तुलसीदास व प्रेमचंद की जयंती के पूर्व संध्या पर हुई कविगोष्ठी

HIGHLIGHTS

  • आपस में नफरत आपस में तकरार। मानव के जीवन की सबसे बड़ी हार
  • तुलसीदास व प्रेमचंद जयंती के पूर्व संध्या पर हुई कविगोष्ठी
  • रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में हुआ आयोजन
    फोटो:


सोनभद्र। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र व सोनभद्र बार एसोसिएशन के संयुक्त संयोजन में बुधवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में कविगोष्ठी आयोजित की गई। अध्यक्षता कर रहे शिक्षक, साहित्यकार राष्ट्रपति पदक वीनर ओमप्रकाश त्रिपाठी एवं उपन्यासकार कथाकार, समीक्षक रामनाथ शिवेन्द्र मुख्य अतिथि ने वाग्देवी और तुलसीदास तथा

प्रेमचंद के चित्र पर माल्यार्पण दीपदान कर कवि ईश्वर विरागी के वाणी वंदना से विधिवत कार्यक्रम का आगाज हुआ। कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने, आपस में नफरत आपस में तकरार, मानव के जीवन की है सबसे बड़ी हार सुनाकर तालियां बटोरी।

Advertisement

धर्मेश चौहान ने नित नूतन निर्माण हो जीवन नीव अटल आधार हो जीवन, प्रदुम्न त्रिपाठी ने, पड़े जरूरत जब भी वतन को कफन बांध हम आयेंगे, काश लहू का इक इक कतरा भारत माँ के काम आये सुनाकर देशप्रेम की छटा बिखेर दिया। विकास वर्मा ने मजहब को अपने घर में ही महदूद कीजिये, दयानंद दयालू ने उजड़ल  जाता बाग बगैचा सगरो लागै सूना,

Advertisement

दिलीप सिंह दीपक ने जला शमशान में घंटों तलक बस राख होने को, दिवाकर मेघ ने हास्य रचना, बीए  पढै लागल बा बेटौवा,  संचालन कर रहे अशोक तिवारी ने बेबसी अंधेरे की जब देखी नहीं गयी,, हमने घर जलाकर रौशनी की है, अजय चतुर्वेदी कक्का ने तीक्ष्ण धारदार व्यंग्य अक्ल बड़ी या भैंस सुनाकर खूब हंसाये।

Advertisement

राकेश शरण मिश्र ने सोनभद्र की पावन धरती हम सबका अभिमान है, ओज कवि प्रभात सिंह चंदेल ने फिर घना काला अंधेरा मुल्क पर अब छा रहा है, सुधाकर स्वदेश प्रेम ने जनाजा जब मेरा निकले वतन के वास्ते निकले, शाइर अब्दुल हई ने सच बोल दिये तो कितनों के चेहरे उतर गये सुनाकर वाहवाही लूटी।
मुख्य अतिथि रामनाथ शिवेन्द्र ने लोकमंगल के संवाहक गोस्वामी तुलसीदास व शेक्सपियर के समकक्ष खड़े मजलूम मुफलिस के दर्द को अपने रचना संसार में उकेरने वाले प्रेमचंद के व्यक्तित्व कृतित्व पर विशद निरूपण किया।

Advertisement

अध्यक्षता करते हुए ओमप्रकाश त्रिपाठी ने तुलसीदास को मानव कल्याण के लिए अवतरित साधक व प्रेमचंद को समाज में विषमता बुराई पर आघात करनेवाला चिंतक बताये आख्यान दिये।
इस अवसर पर मदन चौबे, अमित सिंह, विवेक चतुर्वेदी शाइर ने भी विविध रसों मे गीत गजल छंद रुबाई मुक्तक नव गीत सुनाकर वाहवाही बटोरी।

Advertisement

दीपक केसरवानी ने अपने वक्तव्य से दोनों महापुरुषों को नमन किया। सोन संगीत फाउंडेशन के सुशील मिश्रा ने संगीत मय प्रस्तुति,, देशवा हमार शहीद के सपनवां  हो परनवां दिहले ना,,, सुनाकर शमां बांध दिया। कवयित्री शिक्षक दिव्या राय ने सुमधुर श्रृंगार गीत से पावस को समर्पित रचना पाठ कर मन मोहा।
आयोजन देर शाम तक चलता रहा।

Advertisment

अतिथियों को अंगवस्त्र लेखनी पुस्तकों के साथ देकर अभिनंदन किया गया। बार अध्यक्ष अरुण मिश्र एडवोकेट, महामंत्री अखिलेश कुमार पांडेय ,पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाठक एड, चंद्र प्रकाश दिवेदी एड, जयशंकर त्रिपाठी एड, राकेश दूबे एड, देवानंद पांडेय एड ,आत्म प्रकाश तिवारी एड, ठाकुर पुरुषोत्तम, ऋषभ त्रिपाठी आदि देर शाम तक जमे रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हनुमान जी की मूर्ति तोड़ने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किया घंटी बरामद

HIGHLIGHTS

  • हनुमान जी की मूर्ति तोड़ने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी किया घंटी बरामद

सोनभद। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर चौक पर हनुमान मंदिर पर बजरंगबली की स्थापित मूर्ति तोड़ने व मंदिर का घंटी चुराने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बतादें कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने तथा वाँछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी के निकट पर्वेक्षण में

Advertisment

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर को वादी सुदरशन लाल निवासी अम्बेडकर नगर चौराहा वार्ड नं0 11 थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा शिव मंदिर में से हनुमान जी की मुर्ति को खण्डित कर देने व मुर्ति के बगल में लगा पोस्टर को फाड़ देना व अज्ञात चोर द्वारा घण्टी चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 776/2025 धारा 298, 305(घ) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Advertisement

बुधवार को सदर पुलिस ने चोरी करने वाले अभियुक्त अशोक कुमार उर्फ बिहारी पुत्र स्व0 दिनेश साहनी निवासी अम्बेडकरनगर कस्बा राबर्ट्सगंज थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष के कब्जे से मंदिर से चोरी गये घण्टी के साथ गिरफ्तार कर, विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।

Advertisement
Advertisement

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण
1. अशोक कुमार उर्फ बिहारी पुत्र स्व0 दिनेश साहनी निवासी अम्बेडकरनगर कस्बा रा0गंज थाना रा0गंज सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष।
बरामद मालः
मंदिर से चोरी गये घण्टी

Advertisement

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 विनोद कुमार यादव चौकी प्रभारी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज
2. का0 रामसिंह यादव चौकी चुर्क थाना रॉबर्ट्सगंज
3. का0 राजेश कुमार चौकी कस्बा थाना 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को नपा अध्यक्ष ने वितरित किया नियुक्ति पत्र

HIGHLIGHTS

  • नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने मृतक आश्रितों को दी तैनाती
  • स्वरोजगार योजनाओं की भी दी जानकारी

कुशाग्र कौशल शर्मा

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप नगर विकास मंत्री के निर्देशों के तहत रोजगार सृजन को लेकर किए जा रहे प्रयासों के क्रम में बुधवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रुबी प्रसाद द्वारा सफाई मित्रों के परिवारों को बड़ी राहत दी गई।

Advertisment

नगरपालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने मृतक सफाई कर्मचारियों के आश्रितों में उर्मिला, बिक्की एवं प्रदीप को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होंने कहा कि सरकार सफाई मित्रों की सेवा और संघर्ष को मान्यता देती है तथा उनके परिजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर उन्होंने कौशल विकास योजना की भी जानकारी दी। बताया कि सरकार द्वारा पात्र युवाओं को 5 लाख रुपये तक का बिना गारंटी ऋण स्वरोजगार के लिए दिया जा रहा है। रुबी प्रसाद ने युवाओं से आह्वान किया कि वे योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि नगर के विस्तारित क्षेत्रों में नियुक्त किए गए कर्मचारियों से स्वच्छता व्यवस्था में और सुधार की अपेक्षा की जा रही है।

Advertisement

कार्यक्रम में जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, सुशील सिंह, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, संत सोनी, सुजीत कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

वाटर टैक्स वसूली में शिथिलता पाए जाने पर DM ने अधिशासी अधिकारियों को जारी किया स्पष्टीकरण

HIGHLIGHTS

  • DM ने की सीएम डैशबोर्ड राजस्व और कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक


सोनभद्र। जिलाधिकारी बी. एन. सिंह ने  कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड राजस्व और कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक की।

बैठक में राजस्व वसूली की प्रगति, भवन नामांतरण, वाटर टैक्स वसूली, प्रवर्तन कार्रवाई और जन शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई।

Advertisement

जिलाधिकारी ने नगर निकायों में भवन नामांतरण और वाटर टैक्स वसूली में शिथिलता पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए सभी अधिशासी अधिकारियों को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए।

Advertisement

इसी प्रकार, प्रवर्तन कार्य में लापरवाही मिलने पर एआरटीओ को भी स्पष्टीकरण देने को कहा गया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित मासिक लक्ष्य के अनुरूप वसूली कार्य में तेजी लाई जाए। तहसील स्तर पर बकायेदारों के विरुद्ध प्रभावी वसूली कार्यवाही की जाए और आरसी का नियमित मिलान सुनिश्चित किया जाए।

Advertisment

साथ ही, सरकारी जमीनों की सुरक्षा और जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के भी निर्देश दिए गए। राजस्व कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार और राजस्व कार्मिक समयबद्ध ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि राजस्व मुकदमों और जमीनी विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए, ताकि आमजन को न्याय मिल सके और अनावश्यक देरी से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देशित किया कि बाजार में बिकने वाली खाद्य सामग्रियों की नियमित जांच की जाए।

Advertisement

मिलावटी उत्पादों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए छापेमारी तेज करने और शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बागीश कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चंद्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव,

Advertisement

उप जिलाधिकारी घोरावल प्रदीप कुमार यादव, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, डूडा परियोजना अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा और अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

शासन से मिला 466 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य, DM ने अनुश्रवण समिति की बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

HIGHLIGHTS

  • DM ने की अनुश्रवण समिति की बैठक, शासन से मिला 466 जोड़ों के सामूहिक विवाह कराने का लक्ष्य
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी ने की अनुश्रवण समिति की बैठक


सोनभद्र। जिलाधिकारी बी. एन. सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

Advertisement

बैठक में योजना के नवीन शासनादेश, आवेदन प्रक्रिया, पात्रता शर्तें, प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की स्थिति, तथा ब्लॉक व नगर निकाय स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

Advertisment

जिलाधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनपद को 466 जोड़ों के सामूहिक विवाह का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि पात्र जोड़ों की गहन जांच कराई जाए, ताकि किसी प्रकार की शिकायत की संभावना न रहे।

Advertisement

उन्होंने यह भी कहा कि आवेदनों की बारीकी से जांच ब्लॉक स्तर पर संबंधित अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित की जाए। सामूहिक विवाह में दी जाने वाली उपहार सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा टेंडर प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत पात्रता की कुछ प्रमुख शर्तें हैं- जैसे कि कन्या के अभिभावक उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हों, निर्धन, निराश्रित अथवा जरूरतमंद हों, परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 3 लाख हो। विशेष प्राथमिकता उन कन्याओं को दी जाएगी जो स्वयं दिव्यांग हैं या विधवा/दिव्यांगजन माता-पिता की संतान हैं।

योजना के अंतर्गत पात्र जोड़ों को कुल 85 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी, जिसमें ₹60,000 की धनराशि डीबीटी के माध्यम से कन्या के खाते में और ₹25,000 मूल्य की वैवाहिक उपहार सामग्री शामिल है।

Advertisement

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी बागीश शुक्ला, रमेश चंद्र, रोहित यादव, उप जिलाधिकारी निखिल यादव, समाज कल्याण अधिकारी, डूडा परियोजना अधिकारी सुधांशु शेखर, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अराजक तत्वों ने तोड़ी हनुमान जी की प्रतिमा, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS

  • मंगलवार को जब पूजा करने के श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे तो हनुमान जी की मूर्ति टूटी मिली तो टूटी मिली
  • मौके पर पहुंचे आस पास के लोगों व हिंदू संगठनों ने जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी करने की मांग की है।


सोनभद्र। मंगलवार को रावटसँगंज नगर स्थित अंबेडकर नगर मोहाल में हनुमान जी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। यह मुर्ति शिव मंदिर में प्रतिष्ठापित की गई थी। मूर्ति को क्षतिग्रस्त पाए जाने की वजह क्या है? अगर मूर्ति तोड़ी गई है तो किसने तोड़ी? इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

पुलिस मंदिर के आस स्थिति CCTV कैमरों का फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। प्रकरण को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही, श्रद्धालुओं को भरोसा दिया गया है कि जल्द ही यहां दूसरी मूर्ति स्थापित करा दी जाएगी।

Advertisement

बताया जा रहा है कि नगर क्षेत्र के वार्ड नं. 11 अंबेडकर नगर के चौराहे पास शिव मंदिर स्थापित है। इसी मंदिर में एक हाथ में गदा और दूसरे में पर्वत लिए बजरंग बली की मूर्ति स्थापित की गई थी।

Advertisement

मंगलवार को जब लोग मंदिर में पूजन के लिए पहुंचे तो देखा कि बजरंग बली की मूर्ति खंडित अवस्था में नीचे गिरी पड़ी थी। मूर्ति का एक हाथ, पीछे का हिस्सा, पर्वत और मुकुट टूट गया था। जैसे ही श्रद्धलुओं को इसकी जानकारी हुई आक्रोश की स्थिति बन गई।

Advertisement

नगर क्षेत्र के दूसरे हिस्सों से भी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी सहित कई लोग पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।


Advertisement

सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राबटर्सगंज गोपाल जी गुप्ता और चौकी इंचार्ज शिवकुमार सिंह भ् पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। नाराजगी जता रहे लोगों को मामले में कड़ी कार्रवाई और दूसरी मूर्ति स्थापित करने का भरोसा देकर शांत कराया गया।

Advertisement

लोगों का कहना था कि रात में किसी ने मंदिर में घुसकर मूर्ति तोड़ दी है जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। प्रभारी निरीक्षक ने जहां लोगों को मंदिर में बजरंग बली की नई मूर्ति स्थापित करवाने का भरोसा दिया।

Advertisment

वहीं कहा कि इस मामले में जो भी शामिल हागा जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंदिर के आस-पास के सीसी टीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। वहीं, एएसपी अनिल कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी जानकारी ली। कहा कि

Advertisement

सूचना मिलने के साथ ही पुलिस प्रकरण की छानबीन में जुट गई है। प्रकरण को लेकर दी गई तहरीर पर संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले के खुलासे के लिए टीमें लगी हुई हैं। मौके पर किसी तरह की तनाव की स्थिति नहीं है। स्थानीय पुलिस हालात पर सतर्क नजर बनाए हुए है।मंगलवार का दिन होने के कारण लोगों में था काफी आक्रोशः

नागपंचमी के साथ ही मंगलवार का दिन होने के कारण शिवमंदिर पर काफी श्रद्धालु जमा था। जैसे ही लोगों को अपने आराध्य हनुमान की मूर्ति को टूटे हाल में पाए जाने की सूचना मिली, स्तब्ध रह गए। लोगों का कहना था कि किसी ने सोमवार की रात किसी वक्त मंदिर में घुसकर मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। मंगलवार के नाते तमाम शंकर भगवान के जलाभिषेक के साथ ही, बजरंग बली के दर्शन के लिए भी पहुंचे हुए थे। जैसे जैसे लोगों को मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली, मायूसी और रोष की स्थिति बनती गई।

Advertisement

मंगलवार का दिन होने के कारण लोगों में था काफी आक्रोशः

नागपंचमी के साथ ही मंगलवार का दिन होने के कारण शिवमंदिर पर काफी श्रद्धालु जमा था। जैसे ही लोगों को अपने आराध्य हनुमान की मूर्ति को टूटे हाल में पाए जाने की सूचना मिली, स्तब्ध रह गए।

Advertisement

लोगों का कहना था कि किसी ने सोमवार की रात किसी वक्त मंदिर में घुसकर मूर्ति क्षतिग्रस्त कर दी है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाए। मंगलवार के नाते तमाम शंकर भगवान के जलाभिषेक के साथ ही, बजरंग बली के दर्शन के लिए भी पहुंचे हुए थे। जैसे जैसे लोगों को मूर्ति क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली, मायूसी और रोष की स्थिति बनती गई।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता करने को लेकर प्रशिक्षु आरक्षियों को दी गई विस्तृत जानकारी

HIGHLIGHTS

  • साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों को साइबर थाना प्रभारी द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई


सोनभद्र। मंगलवार को जिले के आर टी सी (Recruit Training Centre) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु आरक्षियों को साइबर अपराध की बदलती प्रवृत्तियों एवं डिजिटल दुनिया में उभरते नए अपराधों के संबंध में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर साइबर थाना प्रभारी श्री सदानंद राय मय फोर्स द्वारा उपस्थित प्रशिक्षु आरक्षियों को विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

Advertisement

चर्चा के मुख्य बिंदु
1. डिजिटल गिरफ्तारी (Digital Arrest) का फर्जीवाड़ा:
प्रभारी साइबर क्राइम पुलिस थाना ने बताया कि हाल ही में डिजिटल गिरफ्तारी नामक नया साइबर अपराध सामने आया है जिसमें साइबर अपराधी खुद को पुलिस अधिकारी, CBI या किसी अन्य एजेंसी का अधिकारी बताकर वीडियो कॉल या फोन कॉल के माध्यम से व्यक्ति को डराते हैं कि उनके खिलाफ कोई केस है और उन्हें डिजिटल तरीके से गिरफ्तार किया जाएगा। यह पूर्ण रूप से फर्जीवाड़ा होता है। ऐसे मामलों में किसी भी अनजान कॉलर को धन न भेजें।

Advertisement


2. सेक्सटोर्शन (Sextortion) के केस:
सोशल मीडिया विशेषकर फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि पर फर्जी महिला प्रोफाइल बनाकर अश्लील वीडियो कॉल की जाती हैं और बाद में स्क्रीन रिकॉर्डिंग के आधार पर ब्लैकमेल किया जाता है।
🔐 सावधानी: किसी भी अनजान व्यक्ति से वीडियो कॉल न करें और निजी जानकारी साझा न करें

Advertisement

3. स्क्रीन शेयरिंग एप से फर्जीवाड़ा:
AnyDesk, TeamViewer जैसे स्क्रीन शेयरिंग एप्लिकेशन के माध्यम से साइबर ठग व्यक्ति का मोबाइल या कंप्यूटर कंट्रोल कर लेते हैं और बैंकिंग जानकारी चुरा लेते हैं।
🚫 ऐसे एप किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर डाउनलोड न करें।

Advertisement



4. ऑनलाइन खरीदारी में ठगी:
असत्यापित वेबसाइट्स, फर्जी ऑफर्स या OLX जैसे प्लेटफॉर्म पर सस्ते दामों का लालच देकर पैसे ठगे जाते हैं।
✅ केवल विश्वसनीय वेबसाइट्स से ही खरीदारी करें और UPI के माध्यम से अंजान व्यक्ति को भुगतान न करें।

Advertisement



5. Telegram, UPI, Wallet और इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से होने वाले साइबर अपराध:
Telegram जैसे प्लेटफॉर्म पर फर्जी जॉब ऑफर, सट्टा, फर्जी निवेश योजना इत्यादि के नाम पर पैसे ऐंठे जाते हैं।
⚠️ किसी भी निवेश या लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता की जाँच करें।

Advertisment

📞 साइबर अपराध की शिकायत कैसे करें?
यदि आप किसी साइबर अपराध का शिकार हो जाते हैं, तो तुरंत निम्नलिखित माध्यमों से शिकायत दर्ज करें:

राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर: ☎️ 1930
साइबर क्राइम की वेबसाइट: 🌐 www.cybercrime.gov.in

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनता दर्शन में आए फरियादियों की SP ने सुनी समस्याएं, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा प्रतिदिन की भांति जनता दर्शन में आए फरियादियों की सुनी गई समस्याएं
  • प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

सोनभद्र। प्रतिदिन की भांति मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के शीघ्र,

Advertisement

गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई व महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावशाली और संवेदनशील बनाया जाए, ताकि आमजन को बार-बार पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े तथा उनकी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो सके।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण थाना स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निष्पादित किया जाए।
              

Advertisement

इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण एवं थाना प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों/थानों पर जनसुनवाई करते हुए आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित व प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे पुलिस व जनता के मध्य विश्वास और सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पंचमुखी महादेव मंदिर पर हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। सोमवार को पंचमुखी मंदिर चुर्क रॉबर्टगंज सोनभद्र में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया | आज सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया था जिसमें बहुत से लोगों ने पंचमुखी महादेव मंदिर के दर्शन किए,उसके बाद भोजन का आनंद लिया |

Advertisement



इस भंडारे के आयोजन मे रिटायर्ड गणमान्य व्यक्ति जिसमें हृदय नारायण, बबलू पाठक, सुभाष उपाध्याय, कुशांत मौर्य, राजेंद्र पटेल, डॉ केके सिंह, अनिल दुबे, राधे मोहन प्रजापति, अवध राज सिंह, राजेश द्विवेदी, राधेश्याम, पीएन  यादव,दामोदर सिंह, विवेक पांडे, मिठाई लाल, शारदा प्रसाद आदि लोग उपस्थित थे |

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

छात्रों एवं शिक्षकों के ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया को स्थगित किया जाए- डॉ. अशोक

HIGHLIGHTS

  • छात्रों एवं शिक्षकों के ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया को स्थगित किया जाए- डॉ. अशोक

सोनभद्र। राजकीय शिक्षक  संघ उत्तर प्रदेश मूल संघ के प्रदेश कार्यकारी महामन्त्री डॉ. अशोक कुमार अवाक ने माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह से माॅंग की है कि वर्तमान परिस्थितियों में व्यवहारिक समस्याओं को दृष्टिगत रखते छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक- शिक्षिकाओं की ऑनलाइन उपस्थिति की प्रक्रिया को स्थगित किया जाए।

कार्यकारी महामन्त्री का कहना है कि प्रदेश में कई ऐसे जिले हैं जैसे सोनभद्र, हमीरपुर, बाॅंदा, चित्रकूट, झाॅंसी, मीरजापुर,महोबा, लखीमपुर-खीरी आदि जहाॅं भौगोलिक स्थितियाॅं अत्यन्त प्रतिकूल होने के कारण छात्र-छात्राओं की दैनिक उपस्थिति हमेशा प्रभावित रहती है। अत्यन्त गरीब परिवार के बच्चों का शुल्क विद्यालय संचालित करने के लिए कई प्रधानाध्यापक , प्रधानाध्यापिका, प्रधानाचार्य , शिक्षक और शिक्षिकाऍं अपने स्तर से जमा करते हैं ।

Advertisement

इन्हें अनुपस्थित दर्शाया जाएगा , तो फिर इनका अनुपस्थिति दण्ड किन स्रोतों से जमा किया जाएगा ? वास्तव में इस प्रक्रिया को पहले बेसिक के विद्यालयों में लागू करना चाहिए जिससे कि मध्याह्न भोजन योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दैनिक उपस्थिति के आधार पर सही छात्र-छात्राओं तक पहुॅंच सके और सरकारी संसाधनों का समुचित उपयोग हो सके।
           

Advertisement

    इसे सभी बोर्डों के विद्यालयों और अशासकीय, सहायता प्राप्त विद्यालयों पर भी समान रूप से लागू किया जाना चाहिए। अन्य योजनाओं के समान इसको लागू करने हेतु संसाधनों की अवस्था अलग से अब तक नहीं की गई है। कक्षा 9 एवं 11 के अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का नाम स्वत: ही क्रमशः कक्षा 10 एवं 12 में प्रदर्शितहो रहे हैं। इन्हें विलोपित करने की व्यवस्था नहीं है।

Advertisement

लॉगइन करते समय वेबसाइट पर त्रुटियाॅं ही आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों और पर्वतीय क्षेत्रों में इंटरनेट की गति बहुत धीमी रहती है और कभी-कभी यह कार्य नहीं करता है। सबसे महत्वपूर्ण बिन्दु यह है कि गरीब परिवार के बच्चे जो मजदूरी करते हुए किसी प्रकार से पढ़ाई करते हैं, यदि ऑनलाइन अनुपस्थिति की आधार पर उनका नाम विद्यालय से पृथक कर दिया जाएगा या कालांतर में परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा तो यह उनके साथ बहुत बड़ा अन्याय होगा।
             

Advertisement

   यह वर्तमान लोकप्रिय सरकार की – ‘सबका साथ, सबका विकास’ और ‘सब पढ़ें- सब बढ़ें’ की मंशा पर पानी फेरने जैसा होगा। इससे सरकार की छवि भी धूमिल हो सकती है। जहाॅं तक शिक्षक-शिक्षिकाओं की ऑनलाइन उपस्थिति की बात है, पहली से ही उनकी द्विस्तरीय उपस्थिति ली जा रही है। सबसे पहले वह उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करते हैं , फिर बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जाती है। अब तीसरे स्तर पर आनलाइन उपस्थिति लेना समय और ऊर्जा की बर्बादी मात्र है ।

Advertisement

सरकार को इन तीनों में से किसी एक प्रक्रिया को अपनाना चाहिए। डॉ अवाक ने याद दिलाया कि इसी ऑफलाइन उपस्थिति की व्यवस्था में अध्ययन करते हुए प्रदेश के बच्चों ने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और यह प्रक्रिया आज भी जारी है । राष्ट्र निर्माता शिक्षकों पर से अविश्वास का भाव मिटाने की आवश्यकता है। इन बातों को दृष्टिगत रखते हुए कार्यकारी महामन्त्री ने माॅंग की है कि माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति को स्थगित किया जाए।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें