जमीनी विवाद में बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे अधेड़ व्यक्ति पर चलाई गोलियां, तीनों आरोपी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS

  • बदमाशों ने घर में सो रहे व्यक्ति पर दागी गोली

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत में देर रात एक बार फिर जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे अधेड़ व्यक्ति पर हत्या करने के प्रयास में गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए।

गोलियों की आवाज सुनकर घर के लोगों ने बदमाशों की पहचान कर तुरंत पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां पर घायल अधेड़ व्यक्ति का इलाज जारी है।

Advertisement

मामले में अधेड़ घायल व्यक्ति के पुत्र परमेश्वर ने बताया कि हमारे पिता घर में सो रहे थे कि तभी तकरीबन एक बजे जमीनी विवाद को लेकर अनिल चौबे, पंकज पांडेय और प्रिंस चौबे आए और मेरे पिता को गोली मारकर फरार हो गए हम तीनों को पहचान लिए हैं

Advertisement

मामले में एएसपी सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि देर रात घर में राम दास के घुसकर अनिल चौबे, पंकज पांडेय और अजय सिंह द्वारा राम दास पर गोली चलाई गई है घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रामदास को जिला अस्पताल ले आई जहां पर उनका इलाज जारी है

Advertisement

और अब वह खतरे से बाहर हैं तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम ने खोज बिन कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा बताया गया जिस रास्ते से प्रतिदिन हम गुजरते है रामदास शराब पीकर गाली गलौज करता है। जिस पर हम लोगों ने कल रात को शराब पी ली थी और शराब के नशे में रामदास पर गोलियां चलाई।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

UP में बिजली अधिकारी का ‘रसूख’ पड़ा भारी, ऑडियो सामने आने के बाद ऊर्जा मंत्री ने किया निलंबित

यूपी के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने वरिष्ठ बिजली अधिकारी की बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद बस्ती के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर प्रशांत सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

HIGHLIGHTS

  • UP में बिजली अधिकारी का ‘रसूख’ पड़ा भारी, ऑडियो सामने आने के बाद ऊर्जा मंत्री ने किया निलंबित

उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था को लेकर ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कड़ा रुख अपनाया है। एक उपभोक्ता के साथ वरिष्ठ बिजली अधिकारी की बातचीत का ऑडियो सामने आने के बाद बस्ती के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर प्रशांत सिंह को उन्होंने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।



यह घटना तब सामने आई जब बस्ती के मुड़घाट मोहल्ले के एक रिटायर्ड PCS अधिकारी ने एक घंटे से बिजली गुल होने पर SE प्रशांत सिंह को फोन किया। ऑडियो में प्रशांत सिंह उपभोक्ता की समस्या सुलझाने के बजाय बेढ़ंगे लहजे में जवाब देते और अपने राजनीतिक रसूख का बखान करते सुने गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन को अपना बहनोई और पूर्व सांसद राज बब्बर को अपना साला बताया।

सोशल मीडिया पर शेयर किया ऑडियो
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने इस ऑडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर शेयर किया। उन्होंने लिखा कि एक वरिष्ठ राजनेता ने यह ऑडियो उन्हें कार्रवाई के लिए भेजा था। शर्मा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के चेयरमैन और अन्य अधिकारियों को जनता से सीधे संवाद करने और उनकी समस्याओं को सुलझाने की हिदायत दी थी, लेकिन उनकी बातों को अनसुना किया गया।

बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी
उन्होंने यह भी बताया कि अधिकारी ने उनसे झूठ बोला, 1912 टोल-फ्री नंबर पर ही शिकायत करने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। ए.के. शर्मा ने बिजली अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वे जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें, उनसे त्वरित और उचित भाषा में बात करें और समस्याओं का निराकरण करें, वरना इसके भयंकर परिणाम होंगे।

रविवार सुबह, ए.के. शर्मा ने ‘X’ पर पोस्ट किया और बताया कि “उपभोक्ता देवो भव:” के सिद्धांत का पालन न करने और बिजली उपभोक्ता की शिकायत के प्रति असंवेदनशीलता और अमर्यादित व्यवहार के कारण बस्ती के SE प्रशांत सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को जनसेवा में तत्पर रहने का निर्देश दिया है।


महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जनपद पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

HIGHLIGHTS

  • “मिशन शक्ति” के तहत महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर जनपद पुलिस का प्रभावी जागरूकता अभियान-

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित “मिशन शक्ति फेज-5.0” के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जिले में पुलिस द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया।

Advertisement

अभियान के अंतर्गत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गठित मिशन शक्ति टीमों व एंटी रोमियो स्क्वॉड द्वारा बाजारों, शिक्षण संस्थानों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिला अधिकारों, सुरक्षा संसाधनों व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Advertisement

प्रमुख गतिविधियां


▶ महिला सशक्तिकरण योजनाओं की जानकारी:
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
निराश्रित महिला पेंशन योजना
राष्ट्रीय पोषण मिशन
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
आयुष्मान भारत योजना

Advertisement

▶ महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार एवं पंपलेट वितरण

महिला शक्ति हेल्पलाइन – 1090
महिला हेल्पलाइन – 181
पुलिस आपात सेवा – 112
सीएम हेल्पलाइन – 1076
स्वास्थ्य सेवा – 102
एम्बुलेंस – 108
साइबर हेल्पलाइन – 1930

जन सहभागिता एवं संवाद
महिला पुलिसकर्मियों ने आमजन, विशेषकर युवतियों व महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी असुविधा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में वे निःसंकोच पुलिस से संपर्क करें। आम नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे अभियानों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

Advertisement

जनपद पुलिस की प्रतिबद्धता
सोनभद्र पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम मिशन शक्ति के तहत सतत रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे सकारात्मक सामाजिक वातावरण और जनसहभागिता को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कड़ी सुरक्षा के बीच हुई आरओ-एआरओ परीक्षा, परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर DM व SP लेते रहे व्यवस्थाओं का जायजा

HIGHLIGHTS

  • समीक्षा अधिकारी परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद

रामगढ़,सोनभद्र । जनपद में रविवार को आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और भ्रमणशील रहा।

जिलाधिकारी बी.एन. सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Advertisement

उन्होंने सबसे पहले नगर स्थित राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का दौरा किया, जहां उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षार्थियों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी की जानकारी ली।

Advertisement

तत्पश्चात शाहजादा साहब उदय प्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, रामगढ़ पहुंचकर भी परीक्षा की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में परीक्षा की शुचिता प्रभावित न हो, इसके लिए सतत निगरानी और सजगता आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक मीणा ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस बल को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

Advertisment

प्रशासन की इस सक्रियता से परीक्षार्थियों में भी सुरक्षा व निष्पक्षता को लेकर भरोसा दिखा। जनपद में शांतिपूर्ण और पारदर्शी परीक्षा आयोजन के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

ससुराल-मायके के विवाद की भेंट चढ़ी नवजात, मौत के बाद अस्पताल में हंगामा; जांच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS

  • ससुराल-मायके के विवाद की भेंट चढ़ी नवजात, मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, जांच में जुटा प्रशासन


दुद्धी,सोनभद्र। पारिवारिक कलह और उपेक्षा की शिकार एक नवजात बच्ची की मौत ने रविवार को दुद्धी सीएचसी परिसर को तनावपूर्ण माहौल में बदल दिया। मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद इस कदर बढ़ गया कि अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। नवजात की मौत की खबर मिलते ही ससुराल पक्ष अस्पताल पहुंचा और बच्ची पर अधिकार जताते हुए मायके पक्ष पर गंभीर आरोप लगा दिए।

मूल रूप से बीडर गांव की रहने वाली फुलवंती (29) ने शुक्रवार रात दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। परिजनों के मुताबिक बच्ची का वजन करीब 3.6 किलो था और प्रसव सामान्य रहा।

Advertisement

फुलवंती का आरोप है कि न तो उसके पति रंगबहादुर और न ही ससुराल का कोई सदस्य बच्ची को देखने आया। जब उसने फोन पर बच्ची के जन्म की सूचना दी, तो पति ने कथित तौर पर बेहद बेरुखी से बात करते हुए फोन स्विच ऑफ कर दिया। विटामिन और फूड सप्लीमेंट खरीदें

Advertisement



अगले दिन बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने बिना देरी किए अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन जब रविवार को ससुराल पक्ष को इसकी जानकारी मिली, तो वे बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे और बच्ची पर अपना हक जताने लगे।

Advertisment

दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरु हुआ और मामला इतना बढ़ा कि अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो गई। तनाव के हालात को देखते हुए डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की।

Advertisement



ससुराल वालों ने आरोप लगाया कि बेटी होने की वजह से मायके वालों ने बच्ची की हत्या कर दी और शव गायब कर दिया। उनका कहना था कि पहले से ही फुलवंती के चार बेटियां और एक बेटा है, और इस नवजात को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।

Advertisement



वहीं, फुलवंती का कहना है कि बच्ची की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी और समय पर मदद नहीं मिल सकी। उसने आरोप लगाया कि बच्ची के जन्म से लेकर मौत तक, ससुराल पक्ष ने कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई, और अब सिर्फ अधिकार जताने पहुंचे हैं।

Advertisement

इस मामले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने स्पष्ट किया कि बच्ची जन्म के समय स्वस्थ थी और मां को सौंप दी गई थी। अस्पताल प्रशासन को उसकी मौत की जानकारी नहीं दी गई, और यह भी नहीं बताया गया कि बच्ची को कब दफनाया गया। फिलहाल, बच्ची की मौत कैसे हुई यह जांच का विषय बना हुआ है।

Advertisement

मामले ने सामाजिक स्तर पर भी गहरी प्रतिक्रिया उत्पन्न की है। अस्पताल परिसर में मौजूद लोग इस घटना को बेटी के साथ उपेक्षा और पारिवारिक कलह का दुखद परिणाम मान रहे हैं। प्रशासनिक जांच शुरू हो चुकी है और लोग सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।एक मासूम बच्ची, जिसने अभी जीवन की शुरुआत भी ठीक से नहीं की थी, वह दो परिवारों की खींचतान और संवेदनहीनता की बलि चढ़ गई। अब सवाल यह है कि क्या उसे इंसाफ मिल पाएगा, और क्या दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी?

Advertisement

एक मासूम बच्ची, जिसने अभी जीवन की शुरुआत भी ठीक से नहीं की थी, वह दो परिवारों की खींचतान और संवेदनहीनता की बलि चढ़ गई। अब सवाल यह है कि क्या उसे इंसाफ मिल पाएगा, और क्या दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी?

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लगातार सत्रहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

HIGHLIGHTS

  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार सत्रहवें दिन रविवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement


सावन माह के सत्रहवें दिन रविवार को मनोज गुप्ता, डॉक्टर किशोर,शांति देवी, मानस कुमार, सार्थक पासवान, रूचि केसरी, ऋषिका केसरी, लकी केसरी, सुजीत गोड़, मनीषा देवी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विमला देवी,

Advertisement

कृष्णावती, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,  रामा त्रिपाठी, कालो देवी, संध्या कुमारी, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य राधेकृष्ण तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा।

Advertisement

  वर्ष 2024 से प्रत्येक शनिवार को शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा सुंदरकांड पाठ किया जाता है। शनिवार को शिव शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष किरन मोदनवाल के नेतृत्व में  सुंदरकांड पाठ किया गया। आरती पूजन में इन्द्रपति पांडेय महाराज, 

Advertisement

सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज व शेषनाथ मिश्रा महाराज, राजकिशोर महाराज, सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपाईयों ने सुनी PM मोदी की मन की बात

HIGHLIGHTS

  • भाजपाईयों ने सुनी PM मोदी की मन की बात


सोनभद्र। मन की बात रविवार को बुथ संख्या 14 पर बुथ अध्यक्ष के नेतृत्व में सुना गया जिसमें बूथ पर मुख्य अतिथि डॉ धर्मवीर तिवारी के साथ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुन गया।

जिसमें मोदी जी ने कहा कि मन की बात में एक बार फिर बात होगी देश की सफलताओं की, देशवासियों की उपलब्धियों की | पिछले कुछ हफ्तों में, sports हो, science हो या संस्कृति, बहुत कुछ ऐसा हुआ है जिस पर हर भारतवासी को गर्व है | अभी हाल ही में शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर देश में बहुत चर्चा हुई।

Advertisement

जैसे ही शुभांशु धरती पर सुरक्षित उतरे, लोग उछल पड़े, हर दिल में खुशी की लहर दौड़ गई | पूरा देश गर्व से भर गया | मुझे याद है, जब अगस्त 2023 में चंद्रयान-3 की सफल landing हुई थी तब देश में एक नया माहौल बना | Science को लेकर, Space को लेकर बच्चों में एक नई जिज्ञासा भी जागी | अब छोटे-छोटे बच्चे कहते हैं, हम भी space में जाएंगे, हम भी चाँद पर उतरेंगे – Space Scientist बनेंगे |

Advertisement

हम सभी को गर्व से भर देने वाली एक और खबर आई है, UNESCO से | UNESCO ने 12 मराठा किलों को World Heritage Sites के रूप में मान्यता दी है | ग्यारह किले महाराष्ट्र में, एक किला तमिलनाडु में | हर किले से इतिहास का एक-एक पन्ना जुड़ा है | हर पत्थर, एक ऐतिहासिक घटना का गवाह है | सल्हेर का किला, जहाँ मुगलों की हार हुई |

Advertisement

शिवनेरी, जहाँ छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म हुआ | किला ऐसा जिसे दुश्मन भेद न सके | खानदेरी का किला, समुद्र के बीच बना अद्भुत किला | दुश्मन उन्हें रोकना चाहते थे लेकिन शिवाजी महाराज ने असंभव को संभव करके दिखा दिया | प्रतापगढ़ का किला, जहाँ अफजल खान पर जीत हुई, उस गाथा की गूंज आज भी किले की दीवारों में समाई है |

Advertisment

विजयदुर्ग, जिसमें गुप्त सुरंगें थी, छत्रपति शिवाजी महाराज की दूरदर्शिता का प्रमाण इस किले में मिलता है | मैंने कुछ साल पहले रायगढ़ का दौरा किया था | छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने नमन किया था | ये अनुभव जीवन भर मेरे साथ रहेगा |
आप कल्पना कीजिए, बिल्कुल भोर का वक्त,

Advertisement
Advertisement

बिहार का मुजफ्फरपुर शहर, तारीख है, 11 अगस्त 1908 हर गली, हर चौराहा, हर हलचल उस समय जैसे थमी हुई थी | लोगों की आँखों में आँसू थे, लेकिन दिलों में ज्वाला थी | लोगों ने जेल को घेर रखा था, जहां एक 18 साल का युवक, अंग्रेजों के खिलाफ अपना देश-प्रेम व्यक्त करने की कीमत चुका रहा था | जेल के अंदर, अंग्रेज अफसर, एक युवा को फांसी देने की तैयारी कर रहे थे | उस युवा के चेहरे पर भय नहीं था, बल्कि गर्व से भरा हुआ था |

Advertisement

वो गर्व, जो देश के लिए मर-मिटने वालों को होता है | वो वीर, वो साहसी युवा थे, खुदीराम बोस | सिर्फ 18 साल की उम्र में उन्होंने वो साहस दिखाया, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया | तब अखबारों ने भी लिखा था – “खुदीराम बोस जब फांसी के फंदे की ओर बढ़े, तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी” |

Advertisement

ऐसे ही अनगिनत बलिदानों के बाद, सदियों की तपस्या के बाद, हमें आज़ादी मिली थी | देश के दीवानों ने अपने रक्त से आजादी के आंदोलन को सींचा था । मन की बात सुनने वाले में सभासद विनोद सोनी, बूथ अध्यक्ष शशिकांत पाण्डेय,योगेश सिंह,उत्कर्ष, रवि कसेरा, मालवीय, सनद दुबे, अनूप,विशाल सहित अन्य लोग रहे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

गरीब फेरीवाले के दो बेटों ने बदली परिवार की किस्मत, एक बना स्टेनोग्राफर तो दूसरा UP पुलिस में सिपाही

HIGHLIGHTS

  • गरीब फेरीवाले के दो बेटों ने बदली किस्मत, एक बना स्टेनोग्राफर तो दूसरा यूपी पुलिस में सिपाही


सोनभद्र। गरीबी कभी मंजिल की राह में रोड़ा नहीं बनती, यदि संकल्प मजबूत हो और दिशा सही। जिले के रावट्सगंज क्षेत्र अंतर्गत उरमौरा गांव के रहने वाले एक साधारण फेरीवाले तौहिंद अंसारी के दो बेटों ने यह साबित कर दिखाया है।

बड़े बेटे आसिफ अंसारी ने जहां एसएससी की स्टेनोग्राफर परीक्षा में सफलता पाकर सरकारी सेवा में स्थान पाया, वहीं छोटे बेटे आरिफ अंसारी ने उत्तर प्रदेश पुलिस की सिपाही भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले और परिवार दोनों का नाम रोशन किया है।

Advertisement

यह सफलता उनके लिए सिर्फ परीक्षा पास करने की बात नहीं, बल्कि उस संघर्ष की जीत है, जिसे उन्होंने बचपन से जिया। दोनों भाइयों ने आर्थिक तंगी को कभी अपने सपनों की राह में आड़े नहीं आने दिया। इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों प्रयागराज में रहकर भर्ती परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए। सुबह दौड़ लगाना, नियमित व्यायाम और दिनभर की कड़ी पढ़ाई, यही उनकी दिनचर्या बन गई थी।

Advertisement

इनकी सफलता में परिवार का भी अहम योगदान रहा। पिता तौहिद अंसारी गांव-गांव साइकिल से कपड़े की फेरी करते रहे, जबकि मां रोशन बेगम ने घरेलू जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए अपने बेटों को हरसंभव सहयोग दिया। साथ ही दादा नियामत अंसारी, चाचा और मामा का भी विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पढ़ाई में कभी रुकावट नहीं आने दी।

Advertisement

जैसे ही गांव में दोनों भाइयों की सफलता की खबर फैली, उरमौरा गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। आसपास के लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी दोनों की सफलता की सराहना हो रही है।

Advertisement

दोनों भाइयों की कहानी आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है कि हालात चाहे जैसे भी हों, मेहनत, अनुशासन और धैर्य से कोर्ड भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

“थाना समाधान दिवस” रॉबर्ट्सगंज एवं पन्नूगंज थाने पर  SP ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

HIGHLIGHTS

  • जिले के समस्त थानों पर आयोजित किया गया “थाना समाधान दिवस”-
  • पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज एवं पन्नूगंज पर फरियादियों की समस्याएं सुनी गई
  • जमीन संबंधी मामलों के शीघ्र एवं न्यायपूर्ण निस्तारण हेतु राजस्व-पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के निर्देश


सोनभद्र। जिले के सभी थानों पर शनिवार को “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज एवं थाना पन्नूगंज में उपस्थित रहकर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जमीन से संबंधित सभी प्रकरणों का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से किया जाए, ताकि फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और उन्हें शीघ्र न्याय मिल सके।
  

Advertisement

    इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज एवं थाना चोपन पर समाधान दिवस में प्रतिभाग कर जनसुनवाई की गई तथा उपस्थित फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारीगण व थाना प्रभारीगण द्वारा भी अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस के तहत लोगों की समस्याएं सुनी गईं। कुछ समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

इनरव्हील क्लब दुद्धी ने किया हरियाली तीज उत्सव का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • इनरव्हील क्लब दुद्धी ने किया हरियाली तीज उत्सव का आयोजन


दुद्धी,सोनभद्र। इनरव्हील क्लब दुद्धी द्वारा शनिवार को कस्बे के “इच्छिता कैम्पस” में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रंग में मनाया गया। क्लब की सदस्याएं पारंपरिक हरे परिधानों में सज-धज कर पहुंचीं और पूरे वातावरण को सावन की मस्ती और उमंग से भर दिया।



कार्यक्रम की शुरुआत क्लब अध्यक्ष राखी जायसवाल द्वारा अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने सावन के गीतों पर नृत्य कर माहौल को जीवंत बना दिया। झूले पर झूलती महिलाओं की खिलखिलाहट और गीतों की गूंज से परिसर उत्सवमय हो उठा।

Advertisement



इस अवसर पर क्लब की सचिव मनोरमा जायसवाल ने कहा कि हरियाली तीज महिलाओं के जीवन से गहराई से जुड़ा उत्सव है। यह न सिर्फ परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक रिश्तों को भी मजबूत करता है।

Advertisement



कार्यक्रम में तारा जायसवाल, कुसुम गुप्ता, विनीता मसीह, माधवी जायसवाल, रेखा श्रीवास्तव, स्वाति झा, चिंता, लता, प्रीति, सुनीता कमल, आभा, प्रियंका, कृति, व्यूटी और डॉ. पुष्पांजलि कुमारी सहित कई सदस्याओं की उपस्थिति रही।

Advertisement



हरियाली तीज के इस पारंपरिक उत्सव ने जहां महिलाओं को खुशियों से भर दिया, वहीं भारतीय संस्कृति की छवि को भी सुंदर रूप में प्रस्तुत किया।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें