छेड़छाड़ के मामले में चकरिया चौकी के दीवान के विरुद्ध FIR दर्ज करने का आदेश

HIGHLIGHTS

  • चकरिया चौकी के दीवान के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश
  • करीब दो माह पूर्व दलित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का है आरोप
  • विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र की कोर्ट ने प्रभारी निरीक्षक कोन को सीओ से विवेचना कराने व परिणाम से अवगत कराने का दिया आदेश

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। करीब दो माह पूर्व चकरिया चौकी के दीवान शमशेर सिंह यादव द्वारा दलित महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के मामले में विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट सोनभद्र आबिद शमीम की अदालत ने प्रभारी निरीक्षक कोन को एफआईआर दर्ज करने व सीओ से मामले की विवेचना कराने के साथ ही परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

Advertisement

यह आदेश कोन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 38 वर्षीय दलित महिला द्वारा अधिवक्ता रोशनलाल यादव के जरिए दाखिल 173(4) बीएनएसएस प्रार्थना पत्र पर दिया गया है।

Advertisement

दिए प्रार्थना पत्र में दलित महिला ने आरोप लगाया है कि 13 मई 2025 को प्रातः 4 बजे भोर की घटना है। चकरिया चौकी का दीवान शमशेर सिंह यादव शराब के नशे में धुत होकर उसके घर पर आया और दरवाजा खटखटाने लगा और पूछा कि तुम्हारा पति घर पर है कि नहीं तो उसने बताया कि बारात में बाजा बजाने गए हैं।

Advertisement

इतना सुनते ही दीवान ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसे चारपाई पर पटक कर जबरन छेड़छाड़ करने लगा। जब जोर जोर से रोने व चिल्लाने लगी तो उसका 12 वर्षीय बेटा भी जग गया और वह भी दरवाजे के बाहर रोने व चिल्लाने लगा।

Advertisment

शोरगुल की आवाज सुनकर गांव घर व आसपास के लोग इकट्ठे हो गए तो दीवान धक्का देकर उसे गिरा दिया और भाग गया। मौके पर मौजूद लोग पुलिस वाले के भय की वजह से उसे नहीं पकड़े। जब सुबह उसके पति आए तो पूरी बात उनसे बताई।

Advertisement

पुलिस के डर की वजह से चकरिया चौकी व कोन थाने पर सूचना देने नहीं गई। 16 मई 2025 को घटना की सूचना एसपी सोनभद्र को रजिस्टर्ड डाक से भेजा, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब मजबूर होकर न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया है।

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने अधिवक्ता रोशनलाल यादव के तर्कों को सुनने एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर गम्भीर प्रकृति का अपराध मानते हुए पुलिस द्वारा विवेचना कराया जाना आवश्यक मानते हुए प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया।

Advertisement

साथ ही प्रभारी निरीक्षक कोन को चकरिया चौकी के दीवान शमशेर सिंह यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही सीओ से विवेचना कराने व परिणाम से न्यायालय को अवगत कराने का आदेश दिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लगातार नौवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

HIGHLIGHTS

  • लगातार नौवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार नौवें दिन  रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement

सावन माह के नौवें दिन शनिवार को बलिराम, कलावती देवी, पप्पू अग्रवाल, सीता अग्रवाल, अशोक कुमार केसरी, शिवकुमारी केसरी, लक्ष्मण, रजवंती देवी, गुंजा चौरसिया, सपना वर्मा, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, पंकज गुप्ता, विनीता गुप्ता, भईया लाल, करुणा सिंह, सपना केसरी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, परमानंद मौर्य,

Advertisement

शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, सविता मिश्रा, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,  रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

Advertisement

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा।

Advertisement

आरती, पूजन में प्रमुख रूप से कालो देवी, हीरा, इन्द्रपति पांडेय महाराज,  सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्रावणी शनिवार को हनुमान जी का हुआ फलों से श्रृंगार

HIGHLIGHTS

  • श्रावणी शनिवार को हनुमान जी का हुआ फलों से श्रृंगार


रॉबर्ट्सगंज,सोनभद्र। श्रावणी शनिवार को नगर स्थित संकट मोचन मंदिर में हनुमान जी का फलों से श्रृंगार किया गया। इसके बाद मंगला आरती हुई।

Advertisement


इस अवसर प्रधान पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि श्रावण का महीना भगवान शिव को समर्पित है, और शनिवार हनुमान जी का दिन माना जाता है। श्रावण मास में शनिवार का दिन हनुमान जी की पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है।

Advertisement


इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न प्रकार के फल, फूल सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी करते है।


वहीं मंदिर परिसर में मानस भजन समिति द्वारा सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल, अग्रवाल, शिवा पांडे,

Advertisement

सचिन जयसवाल, गया प्रसाद, संतोष कुमार सिंह, दिनेश शुक्ला, सतेंद्र पाठक, संतोष चौबे, आत्माराम पांडे, दादे चौबे, अभिषेक पांडे,  देवानंद सोनी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बंद मकान से चोरों ने उड़ाया रायफल व 100 से अधिक कारतूस, राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर मोहल्ले का मामला

HIGHLIGHTS

  • राबर्ट्सगंज में बंद मकान से रायफल और 100+ कारतूस चोरी, पुलिस ने चार टीमें की तैनात


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ले में शुक्रवार रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने न सिर्फ रायफल और शस्त्र लाइसेंस उड़ाया, बल्कि सौ से अधिक कारतूस भी लेकर फरार हो गए।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, लल्लन सिंह, निवासी हिनौती (घोरावल कोतवाली क्षेत्र), अपने चाचा भूपेंद्र सिंह के साथ अंबेडकर नगर स्थित किराए के मकान में एक ऑफिस चला रहे थे। शुक्रवार की शाम दोनों ऑफिस में मौजूद थे और हथियार कमरे में रखकर बाहर चले गए। लेकिन रात में वे वापस नहीं लौटे।

Advertisement



शनिवार सुबह इलाके के एक व्यक्ति ने दो कमरों के ताले टूटे देख इसकी सूचना लल्लन सिंह और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

Advertisement


घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने एएसपी अनिल कुमार और सीओ डॉ. चारू द्विवेदी के नेतृत्व में चार टीमें गठित की हैं। टीमें चोरी गए हथियारों और कारतूस की बरामदगी में लगी हैं।

Advertisement
Advertisement

सीओ डॉ. चारू द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और इलाके में संदिग्धों से पूछताछ शुरू कर दी गई है।

Advertisement

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

Advertisement

क्या हुआ चोरी:

  • एक रायफल (लल्लन सिंह की)
  • एक शस्त्र लाइसेंस (भूपेंद्र सिंह का)
  • 100 से अधिक कारतूस
Advertisment

पुलिस इसे गंभीर सुरक्षा मामला मानते हुए तकनीकी टीम की भी मदद ले रही है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आज जिले के चारों तहसीलों में होगा ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • 19 जुलाई को चारों तहसीलों में आयोजित होगा ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’


सोनभद्र। जिलाधिकारी बी०एन० सिंह ने अवगत कराया है कि शासन की मंशा के अनुरूप जुलाई महीने के तृतीय शनिवार को जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन 19 जुलाई, 2025 को किया जायेगा।

Advertisement

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील ओबरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, जिला प्रोबेशन विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से सम्बन्धित कैम्प/शिविर भी लगाया जायेगा, जिसमें नया पेंशन आनलाईन कराने के कराने के साथ ही पेंशन हेतु केवाईसी का भी कार्य कराया जायेगा।

Advertisement

आयोजित कैम्प के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित विभाग से जुड़े पात्र लाभार्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नम्बर (ओटीपी हेतु) के साथ स्वयं उपस्थित होकर योजनाओं के लाभ हेतु नया आवेदन, केवाईसी आदि कार्य करा सकते हैं।

Advertisement

जिलाधिकारी ने बताया कि कैम्प में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी जारी किया जायेगा, जिसके लिए आधार कार्ड, ओटीपी के लिए मोबाईल का होना अनिवार्य होगा। इसी प्रकार से दिव्यांगत बोर्ड द्वारा दिव्यांगजनों का नवीन दिव्यांग प्रमाण-पत्र जारी किया जायेगा, जिस हेतु प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए आनलाइन आवेदन किये गये फार्म की प्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति व दिव्यांगता दर्शाते हुए चार फोटो की आवश्यकता होगी।

Advertisment

दिव्यांगजन जिनका दिव्यांग प्रमाण-पत्र अभी तक नहीं बन पाया है विभाग के वेबसाइट पर आनलाइन कराकर तहसील रावटसगंज में उपस्थित होकर दिव्यांग प्रमाण-पत्र प्राप्त कर सकते हैं, जिससे वंचित दिव्यांगजनों को विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सके। जिला प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित योजना पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन का लाभ उठा सकते हैं, इस योजना के लाभ हेतु ऐसी महिलाएं जिनके पति की मृत्यु हो चुकी हो तथा उन्हें आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है, को मासिक पेंशन के रूप में 1 हजार रूपये प्रदान की जाती है।

Advertisement

मुख्यमंत्री कनया सुमंगला योजना के तहत समान लिंगानुपात स्थापित करने, कन्या भ्रूण हत्या को रोकने, बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा को सुदृढ़ करने, बालिकाओं के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा बालिकाओं के जन्म के प्रति आम जन में सकारात्मक सोच विकसित करने पर लाभ दिए जाने का प्राविधान है।

Advertisement

इस योजना के लिए जनपद के निवासी, पारिवारिक वार्षिक आय अधिकतम तीन लाख रूपये तथा परिवार में अधिकतम दो बच्चे हों, को पात्र माना जायेगा, जिसके लाभ हेतु बच्चे और आवेदक का फोटो, बैंक खाते का विवरण, निवास प्रमाण-पत्र, श्रेणीवार आवश्यक जन्म प्रमाण-पत्र, टीकाकरण कार्ड, विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश का प्रमाण तथा आवेदक का आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

Advertisement


इसी प्रकार से जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धावस्था योजना के तहत ऐसे व्यक्ति जो ग्रामीण क्षेत्र हेतु आय 46 हजार 60 रूपये तथा नगरीय क्षेत्र हेतु वार्षिक आयु 56 हजार 460 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए, ऑनलाइन आवेदन कर लाभ उठा सकते हैं। इसके लाभ हेतु उम्र 60 वर्ष पूर्ण हो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नम्बर ओ०टी०पी० हेतु एवं एक पासपोर्ट साइस का फोटो के साथ वेबसाइड पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजनान्तर्गत परिवार के मुख्य कमाऊ व्यक्ति (महिला/पुरुष) जिसकी उम्र 18 वर्ष से अधिक व 60 वर्ष से कम हो, की मृत्यु होने पर 30 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पासपोर्ट साइज का फोटो, आय प्रमाण पत्र ग्रामीण हेतु 46080 व शहरी क्षेत्र में 56460 वार्षिक आय से अधिक न हो, आधार कार्ड, आधार लिंक बैंक पासबुक, पारिवार रजिस्टर की नकल, मृतक के आनलाईन मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ मृत्यु तिथि से 1 वर्ष के अन्दर तक विभाग के बेवसाइट पर आवेदन किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

माटीकला के कारीगरों को मिलेगा निःशुल्क विद्युत चालित चाक, 26 जुलाई तक करें आवेदन

फाइल फोटो

HIGHLIGHTS

  • माटीकला के कारीगरों को मिलेगा निःशुल्क विद्युत चालित चाक

वेदांश केसरी
सोनभद्र। जिला ग्रामेद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी ने अवगत कराया है कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संचालित माटीकला टूल-किट्स योजनान्तर्गत मिट्टी कार्य से जुड़े हुए परम्परागत कारीगारों को उनके जीवन स्तर में सुधार एवं उनके आय में वृद्धि के उद्देश्य से विभाग को वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु विद्युत चालित चाक (इलेक्ट्रानिक चाक) के निःशुल्क वितरण हेतु 30 व्यक्तियों का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

Advertisement

आवेदन करने की अन्तिम तिथि 7 जून, 2025 तक थी। परन्तु मैतिक लक्ष्य के सापेक्ष आवेदन पत्रों की संख्या पूर्ण न होने के कारण आवेदन प्रक्रिया पुनः प्रारम्भ की गयी है जिसकी अन्तिम तिथि 26 जुलाई 2025 निर्धारित की गयी है।

माटीकला के परम्परागत कारीगर अपना आवेदन पर ऑनलाइन कर सकते है। आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जिला ग्रामोद्योग कार्यालय निकट मिशन अस्पताल के पास रावर्ट्सगंज में जमा कर सकते है। ताकि उनके चयन की कार्यवाही कराई जा सके। अधिक जानकारी हेतु जिला ग्रामेद्योग अधिकारी गौतम त्रिपाठी के सीयूजी नम्बर 9580503175 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त तक होगा

फाइल फोटो

HIGHLIGHTS

  • अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह अगस्त, 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त, 2025 तक निःशुल्क वितरण किया जायेगा

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि माह अगस्त 2025 हेतु राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण कराया जाना निर्धारित है। खाद्यायुक्त के निर्देश के अनुपालन में जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया है कि

Advertisement

उन्होंने बताया कि कुछ ऐसे कार्डधारक जिनका अंगूठा किसी कारण से बायोमेट्रिक नहीं हो पा रहा है वे मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा वितरण की अन्तिम तिथि 10 अगस्त 2025 को उपलब्ध होगी। ऐसे कार्ड धारक जिनका अंगूठा रीड/बायोमेट्रिक नहीं हो पा रहा है, वे वितरण की अन्तिम तिथि पर ओटीपी वेरिफिकेशन की सुविधा का लाभ उठाते हुए खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

जनपद के कार्ड धारकों से अनुरोध किये हैं कि वर्तमान में जनपद में प्रचलित राशन काडों में सम्मिलित यूनिट/सदस्यों का ई-केवाईसी कराया जा रहा है। सम्बन्धित उचित दर दुकान पर उपस्थित होकर र्काउ में सम्मिलित यूनिटों/सदस्यों का ई-केवाईसी कराना सुनिश्चित करेंगें।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजनान्तर्गत माह अगस्त, 2025 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न (गेहूं व चावल) निःशुल्क वितरण 20 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि प्रति अन्त्योदय कार्डधारक को 35 किग्रा० खाद्यान्न (14) किग्रा0 गेंहूं व 21 किग्रा० फोर्टिफाइड चावल) की दर से निःशुल्क दिया जाता है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारक को प्रति यूनिट 5 किग्रा० ভাল্লার (2 किग्रा गेहूँ व 3 किग्रा० फोर्टिफाइड चावल) की दर से निःशुल्क वितरण किया जाता है।

Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Advertisement

सोन नदी के जल स्तर बढ़ने से तटीय इलाको मे फसलो को हुआ भारी नुकसान

HIGHLIGHTS

  • सोन नदी के जल स्तर बढ़ने से तटीय इलाको मे फसलो को हुआ भारी नुकसान
  • अपना दल एस के पूर्व जिला सचिव ने प्रशासन का ध्यान कराया आकृष्ट



सोनभद्र। जनपद में दो दिन हुई लगातार बारिश और बाण सागर बांध से छोड़े गए पानी से सोन नदी के जल स्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। खेतों में बाढ़ का पानी घुस जाने से कनछ क्षेत्र के पकड़ी, कन्हौरा, रानीडिह, ससनई, चकरिया, बसुहारी, पिंडारी सहित कई गांवों के सैकड़ों किसान प्रभावित हुए हैं।



किसानों की मानें तो मक्का की फसल जो लगभग तैयार हो चुकी थी, वह पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। इसके साथ ही अरहर, तील जैसी अन्य फसलें भी बाढ़ के पानी में डूबकर नष्ट हो गई। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Advertisement



किसानों को राहत दिलाने की मांग को लेकर अपना दल (एस) के पूर्व जिला महासचिव श्यामाचरण गिरी ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी बाढ़ से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ था, जिससे वे अभी उबर भी नहीं पाए थे कि इस वर्ष फिर से बर्बादी का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल एक टीम गठित कर फसल क्षति का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए तथा प्रभावित किसानों को समुचित मुआवजा दिया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो किसानों की आर्थिक स्थिति और अधिक बदतर हो जाएगी।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

DM ने दिया राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ FIR दर्ज करने का निर्देश

HIGHLIGHTS

  • निर्माण कार्य ठप होने पर DM ने राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ FIR के दिए निर्देश
  • निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और धनराशि मिलने के बाद भी कार्य पूरा न करने वाले राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ FIR के दिए निर्देश
  • जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में हुई सीएम डैशबोर्ड के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक 

सोनभद्र। शुक्रवार को सीएम डैशबोर्ड के जरिए विकास कार्यों की हुई समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी बीएन सिंह ने राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

Advertisment

यह कार्रवाई राजकीय इंटर कॉलेज नंदना और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और धनराशि मिलने के बाद भी कार्य पूरा न करने के संबंध में की गई है।

Advertisement

शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड के जरिए विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें यह तथ्य सामने आया कि राजकीय इंटर कॉलेज नंदना और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय का निर्माण कार्य, अधिशासी अभियंता राजकीय निर्माण निगम को धनराशि का भुगतान किए जाने के बावजूद रुका हुआ है।

Advertisement

इस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए और डीआईओएस (जिला विद्यालय निरीक्षक) को निर्देशित किया कि वे तत्काल अधिशासी अभियंता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई करें

एकीकृत बागवानी और गोवंश आश्रय स्थलों पर भी डीएम सख्त

बैठक में एकीकृत बागवानी मिशन के कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया।

वहीं, खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे प्रति सप्ताह निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों का भ्रमण करें और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। डीएम ने गोवंश आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करने की हिदायत दी। साथ ही, गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं के चारे के लिए किए गए भुगतान की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने की जानकारी दी गई और सीडीओ से जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नियमित निगरानी की हिदायत दी गई ताकि गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं के चारे, भूसे आदि की समस्या न होने पाए।

Advertisement

एकीकृत बागवानी और गोवंश आश्रय स्थलों पर भी डीएम सख्त

बैठक में एकीकृत बागवानी मिशन के कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर डीएम ने जिला उद्यान अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। वहीं, खंड विकास अधिकारी और पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे प्रति सप्ताह निराश्रित गोवंश आश्रय स्थलों का भ्रमण करें और उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

Advertisement

डीएम ने गोवंश आश्रय स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की कार्यवाही प्राथमिकता के आधार पर करने की हिदायत दी। साथ ही, गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं के चारे के लिए किए गए भुगतान की जांच के लिए जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने की जानकारी दी गई और सीडीओ से जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया।

Advertisement

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को नियमित निगरानी की हिदायत दी गई ताकि गोवंश आश्रय स्थलों पर पशुओं के चारे, भूसे आदि की समस्या न होने पाए।पौधरोपण अभियान, खनिज निधि और किसान हितैषी योजनाओं की समीक्षा

डीएम ने पौधरोपण अभियान को लेकर सभी विभागों को हरितिमा ऐप पर जियो टैगिंग कर फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि जिला खनिज फाउंडेशन निधि से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए और सभी कार्यों की जांच कराई जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे उर्वरक दुकानों की निरंतर जांच करते रहें और कहीं भी ओवररेटिंग पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएं। एलडीएम (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 15 से 30 जुलाई तक फसल बीमा के लिए किए जाने वाले पंजीकरण का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराएं।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी (आईएएस), जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

Advertisement

पौधरोपण अभियान, खनिज निधि और किसान हितैषी योजनाओं की समीक्षा

डीएम ने पौधरोपण अभियान को लेकर सभी विभागों को हरितिमा ऐप पर जियो टैगिंग कर फोटो अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि जिला खनिज फाउंडेशन निधि से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाए और सभी कार्यों की जांच कराई जाएगी।

Advertisement

जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे उर्वरक दुकानों की निरंतर जांच करते रहें और कहीं भी ओवररेटिंग पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराएं। एलडीएम (लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर) को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 15 से 30 जुलाई तक फसल बीमा के लिए किए जाने वाले पंजीकरण का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराएं।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी (आईएएस), जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल देव पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विजयगढ़ दुर्ग का CDO ने किया निरीक्षण

HIGHLIGHTS

  • मुख्य विकास अधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा विजयगढ़ दुर्ग का किया गया निरीक्षण, जलाभिषेक कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर

सोनभद्र। चल रहे श्रावण मास में आगामी जलाभिषेक कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी एवं क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा विजयगढ़ दुर्ग का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान दुर्ग परिसर में चल रहे सुलभ शौचालयों के मरम्मत कार्य, सफाई व्यवस्था, तथा आवागमन के रास्तों को सुगम एवं व्यवस्थित बनाने हेतु निर्माण कार्यों की प्रगति का जायज़ा लिया गया।

Advertisement

इस दौरान संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं जनसुविधा की दृष्टि से प्राथमिकता पर पूर्ण किए जाएँ, ताकि श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Advertisement

आगामी धार्मिक कार्यक्रम को भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने हेतु प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियाँ युद्धस्तर पर की जा रही हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें