ब्रह्मकुमारी बहनों ने जिला चिकित्सालय में मरीजों की कलाइयों में बाँधा स्वास्थ्य रक्षा सूत्र

HIGHLIGHTS

  • ब्रह्मकुमारी बहनों ने जिला चिकित्सालय में मरीजों की कलाइयों में बाँधा स्वास्थ्य रक्षा सूत्र

सोनभद्र। अध्यात्म मानवता के लिए ईश्वरीय उपहार है, जिसमें मनुष्यत्माओं के जीवन से अज्ञानता,नकारात्मकता और जड़ता को दूर करके सशक्त समाज और राष्ट्र की आधारशिला रखी जा सकती है।

मानव सेवा को ही कर्म और धर्म मानने वाली राबर्ट्सगंज स्थित ब्रह्माकुमारी संस्था की बहनों ने जिला चिकित्सालय लोढी में मरीजो, उनके संबंधियों और मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले चिकित्सकों को स्वास्थ्य रक्षा सूत्र’ बांधकर उनके मंगल में जीवन की कामना किया।

इस अवसर पर कुल 26 मरीजो,,  28 मरीजों की सेवा करने वाली परिजनों, 10 चिकित्सकों,12 नर्सों सहित 2 बच्चों को स्वास्थ्य रक्षा सूत्र बांधा गया। स्वास्थ्य रक्षा सूत्र बांधने के बाद ब्रह्मकुमारी बहनों  ने प्रसाद के साथ  साहित्य देकर अपने सेवा भाव की संकल्पो की सार्थक पहल किया।

Advertisement 

बता दें कि ब्रह्माकुमारी बहने राखी बांधने के बाद किसी भी प्रकार का धन या उपहार स्वीकार नहीं करती हैं। ब्रह्माकुमारी बहने रक्षासूत्र बांधने के बाद लोगो से मानवीय कमजोरियो और मादक द्रव्यों को कभी नहीं करने का दान मांगती है जिससे लोगो का जीवन बेहतर हो सके।
               

Advertisement

  इसके बाद समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बृद्धाश्रम में स्वास्थ्य रक्षासूत्र बांधकर वरिष्ठ जनों के जीवन में मंगल के लिए ब्रह्मकुमारी बहनों ने शुभ संकल्प किया। बृद्धाश्रम प्रवासी 16 महिलाएं और 25 पुरुष जनों को राखी बांधकर उन्हें प्रसाद और ईश्वरीय साहित्य सौगात के रूप में दिया गया।

Advertisement

सेवा केंद्र के मुख्य संचालिका बी•के• सुमन दीदी के निर्देशन में बी•के• प्रतिभा बहन,बी•के•सीता बहन, बी•के• सरोज बहन,बी•के•दीपशिखा बहन के साथ मीना बहन, रंजना बहन, राजकेश्वर भाई,,यज्ञ देव भाई, अवधेश भाई  सक्रिय सहयोग दिया। वृद्धाश्रम के संचालक नवीन कुमार शुक्ला जी सहयोग के लिए ब्रह्मकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

24 घंटे के अंदर किसानों का लगाए ट्रांसफार्मर नहीं तो अंजाम भुगतने को तैयार रहे बिजली विभाग- सदर विधायक

HIGHLIGHTS

  • 24 घंटे के अंदर किसानों का लगाए ट्रांसफार्मर- सदर विधायक
  • जेई सहित अन्य कर्मचारियों को लगाई फटकार 
  • रिपेयरिंग रजिस्टर में मिली लापरवाही जताई नाराजगी

सोनभद्र। छपका पावर हाउस पर शनिवार को अचानक किसानों की समस्या को लेकर सदर विधायक भूपेश चौबे ने निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक रिपेयरिंग रजिस्टर में मिली लापरवाही संबंधितों को  फटकार लगाई ।

Advertisement 

सदर विधायक भूपेश चौबे ने बताया कि किसानों व ग्रामीणों की समस्याओं पर तत्काल विभाग द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा था जिस पर मिल रही शिकायतों के अनुसार आज निरीक्षण किया गया मौके पर काफी लापरवाही पाई गई मौजूद लोगों को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया गया है

Advertisement

कि किसानों व ग्रामीणों के संबंधित शिकायत ट्रांसफार्मर के आते हैं तो तत्काल 24 घंटे के अंदर रिपेयरिंग करते हुए बदले जाएं अन्यथा अंजाम भुगतने को संबंधित अधिकारी तैयार रहें।
वहीं सदर विधायक ने बताया कि योगी सरकार के नेतृत्व में किसानों व ग्रामीणों के लिए बिजली संबंधित तमाम योजनाएं चल रही है

निचले स्तर पर विभागीय अधिकारियों द्वारा लापरवाही की जा रही है जो कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी मौजूद ग्रामीण व किसानों की समस्या को तत्काल निस्तारण को संबंधितों को निर्देशित किया गया है इस तरह से लापरवाही दोबारा मिला तो अंजाम को भुगतने को तैयार रहे संबंधित बिजली विभाग अधिकारी निर्देशित किया गया है

Advertisement

और उच्च स्तरीय अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता की जाएगी जिससे कि किसानों व आम जन ग्रामीणों को किसी प्रकार से बिजली व्यवस्था में कोई अशुद्धि उपलब्ध न हो पाए । इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी ,विकास मिश्रा,गौरव शुक्ला,संतोष कुमार आशीष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अधिकारियों के सह पर ठेकेदार कर रहे घटिया सड़क निर्माण, विधायक की फटकार के बाद भी नहीं पड़ा कोई फर्क

HIGHLIGHTS

  • ग्रामीणों ने लगाया घटिया सड़क निर्माण कार्य करने का आरोप
  • विधायक द्वारा पीडब्ल्यूडी अधिकारी को फटकार लगने के बाद भी नहीं सुधरे ठेकेदार
  • बगैर परमिट मानक विपरीत गिट्टी सप्लाई का आरोप


सोनभद्र। सूबे के मुखिया जिस विभाग का मंत्री हो, उसके अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हो ऐसा जनपद के पीडब्ल्यूडी विभाग में देखने को मिल रहा हैं। ताजा मामला झारखण्ड राज्य को जोड़ने वाले तेलगुड़वा कोन संपर्क मार्ग के निर्माण का है जो इन दिनो सुर्खियों में है क्योंकि घटिया निर्माण कार्य को लेकर सदर विधायक ने पीडब्ल्यूडी अधिकारी को फटकार लगाई थी लेकिन विभाग और ठेकेदार है की योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस को ठेंगा दिखा घटिया निर्माण कार्य जारी रखे हुए है।

Advertisement

स्थानीय लोगो ने आरोप लगाया कि दो राज्यो को जोड़ने वाली इस सड़क के निर्माण में ठेकेदार द्वारा मानक अनुरूप सोलिंग का प्रयोग नहीं करते हुए सोलिंग के जगह 40 एमएम व 20 एमएम की प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है जिस स्टोन का कोई भी एमएम 11 प्रपत्र (परमिट) ना लगाते हुए परमिट ठेकेदार द्वारा बचा लिया जा रहा है।

ऐसे हजारों की संख्या में ट्रक से बगैर एमएम 11 प्रपत्र के ही 40 एमएम व 20 एमएम की सप्लाई बेधड़क की जा रही है। जिसका कोई खनन विभाग द्वारा रोक-टोक नहीं है। राजस्व का करोड़ों का नुकसान करने वाले ठेकेदार को आखिर किसकी सह मिल रही है।

Advertisement

तेलगुड़वा- कोन सम्पर्क मार्ग में भ्रष्टाचार को लेकर चर्चाएं आम हो गयी। सड़क के पास होते ही ठेकेदार भ्रष्टाचार में लिप्त होते नजर आए। सड़क की गुणवक्ता को लेकर शिकायत पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अपने कार्यालय में बुलाकर फटकार लगाई। वहीं जानकारी मिली कि ठेकेदार द्वारा जमकर भ्रष्टाचार व राजस्व की लूट किया जा रहा है और ठेकेदारों की बल्ले बल्ले है।

Advertisement

वही स्थानीय ग्रामीण निर्भर चौधरी ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य शुरुआत तेलगुडवा चौराहे से हाफइंच सोलिंग युक्त गिट्टी सड़क बनाने में प्रयोग किया जा रहा है और चौराहे से लगभग सौ मीटर बिना सड़क के साफई किए ही पुरानी सड़क पर सोलिंग गिरवाकर बराबर कर दिया गया जो भविष्य में डैमेज होने की आशंका बना रहेगा।

Advertisement
Advertisement

ग्रामीण नीरज शर्मा ने बताया कि सदर विधायक के वर्षों संघर्ष के बाद सड़क कार्य सुरु करवा गया है जिससे हम प्रसत्र है लेकिन ठेकेदार अपनी मनमानी करते हुए सरकार की छवि धूमिल कर सरकार की मंसूबे पर पानी छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और मानक बिहिन सड़क निर्माण करवाते चले जा रहा है।

Advertisement

धीरेन्द्र जयसवाल ने कहा कि अभी कार्य के शुरुआत में ही ठेकेदार ऐसा कर रहा तो सड़क की गुणवत्ता कैसा रहेगा और जब जेई भी जांच कर रहे इसके वावजूद भी ठेकेदार द्वारा हाफइंच युक्त सोलिंग प्रयोग क्या दर्शाता है जिलाधिकारी महोदय जी संज्ञान में लेते मानक को ध्यान रखकर सड़क निर्माण करवाने का कृपा करें

Advertisment

इस सम्बन्ध में पीडब्लूडी खण्ड दो के जेई अमित वर्मा ने बताया कि उक्त संबंध में दोषी होने पर फर्म का भुगतान नहीं किया जायेगा। सोलंग का उपयोग बगैर परमिट के हो रहा है इसका संज्ञान नहीं था, उपरोक्त की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खाद्य सुरक्षा मामलों के लिए DM की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति का हुआ गठन, 4 अगस्त को होगी बैठक

HIGHLIGHTS

  • खाद्य सुरक्षा मामलों जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति का गठन किया गया

सोनभद्र। सहायक आयुक्त (खाद्य)-11. जनपद-सोनभद्र ने अवगत कराया है कि खाद्य सुरक्षा मामलों में अधिनियम के प्राविधानों का प्रभावी क्रियान्वयन, अनुश्रवण विनियमों को त्वरित गति से लागू करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह की अध्यक्षता में जिलास्तरीय समिति का गठन किया गया।

Advertisement

अनुमोदन 24 जुलाई,2025 के क्रम में समिति की बैठक जिलाधिकारी सोनभद्र की अध्यक्षता में 04 अगस्त,2025 को पूर्वान्ह 11बजे कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आहूत कि गयी है। उन्होंने सम्बन्धित विभाग को सूचनाओं/प्रगति रिपोर्ट के साथ स्वयं प्रतिभाग करने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में चहुंओर हो रहा विकास कार्य,  हर गरीब तबके व्यक्ति को मुहैया कराई जा रही मूलभूत सुविधाएं- भूपेश चौबे

HIGHLIGHTS

  • संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
  • आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम/आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन ।

सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित विवेकानन्द प्रेक्षागृह में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम/आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए गए थे, जिसका विधायक, सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

Advertisement

सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि देश के 112 अति पिछड़े जिलों में सोनभद्र भी शामिल है, यहां पर छह सूचकांक के आधार पर काम करना है। स्वयं सहायता समूह के द्वारा तमाम ऐसे कैसे कार्य किए जा रहे हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत कर रहे हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार सोनभद्र में विकास कार्य कराने के लिए पर्याप्त धन मुहैया करा रही हैं। हर गरीब तबके व्यक्ति को आवास, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है, इसी का परिणाम है कि सोनभद्र में चहुंओर विकास कार्य दिखाई दे रहा हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन के मंशानुरूप कार्य करते हुए पीड़ित व्यक्तियों की समस्याओं को दूर करना होगा। विशिष्ट अतिथि सीडीओ जागृति अवस्थी ने कहा कि नीति आयोग ने सुधार की जिन जनपदों और ब्लाकों का चयन किया है, जिसमें सोनभद्र शामिल है।

Advertisement

हालांकि अब पूरे देश में सुधार के क्षेत्रों में सोनभद्र अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। जिले के अधिकारियों और कर्मियों की मदद से आने वाले दिनों में सोनभद्र पहली स्थान पर पहुंचे, इसके लिए कार्य किया जा रहा। मूलभूत सुविधाओं के बिना जीवन की कल्पना नहीं किया जा सकता है।

Advertisement

बीएसए मुकुंद आनंद पाण्डेय ने बताया कि देश में परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने में छठवें स्थान पर है। दिव्यांग छात्र और छात्राओं के लिए उनके उपयोग की सामग्री इसके लिए कार्ड किया जा रहा। मूलभूत सुविधाओं के बिना अच्छे जीवन की कल्पना नहीं किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisment

इस मौके पर डीपीआरओ नमिता शरण, डीसी एनआरएलएम सरिता सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अजय मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी सुधांशु शर्मा, डॉ शुभम त्रिपाठी, एम०जी रवि,पूजा,मोहित समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर, लगातार 22 वें दिन हुआ रुद्राभिषेक

HIGHLIGHTS

  • लगातार 22 वें दिन किया गया रुद्राभिषेक पूजन
  • हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर
  • रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में लगातार 22वें दिन शुक्रवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement


सावन माह के 22वें दिन शुक्रवार को दीपक केसरी, अंजना कुमारी, विमला देवी, कृष्णवती, निक्की केसरी, संध्या केसरी, ऋषिका केसरी, रूचि केसरी, उर्मिला देवी, मनोज केसरी, गोविंद गुप्ता, कालो देवी, कलावती चौबे, भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य,परमानंद मौर्य, खुशबू मौर्य, विवेकानंद मौर्या, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, 

Advertisement

रामा त्रिपाठी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य राधेकृष्ण तिवारी व आचार्य कौशल तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

Advertisement


भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल एवं भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। आरती पूजन में भुनेश्वर महाराज, शेषनाथ मिश्रा जी महाराज, राजेंद्र महाराज, इन्द्रपति पांडेय महाराज,  सुखराम महाराज आदि मौजूद रहे। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सदर विधायक ने किया विद्युत विभाग के लाइनमैनो में सुरक्षा उपकरण किट वितरण

HIGHLIGHTS

  • सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा शुक्रवार को विद्युत विभाग के लाइनमैनो में सुरक्षा उपकरण किट का वितरण किया गया
  • सुरक्षा किट पाते ही कर्मियों के खिल उठे चेहरे खिल
  • कार्मिक बोले अब लाईट बनाना हुआ और आसान


सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान में बिजली विभाग की तरफ से विद्युत तंत्र में कार्यरत कार्मिकों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा उपकरणों का वितरण कार्यक्रम किया गया।

Advertisement

मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्मिकों को किट वितरित किया। उधर सुरक्षा किट पाते ही कर्मियों के चेहरे खिल उठे। विधायक ने कहा कि सरकार सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है।

Advertisement

कहा कि किसी भी मौसम में लाइनमैन ही खराब विद्युत व्यवस्था को ठीक करते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ निचले पायदान पर काम करने वाले लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए भी कार्य कर रहे हैं। बिजली व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।

Advertisement

पिछले सरकारों में बिजली की समस्याओं से लोगों को जूझना पड़ता था। वर्तमान की यूपी सरकार शहरों में 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों में 18 से 20 घंटे बिजली दे रही है। अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कर्मियो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किट वितरित किया जा रहा है। एक्सईएन शशि भूषण ठाकुर मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विविध कार्यक्रमों के साथ गोस्वामी तुलसीदास जी की मनी 528वीं जयंती

HIGHLIGHTS

  • विविध कार्यक्रमों के साथ गोस्वामी तुलसीदास जी की 528वीं जयंती मनी
  • अतिथियों को किया गया सम्मानित
  • घोरावल तहसील क्षेत्र के श्री रघुनाथ मंदिर देवगढ़ में हुआ आयोजन

सोनभद्र। श्री रघुनाथ-मन्दिर देवगढ़ तीर्थक्षेत्र न्यास, देवगढ़, सोनभद्र के तत्वावधान में वेणीविलास अतिथिगृह के सभागार में कलिपावनावतार गोस्वामी तुलसीदास की 528वीं जयन्ती वृहस्पतिवार को सोल्लास सम्पन्न हुई।

Advertisement


कार्यक्रम के प्रथम सत्र में सन्त  श्याम प्रसाद दास, अभय दास, किशन दास के नेतृत्व में भगवन्नाम-संकीर्तन का आयोजन हुआ। तदुपरान्त संरक्षक श्री वृद्धेश्वरनाथ पीठाधीश्वर महन्त डॉ. योगानन्द गिरि जी महाराज, सभाध्यक्ष पण्डित अजय शेखर, मुख्य अतिथि पण्डित सुधाकर शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि रामनाथ शिवेन्द्र द्वारा गोस्वामी तुलसीदास जी के चित्र के सम्मुख दीप-प्रज्ज्वलन से द्वितीय सत्र ‘काव्य-निशा’ का शुभारम्भ हुआ।

Advertisement


कविवर ईश्वर विरागी की वाणी-वन्दना से काव्य-निशा का श्रीगणेश हुआ। इस अवसर पर डॉ. अनुज प्रताप सिंह (मिर्ज़ापुर), दिनेश गुक्कज (प्रतापगढ़), अमरनाथ तिवारी ‘मणि’ (देवरिया), डॉ. लालजी सिंह बिसेन, एड. अशोक तिवारी, कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान, कवयित्री दिव्या राय, एड. प्रद्युम्नकुमार त्रिपाठी ‘पद्म’, प्रभात सिंह चन्देल, रामनाथ शिवेन्द्र,

Advertisement

कविराज पण्डित रमाशंकर पाण्डेय ‘विकल’ ने अपनी हिन्दी और भोजपुरी की कविताओं का सस्वर काव्य-पाठ किया। अभ्यागत अतिथियों को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन साहित्यकार, इतिहासकार डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह ‘संजय’ एवं काव्यात्मक संचालन कवि दिलीप सिंह ‘दीपक’ ने किया। इस अवसर पर राजर्षि बाबू राम प्रसाद सिंह देवगढ़, स्वामी अरविन्द, राजेश सिंह राष्ट्रवादी, बाबू महेन्द्र बहादुर सिंह, सन्दर्भ पाण्डेय, अजीत सिंह परमार, धर्मेन्द्र कुमार सिंह ‘राजेश’, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ‘बृजेश’, मिश्रीलाल आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

JTC आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए SP ने लगवाई दौड़

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाईन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी, तत्पश्चात किया निरीक्षण
  • परेड में सम्मिलित सभी JTC आरक्षियों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़ एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिए गए सुझाव
  • यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से की गयी चेकिंग


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा शुक्रवार को परेड ग्राउण्ड पुलिस लाइन चुर्क में साप्ताहिक परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया।

Advertisement

इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त JTC आरक्षियों व  पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए दिया गया सुझाव।

Advertisment

इसी क्रम में महोदय द्वारा यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

Advertisement

तथा एसपी द्वारा जेटीसी मेस, पुलिस बैरक, शौचालय, कम्युटर कक्ष, आरटीसी स्कूल इत्यादि का जायजा लिया गया और सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को दिशा-निर्देश दिए ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें