दुद्धी (सोनभद्): मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला अभिहित अधिकारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की चार सदस्यीय टीम ने दुद्धी क़स्बे में छापा मारा। इस दौरान ऑयल का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का एकाएक क़स्बे में धमकने से हड़कंप मच गया। कई दुकानदार व स्टॉकिस्ट फरार हो गए। जिला अभिहित अधिकारी सुशील सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर बाजार में बिक रहे सरसों तेल व राइस ब्रान ऑयल की जांच की जा रही है। इसी क्रम में दुर्गा एजेंसी के गोदाम से भारी मात्रा में स्टॉक किये गए दो तेलों का नमूना लिया गया है। उन्होंने बताया कि-” लिए गए नमूनों को आगरा प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। मिलावटी तेल पाए जाने पर फर्म संचालक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक दुबे, क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सोनकर उपस्थित रहें।
डाला (सोनभद्र): न्यायालय के आदेश पर चोपन थाने में एक ब्यक्ति के विरूद्ध किशोरी के साथ बलात्कार करने व जान से मारने का मुकदमा पंजीकृत किया गया। चोपन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाली एक किशोरी ने न्यायालय में वाद दाखिल कर उसी के गाँव के रहने वाले एक ब्यक्ति पर आरोप लगाया था कि जब वह खेत से काम कर साम को अपने घर वापस लौट रही थी तो उसी गाँव का रहने वाला एक ब्यक्ति ने उसके साथ जबर्दस्ती बलात्कार कर किसी को न बताने की हिदायत दिया था और किसी से कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस आश्य का न्यायालय से मिले आदेश के बावत चोपन थाने में धारा 376,504 व 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)बलात्कार व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज
• जल्द बनेगी संपर्क मार्ग ग्रामीणों ले सकेंगे इसका लाभ
दुद्धी (सोनभद्र): दुद्धी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरडीहा में मंगलवार को राम सुरेश टेलर के घर से महेश गौड़ प्राथमिक विद्यालय कंनकोडवा तक लगभग 1.5 किलोमीटर एवं दो पुलिया का निर्माण होने हेतु ग्राम प्रधान फूलपति देवी के साथ वार्ड 11 सदस्य अजय कुशवाहा एवं वार्ड 14 सदस्य अनीसा देवी ने संयुक्त रुप से ग्राम बैगा के द्वारा ग्राम देवताओं का आहवान, मंत्र उच्चारण व पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन तथा फावड़ा चला कर निर्माण कार्य शुभारंभ किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव में यह सड़क लगभग 1.5 किलोमीटर बनेगी। जिससे हमारी ग्रामीण जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा और इसके द्वारा कई किलोमीटर अनावश्यक रूप से जाने वाले मार्ग से ग्रामीणों को छुटकारा मिलेगा। जिससे हमारे गांव के ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से सीधा जुड़कर विकास की ओर बढ़ेंगे। इस दौरान विश्वनाथ कुशवाहा ,भयराम सिंह गौड़, सोबरन सिंह गौड़, जमुना सिंह गौड, राजेश सिंह गौड़, महेश सिंह गौड़, राजेश सदस्य रूप नारायण कुशवाहा, सुभाष चंद्र कुशवाहा, पंचायत मित्र मेराज अहमद जेई विनोद शर्मा, सरोजा देवी, अनीशा देवी, सीता देवी राजकुमारी, सुमित्रा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।
• सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता चुनौतियां एवं समाधान विषयक हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी
संस्कृति लाइव संवाददाता, वाराणसी। केंद्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार के मुहिम के तहत एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय द्वारा सोमवार को रथयात्रा स्थित नंदन भवन में सत्य निष्ठा से आत्मनिर्भरता चुनौतियां एवं समाधान विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक राजधानी काशी में आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में पधारे हुए विभिन्न वक्ताओं एवं अतिथियों का स्वागत एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय की ओर से सहायक प्रबंधक मानव संसाधन मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने अंगवस्त्रम से किया तथा स्वागत उद्बोधन के दौरान कहा कि हमारे छोटे से मंदिर में बड़े-बड़े देवता पधारे हुए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के महानिदेशक संजय द्विवेदी ने सत्य निष्ठा और आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डालते हुए गांधी जी के दर्शन का जिक्र करते हुए बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने कहा था कि मेरा जीवन ही संदेश है। उन्होंने गीता के कर्म योग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जब हम कर्म योगी बनेंगे तो आत्मनिर्भर बनेंगे।
राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सहायक निदेशक तेज स्वरूप त्रिवेदी ने कहा कि सत्य बताने की नहीं अपितु बरतने की जरूरत है। बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई के पूर्व कुलपति डॉ. राम मोहन पाठक ने कहा कि-” समर्पण एवं पारदर्शिता सत्य निष्ठा के महत्वपूर्ण आयाम हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व निदेशक प्रोफेसर श्रद्धानंद ने कहा कि-” सत्य निष्ठा एवं आत्मनिर्भरता एक दूसरे के पर्याय हैं हमें गांधी जी के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रचना दूबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-” प्राचीन शिक्षा पद्धति में नैतिकता एवं सत्य निष्ठा पर विशेष जोर दिया जाता था। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया से पधारे असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. किंशुक पाठक ने कहा कि-” समर्थ एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए सत्य निष्ठा आवश्यक है। राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज चोलापुर की प्रधानाचार्या डॉ. निशा यादव ने कहा कि-” हमें बच्चों में नैतिक शिक्षा घर से ही देना चाहिए। वाराणसी के विधिक सलाहकार प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि-” सबसे पहले हमें सत्य को अपने आचरण में उतारना चाहिए। राष्ट्रीय संगोष्ठी का संचालन कर रहे नागरिक पीजी कॉलेज जौनपुर से पधारे मनोविज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने भी अपने विचार अभिव्यक्ति के दौरान नैतिकता एवं सत्य निष्ठा की शिक्षा को बच्चों के साथ -साथ सभी के लिए आवश्यक बतलाया। उक्त संगोष्ठी में दिल्ली से पधारे विधिवेत्ता देव स्वरूप त्रिवेदी, चिंतक एवं समाजसेवी आशुतोष आशुतोष धर दुबे, समाजसेवी रुपेश नागवंशी, क्रिएटिव मीडिया के निदेशक भरत गुप्ता एवं डॉ अर्चना सिंह, माही सिंह राजपूत, दिलीप श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, अतुल जायसवाल आदि उपस्थित रहे। सहायक प्रबंधक मानव संसाधन मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।
संस्कृति लाइव संवाददाता, डाला (सोनभद्र): महापर्व छठ के अवसर पर छठ घाट तट पर होने वाले महापर्व छठ पूजन की तैयारी जोर शोर से डाला नगर में शुरु हो गई। डाला नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने डाला नगर के छठ घाट नई बस्ती कुरदहवा नाला काली मंदिर छठ घाट सेक्टर सी हनुमान मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया और नगर पंचायत कमिर्यों को जल्द से जल्द साफ सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी छठ घाट पर मुकम्मल व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। साफ सफाई के साथ ही पूरे घाट को आकर्षक लाईट झालरों से सजाया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
व्रतियों के स्नान के लिए उचित व्यवस्था के साथ टेंट भी लगाये जाएंगे।जिससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिले। 8 नवंबर 2021 नहाए खाए के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
जिसको लेकर डाला नगर पंचायत हर कदम पर श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए हर संभव मदद करने के लिए खड़ा रहेगी। इस दौरान डाला नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू, विशाल गुप्ता, गोबिंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
संस्कृति लाइव संवाददाता,डाला (सोनभद्र): स्थानीय डाला नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में भाजपा युवा मोर्चा डाला मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक डाला मंडल अध्यक्ष रमाशंकर पासवान के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
मुख्य अतिथि मंडल के जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोशन सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू व पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा संतोष कुमार उर्फ बबलू, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन रहे। यह कार्यक्रम में मंडल स्तरीय कार्य समिति के द्वारा हर जिले में कार्यक्रम किया जा रहा है। उसी निर्देशानुसार रविवार को मंडल डाला की कार्यशाला बैठक संपन्न की गई।
Advertisement (विज्ञापन)
इस कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया युवाओं के कंधे पर 2022 का भार है। हर युवा संकल्प के साथ 2022 के लिए तैयार रहेगा और इस बार चुनाव में 300 का आंकड़ा पार कर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। साथ ही योगी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास जारी हैं।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
वही श्री जैन ने बताया भाजपा की सरकार में किसी जाति किसी धर्म से भेद भाव नहीं करती है। हर वर्ग खुशहाल है। उन्होंने बताया कि जहां पिछली सरकारों में प्रदेश व जिले के अंदर दंगे होते थे आज पूरे प्रदेश में कहीं भी एक भी दंगा अभी तक नहीं हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मुस्तैद है तथा योगी जी के नेतृत्व में सरकार सुचारू रूप से चल रही है।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
संतोष कुमार उर्फ बबलू ने बताया भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2022 में बनाना तय है। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा का अहम रोल रहेगा। हर एक युवा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है और हर एक युवा को 20 घरों से संपर्क करने हेतु लक्ष्य देकर संकल्पित किया गया है।
Advertisement (विज्ञापन)
इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ बबलू, भाजपा महामंत्री संदीप सिंह पटेल उर्फ मोनू, मंडल उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, रजत,अजय अग्रहरी, गंगासागर चौधरी,आशीष अग्रहरी, आनंद अग्रहरी, अवनीश कुमार पांडे, अनिकेत श्रीवास्तव, विशाल कुमार गुप्ता,गोविंद गुप्ता, संतोष मोदनवाल, सुधीर सिंह, रिंकू द्विवेदी, सुनील राय, सूरज कश्यप तथा संचालन मंडल महामंत्री पंकज उपाध्याय मौजूद रहें।
• अंतरजातीय विवाह करने पर अपनों ने छोड़ दिया साथ, मरने पर भी नहीं दी अग्नि।
संस्कृति लाइव संवाददाता, बभनी, (सोनभद्र): अंतरजातीय विवाह की स्वीकार्यता को लेकर चाहे कितने ही कानून बना दिये जाएं। ऐसे विवाहों को समाज में स्थान देने की चाहे जितनी वकालत कर ली जाए। लेकिन यह कड़वा सच है कि समाज का एक बड़ा तबका अभी भी ऐसी शादी को स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
Advertisement (विज्ञापन)
मामला बभनी थाना क्षेत्र के चपकी ग्राम पंचायत का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक चपकी ग्राम पंचायत निवासी रामलगन (48) ने दो शादी की हुई थी। उसमें एक शादी अंतरजातीय थी। बताया जाता है कि इससे खफा होकर उसके परिवार और बिरादरी वालों ने उसे एक तरफ से बहिष्कृत कर दिया। लगभग 10 दिन पूर्व अज्ञात कारणों से उसकी मौत हो गई। मौत के बाद दाह संस्कार के नाम पर परिवार में विवाद शुरू हो गया। जब परिवार का कोई भी व्यक्ति उसके दाह संस्कार के लिए आगे नहीं आया तो कुछ ग्रामीणों के कहने पर प्रधानपति की तरफ से शव को ट्रैक्टर ट्राली में लदवाकर हथियार गांव के पास स्थित नदी पर ले गए और वहां स्थित श्मशान घाट के पास उस शव को बालू में दफन करवा दिया।
Advertisement (विज्ञापन)
धीरे-धीरे यह बात गांव के दूसरे लोगों और आसपास के ग्रामीणों को होनी शुरू हुई, तो इसको लेकर चर्चा भी शुरू हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि मृतक का पूरा परिवार था। प्रधानपति को समझा बुझा कर अंतिम संस्कार कराना चाहिए था। वहीं प्रधानपति का कहना कि परिवार में काफी विवाद की स्थिति बन गई थी।
Advertisement (विज्ञापन)
इसलिए उन्हें जो सही लगा उन्होंने वह तरीका अपनाया। बता दें कि हिंदू परंपराओं के मुताबिक दाह संस्कार के समय जो शव को मुखाग्नि देता है। उसे कर्मकांड के मुताबिक पूरी प्रक्रिया निभानी पड़ती है। चर्चाओं की मानें तो यही एक बड़ा कारण था कि जब परिवार के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आए तो गांव के कुछ लोगों ने शव को दफनाना ही उचित समझा।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
उधर, पुलिस का कहना था कि अगर ऐसा है तो मामले की जानकारी पुलिस को दी जानी चाहिए थी। अगर ऐसा नहीं किया गया है तो गलत है। फिलहाल पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
संस्कृति लाइव संवाददाता,म्योरपुर (सोनभद्र): स्थानीय थाना क्षेत्र के बभनडीहा बस्ती के पास स्थित जंगल में मिली महिला के लाश की गुत्थी अभी सुलझ भी नहीं पाई थी कि सोमवार को सड़क किनारे उसी उम्र की दूसरी महिला की रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सिर पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या की गई है।
।
चर्चाओं में मामला अंधविश्वास यानी भूत प्रेत के शक से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस महिला के पति और उसके भतीजे से पूछताछ में जुटी हुई है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में पूरी तरह स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही हत्या के कारणों पर बोलने की बात कह रही है। ताजा मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र के नवाटोला का है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement (विज्ञापन)
बताते हैं कि सोमवार को म्योरपुर थाना क्षेत्र के नवाटोला बस्ती के लोग कामकाज के सिलसिले में सुबह नौ बजे के करीब बस्ती से निकल कर सड़क पर आए तो देखा कि मुख्य सड़क से लगभग 50 मीटर दूर खेत में एक 30 वर्षीय महिला का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। जैसे ही ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी हड़कंप मच गया। तत्काल मामले की जानकारी म्योरपुर थानाध्यक्ष अश्वनी त्रिपाठी को दी गई।
Advertisement (विज्ञापन)
सूचना मिलते ही दल-बल के साथ वह भी मौके पर पहुंच गए। देखा कि उसके सिर पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। पुलिस का मानना है कि कुल्हाड़ी से वार कर उसकी जान ली गई है। शव को कब्जे में लेने के साथ ही घटना के बारे में जानकारी जुटाने का काम शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्त नवाटोला निवासी सीमा देवी (30) पत्नी गयादीन गुप्ता के रूप में की।
Advertisement (विज्ञापन)
पुलिस ने उसके परिवार वालों और ग्रामीणों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी जुटाई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर महिला के पति और उसके भतीजे से कड़ी पूछताछ शुरू कर दी गई है। ग्रामीणों की बातों पर यकीन करें तो मामला अंधविश्वास यानी भूत-प्रेत, जादू-टोना से जुड़ा हुआ है। महिला के दो बच्चे भी हैं।
Advertisement (विज्ञापन)
थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार त्रिपाठी का कहना है कि डाग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर उसके पति और भतीजा से पूछताछ चल रही है।
Advertisement (विज्ञापन)
पूरी उम्मीद है कि मामले का जल्द खुलासा हो जाएगा। बता दें कि गत 29 अक्टूबर को बभनडीहा गांव के पास स्थित जंगल में भी शव खून से लथपथ हालत में मिला था। मौके पर दिखी परिस्थितियों से पुष्टि हुई थी कि उसकी हत्या कर शव जंगल में लाकर फेंक दिया गया। उसकी उम्र भी लगभग 30 वर्ष ही थी उसके बाद से पुलिस लगातार उसकी शिनाख्त में जुटी हुई है। लेकिन वह महिला कहां की थी और किन हालातों में उसका शव जंगल तक पहुंचा, यह जानकारी अब तक पुलिस को नहीं मिल सकी है।
संस्कृति लाइव संवाददाता,डाला (सोनभद्र): हाथीनाला थाना क्षेत्र में एक ट्रैकर अनियंत्रित होकर दस फिट खाई में गिर गया जिसमें कोई हताहत नही। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक ट्रैक्टर हाथीनाला से ग्राम बेल्हथी को जा रही थी कि हाथीनाला थाना से लगभग दो किलोमीटर आगे एकाएक अनियंत्रित होकर रोड से लगभग दस फिट नीचे चली गयी। आते जाते राहगीरों ने इसकी सूचना हाथीनाला थाने को दिया। सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुचकर चालक को सही सलामत निकाला गया। गलिमत रहा कि कोई हताहत नही हुआ। चालक का नाम श्याम लाल यादव निवासी धौकीनाला रेनुकूट का बताया जा रहा हैं।
संस्कृति लाइव संवाददाता, दुद्धी (सोनभद्र): विकासखंड अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक हरिराम चेरो द्वारा 400 मीटर सी सी रोड पारसनाथ संपर्क मार्ग का नामकरण कर वैदिक रीति से भूमि पूजन करते हुए विधायक ने कहा कि गत वर्षो में किया गया चुनावी वादा 20 लाख की लागत से सी सी सड़क निर्माण का आज पूजन कर पूरा किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जल्द ही आम आदमी के लिए आवागमन में आ रही परेशानियों को सड़क निर्माण पूरा कर दूर की जाएगी। 27 साल के कार्य की समीक्षा 2 साल के करोना वैश्विक महामारी के बाद बचे 3 साल में किए गए। कार्य की जनता से समीक्षा करने के बीच जनता से कार्य और व्यवहार पर करने व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यों की व केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजना के फार्मूले पर सबका साथ लेकर सबका विकास किया गया, जो भी जनप्रतिनिधि से लेकर आम जनमानस के लिए दिल खोलकर कार्य किया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
ग्राम पंचायत मल्लदेवा अंतर्गत करोड़ों का काम संपादित कराया गया और जनता से मिले निरंतर सहयोग के लिए मतदाता ग्रामीणों का आभार प्रगट किया गया। विशिष्ट अतिथि विनय कुमार व देसी डीसीएफ चेयरमैन सुरेंद्र अग्रहरि ने कहा सड़क, पुलिया, विद्यालय, पर्यटन स्थल, छठ घाट, अंत्येष्टि स्थल, ब्लड बैंक, जगह-जगह हाई मास्क लाइट सहित विधायक निधि के अलावा सीएसआर फंड व गंभीर बीमारियों के शिकार लोगों को उपचार हेतु करोड़ों रुपए जनता को उपलब्ध कराया गया।
Advertisement (विज्ञापन)
जो अब तक के इतिहास में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा इतने कम समय में नही कराया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जयसवाल ने कहा की विधायक जी द्वारा कई सड़क निर्माण का कार्य कराया गया है और सफाई कर्मचारी की नियुक्ति, अंत्येष्टि स्थल का टीन सेट लगाए जाने, विद्युत पोल ट्रांसफार्मर आदि का ग्राम पंचायत में मांग जन चौपाल में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा रखा गया एवं विधायक के किए गए कार्यो की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।
Advertisement (विज्ञापन)Advertisement (विज्ञापन)
इस मौके पर निरंजन जायसवाल, पूर्व प्रधान रामफल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर प्रजापति, रजत सिंह, अवधेश कुमार, रंजीत कुमार, जमील अहमद,गणेश प्रसाद,सरस्वती देवी, माया देवी, पुष्पा भारती, समस्त ग्राम पंचायत सदस्य व छोटेलाल सिंह शंकर कुशवाहा, रामेश्वर प्रजापति, रामफल यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण जनता मौजूद रहे।