सोनभद्र के कवि प्रदुम्न त्रिपाठी हुए सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • मिला अंगवस्त्र, लेखनी, पुस्तिका,11 हजार रुपये नकद व सम्मान पत्र
  • साहित्यकारों एवं अधिवक्ताओं में हर्ष

सोनभद्र। सुप्रसिद्ध राष्ट्रीय कवि डॉ रणजीत सिंह के संचालन में रायपुर गौरी रायबरेली में संस्कृत शोध संस्थान के महानिदेशक डॉ प्रोफेसर शिव वरण शुक्ला ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के जन्म दिवस पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सोनभद्र के लोकप्रिय कवि व शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी के निदेशक प्रद्युम्न त्रिपाठी को अंगवस्त्रम, लेखनी, पुस्तिका तथा ₹11000 नगद व सम्मान पत्र देते हुए सम्मानित किया।

Advertisement (विज्ञापन)

उक्त कवि सम्मेलन में देश के नामी-गिरामी कवि उपस्थित रहे।तो वही डोभाल के प्रतिनिधि के रूप में सरकारी अधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा उक्त आयोजन से तथा सोनभद्र के लोकप्रिय कवि के सम्मान से बार एसोसिएशन सोनभद्र के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद शुक्ला, अशोक तिवारी एडवोकेट, विनोद कुमार चौबे एडवोकेट, ओम प्रकाश पाठक एडवोकेट तथा साहित्यकार रामनाथ शिवेंद्र, जगदीश पंथी, ईश्वर विरागी, दिवाकर द्विवेदी मेघ विजयगढ़, दिलीप सिंह दीपक, राकेश शरण मिश्र आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement (विज्ञापन)

बड़ी खबर! अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर बढ़ा बैन, इस दिन तक जारी रहेगी रोक

International Flights Ban: भारत सरकार ने आज इंटरनेशनल कमर्शियल उड़ानों के निलंबन को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है. आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 31 जनवरी तक देश से आने-जाने वाली सभी इंटरनेशनल उड़ानों को स्थगित कर दिया था.

HIGHLIGHTS

  • विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर!
  • अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर जारी रहेगी रोक
  • DGCA ने जारी किए निर्देश

नई दिल्ली: International Flights Suspension: विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है. विमानन नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कोरोना के नए स्ट्रेन के बढ़ते खतरे को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध की अवधि को बढ़ा दिया है. भारत सरकार ने आज इंटरनेशनल कमर्शियल उड़ानों के निलंबन को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया है. आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 31 जनवरी तक देश से आने-जाने वाली सभी इंटरनेशनल उड़ानों को स्थगित कर दिया था.

DGCA ने जारी किए आदेश
DGCA ने इसके लिए आदेश भी जारी कर दिए हैं. DGCA के आदेश के अनुसार, फ्लाइट्स के निलंबन का असर कार्गो और डीजीसीए की मंजूरी वाली फ्लाइट्स पर नहीं पड़ेगा. दरअसल, भारत आने-जाने वाली सभी इंटरनेशनल उड़ानें कोविड-19 महामारी के चलते 23 मार्च 2020 से ही बंद हैं. लेकिन, जुलाई 2020 से करीब 28 देशों के साथ हुए एयर बबल समझौते के तहत कुछ विशेष अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें संचालित हो रही हैं. ताकि इमरजेंसी में यात्रियों को असुविधा न हो.

कोरोना की भयावह स्थिति
इसी के साथ आपको बता दें कि कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट के बाद बुधवार को एक बार फिर कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजे आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) 2 लाख 82 हजार 970 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह मंगलवार को आए नए केस से 44 हजार 952 ज्यादा है. कल कोरोना वायरस के 2,38,018 मामले आए थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 1 लाख 88 हजार 157 लोग रिकवर हुए हैं, तो वहीं इस अवधि में 441 लोगों की मौत हुई है.

BCCI से जल्द होगी सौरव गांगुली की छुट्टी? भारतीय क्रिकेट में होंगे ये बड़े बदलाव


विराट कोहली (Virat Kohli) के टेस्ट की कप्तानी छोड़ने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को जमकर निशाने पर लिया. कई फैंस ने सौरव गांगुली के बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की मांग भी की. 

नई दिल्ली: टीम इंडिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाल ही में टेस्ट कप्तानी से इस्तीफा देकर वर्ल्ड क्रिकेट को हैरान कर दिया. फैंस विराट कोहली के इस फैसले के पीछे BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का हाथ मान रहे हैं. कोहली के टेस्ट की कप्तानी छोड़ने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर सौरव गांगुली को जमकर निशाने पर लिया. कई फैंस ने सौरव गांगुली के बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की मांग भी की.

BCCI से जल्द होगी सौरव गांगुली की छुट्टी?

सौरव गांगुली की जल्द ही BCCI के अध्यक्ष पद से छुट्टी हो सकती है. ऐसा इसलिए, क्योंकि इस साल अक्टूबर में सौरव गांगुली का कार्यकाल खत्म हो जाएगा. सौरव गांगुली के अलावा BCCI के सचिव जय शाह का भी कार्यकाल इस साल अक्टूबर में खत्म हो जाएगा. सौरव गांगुली और जय शाह अक्टूबर 2019 में BCCI के अध्यक्ष और सचिव निर्वाचित हुए थे. हालांकि, इससे पहले जब दोनों का बीसीसीआई में कार्यकाल 2018 में खत्म हुआ था तो बीसीसीआई ने कूलिंग ऑफ पीरियड नियम में संशोधन कर कार्यकाल को बढ़ाने की स्वीकृति दी.

सौरव गांगुली बंगाल क्रिकेट के संघ के संयुक्त सचिव और बाद में अध्यक्ष रह चुके थे. दूसरी ओर, जय शाह गुजरात क्रिकेट संघ के सचिव रहे थे. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अक्टूबर 2022 के बाद क्या दोनों का कार्यकाल एक बार फिर और भी आगे बढ़ाया जाएगा या नहीं. BCCI के नए संविधान के अनुसार, राज्य संघ या बोर्ड में 6 साल के कार्यकाल के बाद 3 साल के कूलिंग ऑफ पीरियड पर जाना अनिवार्य है.

ये है पूरा मामला

गांगुली और शाह ने 2019 अक्टूबर में पदभार संभाला था और तब उनके राज्य और राष्ट्रीय इकाई में छह साल के कार्यकाल में केवल 9 महीने बचे थे. शीर्ष अदालत में दायर इस याचिका में कहा गया था कि बोर्ड ने 9 अगस्त 2018 से लागू कूलिंग ऑफ पीरियड में जाने के नियम में संशोधन कर अपने पदाधिकारियों के कार्यकाल को बढ़ाने की स्वीकृति दे दी है.

लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गांगुली और शाह का कार्यकाल इस साल अक्तूबर में समाप्त हो जाएगा और ऐसे में बीसीसीआई को नया अध्यक्ष मिलने के आसार हैं. गांगुली और शाह के कार्यकाल में कई पूर्व क्रिकेटरों को भारतीय क्रिकेट में अहम जिम्मेदारियां भी मिलीं. इस दौरान राहुल द्रविड़ भारतीय टीम का मुख्य कोच बनने के लिए तैयार हुए तो वहीं वीवीएस लक्ष्मण ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का कार्यभार संभाला. यही नहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम का मेंटर बनाया गया.

गांगुली और विराट के संबंधों पर भी खूब चर्चा

इन उपलब्धियों के अलावा सौरव गांगुली बड़े विवादों का हिस्सा भी बने. सौरव गांगुली और विराट के संबंधों पर भी खूब चर्चा हुई. विराट कोहली ने दावा किया था कि उनसे टी-20 कप्तानी को लेकर बोर्ड की ओर से किसी तरह की कोई बातचीत नहीं की गई थी. वहीं, गांगुली ने कहा कि उन्होंने विराट से टी-20 कप्तानी ना छोड़ने को लेकर अनुरोध किया था.

अखिलेश यादव ने खुद चुनाव लड़ने पर दिया संकेत और अपर्णा के BJP में जाने पर कही बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पुरानी सरकार के दौरान समाजवादी पेंशन योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि यूपी की सत्ता में आने पर समाजवादी पेंशन बहाल की जाएगी.  

HIGHLIGHTS

  • UP चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी
  • सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की PCB
  • JP पर एक बार फिर लगाए आरोप

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में अपनी पुरानी सरकार के दौरान शुरू हुई समाजवादी पेंशन योजना (Samajwadi Pension Scheme) को लेकर बड़ा ऐलान किया है. अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने कहा कि यूपी की सत्ता में आने पर समाजवादी पेंशन बहाल की जाएगी.

‘इस बार 6000 की जगह 18 हजार रुपये पेंशन’
अखिलेश यादव ने कहा, ‘आज के दिन समाजवादी पार्टी ने तय किया है कि जिस तरीके से UP में हमनें समाजवादी पेंशन की योजना शुरू की थी. उसी पेंशन योजना के तहत गरीब महिलाओं की मदद हम करते थे. लगभग 50 लाख परिवार की मदद हमारी सरकार में होती थी. अब हम सपा सरकार आने पर हम महिलाओं को 18,000 प्रतिवर्ष पेंशन देंगे.

संपेरों का गांव बसेगा: अखिलेश
सपा सुप्रीमो अखिलेश ने कहा, ‘उनकी पार्टी का संपेरों से पुराना लगाव रहा है ऐसे में और भी कई जातियां हैं जिनका दर्द हम बांटना चाहते हैं उन्हें भी हम इस पेंशन योजना का लाभ पहुंचाएंगे. हमारी सरकार बनने पर एक्सप्रेस वे पर संपेरों के लिए बाकायदा एक नया गांव बसाया जाएगा.

आजमगढ़ की जनता से पूछकर होगा चुनाव लड़ने का फैसला: अखिलेश
अखिलेश यादव ने ये भी कहा कि इस बार के यूपी विधान सभा चुनाव (UP Election 2022) में अगर वो किसी उम्मीदवार की तरह उतरेंगे तो ये फैसला आजमगढ़ की जनता से पूछ कर किया जाएगा.

‘अपर्णा को बधाई और शुभकामनाएं’
अखिलेश यादव ने ये भी अपर्णा यादव को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘हमें ख़ुशी है कि समाजवादी विचारधारा का विस्तार हो रहा है. मुझे उम्मीद है कि हमारी विचारधारा वहां पहुंच गई है और वो वहां पर भी लोकतंत्र को मज़बूत करें. नेताजी ने उन्हें बहुत समझाने की कोशिश की थी लेकिन वो नहीं मानीं. ऐसे में टिकट किसे मिलेगा, यहां आई सर्वे की रिपोर्ट और क्षेत्र की जनता तय करेगी. सपा ने जिन्हें अपने साथ लिया है, उनका व्यापक जनाधार है. आज ज़रूरत के हिसाब से जिन राजनीतिक परिस्थितियों में चुनाव आगे बढ़ रहा है, उसमें कोई सपा का मुक़ाबला नहीं कर सकता है.’

जनता समाजवादी पार्टी के साथ खड़ी है: अखिलेश
अखिलेश यादव रोज अपनी प्रेस कांफ्रेंस में नया सियासी वादा कर रहे हैं. आज उन्होंने कहा, ‘बीजेपी को नहीं छोड़ेंगे. यूपी के जानवर और गाय मां भूखी हैं, जो गाय मां को भूखा रखेगा, उस पर पाप लगेगा, बीजेपी पर पाप लगेगा.’

BJP में शामिल हुईं मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव, चुनाव से पहले अखिलेश को तगड़ा झटका

उत्तर  प्रदेश  में  होने  वाले  विधान सभा  चुनाव  (UP Assembly Election)  से  पहले  मुलायम  सिंह  यादव  की  छोटी  बहू अपर्णा यादव ( Aparna Yadav)  बीजेपी  में  शामिल  हो  गई  हैं.

HIGHLIGHTS

  • मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल
  • स्वतंत्र देव सिंह और केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की सदस्यता दिलाई
  • अपर्णा यादव ने की पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को तगड़ा झटका लगा है और मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) बीजेपी में शामिल हो गई हैं. अपर्णा को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.

अपर्णा ने की पीएम मोदी और सीएम योगी की तारीफ
यूपी विधान सभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होने के बाद अपर्णा यादव (Aparna Yadav joined BJP) ने पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मैं भाजपा की बहुत आभारी हूं. मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है. अपर्णा यादव ने कहा, ‘मैं पार्टी को धन्यवाद करती हूं कि उन्होंने मुझे पार्टी का हिस्सा बनने का मौका दिया. मैं हमेशा से पीएम मोदी से प्रभावित रहती थी और मेरे चिंतन में हमेशा राष्ट्र सबसे पहले है और मेरे लिए राष्ट्र धर्म सबसे पहले हैं.’

अपर्णा ने 2017 में पहली बार लड़ा था चुनाव
अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने साल 2017 में लखनऊ की कैंट सीट से विधान सभा का चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) से हार का सामना करना पड़ा था. साल 2017 के चुनाव में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी अपर्णा के लिए प्रचार किया था.

कौन हैं अपर्णा यादव?
अपर्णा यादव (Aparna Yadav), सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की पत्नी हैं. अपर्णा का जन्म 1 जनवरी 1990 को हुआ था और उनके पिता अरविंद सिंह बिष्ट एक पत्रकार रहे हैं. उनके पिता को सपा की सरकार में सूचना आयुक्त बनाया गया था. वहीं, उनकी मां अंबी बिष्ट लखनऊ नगर निगम में अधिकारी हैं.

2011 में हुई थी अपर्णा और प्रतीक की शादी
अपर्णा यादव (Aparna Yadav) और प्रतीक यादव की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी. लखनऊ के लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज से शुरुआती पढ़ाई करने वाली अपर्णा ने ब्रिटेन की मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल रिलेशन एंड पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री ली है. अपर्णा और प्रतीक की सगाई 2010 में हुई थी. दोनों की शादी दिसंबर 2011 में मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में हुई. दोनों की एक बेटी है, जिसका नाम प्रथमा है.

फुलवार जूनियर टीम ने मलदेवा को पांच विकेट से हराकर किया अगले चक्र में प्रवेश

विंढमगंज, सोनभद्र। दुद्धी विकास खंड के फुलवार गांव में एसबी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान जूनियर टीम ने मलदेवा को पांच विकेट से हराकर अगले चक्र में अपनी जगह सुरक्षित कर ली। सोमवार को फुलवार जूनियर टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मलदेवा की टीम ने सभी विकेट गंवाकर बारह ओवर में 188 रन बनाए। जवाब में उतरी मेजबान जूनियर टीम ने पीछा करते हुए 11.2 ओवर में पांच विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया और पांच विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ दी मैच मेजबान जूनियर टीम के खिलाड़ी गोलू को दिया गया। इन्होंने आठ छक्कों की मदद से सर्वाधिक 62 रन बनाया। पप्पू यादव और नितेश कुमार अंपायर की भूमिका में रहे।

Advertisement (विज्ञापन)
Advertisement (विज्ञापन)

सोनभद्र से जुड़े अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के तार, पुलिस ने किया चार को गिरफ्तार

• एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में शराब तस्करी का सिंडिकेट संचालित होने की मिल रही थी सूचना

सोनभद्र। सोनभद्र से अंतर्राज्यीय शराब तस्करों का बड़ा रैकेट जुड़े होने का खुलासा हुआ है। जिले की पुलिस ने इस रैकेट से जुड़े एक इनामिया, एक शराब माफिया और दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। उनकी निशानदेही पर राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गेंगुवार से बड़ी मात्रा में नकली एवं अपमिश्रित शराब, उसको बनाने के उपकरण और उसमें प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की गई है। कामयाबी पाने वाले टीम को 25 हजार के नगद पुरस्कार से नवाजा गया है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि जिले में शराब तस्करी का सिंडिकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी।

Advertisement (विज्ञापन)

इसको दृष्टिगत रखते हुए एएसपी मुख्यालय विनोद कुमार के पर्यवेक्षण में राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस, एसओजी, स्वाट और सर्विलांस टीम को लगाया गया था। आबकारी विभाग की टीम से भी पुलिस समन्वय बनाए रखे हुई थी। इसी कड़ी में रविवार की रात सभी टीमें संयुक्त रूप से छपका के पास चुर्क तिराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान जानकारी मिली कि क्षेत्र के गेंगुवार गांव में एक मकान के सामने एक गाड़ी खड़ी है। उसके जरिए नकली शराब तस्करी के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। दो लोग कार की अगली सीट पर बैठे मिले। वही कार की पिछली सीट पर दो पेटी ब्लू लाइम अपमिश्रित शराब (99 सीसी) रखी मिली।

Advertisement (विज्ञापन)

वहीं बगल स्थित मकान के कमरे में दो लोग शराब बनाते मिले। कमरे में 560 लीटर स्प्रिट, शराब को तीखा बनाने के लिए रखी दो किलो यूरिया, तीन सौ खाली शीशी, 13 हजार ढक्कन हरे रंग के, शराब में डालने के लिए रंग एवं अन्य सामग्री तथा शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।
पकड़े गए लोगों ने अपना नाम पता इंद्रजीत कुमार तिवारी, संजीत कुमार तिवारी पुत्र स्व. विजय कुमार तिवारी निवासी गेंगुवार, विजय सोनकर उर्फ डबल पुत्र गुलाब सोनकर निवासी लोहरा थाना राबर्ट्सगंज, अंकित कुमार जायसवाल पुत्र जयप्रकाश जयसवाल निवासी खटकरिया थाना अहरौरा जिला मिर्जापुर बताया। तलाशी में विजय सोनकर के पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। कामयाबी की जानकारी उच्चाधिकारियों को देने के बाद आरोपियों को पूछताछ के लिए राबर्ट्सगंज कोतवाली ले आया गया। एसपी ने बताया कि विजय सोनकर पहले से शराब तस्करी में संलिप्त है। इस मामले में उसके खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस वर्ष 2018 में आबकारी अधिनियम के तहत और वर्ष 2020 में गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर चुकी है। वहीं अंकित कुमार जायसवाल का नाम पिछले दिनों घोरावल क्षेत्र में एसटीएफ द्वारा अवैध शराब निर्माण के किए गए भंडाफोड़ में सामने आ चुका है। उसके बाद से वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। कामयाबी पाने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज सत्यनारायण मिश्र, प्रभारी एसओजी निरीक्षक साजिद सिद्दीकी, प्रभारी सर्विलांस सरोजमा सिंह, प्रभारी स्वाट टीम अमित कुमार त्रिपाठी, चुर्क चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, आबकारी निरीक्षक अनुपम सिंह और अभय कृष्ण चौधरी की अगुवाई वाली टीम शामिल रही।

पत्रकार राष्ट्र का सजग प्रहरी : डॉ राममोहन पाठक

राजेश पाठक

सोंनभद्र। राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों की भूमिका विषयक आयोजित संगोष्ठी में सोमवार को मुसही स्थित फोरएस पाठशाला के मालवीय सभागार में पत्रकारो को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर राम मोहन पाठक ने उक्त बातें कही।
जनपद के वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के 74 वे जन्मदिवस पर मीडिया फोरम ऑफ इंडिया ( न्यास ) के बैनर तले आयोजित संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रूप में एन टी पी सी के सहायक महाप्रबंधक मानव संसाधन मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव, उर्जान्चल वाणी न्यूज की चेयरपर्सन रीना सिंह, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य ओम प्रकाश त्रिपाठी, सोन साहित्य संगम के उपनिदेशक सुशील राही, गीतकार डॉ रचना तिवारी और फोरएस होम्योपैथिक कालेज के प्रबंधक डॉ जे एन तिवारी जहाँ मौजूद रहे वही अध्यक्षता फोरम के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने की।

Advertisement (विज्ञापन)

कार्यक्रम की शुरुआत मंचस्थ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती एवम पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र, पत्रकारिता के क्षेत्र में भोलानाथ मिश्र, चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ सुधा तिवारी और समाज सेवा के क्षेत्र में सोर्ड एन जी ओ की चेयरपर्सन रीना सिंह को माला अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र लेखिनी एवम डायरी भेंट कर सम्मानित किया गया। न्यास की ओर से मंचस्थ अतिथियों को भी माला अंगवस्त्रम एवम स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

अतिथियों को पुष्प प्रसून से पत्रकार व साहित्यकार राकेश शरण मिश्र ने सम्मानित किया। वही न्यास के जिलाध्यक्ष राजेश गोस्वामी ने आभार ब्यक्त किया। संचालन पत्रकार भोला नाथ मिश्र ने किया। इस मौके पर राजेश पाठक, राजेश द्विवेदी, विवेक पांडेय, दिनेश पांडेय, चिंता पांडेय, नंदकिशोर, ज्ञानदास कनौजिया, राम जी दुबे, मनोज तिवारी, रामानुज धर द्विवेदी,रूपेश नागवंशी, इंदु पांडेय, सुरसरी पांडेय, अनिल कुमार मिश्र, आकाश मिश्र, राजकुमार सिंह, महेश पासवान, संजीव श्रीवास्तव सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

हरीश अग्रवाल बने व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री

HIGHLIGHTS

  • प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए आकाश जायसवाल
  • नए पदाधिकारियों का व्यापार मंडल ने किया अभिनंदन
  • व्यापारी हितों की अनदेखी नहीं होने देंगेः राजेश गुप्ता
  • शिखा जायसवाल के निधन पर शोकसभा, अर्पित की गई श्रद्धांजलि

हर्षवर्धन केसरवानी

सोनभद्र। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हरीश अग्रवाल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री मनोनीत किए गए हैं। जबकि, यहीं के आकाश जायसवाल को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता की अगुवाई में सोमवार को हुई बैठक में इन दोनों पदाधिकारियों को उनके मनोनयन पत्र सौंपे गए और उनका अभिनंदन किया गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने दोनों पदाधिकायिों का स्वागत करते हुए कहा कि व्यापारियों की आवाज अब और मजबूती के साथ उठेगी। व्यापार मंडल व्यापारियों के लिए समर्पित है और किसी भी सूरत में व्यापारी हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।

Advertisement (विज्ञापन)

उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को संगठन से जोड़ने के लिए जिला संगठन मंत्री अजीत जायसवाल के प्रयासों की सराहना की। कहा कि संगठन तभी आगे बढ़ता है जब हर कोई इसके लिए समर्पित होता है। सभी पदाधिकारी और सदस्य पूरी एकजुटता के साथ संगठन को मजबूती देने में जुटें। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन के कामकाज के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा के अपने प्रयासों को पूरी समग्रता के साथ आगे बढ़ाया जाए।

Advertisement (विज्ञापन)

इससे पहले नगर स्थित एक होटल में हुई इस बैठक की शुरुआत श्रद्धांजलि सभा के साथ हुई। युवा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश जायसवाल की धर्मपत्नी शिखा जायसवाल के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट की गई। साथ ही, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान जिला महामंत्री राजेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल, जिला प्रवक्ता प्रकाश केसरी, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप जायसवाल, आईटी सेल अध्यक्ष अजय केसरी, किराना व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम केसरी सहित आदि पदाधिकरी मौजूद रहे।

पत्रकार गौरव की मानद उपाधि से विभूषित हुए राम अनुज धर द्विवेदी

सोनभद्र। सोनभद्र के वरिष्ठ पत्रकार व मीडिया फोरम आफ इंडिया के का0 राष्ट्रीय अध्यक्ष मीथिलेश प्रसाद द्विवेदी के जन्मदिन पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राम मोहन पाठक पूर्व कुलपति नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ओम प्रकाश तिवारी व राष्ट्रीय स्तर पर सोनभद्र का परचम लहराने वाली कवयित्री डा0 रचना तिवारी व बार कौंसिल आफ उ0प्र0 के सदस्य राकेश शरण मिश्र व राष्ट्रीय पार्षद राजेश द्विवेदी व आयोजक राजेश कुमार गोस्वामी की उपस्थिति में हुए।

Advertisement (विज्ञापन)

मुसहीं फोर एस विद्यालय में सोमवार को हुए एक पत्रकारो के कार्यक्रम में राम अनुज धर द्विवेदी- अधिवक्ता/ पत्रकार घोरावल सोनभद्र को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु उपस्थित अतिथियों द्वारा पत्रकार गौरव की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। यह आयोजन वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के 74वे जन्मदिन के अवसर पर आयोजित पत्रकार सम्मेलन के दौरान तमाम लोगों को सम्मानित किया गया।

Advertisement (विज्ञापन)

इसी क्रम में राम अनुज धर द्विवेदी को भी सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र, लेखनी, डायरी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कोविड19 का पूर्णतया पालन करते हुए उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस अवसर पर विवेक पाण्डेय नंद किशोर राजकुमार, राजेश कुमार पाठक आदि लोग मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार भोला नाथ मिश्र ने किया।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free