सचिव और सीजेएम ने जिला कारागार का दौरा कर लगाई जेल लोक अदालत, कैदियों से जाना हाल

HIGHLIGHTS

  • सचिव और सीजेएम ने दौरा कर लगाई जेल लोक अदालत, निरीक्षण कर कैदियों से जाना हाल
  • महिला बंदियों के बीच आयोजित की विधिक जागरूकता शिविर

सोनभद्र। अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र आलोक यादव ने मंगलवार को जिला कारागार सोनभद्र का दौरा कर जहां कैदियों से मिले, महिला बंदियों के बावत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित कर उनका हाल जाना वहीं नियंताओं को आवश्यक निर्देश समेत लगाई मासिक जेल लोक अदालत भी।

Advertisement

 मासिक जेल लोक अदालत में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र आलोक यादव द्वारा कुल चिन्हित 6 मामले में एक वाद जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर अन्तिम रूप से निस्तारित किया गया। इसके अलावा अन्य 3 अभियुक्तों ने अलग अलग मुकदमे जुर्म स्वीकृति के आधार पर अपने विरुद्ध चल रहे मामले पर अन्तिम रूप से निर्णीत कराया।

इसके अलावा 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान में, न्यायालय में लंबित वैवाहिक विवाद, दुर्घटना दावा, घरेलू हिंसा, चेक बाउंस, वाणिज्य विभाग, सेवा संबंधी, अपराधिक समझौता योग्य, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, सम्पत्ति विभाजन, बेदखली, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य उपयुक्त सिविल वाद के मामले का निस्तारण मध्यस्थता से अधिकाधिक वादों का निस्तारण कराने तथा प्रचार प्रसार करने हेतु कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया।

Advertisement

इस दौरान अरुण कुमार मिश्रा कारागार अधीक्षक एवं गौरव कुमार उप कारापाल तथा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल सोनभद्र जयप्रकाश उपस्थित रहे। यह जानकारी देते हुए शैलेंद्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र राम सुलीन सिंह के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अल्ट्राटेक सीमेंट ने किया ग्राहकों की मीटिंग कार्यक्रम का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • अल्ट्राटेक सीमेंट एवं गर्ग आयरन स्टोर ने किया मकान मालिकों के मीटिंग कार्यक्रम का आयोजन

सोनभद्र। सोमवार की देर शाम रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित एक होटल में अल्ट्राटेक सीमेंट एवं गर्ग आयरन एंड बिल्डिंग मटेरियल के संयुक्त तत्वाधान में मकान मालिकों के मीटिंग कार्यक्रम आयोजन किया गया।

Advertisement

जिसमें कंपनी के विभिन्न विभिन्न प्रोडक्ट के बारे ने जानकारी दी गई। साथ ही डीलरों और वितरकों के साथ मजबूत संबंध बनाने और उनके साथ अपने व्यापारिक विचारों को साझा करने के लिए आयोजित किया गया था।

आयोजित इस कार्यक्रम में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के टेक्निकल सर्विस मैनेजर गिरीश कुमार यादव द्वारा अल्ट्राटेक सीमेंट, बीपीडी उत्पाद, टाइल एडहेसिव, 2डी, 3डी, वीआर, एटीटी, वर्षा जल संचयन, सोलर पैनल और वॉटरप्रूफिंग के बार में और साथ ही अल्ट्राटेक के सेवाओं (इंजीनियर साइट पर्यवेक्षण, एमसीएल वैन, कवर ब्लॉक आदि) के बारे ने जानकारी दिया गया। 

Advertisement

इस दौरान विनोद गर्ग (गर्ग आयरन स्टोर) ने बताया कि किसी व्यक्ति को मकान निर्माण संबधित किसी भी समान की या जानकारी आवश्यकता हो तो उरमौरा स्थित गर्ग आयरन एंड बिल्डिंग मटेरियल पर आकर आप संपर्क कर सकते हैं।

Advertisement

इस चर्चा के दौरान अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के अधिकारी  Tm-Tcs (गिरीश यादव), CRM ( ओंकार मिश्रा), TE (रानू गुप्ता) गर्ग आयरन एंड बिल्डिंग मटेरियल के प्रोपराइटर विनोद गर्ग सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रिहंद और ओबरा डैम के खोले गए एक-एक फाटक

HIGHLIGHTS

  • रिहंद और ओबरा डैम के खोले गए एक-एक फाटक


सोनभद्र। जिले के साथ ही, छत्तीसगढ़ में हुई अच्छी बारिश और इसके चलते रिहंद बांध में तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रिहंद डैम के साथ ही ओबरा डैम के एक एक गेट को खोल दिया गया है।

Advertisement

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। सोमवार को बारिश भी धमी रही लेकिन जलस्तर में वृद्धि का क्रम देखते हुए रिहंद डैम का गेट खोलकर लगातार छह हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था।

हालात को देखते हुए रिहंद और ओबरा बांध के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही थी। सोन नदी के भी जलस्तर पर, निगरानी तंत्र की निगाहें बनी हुई थी।बताते चलें कि रिहंद डैम का अधिकतम जलस्तर 870 फीट निर्धारित है लेकिन जून के पहले सप्ताह से लेकर, जुलाई के तीसरे सप्ताह तक मजे की बारिश के चलते, जुलाई माह में ही जलस्तर का आंकड़ा अधिकतम स्तर को छूने लगा है। सोमवार को जैसे ही रिहंद बांध का जलस्तर 869 फीट के पार पहुंचा. जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए, सात नंबर गेट को खोलकर छह हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जाने लगा। जलस्तर की स्थिति देखते हुए, रिहंद बांध पर कुल 300 मेगावाट क्षमता वाली विद्युत इकाइयों से भी लगातार विद्युत उत्पादन जारी था। इसके जरिए भी लगभग 12240 क्यूसेक पानी रिहंद नदी में छोड़ा जा रहा था।

Advertisement
Advertisement

बताते चलें कि रिहंद डैम का अधिकतम जलस्तर 870 फीट निर्धारित है लेकिन जून के पहले सप्ताह से लेकर, जुलाई के तीसरे सप्ताह तक मजे की बारिश के चलते, जुलाई माह में ही जलस्तर का आंकड़ा अधिकतम स्तर को छूने लगा है।

Advertisement

सोमवार को जैसे ही रिहंद बांध का जलस्तर 869 फीट के पार पहुंचा. जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए, सात नंबर गेट को खोलकर छह हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जाने लगा।

Advertisement

जलस्तर की स्थिति देखते हुए, रिहंद बांध पर कुल 300 मेगावाट क्षमता वाली विद्युत इकाइयों से भी लगातार विद्युत उत्पादन जारी था। इसके जरिए भी लगभग 12240 क्यूसेक पानी रिहंद नदी में छोड़ा जा रहा था।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

SP ने शक्तिनगर थाने का किया निरीक्षण,  दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना शक्तिनगर का किया गया निरीक्षण, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश
  • निरीक्षण के दौरान थाना शक्तिनगर के विभिन्न रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए समस्त अभिलेखों के रखरखाव, अध्यावधिक करने हेतु दिए गए सख्त निर्देश
  • थाना कार्यालय, परिसर, शस्त्रागार, पुलिस बैरक व भोजनालय आदि का भ्रमण कर साफ-सफाई हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा को थाना शक्तिनगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, सीसीटीवी, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, पुलिस बैरक, भोजनालय आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा कार्यालय के अभिलेखों

जैसे- अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों का निरीक्षण कर उन्हें बेहतर व अद्यावधिक करते हुए उनके व्यवस्थित रख-रखाव, थाने पर दाखिल विभिन्न अभियोगों से संबंधित माल/वाहनों के संबंध में न्यायालय के निर्णयोपरांत विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने,

Advertisement

आईजीआरएस सन्दर्भों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित/शिकायतकर्ता की शिकायतों को विनम्रता पूर्वक सुनने व उनके प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में क्रमबद्ध तरीके से अंकित कर उसकी शत-प्रतिशत सुनवाई करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई करने,

Advertisement

शस्त्रों का रख-रखाव व नियमित साफ-सफाई करने, मिशन शक्ति कक्ष/महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को आने वाली फरियादियों की समस्या को सहानुभूति पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण कराने के साथ ही एंटी रोमियों टीम को अपने बीट क्षेत्र में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गये ।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सावन के तीसरे सोमवार को शिव भक्ति में डूबा सोनांचल,लगे हर-हर महादेव व बोल- बम के जयकारे

HIGHLIGHTS

  • सावन के तीसरे सोमवार पर गुप्त काशी के शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़, लगे हर-हर महादेव व बोल- बम के जयकारे
  • शिवालयों में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं की सुख समृद्धि की कामना
  • मंदिरों में रही भक्तों की भारी भीड़
  • हर हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजयामान हो गया सोनभद्र जिला

सोनभद्र। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को गुप्त काशी कहे जाने वाले जनपद सोनभद्र में बोलबम और हर हर महादेव के जयकारो से भक्तिमय हो गया। इस दौरान जिले के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

गुप्तकाशी का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले शिवद्वार में हजारो की संख्या में कांवरियों एवं श्रद्धालुओ ने बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा का नारा लगाते हुए जलाभिषेक और दर्शन पूजन करने पहुंचे।

Advertisement

वही इसको देखते हुए मंदिर परिसर में भारी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे और जगह-जगह बैरियर स्थापित किए गए हैं।

Advertisement

गुप्तकाशी में रविवार की शाम से ही विजयगढ़ दुर्ग स्थित राम सरोवर एवं मिर्जापुर के बैरिया घाट गंगा नदी से जल लेकर कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।

Advertisement

बोल बम, बोल बम के जयकारे से समूचा इलाका भक्तिमय हो गया है। कांवरियों के सुरक्षा में तैनात  सेक्टर पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।

Advertisement

उधर श्रावण मास के दूसरे सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर में स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर, दुग्धेश्वर महादेव मंदिर, सोमनाथ मंदिर, नल राजा महादेव, बरैला, गौरीशंकर, कंडाकोट पंचमुखी, सोभनाथ महादेव, रेणुकेश्वर महादेव,

Advertisment

घिवही शिव मंदिर समेत सहित अन्य शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच श्रद्धालुओं ने शिवलिंग में जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Advertisement

इस दौरान श्रद्धालुओं ने शिवालयों में गंगाजल, दूध, दही से जलाभिषेक कर बेलपत्र, चावल व पुष्प से भगवान शिव की पूजा की। वहीं मंदिरों के आसपास माला-फूल, प्रसाद की दुकानें  भी सज गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शिवशक्ति महिला मंडल ने किया जलाभिषेक

HIGHLIGHTS

  • शिवशक्ति महिला मंडल ने किया जलाभिषेक
  • लगातार अठारहवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • तियरा ब्रह्मबाबा तालाब से महिलाओं ने कलश में लिया जल
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

सोनभद्र। शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा सावन के तीसरे सोमवार को तियरा ब्रह्मबाबा तालाब से कलश में जल लेकर रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया।इसके अलावा लगातार अठारहवें दिन सोमवार को भी रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement

सावन माह के अठारहवें दिन सोमवार को तियरा ब्रह्मबाबा तालाब से शिवशक्ति महिला मंडल द्वारा कलश मैं जल भरकर रामगढ़ कसारी स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया। कलश में जल लेकर शिवशक्ति महिला मंडल अध्यक्ष किरन मोदनवाल के नेतृत्व में प्रियंका गुप्ता, सारिका गुप्ता, पिंकी केसरी, राधिका केसरी, किरन केसरी, रेखा मोदनवाल,

Advertisement

अंजना केसरी, रूबी केसरी, गीता केशरी, शिल्पी केसरी, सुनीता सिंह, रंभा केसरी, संध्या केसरी, प्रिया पटवा, विनीता मोदनवाल, लक्ष्मी गुप्ता, रेनू गुप्ता, नेहा गुप्ता, परमेश्वरी देवी, चंद्रावती देवी, प्रिया, रिया, चंद्रकला उमर वैश्य, माधुरी, मीरा देवी, सुजाता केसरी, सीता केसरी, किरण केसरी, सरिता चंद्रवंशी, अनु केसरी, अनीता केसरी, शिवकुमारी केसरी, विमला देवी, प्रभा देवी,

Advertisment

सीता अग्रवाल, कमलावती देवी, करुणा सिंह,  प्रतिभा केसरी, विमला केसरी, पूनम गुप्ता, पूजा मोदनवाल, मधुबाला उमर वैश्य, रूपा उमर वैश्य, लीलावती देवी, राधा ओझा, छाया देवी, रंजीता देवी, सुजाता केसरी, रिंकी गुप्ता, कल्पना गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, गुड़िया वर्मा, पूजा केसरी, जानकी केसरी, सरोज कौर, अनुराधा कुमारी, श्याम कुमारी पाठक ने जलाभिषेक किया। 

Advertisement

भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,  रामा त्रिपाठी, कालो देवी, संध्या कुमारी, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ  आचार्य कौशल तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

Advertisement

भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा।  सावन के तीसरे सोमवार को शिव शक्ति महिला मंडल अध्यक्ष किरन मोदनवाल के नेतृत्व में  जलाभिषेक किया गया।

Advertisement

आरती पूजन में इन्द्रपति पांडेय महाराज,  सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज व शेषनाथ मिश्रा महाराज, राजकिशोर महाराज, सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में दोषी राकेश पटेल को हुई 4 वर्ष की कठोर कैद

Advertisment

HIGHLIGHTS

  • 10 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
  • जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी
  • अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी
  • करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला

विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। करीब साढ़े 6 वर्ष पूर्व नाबालिग छात्रा के अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की अदालत ने सोमवार को सुनवाई करते हुए दोषसिद्ध पाकर दोषी राकेश पटेल को 4 वर्ष की कठोर कैद एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी। वहीं अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी।

Advertisement

अभियोजन पक्ष के मुताबिक रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 14 दिसंबर 2018 को एसपी सोनभद्र को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी जो कक्षा 10 की छात्रा है।

Advertisement

जब वह स्कूल पढ़ने जाती है और स्कूल से वापस लौटते समय रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी राकेश पटेल पुत्र सुरेश पटेल जो एक सरहंग किस्म का लड़का है और उसका नाजायज गोल भी है। आए दिन उसकी बेटी को परेशान किया जाता है।इसके बारे में बेटी ने जब बताया तो इसकी शिकायत राकेश पटेल और उसके माता पिता से किया गया लेकिन कोई बदलाव नहीं हुआ, बल्कि धमकी दिया कि तुम्हारी बेटी को उठवा ले जाऊंगा।

Advertisement

शिकायत के बाद उसकी गुंडागर्दी और बढ़ गई। घटना 3 दिसंबर 2018 को रात्रि 12-1 बजे की है।उसकी बेटी शौच के लिए घर से बाहर निकली थी तभी पहले से ही घात लगाकर बैठे राकेश पटेल ने उसकी बेटी को अपने साथियों के साथ अगवा कर लिया। शोरगुल पर घर से बाहर आया तो मामला शांत था।

Advertisement

यह सोचा कि बेटी आ जाएगी,लेकिन वह नहीं आई। अपने स्तर से बेटी को रिश्तेदारी से लेकर हर संभव जगह तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। बाद में पता चला कि बेटी को राकेश पटेल उठा ले गया है। जब राकेश पटेल के मोबाइल पर बात किया तो उसने कहा कि तुम्हारी बेटी को उठा लाया हूं जो तुम्हें करना हो करो। सूचना दे रहा हूं। आवश्यक कर्रवाई करें। इस तहरीर पर  एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दिया और पर्याप्त सबूत मिलने पर कोर्ट में राकेश पटेल के विरूद्ध चार्जशीट विवेचक ने दाखिल किया था।

Advertisement

मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्को को सुनने, गवाहों के बयान एवं पत्रावली का अवलोकन करने पर दोषसिद्ध पाकर अपहरण के दोषी राकेश पटेल को 4 वर्ष की कठोर कैद एवं 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

Advertisement

अर्थदंड न देने पर एक माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वही अर्थदंड की धनराशि में से 8 हजार रूपये पीड़िता को मिलेगी। अभियोजन पक्ष की ओर ले सरकारी वकील दिनेश प्रसाद अग्रहरि, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और नीरज कुमार सिंह ने बहस की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

PNB व राइस मिलरों की हुई बैठक, बैंकिंग समस्याओं पर गंभीर हुआ मंथन

HIGHLIGHTS

  • PNB व राइस मिलरों की बैठक संपन्न, बैंकिंग समस्याओं पर गंभीर मंथन


रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर स्थित एक होटल में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आयोजित राइस मिलरों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र के चावल उद्योग से जुड़े उद्यमियों की बैंकिंग संबंधी समस्याओं को समझना व समाधान की दिशा में ठोस पहल करना था।

Advertisement

बैठक के मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल प्रमुख श्री प्रभाश चंद्र लाल रहे, जिन्होंने पीएनबी की नीतियों को स्पष्ट करते हुए राइस मिलरों को बैंकिंग सहयोग का भरोसा दिलाया।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन रॉबर्ट्सगंज शाखा प्रबंधक सीए रोशन चौरसिया ने की, जिन्होंने स्थानीय स्तर पर उठाए जा रहे प्रयासों को साझा किया और समस्याओं के निस्तारण के लिए खुला संवाद किया।
बैठक में राइस मिलरों की कई प्रमुख चिंताओं पर चर्चा हुई, जिनमें प्रमुख रूप से शामिल थे:

ब्याज दरों (Rate of Interest) में पारदर्शिता, ऋण की स्वीकृति प्रक्रिया में सरलता, कार्यशील पूंजी की समय पर उपलब्धता

Advertisement

विशेष रूप से ब्याज दर को लेकर चर्चा के दौरान, बैंक द्वारा संशोधित 7.75% की नई दर की जानकारी दी गई, जिससे मिलरों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisment

कार्यक्रम में वाराणसी से आए पी.एल.पी हेड सावेश सिद्दकी, अमन पांडेय, बृजेश सिंह, रिकेश सिंह सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इन अधिकारियों ने भी राइस मिलर्स के सुझावों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

Advertisement

बैठक में शामिल राइस मिलरों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार की बैठकें समय-समय पर होती रहें तो बैंक और व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उद्योग बंधु की बैठक में कौशल शर्मा ने उठाया व्यापारी समस्या, जल्द निस्तारण की मांग

HIGHLIGHTS

  • GST नोटिस से परेशान व्यापारी- जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा

कुशाग्र कौशल शर्मा


सोनभद्र। जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने की एवं उद्यमियों की समस्याओं के निराकरण हेतु उपायुक्त उद्योग विनोद चौधरी ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।                

Advertisement

बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि यदि कोई व्यापारी किसी व्यक्तिगत परेशानियों की वजह से जीएसटी रिटर्न समय से दाखिल नहीं कर पा रहा है एवं जीएसटी R3b या जीएसटी R1 समय पर नहीं भरा तो अधिकारी व्यापारी को धारा 46 के तहत नोटिस नोटिस भेज सकते हैं जिसमें 15 दोनों का समय दिया जाता है परंतु 15 दिनों के अंदर ही धारा 125 के तहत ₹25000 अर्थ दंड लगाया जा रहा है जबकि यह अधिकतम सीमा है यानी अधिकारी उचित कारणों को जानकर यह धनराशि कम कर सकता है                           

उन्होंने आगे कहा कि जब व्यापारी समय से रिटर्न न भरने की वजह से लेट फीस एवं ब्याज का भुगतान कर रहा है उस दशा में अर्थ दंड  लगाया जाना और औचित्य पूर्ण नहीं है उपरोक्त के संदर्भ में उन्होंने इलाहाबाद हाई कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए कहा कि मेसर्स राठौर बिल्डिंग मैटेरियल बनाम कमिश्नर आफ स्टेट टैक्स के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि यदि किसी घटना में अलग से दंड का प्रावधान नहीं है तो मामले में सामान्य दंड लागू नहीं किया जा सकता वर्तमान मामले में 50000 की सामान्य दंड राशि निरस्त की जाती है।

Advertisement

उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि जिला मुख्यालय के रावटसगंज नगर में कुल 194 ट्रांसफार्मर में से 62 असुरक्षित हैं बरसात में सब कुछ राम भरोसे चल रहा है नगर के अति व्यस्ततम धर्मशाला चौक पर टेढे खंबे पर 400केबीए का ट्रांसफार्मर किसी तरह टिका है कचहरी तिराहे नवीन मंडी समिति एवं मछली गली के मोड पर लगे ट्रांसफार्मर में भी कोई सुरक्षा घेरा नहीं है

Advertisement

जबकि जमीन से लगभग 2 फीट की ऊंचाई पर लगे ट्रांसफार्मर खतरे को दावत दे रहे हैं एक वर्ष पूर्व ओवर हीटिंग के चलते इसमें आग भी लग चुकी है उन्होंने कहा कि वाराणसी शक्ति नगर मार्ग पर सर्विस लेन की बदहाली लंबे समय से बनी हुई है पिछले साल जल निगम की ओर से पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोद दी गई थी

Advertisment

जो काफी विरोध प्रदर्शन के बाद बनाई गई अब सर्विस लेन की सड़क फिर उखड़ गई है जबकि दो माह पहले ही इस सड़क की मरम्मत कर ली गई थी लेकिन बारिश के बाद ही सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं उन्होंने जिला विकास अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि इन्वेस्टर्स समिट में गाजियाबाद के बाद सबसे ज्यादा निवेश सोनभद्र में हुआ है सोनभद्र देश के 112 आकांक्षी जिलों में शामिल है नीति आयोग ने अति पिछड़े जिले के विकास को गति देने के लिए सभी विभागों में रिक्त पद भरने के लिए निर्देश दिए हैं।

Advertisement

कार्यालय उपायुक्त उद्योग में सत्रह पद रिक्त है मगर तैनाती सिर्फ चार पर है। श्री शर्मा ने स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को उठाते हुए कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज की डिजिटल एक्सरे मशीन लगभग एक वर्ष से खराब पड़ी है बार-बार अधिकारियों द्वारा यह कहा जाता है कि जल्दी से ठीक कर लिया जाएगा इससे स्पाइनल सर्वाइकल एवं अन्य बीमारी हो तो मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता है

Advertisement

उन्होंने अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि पंचायती राज विभाग से संचालित पंचायत उद्योग योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को शारीरिक स्वच्छता एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए नगर से सटे पकरी गांव में सेनेटरी पैड बनाने की मशीन स्थापित हुई थी करीब 17 लाख रुपए रिवाल्विंग फंड देकर इसे शुरू कराया गया

Advertisement
Advertisement

ग्रामीण महिलाओं के स्वरोजगार के लिए यह बड़ा माध्यम हो सकता था मगर जिम्मेदारों की उदासीनता से मशीन एवं कच्चा माल कबाड़ हो रहा है बैठक में मुख्य रूप से जिला स्तरीय अधिकारी एवं व्यापार संगठन के जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, राजू जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, दीप सिंह पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

तहसील परिसर में मनाया गया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

HIGHLIGHTS

  • पशु- पक्षियों,पेड़ पौधों और मिट्टी पानी का संरक्षण करना होगा नही तो कई प्रजाति विलुप्त हो जायेगी


सोनभद्र। अलग पूर्वाचल राज्य की मांग कर रहे संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था पानी पेड़ बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वाधान में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस तहसील परिसर रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में वरिष्ठ अधिवक्ता अमित वर्मा की अध्यक्षता में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया।          

Advertisement

  इस अवसर पर पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि यह दिन सभी को प्रकृति के संरक्षण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की याद दिलाता है। लेकिन प्रकृति के संरक्षण का क्या मतलब है? संरक्षण में संसाधनों का बुद्धिमानी से उपयोग करना और टिकाऊ, पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाना शामिल है।

हमारे प्राकृतिक संसाधन – जैसे हवा, पानी, खनिज और मिट्टी – का उपयोग भविष्य की पीढ़ियों के लिए उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विवेकपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।                      

Advertisement

पानी पेड़ बचाओ अभियान के उपाध्यक्ष  राजेश यादव ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर आइए अपनी धरती, जंगल, जल, वायु और जैव विविधता की रक्षा के लिए जागरूकता, उत्तरदायित्व और सतत प्रयासों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लें।   

Advertisement

संचालन राजकुमार सिंह एडवोकेट ने किया। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस में रियाज खान, राजेश कुमार मौर्य, सुरेश कुमार सिंह, राजेन्द्र प्रसाद यादव, संतोष चतुर्वेदी, टीटू गुप्ता, रवि चौहान, शाहनवाज आलम खान, अनूप शुक्ला, नवीन पांडेय, फूल सिंह आदि लोग मौजूद रहे !

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें