कानपुर कमिश्नर ने सिटी बस में आम यात्री की तरह किया सफर, नपे 14 बस ड्राइवर और 13 कंडक्टर

कानपुर (Kanpur) मंडलायुक्त डॉ. राजेशखर ने गुरुवार को आम आदमी की तरह सिटी बस में सफर किया।

शहर में विकास कार्यों का जायजा लिया। वहीं, बसों में कोरोना की गाइडलाइंस का पालन हो रहा है या नहीं? इसका औचक निरीक्षण किया

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) मंडलायुक्त डॉ. राजेशखर ने गुरुवार को आम आदमी की तरह सिटी बस में सफर किया।शहर में विकास कार्यों का जायजा लिया।वहीं, बसों में कोरोना की गाइडलाइंस का पालन हो रहा है या नहीं? इसका औचक निरीक्षण किया। कमिश्नर द्वारा गठित टीम ने भी बसों में यात्रा की और व्यवस्थाएं देखीं।कमिश्नर ने देखा कि एक बस में कंडक्टर ने एक यात्री से रुपये तो लिए, लेकिन उसे टिकट नहीं दिया।

बिना मास्क के थे ड्राइवर, कंडक्टर और यात्री
कमिश्नर डॉo राजशेखर ने 6 किलोमीटर के सफर में दो बसों में यात्रा की।ग्राउंड रिएलिटी चेक के दौरान उन्होंने देखा कि बस कंडक्टर और ड्राइवर ने मास्क नहीं लगाए थे।ना ही किसी कोविड गाइडलाइन का पालन करता दिखा।बस में बैठे आधे से ज्यादा यात्री भी बिना मास्क के थे। कंडक्टर ने भी उन्हें मास्क पहनने के लिए नहीं कहा। इतना ही नहीं, कमिश्नर ने देखा कि एक बस में कंडक्टर ने एक यात्री से रुपये तो लिए, लेकिन उसे टिकट नहीं दिया।

13 कंडक्टर और 14 चालकों पर गिरी गाज
बसों में तमाम खामियां और कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण कमिश्नर ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने 13 बसों के कंडक्टर और 14 बस चालकों को निलंबित कर दिया।जिसके बाद से विभाग में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि डॉo राजशेखर आम आदमी की तरह ही बिजली विभाग के दफ्तर में जाकर काउंटरों पर बिल जमा करते दिखते हैं।वो अक्सर अलग-अलग विभागों में निरीक्षण करने को लेकर चर्चा में रहते हैं। कमिश्नर ने 9 सितंबर को बस शेल्टर, समय सारिणी, अच्छे रख-रखाव आदि पर बातचीत करने के लिए सिटी बस निगम की एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है।

Royal Enfield ने लॉन्च की एडवांस्ड फीचर्स के साथ Classic 350, जानें कीमत और खूबियां


रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 के नए वर्जन में पहले से पावरफुल इंजन के साथ ही ज्‍यादा कलर्स ऑप्‍शंस (Color Options) मिलेंगे।

इसकी शुरुआती कीमत 1.84 लाख रुपये रखी गई है।

नई दिल्‍ली: दमदार मोटरसाइकिलों की बात हो और रॉयल एनफील्ड का नाम छूट जाए ऐसा तो हो नहीं सकता। हाल ही में रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने अपनी फेमस बाइक क्लासिक 350 (Classic 350) के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है। ग्राहकों के लिए इस बाइक के अपडेटेड वर्जन (Next Generation Model) में नए इंजन के साथ पहले से ज्‍यादा फीचर्स उपलब्‍ध कराए गए हैं। हालांकि, इसका नया इंजन और कुछ फीचर्स पिछले साल लॉन्च की गई मेटियोर 350 (Meteor 350) से लिए गए हैं।

कितनी होगी नई Classic 350 की कीमत?
कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली रेट्रो क्रूजर बाइक के नए अपडेटेड वर्जन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। बेहद अट्रैक्टिव लुक और दमदार इंजन वाली नई 2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (2021 Royal Enfield Classic 350) बाइक की भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपये रखी गई है। जो टॉप मॉडल के लिए 2.15 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी ने इस बाइक को उसी जे-प्लेटफॉर्म पर बनाया है जिसमें Meteor 350 तैयार की गई है। साथ ही, नई क्लासिक 350 में इस्तेमाल किए गए कई प्रमुख कंपोनेंट्स Meteor 350 में भी देखने को मिलते है।

11 कलर ऑप्‍शंस और 5 नए वेरिएंट्स
रॉयल एनफील्ड ने बुधवार को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए नई क्‍लासिक 350 को लॉन्च किया।

इस नई Classic 350 को 11 रंगों के साथ 5 नए वेरिएंट्स रेडिट्च सीरीज (Redditch series), हैल्सियन सीरीज (Halcyon series), क्लासिक सिग्नल्स (Classic Signals), डार्क सीरीज (Dark series) और क्लासिक क्रोम (Classic Chrome) में उतारा गया है।

इसकी बुकिंग 1 सितंबर 2021 से चालू भी हो गई है। बाइक को खरीदने के लिए ग्राहकों को कंपनी के डीलर्स और आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इसकी बुकिंग करनी होगी।

स्‍पेसिफिकेशंस और फीचर्स
इसमें फ्यूल लेवल, ऑडोमीटर और ट्रिप मीटर जैसी अहम जानकारी दिखाने के लिए एक स्मॉल डिजिटल क्लस्टर दिया गया है। हालांकि, इसका स्पीडोमीटर काफी जगह घेरता है। क्लासिक 350 में टर्न-बाय-टर्न ट्रिपर नेविगेशन दिया गया है, जो पहली बार Meteor 350 में पेश किया गया था।

डबल डाउनट्युब यूनिट देगी बेहतर स्‍टेबिलिटी
टर्न-बाय-टर्न ट्रिपर नेविगेशन सिर्फ क्‍लासिक 350 क्रोम सीरीज में उपलब्ध होगा।बाकी सीरीज के लिए यह विकल्प नहीं है। इसका इंजन 20PS की पॉवर और 27Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने चेसिस में बड़ा अपग्रेडेशन किया है। यह डबल डाउनट्यूब यूनिट है। इससे बाइक राइडर को बेहतर स्टेबिलिटी मिलेगी।

अगर आप लेना है CNG कार,तो ये हैं सबसे सस्ती कार और माइलेज भी दमदार

नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें हर किसी को सता रही हैं और ऐसे में हर व्यक्ति विकल्प की तलाश में है। अगर आप भी अन्य लोगों की तरह सस्ती सीएनजी (CNG) कार तलाश रहे हैं जो अच्छा माइलेज भी देती हों, तो यहां हमने ऐसी ही कारों की एक लिस्ट तैयार की है जो कम कीमत में मिल रही है।

Maruti S-Presso
मारुति सुजुकी की मिनी एसयूवी (SUV) कही जाने वाली S-Presso की शुरुआती कीमत 5.06 लाख रुपये है। ये कार 67hp की पॉवर और 90Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आती है। इसमें 55 लीटर का फ्यूल टैंक है।यह कार 31.2 km/kg का माइलेज देती है।

Maruti Alto CNG
मारुति सुजुकी की सबसे सस्ती हैचबैक छोटी कार अल्टो है। इसकी शुरुआती कीमत 4.66 लाख रुपये है। Maruti Alto CNG में 800CC की क्षमता का इंजन है। यह कार 40hp की पॉवर और 60Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आती है। यह 31.59 km/kg का माइलेज देती है।

Maruti Wagon R CNG
मारुति सुजुकी की कार वैगनआर भी सीएनजी किट के साथ आने लगी है। इसकी शुरुआती कीमत 5.70 लाख रुपये है। यह 58hp की पॉवर और 78Nm का टॉर्क जेनरेट करती है और इसका फ्यूल टैंक 60 लीटर का है। Wagon R CNG 32.52 km/kg माइलेज देती है।

Google Map के जरिए भी बुक कर सकेंगे COVID-19 के लिए वैक्सीनेशन का Slot, बस करना होगा यह काम

Google Map के जरिए भी बुक कर सकेंगे COVID-19 के लिए वैक्सीनेशन का Slot, बस खोलकर करना होगा यह काम।

इसके अलावा भी मिल सकती है टीकाकरण के अपॉइन्ट्मेंट की जानकारी।

गूगल सर्च, मैप्स और असिस्टेंट पर उपलब्ध होगी टीकाकरण से जुड़ी सारी जानकारी
इस हफ्ते से शुरू होगी गूगल की यह सेवा।


नई दिल्ली। वैश्विक महामारियों के बारे में तो लोगों ने केवल अपनी इतिहास की किताबों में पढ़ा था। किसी ने यह नहीं सोचा था कि इस किताबी जानकारी का सामना हमें हमारे अपने जीवन में करना पड़ेगा।आज हर कोई इससे बचने की कोशिश कर रहा है और वैसे तो यह महामारी लाख सावधानियों के बाद भी लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है लेकिन इससे खुद को सुरक्षित रखने का जो सबसे अहम तरीका है वह है वैक्सीनेशन। वैक्सीनेशन की व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सरकार ने कोविन एप बनाया जिस पर वैक्सीनेशन की उपलब्धता की सारी जानकारी पाई जा सकती है। अब यह जानकारी कोविन एप को डाउनलोड किए बिना गूगल के ज़रिए आसानी से एकत्रित की जा सकती है। आइए जानते हैं कैसे…

Google से पाइए वैक्सीनेशन से जुड़ी सारी जानकारी
इस साल मार्च में गूगल ने देश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय से हाथ मिला लिया था और तब से गूगल पर यूजर्स को कोविड के टीकाकरण केंद्रों से जुड़ी सारी जानकारी मिल रही है। अब गूगल ने यह जानकारी शेयर की है कि इस हफ्ते से ही यूजर्स को गूगल के तीन प्रोडक्ट्स पर, यानी गूगल सर्च, गूगल मैप्स और गूगल असिस्टेंट पर देश के लगभग 13,000 टीकाकरण केंद्रों में टीके की उपलब्धता और अपॉइन्ट्मेंट्स की सारी जानकारी मिलने लगेगी।

कितनी विश्वसनीय होगी यह जानकारी
गूगल के बयान की मानें तो यह जानकारी कोविन एपीआई के रियल-टाइम डाटा द्वारा एकट्ठा की जाएगी. इसमें यूजर्स को टीकाकरण से जुड़े सभी मुद्दों के बारे में जानकारी मिल जाएगी; हर टीकाकरण केंद्र पर कितने अपॉइन्ट्मेंट स्लॉट उपलब्ध हैं, कौनसी वैक्सीन मिलेगी, किस डोज के लिए आप वहां जा सकते हैं, टीके की कीमत क्या होगी और साथ ही कोविन वेबसाइट का लिंक जिस पर आप स्लॉट बुक कर सकते हैं। गूगल का कहना है कि वह कोविन की टीम से लगातार जुड़ा रहेगा और सही जानकारी यूजर्स तक पहुंचाता रहेगा।

जानकारी पाने के लिए आपको क्या करना होगा
गूगल के बयान में यह भी स्पष्ट किया गया है कि देश के विभिन्न यूजर गूगल सर्च, गूगल मैप्स और गूगल असिस्टेंट पर यह जानकारी किस तरह पा सकते हैं. यूजर्स जैसे ही गूगल पर ‘वैक्सिनेशन सेंटर्स नीयर मी’ या अपने आस-पास के इलाके के नाम को डालकर सर्च करेंगे, टीकाकरण से जुड़ी सारी जानकारी उनके फोन या लैपटॉप की स्क्रीन पर प्रकट हो जाएगी। साथ ही, गूगल ने अपनी इस पहल को और यूजर-फ्रेंडली बनाने की कोशिश की है। यूजर यह सारी जानकारी अंग्रेजी के साथ-साथ आठ अन्य भारतीय भाषाओं में पा सकते हैं, नामतः, हिन्दी, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलेगु, मलयालम, कन्नड़ और मराठी।


आपको बता दें कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अब तक 65.41 करोड़ डोज लग चुकी हैं और यह टीकाकरण मुहीम अभी भी जारी है। अगर आपने भी अब तक कोविड से बचने के लिए टीकाकरण नहीं करवाया है तो तुरंत अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र की सारी जानकारी एकत्रित करें, स्लॉट बुक करें और टीकाकरण करवाएं। इसी तरह हम कोविड को हराकर अपने सामान्य जीवन में लौट सकते हैं।

WhatsApp पर आने वाला है यह धांसू फीचर, जानिए आपके कितना काम आएगा


WhatsApp Update: वॉट्सएप नए फीचर पर तेजी से काम कर रहा है। यह फीचर पहले से मौजूद गायब हो रहे मैसेज फीचर का विस्तार है।

WhatsApp अपने नए Disappearing Chats फीचर पर काम कर रहा है।

यह मोड वॉट्सएप पर वन-ऑन-वन चैट और ग्रुप दोनों के लिए उपलब्ध होगा।
यह फीचर पहले से मौजूद गायब हो रहे मैसेज फीचर का विस्तार है।




नई दिल्ली। WhatsApp अपने नए Disappearing Chats फीचर पर काम कर रहा है. WaBetaInfo के मुताबिक, यह मोड वॉट्सएप पर वन-ऑन-वन चैट और ग्रुप दोनों के लिए उपलब्ध होगा. यह फीचर पहले से मौजूद गायब हो रहे मैसेज फीचर का विस्तार है। यह फीचर जल्द ही आपके वॉट्सएप पर नजर आ सकता है।आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में…

जल्द पेश हो सकता है यह फीचर
WaBetaInfo ने पहले कहा था कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और वॉट्सएप के प्रमुख विल कैथकार्ट दोनों ने पुष्टि की है कि यह सुविधा जल्द ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। यह फीचर फिलहाल 2.21.18.7 व्हाट्सएप बीटा वर्जन में दिखाई दे रहा है. यह सबसे पहले Android यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।

क्या होगा खास
आने वाली गायब होने वाली चैट सुविधा “स्वचालित रूप से नए चैट थ्रेड्स को अल्पकालिक चैट में बदल देगी। यह प्राइवेसी सेटिंग्स में मिलेगा, जब इसे आप इनेबल करेंगे. प्रत्येक नई चैट या ग्रुप के सभी संदेश थोड़े समय के बाद कथित तौर पर गायब हो जाएंगे।

यदि कोई अपने संदेशों को हटाना चाहता है, तो उन्हें गायब होने वाली चैट सुविधा को बंद रखना होगा।सूत्रों की मानें तो वॉट्सएप यूजर्स को एक नई चैट में गायब होने वाले मैसेज मोड इनेबल होने पर सूचित करेगा।

वॉट्सएप का व्यू वन्स फीचर
वर्तमान में, वॉट्सएप में डिसअपीयरिंग मैसेज और व्यू वन्स फीचर हैं। व्यू वन्स फीचर आपको एक फोटो भेजने की सुविधा देता है, जो रिसीवर द्वारा इसे खोलने और चैट बंद के बाद गायब हो जाएगा। लेकिन, आपको हर बार जब आप एक बार फोटो या वीडियो भेजना चाहते हैं, तो आपको व्यू वन्स मीडिया का चयन करना होगा।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, नियुक्ति में हो सकती है देरी

लखनऊ,उत्तर प्रदेश। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में सामान्य वर्ग के गरीबों को लेकर यूपी हाईकोर्ट ने बाल विकास व पुष्टाहार विभाग ने नोटिस भेज दिया है। हाईकोर्ट ने सामान्य वर्ग के लिए 10 फीसदी पद आरक्षित न किए जाने पर बाल विकास व पुष्टाहार विभाग को नोटिस भेजते हुए 15 दिन के अंदर जवाबी हलफनामा भी मांगा है।

गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाडी कार्यकत्री और सहायिका के 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती (UP Anganwadi bharti 2021) निकाली गई थी। लेकिन उसमें ईडब्लूएस श्रेणी के लिए पद आरक्षित नहीं किए गए हैं।

आरक्षण का मामला जोर पकड़ रहा
दरअसल बीते दिनों समाचार पत्रों में खबरों के प्रकाशित होने के बाद अब जिलों के अधिकारियों ने निदेशालय में पत्र भेज कर सलाह मांगी है। अधिकारियों ने लिखा है की EWS को आरक्षण न देने का मामला जोर पकड़ रहा है। लिहाजा लिखित रूप से विभाग स्पष्ट करें कि आरक्षण के मामले में आखिर क्या किया जाना चाहिए।

नया आदेश जारी करने की मांग
बता दें कि इस बीच कुछ अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए और इस विज्ञापन को रद्द करते हुए नया शासनादेश जारी करने की मांग कर दी। वहीं इसकी चयन समिति को भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार ही गठित करने की मांग की है। भर्ती विज्ञापन के मुताबिक आरक्षण सिर्फ एससी/एसटी/ओबीसी को दिया गया है। जबकि 103वे संविधान संशोधन के तहत आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य अभ्यर्थियों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना अनिवार्य है।

अगले 5 दिनों तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य और मंगल ग्रह, इन राशि वालों को होगा जबरदस्त फायदा


सूर्य और मंगल ग्रह 6 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे।इस दौरान कुछ राशि वालों के लिए आगे बढ़ने के बहुत शुभ योग बन रहे है।

नए काम की शुरुआत के लिए शुभ योग
भाई-बहन से मिल सकती है आर्थिक मदद

नई दिल्ली: हिंदू धर्म शास्त्रों में सूर्य (Sun) को सभी ग्रहों का राजा कहा गया है। वहीं मंगल (Mars) को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल और सूर्य को आपस में मित्र ग्रह माना जाता है।

6 सितंबर तक रहेंगे इस राशि में
ज्योतिष के मुताबिक सूर्य (Sun) और मंगल ग्रह (Mars) दोनों इस समय सिंह राशि (Leo) में हैं। उनकी यह युति 6 सितंबर तक बनी रहेगी। उनकी इस युति से दो राशियों को अगले 5 दिनों तक जबरदस्त लाभ होने जा रहा है। आइये जानते हैं कि वे दोनों राशियां कौन सी हैं और उन्हें क्या लाभ होने वाले हैं।

नए काम की शुरुआत के लिए शुभ योग
वृश्चिक राशि (Scorpio): दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे. किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। लेन- देन के लिए समय शुभ है। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है. मान- सम्मान मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।

भाई-बहन से मिल सकती है आर्थिक मदद
मिथुन राशि (Gemini): परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। संस्कृति LIVE इनकी पुष्टि नहीं करता है।)

आज के दिन माता लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप आपको बनाएगा अमीर, मिलेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा

नई दिल्ली: वैसे तो हर दिन भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए होता है। भगवान अपने भक्तों की भक्ति से ही खुश होते हैं, फिर भी भगवान की विशेष आराधना के लिए कुछ दिनों का विशेष माना जाता है। इसमें से गुरुवार के दिन का खास महत्व है. मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। उनके भक्त आज के दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजा पाठ करते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। उनकी पूजा करने से सभी प्रकार की आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं। मां लक्ष्मी की पूजा करने से लोगों के जीवन से सारे संकट खत्म हो जाते हैं और घर में खुशियां आती हैं।

आर्थिक समस्याओं को खत्म करने और सुख संपत्ति पाने के लिए गुरुवार को भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। गुरुवार की पूजा को पूरे विधि-विधान से करना चाहिए। इसके लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करके उनके लिए भोग भी लगाना चाहिए। इसके साथ ही आज के दिन श्री लक्ष्मी चालीसा और श्री विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।


॥ सोरठा॥

यही मोर अरदास, हाथ जोड़ विनती करुं।
सब विधि करौ सुवास, जय जननि जगदंबिका॥

॥ चौपाई ॥

सिन्धु सुता मैं सुमिरौ तोही।
ज्ञान बुद्घि विघा दो मोही॥

तुम समान नहिं कोई उपकारी। सब विधि पुरवहु आस हमारी॥
जय जय जगत जननि जगदंबा सबकी तुम ही हो अवलंबा॥1॥

तुम ही हो सब घट घट वासी। विनती यही हमारी खासी॥
जगजननी जय सिन्धु कुमारी। दीनन की तुम हो हितकारी॥2॥

विनवौं नित्य तुमहिं महारानी। कृपा करौ जग जननि भवानी॥
केहि विधि स्तुति करौं तिहारी। सुधि लीजै अपराध बिसारी॥3॥

कृपा दृष्टि चितववो मम ओरी। जगजननी विनती सुन मोरी॥
ज्ञान बुद्घि जय सुख की दाता। संकट हरो हमारी माता॥4॥

क्षीरसिन्धु जब विष्णु मथायो। चौदह रत्न सिन्धु में पायो॥
चौदह रत्न में तुम सुखरासी। सेवा कियो प्रभु बनि दासी॥5॥

जब जब जन्म जहां प्रभु लीन्हा। रुप बदल तहं सेवा कीन्हा॥
स्वयं विष्णु जब नर तनु धारा। लीन्हेउ अवधपुरी अवतारा॥6॥

तब तुम प्रगट जनकपुर माहीं। सेवा कियो हृदय पुलकाहीं॥
अपनाया तोहि अन्तर्यामी। विश्व विदित त्रिभुवन की स्वामी॥7॥

तुम सम प्रबल शक्ति नहीं आनी। कहं लौ महिमा कहौं बखानी॥
मन क्रम वचन करै सेवकाई। मन इच्छित वांछित फल पाई॥8॥

तजि छल कपट और चतुराई। पूजहिं विविध भांति मनलाई॥
और हाल मैं कहौं बुझाई। जो यह पाठ करै मन लाई॥9॥

ताको कोई कष्ट नोई। मन इच्छित पावै फल सोई॥
त्राहि त्राहि जय दुःख निवारिणि। त्रिविध ताप भव बंधन हारिणी॥10॥

जो चालीसा पढ़ै पढ़ावै। ध्यान लगाकर सुनै सुनावै॥
ताकौ कोई न रोग सतावै। पुत्र आदि धन सम्पत्ति पावै॥11॥

पुत्रहीन अरु संपति हीना। अन्ध बधिर कोढ़ी अति दीना॥
विप्र बोलाय कै पाठ करावै। शंका दिल में कभी न लावै॥12॥

पाठ करावै दिन चालीसा। ता पर कृपा करैं गौरीसा॥
सुख सम्पत्ति बहुत सी पावै। कमी नहीं काहू की आवै॥13॥

बारह मास करै जो पूजा। तेहि सम धन्य और नहिं दूजा॥
प्रतिदिन पाठ करै मन माही। उन सम कोइ जग में कहुं नाहीं॥14॥

बहुविधि क्या मैं करौं बड़ाई। लेय परीक्षा ध्यान लगाई॥
करि विश्वास करै व्रत नेमा। होय सिद्घ उपजै उर प्रेमा॥15॥

जय जय जय लक्ष्मी भवानी। सब में व्यापित हो गुण खानी॥
तुम्हरो तेज प्रबल जग माहीं। तुम सम कोउ दयालु कहुं नाहिं॥16॥

मोहि अनाथ की सुधि अब लीजै। संकट काटि भक्ति मोहि दीजै॥
भूल चूक करि क्षमा हमारी। दर्शन दजै दशा निहारी॥17॥

बिन दर्शन व्याकुल अधिकारी। तुमहि अछत दुःख सहते भारी॥
नहिं मोहिं ज्ञान बुद्घि है तन में। सब जानत हो अपने मन में॥18॥

रुप चतुर्भुज करके धारण। कष्ट मोर अब करहु निवारण॥
केहि प्रकार मैं करौं बड़ाई। ज्ञान बुद्घि मोहि नहिं अधिकाई॥19॥

॥ दोहा॥

त्राहि त्राहि दुख हारिणी, हरो वेगि सब त्रास। जयति जयति जय लक्ष्मी, करो शत्रु को नाश॥
रामदास धरि ध्यान नित, विनय करत कर जोर। मातु लक्ष्मी दास पर, करहु दया की कोर॥

नवागत चौकी प्रभारी गुरमा ने क्षेत्र के सम्मानित लोगों की बैठक कर, कानून व्यवस्था को बनाये रखने की अपील



• बैठक में उपस्थिति लोगो का परिचय प्राप्त कर सुनी समस्याएं।

चौकी प्रभारी ने कहा कानून तोड़ने वालो पर होगी सक्त कार्यवाही ।

गुरमा,सोनभद्र। राजेश कुमार सिंह नवागत चौकी प्रभारी गुरमा का पद भार ग्रहण करने के बाद गुरूवार के दिन क्षेत्र के सम्मानित लोगो के साथ चौकी परिसर मे बैठक की। बैठक मे राजनीतिक दल,पत्रकार एंव व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहें।उन्होने मौजूद लोगो का परिचय प्राप्त कर क्षेत्र की समस्याओ को जाना और कहा की क्षेत्र मे किसी प्रकार की भी कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई दिक्कत हो तो तत्काल हमे सूचित करे। उन्होने वहा मौजूद लोगों को अपना मोबाइल नम्बर दिया और कहा की हमारा उद्देश्य कानून व्यवस्था के साथ क्षेत्र मे शांती व सुरक्षा बनाये रखने का है यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था को तोड़ता एंव अपराध करता है तो वह सलाखो के पिछे भेजा जाएगा। बैठक मे मुख्य रूप से मारकुंडी के पूर्व प्रधान श्रवण कुमार,मारकुंडी के प्रधान उधम सिंह यादव ,अशोक कुमार गुप्ता, सत्यदेव पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, सुनील अग्रहरि, विनय गुप्ता, हाजी एजाज अहमद आदि लोग उपस्थित रहें।

वाराणसी काशी विद्यापीठ व फतेहपुर के सह प्रभारी बनाये गये NSUI के प्रदेश सचिव शुभम शुक्ला

हर्षवर्धन केसरवानी (संवाददाता)

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। छात्रों के हितों के लिए कार्य करने वाली भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव शुभम को काशी विद्यापीठ वाराणसी एवं फतेहपुर का संगठन द्वारा सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।
आपको बताते चले कि शुभम शुक्ला ने NSUI के जिला उपाध्यक्ष पद से अपनी नई राजनीति पारी की शुरूआत की और उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए संगठन द्वारा कुछ ही महिनों में प्रदेश सचिव बना दिया गया। वही हाल ही में जनपद के ओबरा डिग्री कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में उन्होने चाणक्य की भूमिका निभाई। उनकी कार्यकुशलता को देख हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा वाराणसी काशी विद्यापीठ व फतेहपुर सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिससे की उनके समर्थकों में खुशहाली छा गई।

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें