WhatsApp Update: वॉट्सएप नए फीचर पर तेजी से काम कर रहा है। यह फीचर पहले से मौजूद गायब हो रहे मैसेज फीचर का विस्तार है।
WhatsApp अपने नए Disappearing Chats फीचर पर काम कर रहा है।
यह मोड वॉट्सएप पर वन-ऑन-वन चैट और ग्रुप दोनों के लिए उपलब्ध होगा। यह फीचर पहले से मौजूद गायब हो रहे मैसेज फीचर का विस्तार है।
नई दिल्ली। WhatsApp अपने नए Disappearing Chats फीचर पर काम कर रहा है. WaBetaInfo के मुताबिक, यह मोड वॉट्सएप पर वन-ऑन-वन चैट और ग्रुप दोनों के लिए उपलब्ध होगा. यह फीचर पहले से मौजूद गायब हो रहे मैसेज फीचर का विस्तार है। यह फीचर जल्द ही आपके वॉट्सएप पर नजर आ सकता है।आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में…
जल्द पेश हो सकता है यह फीचर WaBetaInfo ने पहले कहा था कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और वॉट्सएप के प्रमुख विल कैथकार्ट दोनों ने पुष्टि की है कि यह सुविधा जल्द ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी। यह फीचर फिलहाल 2.21.18.7 व्हाट्सएप बीटा वर्जन में दिखाई दे रहा है. यह सबसे पहले Android यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
क्या होगा खास आने वाली गायब होने वाली चैट सुविधा “स्वचालित रूप से नए चैट थ्रेड्स को अल्पकालिक चैट में बदल देगी। यह प्राइवेसी सेटिंग्स में मिलेगा, जब इसे आप इनेबल करेंगे. प्रत्येक नई चैट या ग्रुप के सभी संदेश थोड़े समय के बाद कथित तौर पर गायब हो जाएंगे।
यदि कोई अपने संदेशों को हटाना चाहता है, तो उन्हें गायब होने वाली चैट सुविधा को बंद रखना होगा।सूत्रों की मानें तो वॉट्सएप यूजर्स को एक नई चैट में गायब होने वाले मैसेज मोड इनेबल होने पर सूचित करेगा।
वॉट्सएप का व्यू वन्स फीचर वर्तमान में, वॉट्सएप में डिसअपीयरिंग मैसेज और व्यू वन्स फीचर हैं। व्यू वन्स फीचर आपको एक फोटो भेजने की सुविधा देता है, जो रिसीवर द्वारा इसे खोलने और चैट बंद के बाद गायब हो जाएगा। लेकिन, आपको हर बार जब आप एक बार फोटो या वीडियो भेजना चाहते हैं, तो आपको व्यू वन्स मीडिया का चयन करना होगा।
लखनऊ,उत्तर प्रदेश। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की भर्ती में सामान्य वर्ग के गरीबों को लेकर यूपी हाईकोर्ट ने बाल विकास व पुष्टाहार विभाग ने नोटिस भेज दिया है। हाईकोर्ट ने सामान्य वर्ग के लिए 10 फीसदी पद आरक्षित न किए जाने पर बाल विकास व पुष्टाहार विभाग को नोटिस भेजते हुए 15 दिन के अंदर जवाबी हलफनामा भी मांगा है।
गौरतलब है कि हाल ही में उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टहार विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में आंगनवाडी कार्यकत्री और सहायिका के 50 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती (UP Anganwadi bharti 2021) निकाली गई थी। लेकिन उसमें ईडब्लूएस श्रेणी के लिए पद आरक्षित नहीं किए गए हैं।
आरक्षण का मामला जोर पकड़ रहा दरअसल बीते दिनों समाचार पत्रों में खबरों के प्रकाशित होने के बाद अब जिलों के अधिकारियों ने निदेशालय में पत्र भेज कर सलाह मांगी है। अधिकारियों ने लिखा है की EWS को आरक्षण न देने का मामला जोर पकड़ रहा है। लिहाजा लिखित रूप से विभाग स्पष्ट करें कि आरक्षण के मामले में आखिर क्या किया जाना चाहिए।
नया आदेश जारी करने की मांग बता दें कि इस बीच कुछ अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए और इस विज्ञापन को रद्द करते हुए नया शासनादेश जारी करने की मांग कर दी। वहीं इसकी चयन समिति को भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार ही गठित करने की मांग की है। भर्ती विज्ञापन के मुताबिक आरक्षण सिर्फ एससी/एसटी/ओबीसी को दिया गया है। जबकि 103वे संविधान संशोधन के तहत आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य अभ्यर्थियों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना अनिवार्य है।
• सूर्य और मंगल ग्रह 6 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे।इस दौरान कुछ राशि वालों के लिए आगे बढ़ने के बहुत शुभ योग बन रहे है।
• नए काम की शुरुआत के लिए शुभ योग भाई-बहन से मिल सकती है आर्थिक मदद
नई दिल्ली: हिंदू धर्म शास्त्रों में सूर्य (Sun) को सभी ग्रहों का राजा कहा गया है। वहीं मंगल (Mars) को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मंगल और सूर्य को आपस में मित्र ग्रह माना जाता है।
6 सितंबर तक रहेंगे इस राशि में ज्योतिष के मुताबिक सूर्य (Sun) और मंगल ग्रह (Mars) दोनों इस समय सिंह राशि (Leo) में हैं। उनकी यह युति 6 सितंबर तक बनी रहेगी। उनकी इस युति से दो राशियों को अगले 5 दिनों तक जबरदस्त लाभ होने जा रहा है। आइये जानते हैं कि वे दोनों राशियां कौन सी हैं और उन्हें क्या लाभ होने वाले हैं।
नए काम की शुरुआत के लिए शुभ योग वृश्चिक राशि (Scorpio): दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। प्रमोशन या आर्थिक लाभ के भी योग बनेंगे. किसी नए काम की शुरुआत के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। लेन- देन के लिए समय शुभ है। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है. मान- सम्मान मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।
भाई-बहन से मिल सकती है आर्थिक मदद मिथुन राशि (Gemini): परिवार से अचानक शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। भाई-बहन से मदद मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा।कार्यों में सफलता के योग बन रहे हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ रहेगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख का अनुभव करेंगे।साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे।
(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं। संस्कृति LIVE इनकी पुष्टि नहींकरता है।)
नई दिल्ली: वैसे तो हर दिन भगवान की पूजा अर्चना करने के लिए होता है। भगवान अपने भक्तों की भक्ति से ही खुश होते हैं, फिर भी भगवान की विशेष आराधना के लिए कुछ दिनों का विशेष माना जाता है। इसमें से गुरुवार के दिन का खास महत्व है. मान्यताओं के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। उनके भक्त आज के दिन पूरे विधि-विधान के साथ पूजा पाठ करते हैं। ऐसा माना जाता है कि भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। उनकी पूजा करने से सभी प्रकार की आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं। मां लक्ष्मी की पूजा करने से लोगों के जीवन से सारे संकट खत्म हो जाते हैं और घर में खुशियां आती हैं।
आर्थिक समस्याओं को खत्म करने और सुख संपत्ति पाने के लिए गुरुवार को भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा करनी चाहिए। गुरुवार की पूजा को पूरे विधि-विधान से करना चाहिए। इसके लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आरती करके उनके लिए भोग भी लगाना चाहिए। इसके साथ ही आज के दिन श्री लक्ष्मी चालीसा और श्री विष्णु चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
॥ सोरठा॥
यही मोर अरदास, हाथ जोड़ विनती करुं। सब विधि करौ सुवास, जय जननि जगदंबिका॥
॥ चौपाई ॥
सिन्धु सुता मैं सुमिरौ तोही। ज्ञान बुद्घि विघा दो मोही॥
तुम समान नहिं कोई उपकारी। सब विधि पुरवहु आस हमारी॥ जय जय जगत जननि जगदंबा सबकी तुम ही हो अवलंबा॥1॥
तुम ही हो सब घट घट वासी। विनती यही हमारी खासी॥ जगजननी जय सिन्धु कुमारी। दीनन की तुम हो हितकारी॥2॥
• बैठक में उपस्थिति लोगो का परिचय प्राप्त कर सुनी समस्याएं।
• चौकी प्रभारी ने कहा कानून तोड़ने वालो पर होगी सक्त कार्यवाही ।
गुरमा,सोनभद्र। राजेश कुमार सिंह नवागत चौकी प्रभारी गुरमा का पद भार ग्रहण करने के बाद गुरूवार के दिन क्षेत्र के सम्मानित लोगो के साथ चौकी परिसर मे बैठक की। बैठक मे राजनीतिक दल,पत्रकार एंव व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोग मौजूद रहें।उन्होने मौजूद लोगो का परिचय प्राप्त कर क्षेत्र की समस्याओ को जाना और कहा की क्षेत्र मे किसी प्रकार की भी कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई दिक्कत हो तो तत्काल हमे सूचित करे। उन्होने वहा मौजूद लोगों को अपना मोबाइल नम्बर दिया और कहा की हमारा उद्देश्य कानून व्यवस्था के साथ क्षेत्र मे शांती व सुरक्षा बनाये रखने का है यदि कोई व्यक्ति कानून व्यवस्था को तोड़ता एंव अपराध करता है तो वह सलाखो के पिछे भेजा जाएगा। बैठक मे मुख्य रूप से मारकुंडी के पूर्व प्रधान श्रवण कुमार,मारकुंडी के प्रधान उधम सिंह यादव ,अशोक कुमार गुप्ता, सत्यदेव पाण्डेय, सुरेश गुप्ता, सुनील अग्रहरि, विनय गुप्ता, हाजी एजाज अहमद आदि लोग उपस्थित रहें।
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। छात्रों के हितों के लिए कार्य करने वाली भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश सचिव शुभम को काशी विद्यापीठ वाराणसी एवं फतेहपुर का संगठन द्वारा सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। आपको बताते चले कि शुभम शुक्ला ने NSUI के जिला उपाध्यक्ष पद से अपनी नई राजनीति पारी की शुरूआत की और उनके अच्छे कार्यों को देखते हुए संगठन द्वारा कुछ ही महिनों में प्रदेश सचिव बना दिया गया। वही हाल ही में जनपद के ओबरा डिग्री कॉलेज में हुए छात्रसंघ चुनाव में उन्होने चाणक्य की भूमिका निभाई। उनकी कार्यकुशलता को देख हुए संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा वाराणसी काशी विद्यापीठ व फतेहपुर सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिससे की उनके समर्थकों में खुशहाली छा गई।
• टीवी की दुनिया के मशहूर अभिनेता और बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का आज निधन हो गया है।
• मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की हैजैसे ही उनकी मौत की खबर लोगों तक पहुंची वैसे ही सोशल मीडिया की जनता भी गमगीन हो गई।
सोशल मीडिया पर लोगो ने बोला, इतनीजल्दी क्यों चले गए।
सिद्धार्थ शुक्ला का अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस के विनर भी रह चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने टीवी के कई फेमस शो में काम किया। उन्हें मौजूदा दौर के सबसे अच्छे टीवी कलाकारों में गिना जाता था।
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर पहुंची वैसे ही सोशल मीडिया की जनता गम में डूब गई। इसलिए इंटरनेट की दुनिया में हर जगह उनकी की चर्चा हो रही है। सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर सुन सोशल मीडिया की जनता हैरत में पड़ गई। कई लोगों को तो यकीन तक नहीं हो रहा कि अपनी एक्टिंग के जरिए उनके दिलों में खास जगह बनाने वाला कलाकार अब उनके बीच नहीं रहा।
आपको बता दें कि सिद्धार्थ को टीवी सीरियल बालिका वुध से पॉपुलैरिटी मिली। फिर उनकी सफलता का कांरवा बढ़ता चला गया।इसके बाद वो दिल से दिल तक सीरियल में भी नज़र आए। बॉलीवुड में डेब्यू उन्होंने Humpty Sharma Ki Dulhania फिल्म से किया।उनकी मौत की खबर मिलने के बाद पूरी इंडस्ट्री सदमे में है।उनके फैंस और चाहने वाले अपना दुख जता रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला ने सोने से पहले कुछ दवाई खाई थीं लेकिन उसके बाद वह उठ ही नहीं पाए। अस्पताल ने अपनी रिपोर्ट में पुष्टि की है कि सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक होने से हुई ह। सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार में उनकी मां और दो बहनों को छोड़ कर गए हैं। कूपर अस्पताल के मुताबिक, सिद्धार्थ शुक्ला को गुरुवार सुबह जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मृत्यु हो चुकी थी।
• BCCI टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऐसी टीम उतारना चाहेगा, जिसमें विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार हो और जो मैच पलटने का दम रखते हों।
• ये ऐसे 4 खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का टिकट मिलना तय है।
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2021 में अब बहुत कम समय ही बचा है। 17 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप का आगाज UAE की धरती पर होने जा रहा है। कई देशों ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। वहीं, टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान 7 सितंबर को किया जाएगा। सेलेक्टर्स टी-20 वर्ल्ड कप के लिए मजबूत टीम को उतारना चाहेंगे, जो मैच जिता सकें। BCCI टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऐसी टीम उतारना चाहेगा, जिसमें विस्फोटक बल्लेबाजों की भरमार हो और जो मैच पलटने का दम रखते हों। ऐसे 4 खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का टिकट मिलना तय है।
पृथ्वी शॉ:
टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में सेलेक्टर्स पृथ्वी शॉ को ओपनर के तौर पर मौका दे सकते हैं. ऐसे में पृथ्वी शॉ ओपनिंग में शिखर धवन का पत्ता काट सकते हैं। शिखर धवन का टी-20 में स्ट्राइक रेट इन दिनों कुछ खास नहीं रहा है। पृथ्वी शॉ का बल्ला इन दिनों खूब आग उगल रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम में पृथ्वी शॉ को ओपनर के तौर पर टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। टी-20 वर्ल्ड कप टीम की बात करें तो भारतीय टीम में रोहित शर्मा की जगह तो पूरी तरह से तय है। पिछले कई साल से शिखर धवन उनका साथ दे रहे हैं, लेकिन पृथ्वी शॉ ने शिखर धवन की मुश्किलें बढ़ी हैं। शिखर धवन के लिए पृथ्वी शॉ ने सिरदर्द का काम किया है, पृथ्वी शॉ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बाद विजय हजारे ट्रॉफी और आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। एक तरह से उन्होंने इस बेखौफ बल्लेबाजी से अपना दावा काफी मजबूत करते हुए धवन के स्थान को खतरे में डाल दिया है।
सूर्यकुमार यादव
टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जगह तय मानी जा रही है। टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में सूर्यकुमार यादव नंबर 5 पर बल्लेबाजी के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। सूर्यकुमार यादव जैसा टैलेंटेड बल्लेबाज मैदान के चारों तरफ एक से बढ़कर एक शॉट्स खेलने और रन बटोरने की कला जानता है।टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में सूर्यकुमार यादव की एंट्री पक्की लग रही है. टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में सूर्यकुमार यादव अगर नंबर 5 पर खेलते हैं, तो फिर श्रेयस अय्यर की जगह खतरे में है। श्रेयस अय्यर चोट की वजह से लंबे समय से क्रिकेट से बाहर हैं।
ईशान किशन:
टीम इंडिया के युवा खिलाड़ी ईशान किशन को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में मौका मिलना तय है. इस खिलाड़ी ने अपने आप को साबित किया है। ईशान किशन ताबड़तोड़ बल्लेबाज और शानदार विकेटकीपर भी हैं। IPL में ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस को कई बार अकेले दम पर मैच जिताया है और अब वह टीम इंडिया को भी टी-20 वर्ल्ड कप में ऐसे ही जीत दिलाना चाहते हैं। ईशान किशन ने यहा तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। जब ईशान 12 साल के हुए तो उसे आगे खेलने के लिए रांची शिफ्ट होना पड़ा था। यहां ईशान को रांची में जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) की टीम में शामिल कर लिया गया था। सेल ने उसने रहने के लिए एक क्वार्टर दिया था। जिसमे उस के साथ चार अन्य सीनियर्स क्रिकेटर्स भी रहते थे। इस दौरान ईशान को खाना बनाना नहीं आता था। इसी वजह से वो बर्तन धुलने और पानी भरने का काम करते थे और कई बार ईशान को भूखे पेट ही सोना पड़ता था।
वरुण चक्रवर्ती: टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में वरुण चक्रवर्ती को मौका मिल सकता है। भारत के पास वरुण चक्रवर्ती के रूप में एक मिस्ट्री स्पिनर हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप से युजवेंद्र चहल का पत्ता काट सकते हैं। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती सात तरह से गेंद फेंक सकते हैं। इनमें ऑफब्रेक, लेगब्रेक, गुगली, कैरम बॉल, फ्लिपर, टॉपस्पिन, पैर की उंगलियों पर यॉर्कर शामिल है। वरुण चक्रवर्ती टी-20 वर्ल्ड कप में विरोधी टीमों के लिए घातक साबित हो सकते हैं. टी-20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक वरुण चक्रवर्ती ने 3 मैच में 2 विकेट चटकाए हैं। वहीं, 21 IPL मैचों में उनके नाम 25 विकेट हैं।
•Amazon Job Fair: Amazon की ओर से इस महा जॉब ऑफर के लिए भारत में भी मौके हैं। ये जॉब फेयर इस महीने की 16 तारीख से शुरू हो रहा है।
• Amazon 55000 से ज्यादा नौकरियां देगा 40 हजार से ज्यादा अमेरिका में होंगी बाकी भारत, जर्मनी और जापान जैसे देशों में
नई दिल्ली: Amazon Job Fair: दुनिया की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी Amazon दुनिया भर में बड़े पैमाने पर नौकरियां देने जा रही है। अमेजॉन दुनिया भर में कॉर्पोरेट और टेक्नोलॉजी के लेवल पर 55,000 लोगों की हायरिंग करने वाली है।
Amazon में नौकरियों की बंपर SALE Amazon चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) एंडी जेसी (Andy Jassy) ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को इन भर्तियों के बारे में जानकारी दी। ये 30 जून तक Google के कुल कर्मचारियों की संख्या के एक तिहाई से ज्यादा के बराबर है और Facebook की संख्या के करीब है। जुलाई में Amazon के नए CEO बनने के बाद अपने पहले इंटरव्यू में जेसी ने कहा कि कंपनी को रिटेल, क्लाउड और एडवर्टाइजमेंट सहित दूसरे बिजनेस में मांग को पूरा करने के लिए और ज्यादा फायर पॉवर की जरूरत थी।
अमेरिका में 40,000 नौकरियां जेसी ने ऐलान किया है कि इन 55 हजार नौकरियों में से 40 हजार से ज्यादा अमेरिका में होंगी, जबकि बाकी भारत, जर्मनी और जापान जैसे देशों में अपने जॉब फेयर ‘अमेजन करियर डे’ (Amazon Career Day) के जरिए भर्तियां की जाएंगी। Amazon में नौकरियों के बारे में जानने के लिए, उनके जॉब पेज amazon.jobs/in पर क्लिक करें।
Amazon Career Day की शुरुआत Amazon Career Day 16 सितंबर, 2021 को सुबह 10:00 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा, जो कि एक फ्री इवेंट है। कंपनी ने एक बयान में कहा, “ये इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस सभी नौकरी चाहने वालों के लिए है, चाहे आपके एक्सपीरियंस का लेवल, प्रोफेशनल फील्ड या बैकग्राउंड कुछ भी हो, चाहे आप Amazon या दूसरे जगहों पर काम करने में रुचि रखते हों”
रजिस्ट्रेशन कैसे करें? जॉब फेयर इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको https://www.amazoncareerday.com/india/home पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Register Now पर क्लिक करें। एक फॉर्म खुलेगा इसको पूरा भरें Amazon Career Day 2021 में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है।हालांकि, अमेजन एचआर प्रतिनिधि के साथ करियर कोचिंग सेशन में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है। इस प्रोग्राम में ग्लोबल सीनियर वीपी और कंट्री हेड अमित अग्रवाल, CEO द्वारा करियर काउंसलिंग और कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट की ओर से कई पैनल डिस्कशन होंगे।
• डायबिटीज के मरीजों के लिए रसोई में रखे कुछ मसाले रामबाण की तरह काम करते हैं। इन मसालों के इस्तेमाल से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है।
• ऐसे कुछ मसाले हैं, जिनमें मौजूद मेडिसिनल प्रॉपर्टीज आपको फायदा पहुंचाती हैं। इससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, इन मसालों का इस्तेमाल आप रसोई में आम तौर पर रोजाना करते हैं।
नई दिल्ली: डायबिटीज (Diabetes) के रोगियों के लिए कुछ मसाले (Spices) रामबाण की तरह काम करते हैं. अगर आपका ब्लड शुगर (Blood Sugar) कंट्रोल में नहीं रहता, तो इससे कई दूसरी बीमारियों का भी खतरा रहता है। वैसे तो डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाइयां लेते हैं और इससे उनका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है, लेकिन एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे कुछ मसाले भी हैं, जिनमें मौजूद मेडिसिनल प्रॉपर्टीज आपको फायदा पहुंचाती हैं। इन मसालों का इस्तेमाल आप रसोई में आम तौर पर रोजाना करते हैं। आइए जानें कौन से हैं वो मसाले जो डायबिटीज में आपको फायदा पहुंचाते हैं।
हल्दी: एक्सपर्ट्स के मुताबिक, टाइप टू डायबिटीज के मरीजों के लिए जरूरी है कि वह अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान दें। हल्दी में ऐसे औषधीय गुण होते हैं जो डायबिटीज के मरीजों को फायदा पहुंचाते हैं। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट्स की तरह काम करता है। हल्दी के इस्तेमाल से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसमें एंटी इंफ्लामेट्री गुण होते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों को फायदा पहुंचाते हैं।
दालचीनी: दालचीनी में एंटी वायरल, एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो आपको कई तरह के इंफेक्शन से बचाती है। इसके अलावा दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट्स होते है। दालचीनी में एंटी इंफ्लामेट्री गुण होते हैं और इसके सेवन से टाइप टू डायबिटीज का खतरा कम होता है। दालचीनी में पाया जाने वाला एक खास पॉलीमर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखता है।
मेथी: मेथी का इस्तेमाल भी डायबिटीज के मरीजों को फायदा पहुंचाता है। मेथी के सेवन से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे कार्ब्स को एब्जॉर्व करने की क्षमता भी धीमी होती है। इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मेथी का सेवन फायदेमंद होता है।
तुलसी: तुलसी से आपकी इम्युनिटी मजबूत होती है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी तुलसी का सेवन फायदा पहुंचाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं. मेंटल हेल्थ के लिए भी तुलसी फायदेमंद है।
तुलसी
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें। संस्कृति LIVE इन नुस्खों की पुष्टि नहीं करता हैं।)