मनाई गई घनवन्तरी जयंती

हर्षवर्धन केसरवानी

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): श्री वैधनाथ आयुर्वेद भवन एंव कानोडिया औषघालय के संयुक्त तत्वाघान मे धनतेरस के दिन श्री घनवन्तरी जयन्ती मनायी गयी। आचार्य कृपा शंकर पाण्डे द्वारा विधिवत पूजन प्रतिष्ठIन के आधिष्ठाता विजय कानोडिया द्वारा कराया गया

। कम्पनी के प्रतिनिधि रितेश जायसवाल ने आये हुए सभी अतिथियो का स्वागत किया और बताया कि श्री वैधनाथ आयुवेद भवन विश्व की सबसे प्राचीन आयुर्वेद कम्पनी है और इसमे गुणवत्ता युक्त दवाओ का निमाण होता है | धन्वन्तरि जयन्ती आज धनतेरस का दिन है।

पूरे देश-विदेश में रहने वाले भारतीय मूल के लोग आज धन अर्जित करने का दिन मानते हैं और खरीददारी करते हैं। कहीं बर्तन खरीदे जाते हैं तो कहीं कपड़े, कोई चांदी के सिक्के खरीदता है तो कुछ लोग सोने के आभूषण को सही धन मानकर उसको घर लाते हैं। समाज भौतिकवादी होता जा रहा है और धन की परिभाषा में उसे भौतिक चीजें दिखाई देने लगी हैं।

धनतेरस दो शब्दों से बना है धन्वन्तरि तेहरवा दिन तेरस यानी त्रयोदशी पर पड़ने वाले भगवान धन्वन्तरि की जयन्ती जिसे सरल भाषा में धन तेरस कहते हैं।
पुराणों में लिखा है कि जब मंत्राचल पहाड और वासु की सांप की मदद से देवों और असुरों ने समुद्र मन्थन किया, तो भगवान धन्वन्तरि अपने हाथ में अमृत क्लथ लेकर प्रकट हुए। इसीलिए इस दिन को भगवान धन्वन्तरि का जन्मदिवस मानकर धन्वन्तरि जयन्ती के रूप में मनाया जाता है।

असल धन स्वस्थ काया है, जो आयुर्वेद के दाता भगवान धन्वन्तरि आपको देते हैं। उन्होंने मानव जाति को स्वस्थ, खुशहाल जीवन जीने के लिए ही आयुर्वेद का जन्म किया।
आज के दिन पूरा वैद्य समुदाय भगवान धन्वन्तरि को याद करता है और उनकी अर्चना कर उनके बताये रास्ते पर चलते हैं। यहीं नहीं भारत के अधिकांश घरों में आज के दिन स्वस्थ रहने के लिए कोई न कोई उत्पाद खरीद कर घर लाया जाता है।

विष्णु भगवान के इस अवतार को जिनके एक हाथ में अमृत, दूसरे हाथ में जड़ी-बूटी, तीसरे हाथ में शंख और चौथे हाथ में आयुर्वेद ग्रन्थ को नमन करते हुए आज का दिन व्यतीत करें।
विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक/वरिष्ठ साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-धनतेरस आदिकाल से धनतेरस धन्वंतरी जयंती के रूप में मनाया जाता रहा है समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरी कलश में अमृत लेकर प्रकट हुए थे और यह देवताओं के वैद्य थे।

धन्वंतरी जयंती (धनतेरस) आदिकाल से अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है।आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में मानव जीवन के रक्षण का मंत्र छिपा हुआ है और आदि काल से लेकर आज तक यह चिकित्सा पद्धति भारतीयों के इलाज का मुख्य साधन रहा है, वर्तमान समय में यह पूरे विश्व में प्रचलित है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित

उन्होंने आगे कहा कि-” भारत की प्राचीन आयुर्वेद पद्धति को संरक्षण, संवर्धन, विकास के लिए भारत सरकार द्वारा धनवंतरी जयंती को पूर्व मे आयुर्वेद दिवस के रूप में घोषित किया जा चुका हैऔर पूरा देश धन्वंतरी जयंती को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाता आ रहा है।
डाo के के सिंह ने आवला के आयुर्वेदिक महत्व पर विधिवत प्रकाश डालते कहा कि- “नियमित अगर दो आवले का सेवन किया जाय तो तमाम रोगों से बचा जा सकता है।

इस अवसर पर वैद्यनाथ कंपनी के प्रतिनिधि रितेश जयसवाल आ गए संस्कृति लाइव चैनल के जिला संवाददाता हर्षवर्धन केसरवानी को सम्मानित किया।कनोडिया औषधालय के अधिष्ठाता विजय कनोडिया संचालक पंकज कनोडिया ने उपस्थित अतिथियो को उपहार प्रदान किया और उन्हे दीपावली की बधाई दिया।

कार्यक्रम मे मुख्य रुप से इन्द्र कुमार दूबे, गोपाल दत तिषाठी, वैघ सत्य नारायण मिश्रा, सुयश कानोडिया, विनोद झुननुझन वाला, नरेन्द्र झुनझन वाला, मनोज अग्रवाल, संजय जैन, गो२व जैन, अनिल सिंह, संस्कार, रविन्द्र सिंह, बालेश्वर सिंह आदि लोग उपस्थित थे॥

दुष्कर्म के दोषी डॉक्टर सुनील बैसवार को 10 वर्ष की कैद

• 55 हजार रुपये अर्थदंड, न देने पर होगी एक वर्ष की अतिरिक्त कैद

• अर्थदंड की समूची धनराशि नियमानुसार पीड़िता को मिलेगी

• चार वर्ष पूर्व घर में चाकू दिखाकर नाबालिग लड़की के साथ किया था मुंह काला

राजेश पाठक

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): चार वर्ष पूर्व घर में अकेली नाबालिग लड़की को पाकर चाकू दिखाकर जबरन दुष्कर्म करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट पंकज श्रीवास्तव की अदालत ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी झोलाछाप डॉक्टर सुनील बैसवार को 10 वर्ष की कैद एवं 55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि नियमानुसार पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

अभियोजन पक्ष के मुताबिक जुगैल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 25 फरवरी 2017 को एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी की तवियत खराब थी तो घोरावल थाना क्षेत्र के शिल्पी गांव निवासी झोलाछाप डॉक्टर सुनील बैसवार जो वर्तमान में जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा गांव में रहता है को बुलाया गया था।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जब उसकी नाबालिग लड़की गिलास में पानी लेकर डॉक्टर को देने के लिए आयी तो डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब इसकी जानकारी हुई तो डॉक्टर माफी मांगने लगा और कहा कि अब भविष्य में गलती नहीं होगी। तब मामला शांत हो गया। एक दिन घर पर अकेली उसकी नाबालिग लड़की थी तभी डॉक्टर सुनील बैसवार घर पर आ गया। आते ही बेटी से पूछा कि तुम्हारी मम्मी की तबियत कैसी है और कहां पर हैं।

Advertisement (विज्ञापन)

जब बेटी ने बताया कि मम्मी की तबियत ठीक है और वह घर पर नहीं है आप जाइए। इतना सुनते ही डॉक्टर सुनील ने बेटी के पेट पर चाकू सटा दिया, जिसकी वजह से बेटी डर गई और वह जबरन दुष्कर्म किया। जब वह चिल्लाने लगी तो शोरगुल की आवाज सुनकर कई लोग आ गए तो चाकू लहराते हुए जान मारने की धमकी देते हुए भाग गया।

Advertisement (विज्ञापन)

एसपी के निर्देश पर एक मार्च 2017 को जुगैल थाने में झोलाछाप डॉक्टर सुनील बैसवार के विरूद्ध दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज किया गया। विवेचक ने विवेचना के दौरान पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement (विज्ञापन)

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोषी झोलाछाप डॉक्टर सुनील बैसवार को 10 वर्ष की कैद एवं 55 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर एक वर्ष की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं अर्थदंड की समूची धनराशि नियमानुसार पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील दिनेश अग्रहरि एवं सत्यप्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट ने बहस की।

Advertisement (विज्ञापन)

धन्वंतरी जयंती पर सम्मानित हुए दीपक केसरवानी

हर्षवर्धन केसरवानी

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र): श्री बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन एवं कनोडिया औषधालय के संयुक्त तत्वाधान धन्वंतरी जयंती का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम विंध्य संस्कृति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक वरिष्ठ साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी को वैद्यनाथ कंपनी के सेल्स मैनेजर रितेश जयसवाल, कनोडिया औषधालय के संचालक/ समाजसेवी पंकज कनोडिया द्वारा उपहार एवं धनवंतरी जी का स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement विज्ञापन

विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के निदेशक/वरिष्ठ साहित्यकार दीपक कुमार केसरवानी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-धनतेरस आदिकाल से धनतेरस धन्वंतरी जयंती के रूप में मनाया जाता रहा है समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरी कलश में अमृत लेकर प्रकट हुए थे और यह देवताओं के वैद्य थे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

धन्वंतरी जयंती (धनतेरस) आदिकाल से अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाता रहा है।आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों में मानव जीवन के रक्षण का मंत्र छिपा हुआ है और आदि काल से लेकर आज तक यह चिकित्सा पद्धति भारतीयों के इलाज का मुख्य साधन रहा है, वर्तमान समय में यह पूरे विश्व में प्रचलित है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने आगे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि-” भारत की प्राचीन आयुर्वेद पद्धति को संरक्षण, संवर्धन, विकास के लिए भारत सरकार द्वारा धनवंतरी जयंती को पूर्व मे आयुर्वेद दिवस के रूप में घोषित किया जा चुका है और पूरा देश धन्वंतरी जयंती को आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाता आ रहा है।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम मे बैद्यनाथ आयुर्वेद भवन के इन्द्र कुमार दूबे, गोपाल दत तिषाठी, वैघ सत्य नारायण मिश्रा सहित सुयश कानोडिया, विनोद झुननुझन वाला, नरेन्द्र झुनझन वाला, मनोज अग्रवाल, संजय जैन, गो२व जैन, अनिल सिंह, संस्कार, रविन्द्र सिंह, बालेश्वर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी विमल अग्रवाल ने किया।

Advertisement (विज्ञापन)

डाला नवनिर्माण सेना ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

संस्कृति लाइव संवाददाता, डाला (सोनभद्र): जम्मू कश्मीर में शहीद हुए लेफ्टिनेंट ऋषि कुमार व उनके एक साथियों को युवाओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।
श्रद्धांजलि सभा में डाला नवनिर्माण सेना के संरक्षक व छात्र संघ के पूर्व महामंत्री अनिकेत श्रीवास्तव ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए बताया कि बीते शनिवार को सेना के कंपनी कमांडर ने बेगूसराय निवासी राजीव रंजन को उनके पुत्र की शहादत की खबर फ़ोन पर दी।

Advertisement (विज्ञापन)

ऋषि कुमार व उनके साथी लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के करीब राजौरी के नौशेरा सुंदरवन सेक्टर में गश्त के दौरान हुए विस्फोट में शहीद हो गए थे। एक साल पहले ही ऋषि ने सेना ज्वाइन की थी। इस दौरान डाला नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमृत कुमार पटेल उर्फ़ अंशु पटेल ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत वीर शहीद ऋषि कुमार और उनके साथी ने देश की सरहद की निगहबानी करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया।

Advertisement (विज्ञापन)

देश उन्हें हमेशा याद रखेगा। युवाओं ने शहीदों की आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा और शहीद की तस्वीर के आगे मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान डाला नवनिर्माण सेना के उपाध्यक्ष श्रीकांत पांडे,अवनीश पांडे,चंदू नियाज़,गोविंद भारद्वाज,अहमद हुसैन,विक्की गुप्ता,अमित सिंह,संजय गुप्ता,सर्वेश पटेल,गंगा सागर,अनुपम सिंह,अज्जू,पारस यादव,अवधेशचौहान,नीरज,पंकज जायसवाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

Advertisement (विज्ञापन)

जिला अभिहित अधिकारी ने लिया खाद्य तेलों का नमूना

दुद्धी (सोनभद्): मुख्य सचिव के निर्देश पर जिला अभिहित अधिकारी सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की चार सदस्यीय टीम ने दुद्धी क़स्बे में छापा मारा। इस दौरान ऑयल का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का एकाएक क़स्बे में धमकने से हड़कंप मच गया। कई दुकानदार व स्टॉकिस्ट फरार हो गए। जिला अभिहित अधिकारी सुशील सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर बाजार में बिक रहे सरसों तेल व राइस ब्रान ऑयल की जांच की जा रही है। इसी क्रम में दुर्गा एजेंसी के गोदाम से भारी मात्रा में स्टॉक किये गए दो तेलों का नमूना लिया गया है। उन्होंने बताया कि-” लिए गए नमूनों को आगरा प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। मिलावटी तेल पाए जाने पर फर्म संचालक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ,खाद्य सुरक्षा अधिकारी मयंक दुबे, क्षेत्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सोनकर उपस्थित रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement विज्ञापन
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

बलात्कार व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज

डाला (सोनभद्र): न्यायालय के आदेश पर चोपन थाने में एक ब्यक्ति के विरूद्ध किशोरी के साथ बलात्कार करने व जान से मारने का मुकदमा पंजीकृत किया गया।
चोपन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाली एक किशोरी ने न्यायालय में वाद दाखिल कर उसी के गाँव के रहने वाले एक ब्यक्ति पर आरोप लगाया था कि जब वह खेत से काम कर साम को अपने घर वापस लौट रही थी तो उसी गाँव का रहने वाला एक ब्यक्ति ने उसके साथ जबर्दस्ती बलात्कार कर किसी को न बताने की हिदायत दिया था और किसी से कहने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस आश्य का न्यायालय से मिले आदेश के बावत चोपन थाने में धारा 376,504 व 506 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
बलात्कार व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज

संपर्क मार्ग का ग्राम प्रधान ने किया भूमि पूजन

जल्द बनेगी संपर्क मार्ग ग्रामीणों ले सकेंगे इसका लाभ

दुद्धी (सोनभद्र): दुद्धी विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत डूमरडीहा में मंगलवार को राम सुरेश टेलर के घर से महेश गौड़ प्राथमिक विद्यालय कंनकोडवा तक लगभग 1.5 किलोमीटर एवं दो पुलिया का निर्माण होने हेतु ग्राम प्रधान फूलपति देवी के साथ वार्ड 11 सदस्य अजय कुशवाहा एवं वार्ड 14 सदस्य अनीसा देवी ने संयुक्त रुप से ग्राम बैगा के द्वारा ग्राम देवताओं का आहवान, मंत्र उच्चारण व पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन तथा फावड़ा चला कर निर्माण कार्य शुभारंभ किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव में यह सड़क लगभग 1.5 किलोमीटर बनेगी। जिससे हमारी ग्रामीण जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा और इसके द्वारा कई किलोमीटर अनावश्यक रूप से जाने वाले मार्ग से ग्रामीणों को छुटकारा मिलेगा। जिससे हमारे गांव के ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से सीधा जुड़कर विकास की ओर बढ़ेंगे। इस दौरान विश्वनाथ कुशवाहा ,भयराम सिंह गौड़, सोबरन सिंह गौड़, जमुना सिंह गौड, राजेश सिंह गौड़, महेश सिंह गौड़, राजेश सदस्य रूप नारायण कुशवाहा, सुभाष चंद्र कुशवाहा, पंचायत मित्र मेराज अहमद जेई विनोद शर्मा, सरोजा देवी, अनीशा देवी, सीता देवी राजकुमारी, सुमित्रा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

हम कर्मयोगी बनेंगे तो आत्मनिर्भर बनेंगे

• सत्यनिष्ठा से आत्मनिर्भरता चुनौतियां एवं समाधान विषयक हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी

संस्कृति लाइव संवाददाता, वाराणसी। केंद्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार के मुहिम के तहत एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय द्वारा सोमवार को रथयात्रा स्थित नंदन भवन में सत्य निष्ठा से आत्मनिर्भरता चुनौतियां एवं समाधान विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। धार्मिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक राजधानी काशी में आयोजित इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में पधारे हुए विभिन्न वक्ताओं एवं अतिथियों का स्वागत एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय की ओर से सहायक प्रबंधक मानव संसाधन मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने अंगवस्त्रम से किया तथा स्वागत उद्बोधन के दौरान कहा कि हमारे छोटे से मंदिर में बड़े-बड़े देवता पधारे हुए हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के महानिदेशक संजय द्विवेदी ने सत्य निष्ठा और आत्मनिर्भरता पर प्रकाश डालते हुए गांधी जी के दर्शन का जिक्र करते हुए बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने कहा था कि मेरा जीवन ही संदेश है। उन्होंने गीता के कर्म योग पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि जब हम कर्म योगी बनेंगे तो आत्मनिर्भर बनेंगे।

राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सहायक निदेशक तेज स्वरूप त्रिवेदी ने कहा कि सत्य बताने की नहीं अपितु बरतने की जरूरत है। बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा चेन्नई के पूर्व कुलपति डॉ. राम मोहन पाठक ने कहा कि-” समर्पण एवं पारदर्शिता सत्य निष्ठा के महत्वपूर्ण आयाम हैं। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के पूर्व निदेशक प्रोफेसर श्रद्धानंद ने कहा कि-” सत्य निष्ठा एवं आत्मनिर्भरता एक दूसरे के पर्याय हैं हमें गांधी जी के विचारों को आत्मसात करना चाहिए। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ रचना दूबे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-” प्राचीन शिक्षा पद्धति में नैतिकता एवं सत्य निष्ठा पर विशेष जोर दिया जाता था। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय गया से पधारे असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. किंशुक पाठक ने कहा कि-” समर्थ एवं आत्मनिर्भर भारत के लिए सत्य निष्ठा आवश्यक है। राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज चोलापुर की प्रधानाचार्या डॉ. निशा यादव ने कहा कि-” हमें बच्चों में नैतिक शिक्षा घर से ही देना चाहिए।
वाराणसी के विधिक सलाहकार प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि-” सबसे पहले हमें सत्य को अपने आचरण में उतारना चाहिए। राष्ट्रीय संगोष्ठी का संचालन कर रहे नागरिक पीजी कॉलेज जौनपुर से पधारे मनोविज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आनंद श्रीवास्तव ने भी अपने विचार अभिव्यक्ति के दौरान नैतिकता एवं सत्य निष्ठा की शिक्षा को बच्चों के साथ -साथ सभी के लिए आवश्यक बतलाया।
उक्त संगोष्ठी में दिल्ली से पधारे विधिवेत्ता देव स्वरूप त्रिवेदी, चिंतक एवं समाजसेवी आशुतोष आशुतोष धर दुबे, समाजसेवी रुपेश नागवंशी, क्रिएटिव मीडिया के निदेशक भरत गुप्ता एवं डॉ अर्चना सिंह, माही सिंह राजपूत, दिलीप श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, अतुल जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
सहायक प्रबंधक मानव संसाधन मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव के धन्यवाद ज्ञापन के साथ संगोष्ठी का समापन हुआ।

नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने किया छठ घाटों का औचक निरीक्षण

संस्कृति लाइव संवाददाता, डाला (सोनभद्र): महापर्व छठ के अवसर पर छठ घाट तट पर होने वाले महापर्व छठ पूजन की तैयारी जोर शोर से डाला नगर में शुरु हो गई। डाला नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने डाला नगर के छठ घाट नई बस्ती कुरदहवा नाला काली मंदिर छठ घाट सेक्टर सी हनुमान मंदिर छठ घाट का निरीक्षण किया और नगर पंचायत कमिर्यों को जल्द से जल्द साफ सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी छठ घाट पर मुकम्मल व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। साफ सफाई के साथ ही पूरे घाट को आकर्षक लाईट झालरों से सजाया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

व्रतियों के स्नान के लिए उचित व्यवस्था के साथ टेंट भी लगाये जाएंगे।जिससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिले। 8 नवंबर 2021 नहाए खाए के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया कि छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

जिसको लेकर डाला नगर पंचायत हर कदम पर श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए हर संभव मदद करने के लिए खड़ा रहेगी। इस दौरान डाला नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी महेंद्र सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू, विशाल गुप्ता, गोबिंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

भाजपा युवा मोर्चा डाला मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न

संस्कृति लाइव संवाददाता,डाला (सोनभद्र): स्थानीय डाला नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के प्रांगण में भाजपा युवा मोर्चा डाला मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक डाला मंडल अध्यक्ष रमाशंकर पासवान के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

मुख्य अतिथि मंडल के जिला सोशल मीडिया प्रभारी रोशन सिंह व विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू व पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा संतोष कुमार उर्फ बबलू, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन रहे। यह कार्यक्रम में मंडल स्तरीय कार्य समिति के द्वारा हर जिले में कार्यक्रम किया जा रहा है। उसी निर्देशानुसार रविवार को मंडल डाला की कार्यशाला बैठक संपन्न की गई।

Advertisement (विज्ञापन)

इस कार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया युवाओं के कंधे पर 2022 का भार है। हर युवा संकल्प के साथ 2022 के लिए तैयार रहेगा और इस बार चुनाव में 300 का आंकड़ा पार कर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। साथ ही योगी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास जारी हैं।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

वही श्री जैन ने बताया भाजपा की सरकार में किसी जाति किसी धर्म से भेद भाव नहीं करती है। हर वर्ग खुशहाल है। उन्होंने बताया कि जहां पिछली सरकारों में प्रदेश व जिले के अंदर दंगे होते थे आज पूरे प्रदेश में कहीं भी एक भी दंगा अभी तक नहीं हुआ है। प्रदेश में कानून व्यवस्था मुस्तैद है तथा योगी जी के नेतृत्व में सरकार सुचारू रूप से चल रही है।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

संतोष कुमार उर्फ बबलू ने बताया भारतीय जनता पार्टी की सरकार 2022 में बनाना तय है। जिसमें भाजपा युवा मोर्चा का अहम रोल रहेगा। हर एक युवा कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित है और हर एक युवा को 20 घरों से संपर्क करने हेतु लक्ष्य देकर संकल्पित किया गया है।

Advertisement (विज्ञापन)

इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार उर्फ बबलू, भाजपा महामंत्री संदीप सिंह पटेल उर्फ मोनू, मंडल उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, रजत,अजय अग्रहरी, गंगासागर चौधरी,आशीष अग्रहरी, आनंद अग्रहरी, अवनीश कुमार पांडे, अनिकेत श्रीवास्तव, विशाल कुमार गुप्ता,गोविंद गुप्ता, संतोष मोदनवाल, सुधीर सिंह, रिंकू द्विवेदी, सुनील राय, सूरज कश्यप तथा संचालन मंडल महामंत्री पंकज उपाध्याय मौजूद रहें।

Advertisement (विज्ञापन)
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें