करता है। और विद्यार्थी परिषद समाज के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए जाना जाता है तथा वर्ष भर छात्रहित, समाजहित, एवम देशहित में कार्य करने वाला संगठन है।

Advertisement

प्रवासी कार्यकर्ता प्रांत जनजाति कार्य संयोजक मनमोहन निषाद ने कहा की अभाविप काशी प्रांत ने परिसरों को जीवंत बनाने एवं परिसर संस्कृति को पुनर्स्थापित करने हेतु अभाविप द्वारा देशव्यापी मुहिम “परिसर चलो अभियान” चलाया, इसी के निमित्त अभाविप काशी प्रांत द्वारा “परिसर चलो रथ” के माध्यम से जागरूकता अभियान चला कर विद्यार्थियों को परिसर जाने हेतु प्रेरित किया गया। “परिषद चलो यात्रा” के अंतर्गत सोनभद्र स्थित दुद्धी एवम अमेठी से रथ निकाला गया ।

Advertisement

दुद्धी से चला रथ चंदौली, मिर्जापुर, गाजीपुर, भदोही व जौनपुर से होते हुए एक सप्ताह में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वहीं अमेठी से यात्रा आरंभ हो कौशांबी, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर से होते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय में समापन हुआ। इस दौरान प्रांत सोशल मीडिया संयोजक अनमोल सोनी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सदर तहसील संयोजक राहुल जालान, चुर्क नगर मंत्री सत्यम सिंह, नगर सह मंत्री शिवम यादव, जयदीप पटेल, रणजीत महतो, अखिलेश यादव, सत्यम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें