महिला थानाध्यक्ष ने की 05 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग

HIGHLIGHTS

  • कानून-व्यवस्था के साथ रिश्तों को भी सशक्त बना रही सोनभद्र पुलिस
  • छोटी–मोटी बातों एवं आपसी गलतफहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को पुनः साथ लाने की दिशा में पुलिस द्वारा निरंतर सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं।

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार “मिशन शक्ति” (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) अभियान के अंतर्गत रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में आयोजित परामर्श केंद्र पर महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज द्वारा अपनी टीम के साथ कुल 05 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गई।

Advertisement



काउंसलिंग के दौरान पति–पत्नी के मध्य चल रहे पारिवारिक विवादों को गंभीरता से सुनते हुए 02 वैवाहिक जोड़ों की समस्याओं का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया, जिसके फलस्वरूप दोनों पति–पत्नी आपसी सहमति से साथ रहने के लिए राजी होकर खुशी–खुशी अपने घर गए।

Advertisement

शेष 02 प्रकरणों को  न्यायालय भेजा गया, जबकि 01 प्रकरण में दोनों पक्षों को अग्रिम तिथि प्रदान की गई।

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा दम्पत्तियों को आपसी संवाद, विश्वास एवं समझ के महत्व को समझाते हुए विवाद समाप्त कर सुलह–समझौते के माध्यम से साथ रहने हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement

सफल सुलह के उपरांत पुलिस द्वारा संबंधित दम्पत्तियों को उनके सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Advertisement

सोनभद्र पुलिस का यह प्रयास न केवल कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करता है, बल्कि सामाजिक समरसता एवं पारिवारिक मूल्यों को भी मजबूती प्रदान करता है।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन

सोनभद्र। सकल हिंदू समाज हनुमान बस्ती सोनभद्र नगर द्वारा अकड़हवा पोखरा श्री हनुमान मंदिर पर हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन मिश्रा एडवोकेट,विशिष्ट अतिथि शिवभगत जी,संत समाज से निरजानन्द शास्त्री ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि,

Advertisement


अपने 4 रोटी खाने से पहले बगल के पड़ोसी से पूछ लो कि तेरे घर में आज बच्चे आप कुछ खाए? तब उन 4 रोटियों को खाओ नहीं तो रोटियों को दो दो हिस्सों में बांट दो। और एक हो जाओ। एक किताब में भी विखंडन न हो। जाति का भेदभाव न हो केवल हिंदू हिंदी हिंदुस्तान की बात करो।

Advertisement

यह भारत की भूमि है जहाँ पशु पक्षी पर्वत व अविरल गंगा प्रवाहित होती है जिनमें स्नान कर पापी भी पुण्यात्मा बन जाता है। आज विश्व के पटल पर सर्वश्रेष्ठ देश में एक ही नाम चलता है भारत । जिनको माता के नाम से संबोधन किया जाता है।

Advertisement

मुख्य अतिथि/ मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक हर्ष अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिंदू सम्मेलन करने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है? यह हम सभी लोगों के मन में अवश्य आ रहा होगा कि इस समय हिंदू सम्मेलन की क्या आवश्यकता पड़ रही है। हिन्दू शब्द संकुचित होता जा रहा है।

नकारात्मक सोच वाले बंधुओं ने हिंदू समाज की हिंदू शब्द को संकुचित कर दिया। हिंदू शब्द का अर्थ बहुत विशाल है लेकिन आज के समाज में हिंदू समाज हिंदू शब्द की अनेक परिभाषाएं दी जा रही है। उस शब्द को अनेक रूप से दर्शाया जा रहा है कोई कहता है कि हिंदू सावरकर का हिंदुत्व है कोई कहता है गांधी का हिंदुत्व है कोई कहता है जय श्री राम वालों का हिंदुत्व है ।

Advertisement

हिन्दू किसी व्यक्ति का नहीं हो सकता हिंदू किसी समाज का नहीं हो सकता हिंदू। इन चीजों से ऊपर उठ के नकारात्मक अफवाह फैलाई जाती है समाज में कि हिंदू बहुत संकुचित विचारधारा का है। यह महिला विरोधी है यह दलित विरोधी है। यह जाति विरोधी है। अनेक तरीके से हिंदू शब्द को परिभाषित किया जा रहा है।

Advertisement

लेकिन वास्तव में हिंदू व्यक्ति के अंतरात्मा में पनप रहे विचारों का एक समूह है। हिंदू समुदाय है। हिंदू जीवन जीने की एक शैली है। हिंदू जीवन की एक वृत्ति है। हिंदू अकेला नहीं हिंदू समुदाय है जिसमें अनेक पंत अनेक समाज के लोग समाहित हैं। हिंदू की अपनी कोई जीवन पद्धति नहीं है। हिंदू व्यक्तियों के जीवन पद्धति के अनुसार है।

Advertisement 

अनेक संप्रदाय के लोग हिन्दु,हिंदुत्व की बात करते हैं सबकी अलग-अलग जीवनशैली है सबकी अलग पूजा शैली है। सबकी अलग प्रार्थना की पद्धति है कोई घंटा घड़ियाल बजाकर पूजा करता है।

Advertisement

कोई निरंकारी रह के पूजा करता है कोई चंदन पर विश्वास करता है कोई इस पर विश्वास नहीं करता है लेकिन कुल मिलाकर यह बता देना जरूरी है कि हिंदू वही है जो इस भारत भू को इस भारत माता को अपना मानता है जो इस भारत भूमि को केवल भूमि का टुकड़ा मानता है वह हिंदू नहीं हो सकता ।

Advertisement

क्योंकि यह भारत भूमि का टुकड़ा नहीं भारत हमारी
माता है। हिंदू न कभी सोया था ना कभी सोएगा अगर हम अतीत में जाए तो अनेक देशों पर आक्रमण हुए और देश गुलाम भी हुए अपना देश भी गुलाम हुआ लेकिन आप सभी को पता है।

Advertisement

अगर हम इतिहास पढ़े तो मानचित्र से खत्म हो गया। इतिहास के पन्नों में समाहित होकर रह गया उसका भूगोल समाप्त हो गया लेकिन भारत एक ऐसा देश था जो 500 वर्षों से अधिक समय तक गुलाम रहने के बाद भी स्वतंत्र हुआ। उसके पीछे मूल कारण यह था कि हमारे हिंदू समाज ने अपनी संस्कृति को जीवित रखा,

Advertisement

अपनी सभ्यता को जीवित रखा। अपने समाज में दो तरीके के लोग थे एक ऐसा समाज था जो युद्ध लड़ा और दूसरा ऐसा समाज था जिन्होंने संस्कृति को जीवित रखा और जिसका परिणाम हुआ कि 500 वर्षों से अधिक गुलाम रहने के पश्चात भी अपना देश पुन स्वतंत्र हुआ।

यानी हमें संगठित होना चाहिए शांत रहते हुए संगठित होना चाहिए और जब संगठित होकर समाज काम करेगा सामने वाला ललकारेगा। उसकी ललकार से जब वो शांत होना शुरू हो तब उसे दबोच दे। और भारत माता को परम वैभव पर ले जाने का कार्य करें। हिंदू समाज जो जागृत समाज है उसे जागृत और संगठित होकर इस देश और धर्म के लिए कार्य करना चाहिए।

Advertisement

जिससे हम जिस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए एक लंबे समय से लगे हुए हैं वह लक्ष्य प्राप्त हो और हमारा उद्देश्य पूर्ण हो। कार्यक्रम का सफल संचालन संतोष चौबे ने किया। कार्यक्रम में संगम गुप्ता, नीरज सिंह एडवोकेट,महेश शुक्ल कीर्तन सिंह, मनोज जलान,संयोजक आर्यन पाण्डेय,बस्ती प्रमुख रामचंद्र पांडेय,विनय शुक्ला नवीन पांडे ,सुरेश पाठक,अनिल, बिश्वनाथ मनोज सिंह, अमित पांडेय जी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विवेकानन्द प्रेक्षागृह में BJP ने किया  विधानसभा सम्मेलन का आयोजन

HIGHLIGHTS

  • जन्म शताब्दी समारोह पर अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन रॉबर्ट्सगंज का हुआ आयोजन
  • विवेकानन्द प्रेक्षागृह में BJP ने किया  विधानसभा सम्मेलन का आयोजन

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा विधानसभा रॉबर्ट्सगंज की विधानसभा सम्मेलन विवेकानन्द प्रेक्षागृह में सम्पन्न हुआ। बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष मिर्जापुर मनोज जायसवाल मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ श्रद्धेेय प० अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

Advertisement

सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल व संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्या व यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने किया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि मनोज जायसवाल ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय पं. अटल बिहारी जी के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर कहा कि विराट व्यक्तित्व और

Advertisement

मर्म को महसूस कर नाप-तौल कर शब्द रखने वाले वाक पटु हमारे परम स्नेही हमारे गौरव के प्रतीक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेयी जी को हम सभी भारत वासियों की ओर से उनके जन्म शताब्दी पर श्रद्धा सुमन समर्पित करते हैं।

1999 का कारगिल युद्ध इस दृष्टि का ऐतिहासिक साक्ष्य बनकर सामने आया। हिमालय की बर्फीली चोटियों पर जब भारतीय सैनिकों ने अद्वितीय साहस का परिचय दिया, तब पूरा राष्ट्र उनके साथ खड़ा दिखाई दिया। युद्ध के दौरान और उसके पश्चात वाजपेयी सरकार ने जिस प्रकार शहीदों को सार्वजनिक सम्मान प्रदान किया।

वर्ष 2000 के आसपास शहीदों और सैनिकों के कल्याण से जुड़ी नीतियों में एक अधिक संगठित और दीर्घ कालीन दृष्टि दिखाई देने लगी। इसी कालखंड में सैनिकों के परिजनों के लिए पेट्रोल पंप और एलपीजी गैस एजेंसी जैसी व्यवस्थाओं को विशेष महत्व मिला ।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि भाजपा अपने सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। इन सिद्धांतों के निर्माण एवं पोषण में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

समय के साथ पार्टी में नए कार्यकर्ता जुड़ते रहते हैं। सभी कार्यकर्ताओं को वाजपेयी के जीवन व उनके विचार के बारे में जानकारी देकर संगठनात्मक चरित्र निर्मित करने के उद्देश्य से अटल स्मृति सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

सम्मेलन कि अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्रद्धेय अटल जी ने सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थिक सुदृढ़ता तथा भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाईयों तक पहुँचाया।

पोखरण परीक्षण से लेकर ग्राम सड़क योजना तक उनके निर्णयों ने आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव रखी। उनकी वाणी में कविता थी और कर्म में राष्ट्र। उन्होंने सेवा के लिए सत्ता का मंत्र राष्ट्र को दिया।

इस मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलखन सिंह नागेश्वर पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह, ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, उदयनाथ मौर्य, कुसुम शर्मा, ओम प्रकाश यादव, संतोष शुक्ला,

अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, योगेंद्र बिन्द, दिलिप चौबे, लक्षन खरवार, रामलाल चेरो, दीपक दुबे, पुष्पा सिंह, रजनीश रघुवंशी, अनुपम तिवारी, अजय पांडेय, आलोक रावत, धनंजय पंडित, बलराम सोनी, सुनिल सिंह, अनिल सिंह, विनय श्रीवास्वत सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विधायक खेल महाकुंभ के चौथे दिन कैनवस क्रिकेट मैच का हुआ शानदार मुकाबला

HIGHLIGHTS

  • पुरातन और नूतन ही हमारी पहचान- भूपेश चौबे
  • विधायक खेल महाकुंभ 2025.26 के चौथे दिन कैनवस क्रिकेट मैच का हुआ मुकाबला

सोनभद्र।   विधायक खेल महाकुंभ के चौथे दिन कैनवस क्रिकेट मैच का शानदार मुकाबला छह टीमों के बीच हुआ। 

Advertisement

कुछ पुरातन खेल भी आयोजित किए गए जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे इस मौके पर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि पुरातन और नूतन ही हमारी पहचान है पुरातन और नूतन जब मिलते हैं तो एक नयासृजन होता है ।

Advertisement

इसलिए युवाओं को यह जरूर ध्यान देना चाहिए की कभी भी पुरातन की उपेक्षा नहीं होनीचाहिएपहला मुकाबला संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल व प्रकाश जीनियस स्कूल के बीच हुआ।

इस मैच का टॉस पूर्व सांसद  नरेंद्र कुशवाहा  के द्वारा  कराकर मैच का शुभारंभ किया गया ,प्रकाश जीनियस की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर शानदार प्रदर्शन करते हुए 154 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया,

Advertisement

प्रकाश जीनियस की तरफ से हेमंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 4 चौके व 6 छक्के की मदद से 30 बाल पे 73 रन की शानदार पारी खेली जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल की टीम 8 वे ओवर में 100 रनों पर  सिमट गई ,संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल के टीम की तरफ कुशाग्र ने  शानदार 40 रन बनाए ,इसी तरह से प्रकाश जीनियस स्कूल की टीम 54 रन से विजई रही।।

Advertisement

दूसरा कैनवास क्रिकेट मैच खलियारी और चतरा के बीच पूर्व नगर पालिका परिषद सोनभद्र के अध्यक्ष  विजय जैन व प्रतिष्ठित व्यवसाई  कृष्णानंद गुप्ता  ने टास कराकर  शुभारंभ किया खलियारी की टीम टॉस जीतकर चतरा की टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।

Advertisement 

चतरा की टीम अपने निर्धारित 10 ओवर में 64 रनों पर सिमट गई जवाब में निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए,46 रन पर ही  खलियारी की टीम सिमट गई इस तरह से चतरा की टीम यह मुकाबला 18 रन से जीत हासिल की ।।

Advertisement
Advertisement

तीसरा  मैच रजधन और मारकुंडी के बीच खेला गया जिसमें रजधन की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवर में 74 रन पर आउट हो गई जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मारकुंडी की टीम 69 रन पर सिमट गई इसी तरह से रजधन की टीम इस मुकाबले को 5 रन से जीत कर आगामी के मैचों में अपनी जगह पक्की कर ली हैं।

Advertisement

मैच के समापन में डा0 एच पी सिंह व वरिष्ठ क्रिकेटर  संतोष सिंह  के द्वारा प्रशस्ति पत्र दिया गया।  खेल के चौथे दिन जनपद के तमाम खेल प्रेमी व संभ्रांत जन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए खेल मैदान पर देर शाम तक डटे रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भरत चले चित्रकूट श्री राम को मनाने

HIGHLIGHTS

  • श्रद्धालुओं ने की श्री राम दरबार की मंगला आरती
  • मानस पाठ के पांचवे दिन श्री राम दरबार का हुआ भव्य श्रृंगार
  • श्रद्धालुओं ने की श्री राम दरबार की मंगला आरती

सोनभद्र। नगर के आर.टी.एस. क्लब मैदान में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के पांचवें दिन प्रभु श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार शिशु त्रिपाठी ने किया। इसके बाद समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन एवं महामंत्री सुशील पाठक सहित मंच पर भारी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रभु श्री राम दरबार की मंगला आरती की।

वही पांचवें दिन पाठ करते हुए काशी से पधारे आचार्य सूर्य लाल मिश्र जी ने कहां कि भगवान राम के वनवास के बाद चक्रवर्ती सम्राट महाराजा दशरथ की मृत्यु के पश्चात ननिहाल से भरत एवं शत्रुघ्न को बुलवाया जाता है अयोध्या लौट कर दोनों भाई भगवान राम लक्ष्मण सीता के वनवास से अवगत होते हैं

और मां कैकेई को अपशब्द कहते हुए बनवास की दोषी मंथरा को दंड देते हैं। इसके पश्चात चक्रवर्ती सम्राट महाराजा दशरथ का अंतिम संस्कार करते हैं।

Advertisement

इसके बाद माताओं एवं गुरु वशिष्ठ के परामर्श से भरत एवं शत्रुघ्न गुरु माताओं सहित चित्रकूट पहुंचते हैं, काफी अनुनय विनय के पश्चात जब राम अयोध्या लौटने के लिए तैयार नहीं होते हैं तो उनकी चरण पादुका लेकर भरत अयोध्या के लिए प्रस्थान करते हैं।

Advertisement

  वही एक दिन पूर्व आयोजित रात्रि प्रवचन में प्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी एवं वाराणसी से आए कथा व्यास विपिन बिहारी पाठक ने कहां कि कैकेई द्वारा राजा दशरथ से दो वरदान मांग कर भगवान राम को 14 वर्षों का वनवास दिला दिया गया उन्होंने कहा सुना हूं प्राण प्रिय भागव जी का। देहु एक वर भारतहि रोका। मांगहूं इसर कर जोरी। परवहु नाथ मनोरथ मोरी।
इस दोहे के अनुसार रामजी आजीवन वनवासी बन जाते हैं लेकिन शिव की कृपा से माने गए वरदान में परिवर्तन हो गया।

Advertisement
Advertisement

वहीं कथा के तीसरे सत्र में प्रसिद्ध कथावाचक प्रकाश चंद्र विद्यार्थी मानस के दोहे का वर्णन करते हुए कहा कि तापस वेष विशेष उदासी। चौदह वरिस राम वनवासी। यानी राम जी केवल 14 वर्ष के लिए ही वनवासी हो क्योंकि जिस दिन कैकई ने वरदान मांगा था उस दिन से रावण की आयु मात्र 14 वर्ष ही शेष बचा था।

Advertisement 

आगे कहा कि जहां तहं मीर अगाधा। जिमी हरी शरण न एकउ बाधा।। बताएं कि संसार के सभी प्राणी सुख चाहते हैं लेकिन सुख मिलता कहां है। सब सुख लइई तुम्हारी सरना। तुम रक्षक काहू को डरना।। भगवान की शरण में जाने का तरीका आ जाए और उनको अपना रक्षक मान लेने से चारों तरफ सुखी हो जाता है।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से एमएलसी विनीत सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, इंद्रदेव सिंह, समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, राहुल श्रीवास्तव, विजय जैन, शिशु त्रिपाठी, अशोक मिश्रा, विजय शंकर चतुर्वेदी, चेखुर पाण्डेय, मोहन कुशवाहा, रचना तिवारी,  रविन्द्र पाठक, अनूप तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कचहरी गेट पर बने पुलिस बूथ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS

  • कचहरी गेट पर बने पुलिस बूथ में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी गेट पर बने पुलिस बूथ में शनिवार की दोपहर एक अज्ञात लगभग 60 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है।

Advertisement 

शव मिलने की सूचना पर सदर नायब तहसीलदार मनोज कुमार मिश्रा और सदर कोतवाल प्रभारी निरीक्षक माधव सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

Advertisement

थाना प्रभारी ने बताया कि शव की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन देर शाम तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है।

Advertisement

आशंका जताई जा रही है कि ठंड के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को मर्चीरी हॉउस के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

फर्जी ई-दस्तावेजों से करोड़ों की GST चोरी का खुलासा, 2 व्यापारियों पर FIR दर्ज

HIGHLIGHTS

  • फर्जी ई-दस्तावेजों से करोड़ों की कर चोरी का खुलासा, दो व्यापारियों पर FIR दर्ज

सोनभद्र। जिले में कर चोरी के एक बड़े मामले ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। फर्जी दस्तावेजों के सहारे ई-जीएसटी पंजीकरण हासिल कर 5.56 करोड़ रुपये से अधिक की राजस्व हानि पहुंचाने के आरोप में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने दो व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई राज्य कर विभाग की शिकायत पर की गई है।

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार, राज्य कर विभाग के मिर्जापुर मंडल से जुड़ी शिकायत में बताया गया कि आरके इंटरप्राइजेज नामक फर्म ने फर्जी ई-जीएसटी दस्तावेजों के आधार पर वित्तीय वर्ष 2025-26 में 15.10 करोड़ रुपये की इनवर्ड सप्लाई दर्शाई। इसके बाद 25.72 करोड़ रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दिखाई गई, जिससे करीब 1.50 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

Advertisement

इसी तरह, सर्वश्री मलिक ट्रेडर्स के प्रोपराइटर पर भी बड़े पैमाने पर कर चोरी का आरोप है। जांच में सामने आया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 3.41 करोड़ रुपये और 2025-26 में 65 लाख रुपये के राजस्व को क्षति पहुंचाई गई।

राज्य कर मिर्जापुर की उपायुक्त कनक तिवारी की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने फर्म आरके इंटरप्राइजेज (उरमौरा, सोनभद्र) के प्रोपराइटर राहुल निवासी पतला देहात, गाजियाबाद, और

Advertisement
Advertisement 
Advertisement

सर्वश्री मलिक ट्रेडर्स (कम्हारी रोड, रॉबर्ट्सगंज) के प्रोपराइटर साकिब मलिक, निवासी राजौरी, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ धोखाधड़ी व संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।पुलिस और कर विभाग की संयुक्त जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच के साथ लेन-देन के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है, ताकि कर चोरी की वास्तविक राशि और संभावित सहयोगियों की पहचान की जा सके।

Advertisement

पुलिस और कर विभाग की संयुक्त जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच के साथ लेन-देन के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है, ताकि कर चोरी की वास्तविक राशि और संभावित सहयोगियों की पहचान की जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खेल से प्रतिस्पर्धा और जज्बा दोनों का होता है विकास- भूपेश

HIGHLIGHTS

  • विधायक खेल महाकुंभ में हैमर मैच में प्रकाश जीनियस की टीम ने जीता फाइनल

सोनभद्र। विधायक खेल महाकुंभ के तीसरे दिन हैमर खेल का आयोजन किया गया । आज भी पुराने प्रचलित खेल खेले गए जो आकर्षक का केंद्र रहे।पहला मैच रजधन व श्री एकैडमी के बीच खेला गया। श्री एकैडमी को हराकर रजधन की टीम  विजई रही।

दूसरा मैच संत जोसेफ और प्रकाश जीनियस के बीच हुआ इस मैच में प्रकाश जीनियस की टीम विजेता बनी। इसी तरह तीसरा मैच मारकुंडी और डीएवी के बच्चों के बीच खेला गया जिसमें मारकुंडी की टीम विजई रही।

इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच प्रकाश जीनियस और मारकुंडी के बच्चों के बीच खेला गया है जिसमें प्रकाश जीनियस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबला जीत लिया। प्रकाश जीनियस की टीम विजेता बनी और मारकुंडी की टीम उप विजेता।

Advertisement

समस्त मैचों में बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार जीत के लिए जी जान से जुटे रहे बच्चों की चपलता और चंचलता है आकर्षण का केंद्र रही।
  

Advertisement

   विजेता औरउप विजेता टीम के प्रतिभागियों को  विधायक ने स्वयं अपने हाथों से ट्रॉफी प्रदान की । इस मौके पर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि यह खेल सिर्फ मनोरंजन का विषय नहीं इससे एक स्वस्थ प्रति स्पर्धा और जज्बे का विकास होता है

Advertisement

इससे जिंदगी में कुछ सीखने को मिलता है हार जीत महत्वपूर्ण नहीं महत्वपूर्ण खेल के दौरान किया गया प्रदर्शन होता है उन्होंने प्रतिभाग़ करने वाले समस्त खिलाड़ियों को उन्हें लाने वाले विद्यालय के शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य शिवमंगल से पर्यावरण बैंक के अध्यक्ष क्रांति से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अशोक मौर्य किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यादवेंद्र दत्त द्विवेदी समेत तमाम लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

RSS से जिन्हे परहेज, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं- पं. आलोक चतुर्वेदी

HIGHLIGHTS

  • RSS से जिन्हे परहेज, उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं- पं. आलोक चतुर्वेदी

सोनभद्र। सकल हिंदू समाज द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन चुर्क को संबोधित करते हुए पंडित आलोक कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि भारत सनातन की धर्म नगरी है इसने पूरे विश्व को दिशा और दशा देने का कार्य किया है।यह संभव हो पाया है तो भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम,कृष्ण,डाक्टर हेडगेवार व ऋषि मुनियों के तप के कारण।

Advertisement

और उन सबके तप से प्राप्त हुये भारत को गाय,गंगा,गीता इसलिए जिन्हें गाय,गंगा,गीता की रक्षा करने वाला जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने सौ वर्षों की यात्रा में भारत का मूल प्राण बन चुका है उससे जिनको परहेज है

Advertisement

उन्हें भारत में रहने का अधिकार नहीं है।विशेष अतिथि कमलेश खाम्बे वीर बाल दिवस हमें याद दिलाता है कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता। 26 दिसंबर 1705 को गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबज़ादों— साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह ने धर्म, आस्था और सत्य के लिए अपने प्राणों का बलिदान दे दिया। 6 और 9 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने अत्याचार के आगे झुकने से इनकार कर दिया।
  

Advertisement
Advertisement

  कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शंकर यादव ने कहा वीर बाल दिवस सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह के चारों साहिबजादों- अजीत सिंह, जूझार सिंह, जोरावर सिंह और फतेह सिंह, की निर्भिकता और बलिदान को याद करने के लिए वीर बाल दिवस मनाया जाता है।इतिहास के पन्नों में दर्ज यह कथा सिर्फ शहादत की नहीं,

Advertisement

बल्कि अदम्य हौसले और सत्य पर अडिग रहने की मिसाल है। मुगल शासन के दौर में जब धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया, तब नन्हे साहिबजादों ने किसी भी प्रलोभन या भय के आगे झुकने से इनकार कर दिया था। सरहिंद के नवाब वजीर खान के आदेश पर उन्हें दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया, लेकिन उनका विश्वास डिगा नहीं।

Advertisement 

कार्यक्रम का सफल संचालन खंड संयोजक सत्येंद्र पाठक ने किया। कार्यक्रम में आशीष केसरी, दिलीप चौबे, ओम प्रकाश यादव, आलोक सिंह, अजय पांडे, अमित पाठक, बबलू चौहान,अंशू खत्री,अवध द्विवेदी,स्वामी धयानानन्दजी, दिनेश सिंह, अरुण सिंह, इंद्रावती चौबे, जीतेन्द्र मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नवाह पाठ महायज्ञ का चतुर्थ दिवस: सिया राम चले वन को

HIGHLIGHTS

  • भगवान श्रीराम का वनवास ना होता तो विश्व का कल्याण ना होता- सूर्य लाल मिश्र
  • मानस नवाह्न पाठ में राम दरबार का हुआ श्रृंगार

सोनभद्र। नगर के आरटीएस क्लब में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह पाठ के चतुर्थ दिवस श्री राम दरबार का भव्य श्रृंगार किया गया और भगवान के वनवास की झांकी का दर्शन भक्तजनों ने किया।
रामचरितमानस के दोहा और चौपाई का गायन करते हुए मुख्य आचार्य सूर्यलाल मिश्र ने कहा कि भगवान श्रीराम का वनवास ना होता तो विश्व का कल्याण ना होता। ऋषि-मुनियों और ब्राह्मणों को सताने वाले राक्षसों का नाश ना होता।

Advertisement 

इसका माध्यम बनी उनकी माता केकई और कैकई को वनवास का सुझाव देने वाली मंथरा थी। इस मार्मिक दृश्य को सुनकर, देखकर भक्तजनों की आंखे भर आई तथा जो केकई और मंथरा ने भगवान श्री राम के 14 वर्ष के वनवास के लिए दोषी थी।

उन्हें कटु शब्दो से संबोधित करने लगे। यह कथा लोक में प्रचलित है और हजारों वर्ष बीत जाने के बाद भी आज भी कोई अपने पुत्री का नाम कैकेई और मंथरा नही रखता है।
जबकि प्रभु श्री राम के ह्रदय में माता कैकेई और दासी मंथरा के प्रति अगाध प्रेम था। जिसे तुलसी दास जी ने अपने ग्रंथ श्री रामचरितमानस में उद्धित किया है।

Advertisement

वही एक दिन पूर्व रात्रि प्रवचन में सुप्रसिद्ध कथावाचक हेमंत त्रिपाठी एवं अनिल पाण्डेय ने धनुष यज्ञ पर बोलते हुए बताएं कि टूट कहीं धनु हुई विवाहू के आधार पर धनुष के टूटते ही विवाह हो गया लेकिन कुलगुरू है उससे पूछ कर वंश व्यवहार के अनुरूप अयोध्या नरेश को पत्र भेजकर बुलाने की सलाह दिया।

Advertisement

वहीं कथा के द्वितीय सत्र में परशुराम संवाद पर सुप्रसिद्व कथा वाचक प्रकाश चंद्र विद्यार्थी ने बोलते हुए कहा कि तेहिं छड राम मध्य धनु तोड़ा। भरे भुवन ध्वनि घोर कठोरा। धनुष के टूटने की आवाज से सारा भुवन में नाद हुआ जिसकी जिसकी आवाज सुनकर परशुराम यज्ञ स्थल पर आ गए उन्हें देख कर सारे राजा थरथर कांपने लगे।

Advertisement

आगे उन्होंने ने विवाह पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राम सिया सिर सिंदूर देहि। शोभा कहीं न जात विधि केही। भगवान राम ने सीता की मांग में सिंदूर डालकर विवाह की विधि को पूरा किया। मंच का संचालन करते हुए आचार्य संतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि सिंदूर प्रेम का प्रतीक होने से पति के प्राण आयु को संरक्षित रखने की क्षमता होती है।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन, महामंत्री सुशील पाठक, पप्पू शुक्ला, शिशु तिवारी, किशोर केडिया, सुधाकर दुबे, विमलेश पटेल, सुंदर केसरी, राजेश केसरी, सुशील (लोढ़ी), रविंद्र पाठक, मन्नू पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free