बरसात में नहीं भीगेंगे सफाई कर्मी, नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने सेफ्टी किट व रेनकोट का किया वितरण

HIGHLIGHTS

  • बरसात में नहीं भीगेंगे सफाई कर्मी, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने वितरित की सेफ्टी किट
  • 200 कर्मियों को मिलेगा रेनकोट, ग्लव्स व अन्य सुरक्षा सामग्री

वोिनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। बरसात के मौसम में सफाई कर्मियों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए नगर पालिका परिषद ने सराहनीय पहल करते हुए बुधवार को 28 सफाई कर्मियों को सेफ्टी किट, रेनकोट, हैंड ग्लव्स समेत जरूरी सामग्री वितरित की। यह वितरण नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार की अगुवाई में किया गया।

Advertisement

अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने बताया कि वर्षा के दौरान नालियों की सफाई या अन्य सार्वजनिक स्थलों पर काम करते वक्त कर्मचारियों को तमाम कठिनाइयों से जूझना पड़ता है। इस स्थिति को देखते हुए नगर पालिका ने लगभग 200 कर्मचारियों को आवश्यक सेफ्टी किट वितरित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ कर्मियों को सुविधा होगी, बल्कि स्वास्थ्यगत जोखिमों से भी सुरक्षा मिलेगी।

Advertisment

इस पूरी योजना की जिम्मेदारी सफाई नायक आकाश रावत को सौंपी गई है, जो सूची के अनुसार सामग्री का वितरण सुनिश्चित करेंगे। अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अभी 28 कर्मचारियों को किट दी गई है और आने वाले एक-दो दिनों में शेष सभी कर्मियों को भी सामग्री प्रदान कर दी जाएगी।

Advertisement

वितरण समारोह में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय शेखर, अवर अभियंता राज कुमार, सभासद अनवर अली, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, संत सोनी, अमित दुबे समेत नगर के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

यह पहल न केवल कर्मचारियों के हित में है, बल्कि नगर पालिका की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को भी दर्शाती है। अब उम्मीद की जा रही है कि बाकी सभी कर्मचारियों को भी जल्द ही यह सुविधा मिल जाएगी, जिससे वे सुरक्षित और निर्बाध रूप से अपना कार्य कर सकें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नलराजा मंदिर बनेगा धार्मिक-ऐतिहासिक पहचान, पर्यटन स्थल के रूप में किया जाएगा का विकसित- DM बीएन सिंह

HIGHLIGHTS

  • नलराजा मंदिर बनेगा सोनभद्र की नई धार्मिक-ऐतिहासिक पहचान : बद्री नाथ सिंह जिलाधिकारी
  • राजा नल और रानी दमयंती की अमर प्रेमगाथा का साक्षी नलराजा मंदिर

सोनभद्र। शिवरात्रि के पावन अवसर पर जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह ने सोनभद्र के प्राचीन और चमत्कारी नलराजा मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर जनकल्याण की कामना की। यह मंदिर केवल एक शिवस्थल नहीं, बल्कि महाभारत काल की अमर प्रेमगाथा राजा नल और रानी दमयंती के तप, प्रेम, संघर्ष और भक्ति की जीवंत स्मृति है।

Advertisement

कर्मनाशा नदी के किनारे बसा यह शिवधाम, वर्षों से उपेक्षित रहा, परंतु अब इसके ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को पुनर्जीवित करने की दिशा में प्रशासन ने ठोस कदम उठाया है। जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजना प्रस्तुत की, जिसमें सुगम मार्ग, रोशनी, पेयजल, विश्राम शेड और ऐतिहासिक संग्रहालय की व्यवस्था की जाएगी

राजा नल और रानी दमयंती का इतिहास, प्रेम, परीक्षा और भक्ति की गाथा

राजा नल, निषध देश के यशस्वी, धर्मनिष्ठ और अत्यंत सुंदर राजा थे। उनकी ख्याति दूर-दूर तक थी। वहीं दमयंती, विदर्भ नरेश की पुत्री, अनुपम सौंदर्य और बुद्धिमत्ता की प्रतीक थीं। जब दमयंती ने राजा नल का नाम सुना, तो बिना देखे ही उन्हें अपने हृदय में स्थान दे दिया। नल भी दमयंती की बातों और गुणों से आकर्षित हो चुके थे।

Advertisement

स्वयंवर के समय स्वर्ग के देवता भी दमयंती से विवाह की इच्छा लेकर पहुंचे, परंतु दमयंती ने सभी देवताओं को अस्वीकार कर राजा नल को ही अपना वर चुना। यह निर्णय स्वर्गिक शक्तियों को भी चुनौती देता था।

Advertisement

उनके विवाह के बाद एक समय ऐसा भी आया जब कलि नामक असुर ने राजा नल के भाग्य को प्रभावित किया। द्यूत (जुए) में धोखा खाकर नल ने अपना सब कुछ खो दिया और पत्नी सहित वन में कष्ट झेलने लगे। भूख, प्यास, दारिद्र्य और विपत्तियों के बीच दमयंती ने भी अपने पति का साथ नहीं छोड़ा।

Advertisement

यही वह वन क्षेत्र था, जहाँ राजा नल ने भगवान शिव की कठोर तपस्या की। यह मंदिर उसी तपोभूमि की स्मृति है। कहते हैं कि शिवजी ने प्रसत्र होकर राजा नल को मार्गदर्शन और शक्ति दी, जिससे वह पुनः अपना राज्य प्राप्त कर सके।

Advertisement

मंदिर का चमत्कार और आस्था

स्थानीय लोगों के अनुसार, नलराजा मंदिर में स्थित शिवलिंग स्वयंभू है, और यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं शीघ्र पूरी होती हैं। सावन मास में विशेषकर शिवरात्रि पर यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक करने आते हैं। यहां कई श्रद्धालुओं को असाध्य रोगों से मुक्ति, संतान प्राप्ति, मानसिक शांति और जीवन संकटों से उबारने जैसे चमत्कारी अनुभव हुए हैं।

Advertisement

पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में होगा विकास

जिलाधिकारी बद्री नाथ सिंह ने कहा कि यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि प्रेम, संघर्ष और भक्ति की ऐतिहासिक गाथा का प्रतीक है। अब इस स्थल का समग्र विकास कर इसे राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल में बदला जाएगा।

Advertisement

राजा नल और रानी दमयंती की कथा को संग्रहालय और डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत कर युवाओं को उनके जीवन मूल्यों, निष्ठा और विश्वास से जोड़ने का प्रयास होगा। मंदिर परिसर में सांस्कृतिक, धार्मिक और शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

Advertisment

नलराजा मंदिर, आस्था, इतिहास और भविष्य की धरोहर

यह प्रयास केवल एक मंदिर के पुनरुद्धार का नहीं, बल्कि एक अद्वितीय सांस्कृतिक पुनर्जागरण का बीज है, जिसमें सोनभद्र न केवल आध्यात्मिक केंद्र बनेगा बल्कि ऐतिहासिक पर्यटन मानचित्र पर भी एक नई पहचान पाएगा।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में सूदखोरों का बिछा है पूरा जाल, दीमक की तरह चूस रहे है गरीबों के खून पसीने की कमाई- कौशल शर्मा

HIGHLIGHTS

  • व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक उद्योग व्यापार संगठन ने उठाया जिले की समस्याओं का मुद्दा
  • जिले में सूदखोरों का बिछा है पूरा जाल, दीमक की तरह चूस रहे है गरीबों के खून पसीने की कमाई- कौशल शर्मा            

कुशाग्र कौशल शर्मा


सोनभद्र। बुधवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार ने किया। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं के संदर्भ में व्यापक विचार विमर्श किया गया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि पूरी जनपद में सूदखोरी का धंधा जोरों पर है सूदखोरों का जनपद में पूरा जाल बिछा हुआ है जो गरीबों के खून पसीने की कमाई को दीमक की तरह चूस रहे है।   

Advertisement

उन्होंने यह भी अवगत कराया की तमाम फर्जी फाइनेंस कंपनी अपना जाल बिछाकर  गरीबों एवं छोटे व्यवसाईयों की मजबूरी का लाभ उठाते हैं जबकि पूर्व में सूद्खोरी के पैसे के लेनदेन को लेकर एक दंपति की हत्या भी हो चुकी है।       

Advertisement

  उन्होंने आगे कहा कि आश्चर्यजनक है कि इतने बड़े पैमाने पर सूदखोरी का महाजाल पूरे जनपद में फैले होने के बावजूद इसके खिलाफ न कोई अभियान चलाया गया न हीं कोई गाइडलाइन जारी की गई।

Advertisement

श्री शर्मा ने अपर पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि इन दिनों पूरे जनपद में नशा का धंधा तेजी से फल फूल रहा है पूर्व में एवं वर्तमान में एनडीपीएस एक्ट के तहत बहुत अच्छी बरामदगी भी हुई है इसके लिए हम सोनभद्र पुलिस को सादर साधुवाद देते हैं बावजूद इसके नगर सहित जनपद के विभिन्न यहां तक की ग्रामीण अंचलों में भी ड्रग्स का धंधा खूब फल फूल रहा है

Advertisement

जिसकी वजह से चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है उन्होंने अध्यक्ष महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि नगर सहित जनपद में चल रहे सरकारी अस्पताल नर्सिंग होम एवं ट्रामा सेंटर में फायर एवं विद्युत सुरक्षा की स्थिति बेहद चिंताजनक है सरकारी अस्पतालों से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में विद्युत सुरक्षा एवं फायर की एन ओ सी तक नहीं है जबकि पूर्व में झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लग जाने से 11 बच्चों की मौत हो चुकी है     

Advertisement

 उन्होंने कहा कि नगर में चल रहे मैरिज लॉन एवं नर्सिंग होम के पास खुद का वाहन पार्किंग नहीं है रावटसगंज नगर के मुख्य मार्गों पर 12 से अधिक मैरिज लान है यदि नगर पालिका के विस्तारित क्षेत्र के मैरिज लॉन को शामिल कर लिया जाए तो इनकी संख्या लगभग 20 है ऐसे में आए दिन जाम की समस्या उत्पन्न होती है जिससे आम आदमी परेशान होता है।                     

Advertisement

   श्री शर्मा ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए बढौली चौक से ठीक पहले पूर्व में ब्रेकर बना हुआ था जिससे गाड़ियों की स्पीड वहां कम हो जाती थी परंतु अब वह ब्रेकर नहीं है कान्वेंट के बच्चे उसी रास्ते से आते जाते हैं उसी रास्ते बाहर भारी वाहन भी आते जाते हैं ब्रेकर समाप्त हो जाने से गाड़ियों की स्पीड ज्यादा रहती है जिससे दुर्घटना की संभावना लगातार बनी रहती है

Advertisement

कृपया पूर्व की भांति ब्रेकर बनाया जाए इस संबंध में उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व में बढौली चौराहे पर दुर्घटना से मौत भी हो चुकी है जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी व्यापारी के विरुद्ध कोई मुकदमा न्यायालय में लंबित है एवं उसे न्यायालय से दोषी सिद्ध नहीं किया गया है तो क्या उसका पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र जारी हो सकता है

Advertisment

बैठक में मुख्य रूप से कौशल शर्मा जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, नगर कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सांवरिया वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष क्रमशः  धर्मराज सिंह, कृष्णा सोनी, विनोद जायसवाल, टीपू अली, नगर संयोजक अमित अग्रवाल नगर मंत्री अभिषेक साहू नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

दबंगों से परेशान महिला ससुर व बेटे के साथ ADM व SP को सुनाई आपबीती

HIGHLIGHTS

  • दबंगों से परेशान महिला ससुर व बेटे के साथ एडीएम व एसपी को आपबीती सुनाई
  • एडीएम ने घोरावल एसडीएम व एसपी ने घोरावल कोतवाल को फोन के जरिए कार्रवाई का दिया निर्देश
  • घोरावल तहसील क्षेत्र के तेन्दुहार गांव का मामला


सोनभद्र। घोरावल तहसील क्षेत्र के तेन्दुहार गांव निवासी एक महिला मंगलवार को ससुर व बेटे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच एडीएम रमेश चंद्र यादव व चुर्क पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय में एसपी एके मीणा से मुलाकात कर आपबीती सुनाई। दोनों अधिकारियों ने क्रमशः घोरावल एसडीएम व घोरावल कोतवाल को फोन के जरिए आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया।

Advertisement

दिए शिकायती प्रार्थना पत्र में पार्वती पत्नी खजांची निवासिनी ग्राम तेन्दुहार, थाना व तहसील घोरावल, जिला सोनभद्र ने अवगत कराया है कि वह मल्लाह केवट जाति की शांतिप्रिय महिला है। उसके ससुर छोटे पुत्र विश्वनाथ की आराजी नम्बर 481 क रकबा 0.6960 हेक्टेयर है।

Advertisement

18 जुलाई 2025 को सुबह करीब 8 बजे गांव के दबंग एवं सरहंग पप्पू तिवारी, चन्द्रबहादुर, कमलेश, सुभाष, रमेश व कयर एकराय होकर दरवाजे पर चढ़ आए और घर मे घुसकर उसके साथ रमेश छेड़खानी करने लगा तथा सुभाष फावड़े से हत्या करने के लिए वार किया तो हाथ कट गया।

सभी लोगों ने गाली देते हुए बेरहमी से पिटाई भी कर दिया। तथा यह धमकी दिया कि अपनी जमीन व घर छोड़कर चली जाओ नहीं तो उम्भा जैसी घटना कर बाल बच्चों को गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। मौके से पति खजांची व अन्य गांव घर के लोग आकर बीच बचाव किए तब जान बची।

Advertisement

जब अपने पति के साथ थाने जाने लगी तो पप्पू तिवारी घोरावल पुलिस को साजिश में लेकर उसके पति को उल्टे ही थाने में ले गए। इतना ही नहीं बरसात का पानी उसकी जमीन में इकट्ठा करके अपने फसल की सिंचाई करते हैं। उसके ससुर को खेतीबारी नहीं करने दे रहे हैं।

Advertisement

पानी भरने की वजह से उसमें मगरमच्छ भी डेरा डाल दिया है। आए दिन मगरमच्छ के हमले की आशंका बनी हुई है। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसकी वजह से दबंगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संत कुमारी हत्याकांड मामले के दो दोषियों को हुई उम्रकैद

HIGHLIGHTS

  • 30-30 हजार रुपये अर्थदंड
  • अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बितायी अवधि सजा में होगी समाहित
  • करीब साढ़े 4 वर्ष पूर्व हुए संत कुमारी हत्याकांड का मामला

सोनभद्र। करीब साढ़े 4 वर्ष पूर्व हुए संत कुमारी हत्याकांड  के मामले में मंगलवार को सुनवाई करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम जीतेंद्र कुमार द्विवेदी की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर  दो दोषियों को आजीवन कारावास व 30-30 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी।

अभियोजन पक्ष के मुताबिक राजकुमार पुत्र अमृतलाल निवासी कनहरा टोला मझौली , थाना ओबरा, जिला सोनभद्र ने 9 सितंबर 2020 को ओबरा थानाध्यक्ष को दी तहरीर में अवगत कराया था कि 8/9 सितंबर 2020 की रात में उसकी बुआ संत कुमारी अपने दो बच्चों सीता 10 वर्ष व सूरज 5 वर्ष को लेकर घर मे सोई थी। उसकी बुआ दोनों हाथ औऱ पैर से विकलांग थी।

Advertisement

जब रात करीब 1:30 बजे सीता दरवाजा खोलकर लघुशंका के लिए गई तभी घात लगाकर बैठे गांव के सैफ़ुद्दीन पुत्र इसहाक व बब्बू उर्फ मोहम्मद कलाम पुत्र मोहम्मद शरीफ घर में घुसकर उसकी बुआ संत कुमारी की गला दबाकर मारने पीटने लगे। बुआ के शोरगुल पर सीता पहुंची और बीच बचाव करना चाही तो सीता का भी गला दबाकर मारने लगे।

Advertisement

किसी तरह जान बचाकर सीता भागी तो शोरगुल सुनकर आसपास के लोग आ गए तो बुआ संत कुमारी की ह्त्या करके दोनों बाहर निकलकर भाग गए। दोनों को भागते हुए उसके अलावा गांव घर के तमाम लोगों ने देखा। बुआ का शव घर में पड़ा हुआ है।

Advertisement

आवश्यक कार्रवाई करें। इस तहरीर पर पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में  एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचना के दौरान  विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर  कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर दोनों दोषियों सैफ़ुद्दीन व बब्बू उर्फ मोहम्मद कलाम को आजीवन कारावास व 30-30 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर 4-4 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित होगी। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी वकील विनोद कुमार पाठक ने बहस की।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लगातार बारहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

HIGHLIGHTS

  • 18 लोगों ने किया रुद्राभिषेक पूजन
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार बारहवें दिन  रुद्राभिषेक पूजन किया गया। मंगलवार को 18 लोगों ने रुद्राभिषेक पूजन किया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement


सावन माह के बारहवें दिन दूसरे मंगलवार को समाजसेवी रूपेश केसरी, पिंकी केसरी, धर्मेंद्र शर्मा, आस्था शर्मा, ओमप्रकाश केसरी, किरन केसरी, मनोज केसरी, सुनीता केसरी,विनोद केसरी, मनोरमा केसरी, मीरा केसरी, ज्योति केसरी, संध्या केसरी, परी केसरी, रामबाबू मोदनवाल, किरन मोदनवाल, उर्मिला देवी, विनीता गुप्ता,प्रियंका गुप्ता, करुणा सिंह,

Advertisement

लकी केसरी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,  रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

Advertisement

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। लगातार बारहवें दिन 18 लोगों ने रुद्राभिषेक पूजन किया। आरती पूजन में कालो देवी,

Advertisement

हीरा, इन्द्रपति पांडेय महाराज,  सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत विशेष पंजीकरण अभियान जारी, दो दिन में 90 महिलाओं का हुआ पंजीयन- विनीत सिंह

HIGHLIGHTS

  • गर्भवती महिलाएं आंगनबाड़ी केंद्र पर कराएं पंजीकरण : विनीत सिंह
  • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत विशेष पंजीकरण अभियान जारी, दो दिन में 90 महिलाओं का हुआ पंजीयन


सोनभद्र। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लाभ अधिक से अधिक पात्र महिलाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद सोनभद्र में 31 जुलाई 2025 तक विशेष जागरुकता व प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।

इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दो दिनों में कुल 90 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण कराया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा जनपद के लिए कुल 1200 लाभार्थियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे निर्धारित समय सीमा में पूरा करने हेतु विभागीय टीम लगातार कार्यरत है।

Advertisement

श्री सिंह ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यह है कि गर्भावस्था की प्रारंभिक अवस्था में ही महिलाओं को योजना का लाभ प्रदान किया जा सके, जिससे उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताएं पूरी हों और स्वास्थ्य की दिशा में बेहतर देखभाल सुनिश्चित की जा सके। आर्थिक सहायता के रूप में दी जाने वाली यह राशि गर्भवती महिलाओं को आवश्यक समय पर सहयोग प्रदान करती है।

Advertisement

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों, मुख्य सेविकाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार करें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रह जाए।

Advertisement

योजना के तहत मिलने वाले लाभों की जानकारी देते हुए श्री सिंह ने बताया कि प्रथम संतान (चाहे बालक हो या बालिका) के जन्म पर पहली किस्त के रूप में ₹3000 तथा दूसरी किस्त ₹2000 दी जाती है। वहीं, द्वितीय संतान के रुप में यदि बालिका का जन्म होता है, तो एकमुश्त ₹6000 की राशि प्रदान की जाती है।

Advertisement

श्री सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि आपके आसपास कोई गर्भवती महिला निवास करती है, जो योजना की पात्रता रखती है, तो कृपया उसे नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकरण करवाने हेतु प्रेरित करें, ताकि वह इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त कर सके।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कोन-विंढमगंज मार्ग पर सड़क से निकली आग की लपटें, क्षेत्र में मचा हड़कंप

HIGHLIGHTS शराब दुकान के पास का मामला, घटना CCTV में कैद, कारण बना रहस्य

शराब दुकान के पास का मामला, घटना CCTV में कैद, कारण बना रहस्य


कोन, सोनभद्र। कोन-विंढमगंज मुख्य मार्ग पर उस समय हड़कंप मच गया जब अंग्रेजी शराब दुकान के समीप सड़क के बीचोंबीच अचानक धुएं का गुबार निकलने लगा। देखते ही देखते यह धुआं आग की लपटों में बदल गया, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। यह पूरा दृश्य पास में स्थित सरोज वस्त्रालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना लगभग 9 सेकेंड की थी, लेकिन इतनी तीव्र थी कि राहगीरों की भीड़ तुरंत इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने प्राथमिक रूप से सड़क की खुदाई भी की, यह जानने के लिए कि आखिर जमीन के नीचे क्या कारण था, लेकिन कोई ठोस वस्तु या कारण सामने नहीं आया।

Advertisement

हालांकि आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन रहस्य बरकरार है कि आखिरकार सड़क से अचानक धुआं और आग कैसे निकल पड़ी। कुछ लोगों ने इसे गैस रिसाव या केमिकल प्रतिक्रिया का नतीजा बताया, लेकिन अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों में दहशत और कौतूहल

Advertisement

यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों में इसे लेकर अनेक तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ इसे भूगर्भीय हलचल तो कुछ रहस्यमयी गैस लीकेज मान रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मंत्री आशीष पटेल ने छात्रों से किया सीधा संवाद किया

HIGHLIGHTS

  • प्राविधिक शिक्षा मंत्री ने इंजीनियरिंग छात्रों से किया संवाद, प्रथम स्थान प्राप्त छात्र जाएंगे सिंगापुर


सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सोनभद्र में सोमवार को एक विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले मंत्री आशीष पटेल ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद किया। संवाद कार्यक्रम में मंत्री ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया और कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।

Advertisment

मंत्री आशीष पटेल ने जानकारी दी कि मीरजापुर इंजीनियरिंग कॉलेज के वे छात्र-छात्राएं जो वर्तमान में सोनभद्र कॉलेज में अध्ययनरत हैं, उनका पठन-पाठन कार्य 30 जुलाई, 2025 के बाद मीरजापुर में ही संचालित किया जाएगा।

Advertisement

उन्होंने यह भी घोषणा की कि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सिंगापुर यूनिवर्सिटी में शैक्षिक भ्रमण का अवसर मिलेगा।

Advertisement

इसके अलावा, इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के द्वितीय वर्ष के छात्रों को नोएडा स्थित डेटा सेंटर और भेल झांसी में शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया जाएगा, जिससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान और इंडस्ट्री से जुड़ने का अवसर मिल सके।

Advertisement

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट दिलाने के लिए भी सतत प्रयास कर रही है और इस दिशा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने हेतु होनहार व योग्य शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। उन्होंने छात्रों से पूरे मनोयोग के साथ अपनी पढ़ाई पूरी करने का आह्वान किया ताकि वे भविष्य में अपने करियर में सफलता पा सकें।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र, तहसीलदार सदर अमित कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अंजनी पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Advertisement

छात्रों ने मंत्री से बातचीत कर अपनी जिज्ञासाओं को साझा किया और सरकार की ओर से मिल रही सुविधाओं को लेकर आभार जताया। कार्यक्रम का माहौल प्रेरणादायक और उत्साहपूर्ण रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफा, बताया क्या है कारण

Advertisment
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं

एएनआई, नई दिल्ली। जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके पीछे उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। धनखड़ ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कि स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करने के लिए मैं भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं, यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Advertisment

	
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें