दी आर्यन्स एकेडमी में मनाया गया सावन उत्सव, आकर्षण वेश-भूषा में सजे बच्चों ने मोहा मन

HIGHLIGHTS

  • धूमधाम से बच्चों ने मनाया सावन उत्सव

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। गुरुवार को दी आर्यांस एकेडमी, संत नगर में  बच्चों ने सावन उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया। जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने सर्वप्रथम शिवलिंग बनाया और मैं मंत्रोच्चारण  के साथ स्थापित किया।

Advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत मारवाड़ी महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता थर्ड और मारवाड़ी युवा मंच की अध्यक्ष रितु जालान ने शिवलिंग पर जल चढ़ाकर व दीया जलाकर किया।

इसके पश्चात विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने बच्चों के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ-साथ दूध ,दही, मदार, धतुरा ,माला ,बेलपत्र, फूल आदि से उनका अभिषेक किया।

Advertisement

बच्चों ने सावन के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पर प्रस्तुत किया। जिसमें राधा कृष्ण, बोल बम बम, शिव पार्वती, मेहंदी डांस आदि के माध्यम से सावन महीने का महत्व बताया।

Advertisement

मारवाड़ी महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता थर्ड व युवा मंच की अध्यक्ष रीतु जालान ने सभी बच्चों को पौधे पौधे बांट कर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की सलाह दी जिससे पर्यावरण सुरक्षित रह सके व हम सभी को शुद्ध ऑक्सीजन मिल सके। 

Advertisement

साथ में कॉपी, पेंसिल, रबर आदि चीजों को देकर भी सम्मानित किया। वहीं दूसरी ओर बच्चों से एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया जिसका शीर्षक था पर्यावरण सुरक्षा। प्रथम,द्वितीय व  तृतीय आने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया।

Advertisement

प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने बच्चों को सावन महीने की बधाई दी व बताया कि यह महीना हमारे वातावरण में सबसे अधिक मनमोहक दृश्य होता है ।जब चारों ओर हरियाली ही हरियाली होती है।

Advertisement

साथ ही उन्होंने महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता थर्ड व मारवाड़ी  युवा मंच की अध्यक्ष  रितु जालान को विद्यालय प्रांगण में सम्मानित किया व विद्यालय में अपना अमूल्य समय देने के लिए बहुत-बहुत बधाई भी दी।

Advertisment

इस अवसर पर सुषमा पांडे, प्रियंका भट्टाचार्य, निशा चौबे ,प्रतिमा चौबे ,यासमीन, सुल्ताना,नवीन पांडे, हरिओम पांडे, दिप्ती केडिया,मीरा केडिया रंजना अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

चित्र कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • चित्र कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन


संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक म्योरपुर में स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इण्टर कालेज म्योरपुर में पी०एस० मिश्रा फाउंडेशन के तरफ से कक्षा 6 से 10 वीं तक के लगभग 40 विद्यार्थी शामिल हुए शामिल सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किया गया

Advertisement

तथा कक्षावार  प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाऐगा यह संस्था ग्रामीण असहाय बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने

Advertisement

तथा उन्हें पाठ्य सामग्री  इत्यादि देकर शिक्षा से जोड़ने का प्रयास करता है इस मौके पर प्रधानाचार्य दयाशंकर प्रसाद ,प्रेम शंकर मिश्रा, अखिलेश सिंह  इत्यादि उपस्थित रहे/

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लगातार 21 वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

HIGHLIGHTS

  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 21वें दिन वृहस्पतिवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisment


सावन माह के 21वें दिन वृहस्पतिवार को विमला देवी, कृष्णवती, निक्की केसरी, संध्या केसरी, ऋषिका केसरी, डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, मनोज केसरी, विनीता गुप्ता, कालो देवी, कलावती चौबे, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य,परमानंद मौर्य, खुशबू मौर्य,

Advertisement

विवेकानंद मौर्या, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,  रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

Advertisement


भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा।

Advertisement

आरती पूजन मेंशेषनाथ मिश्रा जी महाराज, राजेंद्र महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज,  सुखराम महाराज, मुन्ना महाराज व सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आकाशीय बिजली से मौतें रोकने के लिए तत्काल लगे तड़ित चालक यंत्र: एआईपीएफ

HIGHLIGHTS

  • खैराही की घायल महिलाओं से मिला एआईपीएफ का प्रतिनिधिमंडल
  • 108 सरकारी एंबुलेंस सेवा हुई बदतर

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। आकाशीय बिजली से बुधवार को म्योरपुर ब्लाक अंतर्गत खैराही गांव में घायल हुई 9 मनरेगा महिला मजदूरों से वृहस्पतिवार को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट का प्रतिनिधि मंडल मिला। प्रतिनिधि मंडल ने आकाशीय बिजली से मौतें रोकने के लिए तत्काल तड़ित चालक यंत्र लगवाने की मांग की है।

एआईपीएफ के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका और युवा मंच की जिला संयोजक सविता गोंड म्योरपुर अस्पताल में भर्ती घायल महिलाओं से मुलाकात कर हाल जाना। घायल लीलावती, प्रमिला व लीला ने बताया कि आकाशीय बिजली लगने के बाद ग्राम प्रधान द्वारा बार-बार सरकारी एंबुलेंस बुलाने के बावजूद 108 की एंबुलेंस सेवा नहीं आई।

Advertisement

किसी तरह से निजी गाड़ी में लादकर प्रधान द्वारा लोगों को म्योरपुर अस्पताल पहुंचाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने इस पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। बड़े-बड़े दावों के बावजूद जमीनी स्तर पर 108 एंबुलेंस सेवा ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रही है।

Advertisement

एआईपीएफ नेताओं ने कहा कि सरकार से कई बार अनुरोध किया गया कि दुध्दी तहसील में बड़े पैमाने पर आकाशीय बिजली से लोगों की हर वर्ष मौतें होती हैं। इसलिए यहां तड़ित चालक यंत्र लगाया जाना चाहिए।

Advertisement

अखिलेश सरकार से शुरू हुई है कार्रवाई आज तक पूरी नहीं हो सकी है। एआईपीएफ नेताओं ने सरकार से तत्काल दुद्धी में युद्ध स्तर पर तड़ित चालक यंत्र लगाने की मांग की ताकि लोगों की जिंदगी को बचाया जा सके।  साथ ही मनरेगा कार्यस्थल पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा और आकाशीय बिजली से सुरक्षित करने की व्यवस्था की भी मांग की।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उर्जा मंत्री द्वारा वैश्य समाज पर किया गया टिप्पणी अशोभनीय है- राजेश गुप्ता

HIGHLIGHTS

  • विद्युत विभाग के कार्यशैली से नाराज व्यापारियों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
  • उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन


सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग सोनभद्र को सौपा गया।

इस दौरान उद्योग व्यापार मण्डल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में हो रही बेतहाशा बिजली कटौती उ प्र विद्युत नियामक आयोग के द्वारा 45% विद्युत दरो को बढाये जाने का प्रस्ताव दिया गया है जो न तो जनहित में है न ही व्यापार हित में है।

Advertisement

इसे वापस लिया जाय। उर्जा मंत्री के द्वारा वैश्य (बनिया) समाज पर की गई अशोभनीय टिप्पणी सामाजिक ताने बाने को तोड़ने वाला है व्यापारी समाज प्रधानमंत्री के संकल्पना आत्मनिर्भर भारत की बुनियाद को मजबूत करने का कार्य कर रहा है इस टिप्पणी से पूरा समाज आहत है इसकी पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सख्त आदेश की जरूरत है ।

Advertisement

जिला उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल व जिला महामंत्री राजेश बंसल ने कहा कि जब उपभोक्ता बिल का भुगतान कर रहा है तो फिक्स चार्ज क्यो वसूला जा रहा है  स्मार्ट मीटर 4’5 गुना अधिक रीडिंग दे रहे है चेक मीटरो ने भी साबित किया है।

Advertisement

युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल व जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने वाली दोनों कम्पनियो को गोवा में ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है इस अनुबंध की समीक्षा कर इससे मुक्ति दिलाई जाय व्यापार मण्डल ने छोटे मझोले व्यापारियों नागरिको का विद्युत कनेशन छोटे छोटे बकाया जैसे 500/2000/5000 की राशि पर काट दिया जा रहा है।

Advertisement

लेकिन बड़े प्रभावशाली लोगों विभागो के बकाया पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है जिससे आम नागरिको व्यापारियों में  बड़े पैमाने पर असंतोष है।

Advertisment

व्यापार मण्डल ने सभी बिन्दुओं पर सरकार से विचार करते हुये उचित प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केशरी, जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सजय जायसवाल, नगर अध्यक्ष आन्नद जायसवाल, जिला युवा उपाध्यक्ष आन्नद गुप्ता, बलराम सोनी, फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष श्याम बाबू, इलेक्ट्रॉनिक अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, आई टी सेल अध्यक्ष अजय केशरी, सरदार गुरू, बचन सिहं सहित अन्य व्यापारी रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कोयला लदी टेलर में लगी आग, टायर जल कर ख़ाक

HIGHLIGHTS

  • कोयला लदी टेलर में लगी आग, टायर जल कर ख़ाक
  • फायर सर्विस एसीपी यूनिट द्वारा आग पर काबू पाया गया

उमेश केसरी

अहरौरा,मिर्जापुर| थाना अंतर्गत वाराणसी- शक्तिनगर मार्ग स्थित ग्राम सभा छतों मे एस एच हाईवे पर बने पुल पर गुरुवार को दिन में 11 बजे कोयला लदी टेलर ट्रॉली के टायर मे अचानक आग लगजाने से धू धू कर जलने लगी।

Advertisment

चालक मृत्युंजय सिंह बैक शीशा से देख गाड़ी रोक, तत्परता दिखाते हुए गाड़ी से इंजन को अलग कर दिया। उसी दौरान पेट्रोलिंग कर रही एसीपी टोल हाईवे की टीम ने अपना वॉटर टैंकर बुलाया और वॉटर टैंकर के द्वारा आग पर काबू पाया गया तथा एसीपी यूनिट द्वारा फायर ब्रिगेड सोनभद्र एवं फायर बिग्रेड मिर्जापुर को भी सूचना दी गई ।

Advertisment

सूचना पाकर घटना स्तर पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम में फायर सर्विस मिर्जापुर यूनिट एवं फायर सर्विस सोनभद्र यूनिट द्वारा पूरी तरह से आग पर काबू पाया गया। घटना के दौरान हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई,घटनास्थल पर पहुंचे थाना के सब इंस्पेक्टर सैयद अली द्वारा नियंत्रित करते हुए रास्ता सुचारू रूप से चालू कराया।

Advertisment

ट्रेलर चालक ने बताया की एसीपी वॉटर टैंकर के समय से आ जाने से काफी नुकसान होने से बच गया टेलर के सभी चक्का जलकर नष्ट हो गया।टेलर के पिछले हिस्से के कोयले में मामूली छती आई। कोयला कोयलहरि से लादकर वाराणसी की ओर  ले जाया जा रहा था। फायर सर्विस में उपस्थित प्रमुख रूप से राहुल शर्मा, शिवम द्विवेदी, सोहनलाल यादव,राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा आदि रहें।

Advertisement




Advertisement

ऐक्शन में यातायात पुलिस: 252 मोटरसाइकिल व 24 चार पहिया वाहनों का हुआ चलान

HIGHLIGHTS

  • यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता एवं सख्ती से प्रवर्तन हेतु चलाया गया विशेष चेकिंग अभियान

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, के निर्देशन में बुधवार को  यातायात पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

Advertisment

इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों के कुल 252 चालान  तथा चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट लगाए चलने वालों के कुल 24 चालान  किए गए। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया।

Advertisement

अभियान का उद्देश्य:
जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना।

Advertisement

जनजागरूकता के अंतर्गत की गई मुख्य कार्यवाहियां:
• हेलमेट व सीट बेल्ट के महत्व को समझाते हुए चालकों को जागरूक किया गया।
• पंपलेट वितरण व मौखिक संवाद के माध्यम से नियमों की जानकारी दी गई।
• चालकों को नियमों के उल्लंघन पर कानूनी दंड के प्रावधानों से अवगत कराया गया।

Advertisement

पुलिस का संदेश:
यातायात नियमों का पालन करें – स्वयं की सुरक्षा करें एवं दूसरों की भी।”
यातायात पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय सदैव हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा मोबाइल फोन का प्रयोग वाहन चलाते समय न करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लगातार बीसवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन

HIGHLIGHTS

  • लगातार बीसवें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन


सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार बीसवें दिन बुधवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement

सावन माह के बीसवें दिन बुधवार को डॉक्टर विजय, उर्मिला देवी, गोविंद गुप्ता, लकी केसरी, ऋषिका केसरी, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, खुशबू मौर्य, विमला देवी, कृष्णावती, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी,  रामा त्रिपाठी, कालो देवी,

Advertisement

संध्या कुमारी, शीतल सोनी, निक्की केसरी, बलिराम गोड़, कलावती देवी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।
भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा।

Advertisement

आरती पूजन में मनोज केसरी, इन्द्रपति पांडेय महाराज,  सुखराम महाराज, मुन्ना महाराज व सुरेश महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मानव तस्करी पर रेलवे की कड़ी निगरानी- महेशानंद

HIGHLIGHTS

  • मानव तस्करी पर रेलवे की कड़ी निगरानी- महेशानंद भाई
  • मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के अवसर पर चलाया गया रेस्क्यू एवं जागरूकता अभियान

सोनभद्र। बुधवार को मानव तस्करी के खिलाफ विश्व दिवस के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल एवं बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण कए नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन (जेआरसी) के सहयोगी संगठन ग्राम स्वराज्य समिति द्वारा रेलवे स्टेशन चोपन,

रेनूकुट सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर रेस्क्यू एवं जागरूकता अभियान चलाया गया रेलवे सुरक्षा बल से उप निरीक्षक आर० के० राम  द्वारा रेल यात्रीयो को मानव तस्करी के  रोकथाम हेतु जागरूक करते हुए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दिया गया।बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए काम कर रहे

Advertisement

संगठन ग्राम स्वराज्य समिति के निदेशक महेशानंद भाई ने बताया कि मानव विशेषकर महिलाओं और बच्चों को असामाजिक तत्वों द्वारा नौकरी,रुपयों तथा अच्छे जीवन जीने के लिए सुख सुविधाओं का प्रलोभन देकर यौन शोषण, वेश्यावृति, जबरन काम कराना, जबरन विवाह कराना, घरेलु नौकर, गोद लेने, भीख मांगने, अंग प्रत्यारोपण, मादक पदार्थो की तस्करी के कार्यो हेतु मानव तस्करी कर उपयोग में लाया जाता है ।

Advertisement

मानव तस्करों द्वारा उन गरीब लोगों को निशाना बनाया जाता है, जो बेहद दयनीय स्थिति में अपना जीवन-यापन करते हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि यह विशेष अभियान 15 जुलाई से चलाया जा रहा है। मौकेपर रेलवे सुरक्षा बल से महिला आरक्षी कौशिल्या,अर्पित मिश्रा,  गितान्जली सहित अन्य लोग रहे उपस्थित।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हत्यारोपी पूजा पाठक दोषमुक्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने निभाई सकारात्मक भूमिका

HIGHLIGHTS

  • हत्यारोपी पूजा पाठक दोषमुक्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने निभाई सकारात्मक भूमिका
  • “न्याय सबके लिए” सिर्फ कथनी नहीं प्रमाण है जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की तफ्शीस और पैरवी का यह केस


सोनभद्र। जिला कारगार गुरमा में वर्ष 2023 से हत्या के आरोप में निरुद्ध मुडिलाडीह पठका गांव, घोरावल निवासिनी पूजा पाठक को मंगलवार 29 जुलाई 2025 को विशेष न्यायाधीश एससी एसटीलाल एक्ट सोनभद्र ने अभियुक्ता को निर्दोष करार देते हुए दोष मुक्त कर दिया।

इस पूरे प्रकरण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने मानवीयता का परिचय देते हुए सकारात्मक भूमिका निभाई और एक निर्दोष को जेल से मुक्त कर दिया। घोरावल निवासी अपहृत संतोष भारती को दो दिन बाद हत्या कर, बेलन नदी करीब रौब में पुलिया के नीचे मृत अवस्था में पाया गया था।
जिसमे काजल पाठक पुत्री गोपालनाथ पाठक निवासी ग्राम मुडिलाडीह पठका गांव थाना घोरावल सोनभद्र पर हत्या का आरोप लगाया गया था।

Advertisement

लपूजा पाठक जिला कारागार में वर्ष 2023 से अनिरुद्ध थी। चूंकि अभियोग्यता का कोई पैरवीकार नहीं था इसलिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने उसे संज्ञान में लेते हुए लीगल एड डिफेंस काउंसिल के डिप्टी चीफ सत्या रमण त्रिपाठी को बंदी की सम्यक पैरवी हेतु नियुक्त किया। विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट सोनभद्र ने 29 जुलाई को अभियुक्ता को निर्दोष करार देते हुए दोष मुक्त कर किया।
इस मामले ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की सराहना की जा रही है उपरोक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के सचिव अपर जनपद न्यायाधीश सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने दी है

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें