कलींगा आउटसोर्सिंग कंपनी श्रमिक छंटनी विवाद : वेतन बकाया, भेदभाव और दबाव की कहानी

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • एनसीएल खड़िया परियोजना कलिंगा कंपनी में श्रमिक शोषण का आरोप, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

रनंजीत रॉय

शक्तिनगर, सोनभद्र। एनसीएल खड़िया परियोजना में कार्यरत आउटसोर्सिंग कंपनी कलींगा कमर्शियल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (केसीसीएल) पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। आरटीआई कार्यकर्ता राघवेंद्र प्रताप सिंह ने महाप्रबंधक,

एनसीएल खड़िया को सौंपे शिकायत पत्र में दावा किया कि कंपनी न केवल समय पर और पूरा वेतन नहीं दे रही है, बल्कि श्रम कानूनों एवं संविदा शर्तों का भी खुला उल्लंघन कर रही है।

Advertisement

शिकायत पत्र में कहा गया है कि कंपनी द्वारा Equal Remuneration Act 1976, Payment of Wages Act 1936, Minimum Wages Act 1948 और Industrial Disputes Act 1947 सहित कई श्रम कानूनों की अनदेखी की जा रही है।

Advertisement

आरोपों में ‘Form A’ रजिस्टर में हेराफेरी, बिना सूचना सेवाएं समाप्त करना, बायोमेट्रिक उपस्थिति में गड़बड़ी और जातिगत आधार पर पदस्थापन/नियुक्ति शामिल हैं।

Advertisement 



श्रमिकों पर दोहरा संकट-नौकरी छिनी, दबंगई और भुखमरी का डर :
कंपनी से हटाए गए कई श्रमिकों ने नाम न छापने की शर्त पर अपनी आपबीती सुनाई। उनका कहना है कि उन्हें जाति देखकर हटाया गया और तरह-तरह के दबाव बनाए जा रहे हैं कि यदि विरोध किया तो “अंजाम अच्छा नहीं होगा।”

Advertisement

एक श्रमिक ने आंसू भरी आंखों से कहा –
अब घर की रोज़ी-रोटी और बच्चों की पढ़ाई कैसे चलेगी? कुछ स्थानीय दबंग लोग, सिंडिकेट बनाकर कंपनी को गुमराह कर रहे हैं और हम गरीब मजदूरों की पेट पर लात मार रहे हैं। अब हम आंदोलन करें या भूख से मरें? योगी सरकार में क्या यही रामराज्य है? जिला अधिकारी जी को हम मजदूरों पर हो रहे शोषण और अत्याचार क्यों नहीं दिखते?”

Advertisement

खान सुरक्षा महानिदेशालय की जांच में भी खुली पोल :

कुछ दिन पूर्व धनबाद से आए खान सुरक्षा महानिदेशालय अधिकारी द्वारा जांच के दौरान कलींगा कंपनी में कई अनियमितताएं पाई गई थीं, लेकिन सुधार करने के बजाय कंपनी ने उल्टे श्रमिकों का शोषण तेज कर दिया। यदि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तो कई बड़े भ्रष्टाचार सामने आ सकते हैं।

Advertisement
Advertisement

आरटीआई कार्यकर्ता की मांगें :

राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मांग की है कि—
• पूरे मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच हो।
• दोषी अधिकारियों और स्थानीय दबंग तत्वों पर कानूनी कार्रवाई की जाए।
• हटाए गए श्रमिकों को पुनः बहाल किया जाए।
• बकाया वेतन का तुरंत भुगतान हो।

Advertisement

जिला प्रशासन की चुप्पी पर सवाल :

श्रमिकों और शिकायतकर्ता का कहना है कि मामला गंभीर होने के बावजूद जिला प्रशासन अब तक खामोश है। श्रमिकों का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता से कंपनी के हौसले बुलंद हैं और श्रमिकों का शोषण चरम पर है।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र नगर में भाजपाईयों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र नगर में भाजपाईयों ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

सोनभद्र। मंगलवार को सोनभद्र नगर के चाचा नेहरू शहीद स्मारक उद्यान से स्वर्ण जयंती चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा भाजपा सोनभद्र नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली गई

Advertisement 

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सोनभद्र नगर पालिका परिषद अध्यक्षा रूबी प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व संगठन मंत्री श्री नागेश्वर देव पांडे जी पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी  उपस्थित रहे सभी अतिथियों ने नगर मंडल द्वारा निकाली गई।

Advertisement

तिरंगा शोभा यात्रा में सम्मिलित होकर स्वर्ण जयंती चौक पर अपना उद्बोधन राष्ट्र प्रेम की भावना से सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया  उपस्थित अतिथियों  ने कहां की हर घर तिरंगा’ आजादी के राष्ट्रीय पर्व पर अभियान है

Advertisement

जिसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और राष्ट्रप्रेम के साथ इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। तिरंगे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से संस्थागत रहा है। इस तरह आजादी के 79वें वर्ष में सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है। हमारा तिरंगा हमारे देश की शान है।

Advertisement

हम भारतीय तिरंगे की खातिर सबकुछ न्यौछावर करने की सोच रखते हैं, बस हमारी सोच यही रहती है कि कैसे भी हमारा तिरंगा शान से लहराता रहे। स्वतंत्रता दिवस एक ऐसा उत्सव होता है जब देशभर में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जाता है।

Advertisement

आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ (साल 2022) पर हमारे झंडे को और अधिक महत्वपूर्ण बनाने के लिए भारत में एक अभियान “हर घर तिरंगा” शुरू किया गया था तब से यह हर साल होता है।


महामंत्री पियूष त्रिपाठी ने कहा कि इस मौके पर आजादी के जश्न को मनाने की तैयारी जोर शोर से पूरे देश में चल रही है। घर से बाहर निकलते ही सभी सड़के तिरंगे से पटी हुई हैं। आजादी के उत्सव के मौके पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान भी चलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

इस अभियान की शुरुआत आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ यानि कि 75वीं वर्षगांठ के मौके पर की गई थी। तब से हर साल यह अभियान चलाया जाता है। इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व सभासद अभिषेक गुप्ता एवं सह संयोजक नीरज विश्वकर्मा

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर मंडल के प्रभारी परशुराम केसरी,पूर्व जिला मंत्री राज नारायण तिवारी, अजय मिश्रा,  सुबोध अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रविंद्र केसरी, प्रकाश केसरी, राकेश मेहता, संदीप सिंह चंदेल, प्रिया सोनकर, रंजन पांडे, रितु अग्रहरी, महामंत्री नगर मंडल एवं नगर के समस्त पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक मोर्चा के अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

छात्रों को डिजिटल अरेस्ट व ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की दी गई जानकारी

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • डिजिटल अरेस्ट व ऑनलाइन ठगी के बचाव हेतु सोनभद्र पुलिस का विशेष साइबर जागरूकता अभियान”
  • “छात्र/छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट व ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव की दी गई अहम सीख”

सोनभद्र। पुलिस महानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र, मीरजापुर के आदेश एवं पुलिस अधीक्षक  के निर्देश के क्रम में डिजिटल अरेस्ट, लॉटरी फ्रॉड, फर्जी अधिकारी बनकर ठगी आदि साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को राजकीय बालिका हाई स्कूल, ग्राम पईका, चोपन में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
  

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक सदानन्द राय मय हमराह (हेड कॉन्स्टेबल शिवनन्दन सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास मौर्या, कॉन्स्टेबल शैलेश विक्रम) द्वारा छात्र-छात्राओं, प्रधानाचार्या एवं अध्यापकगण को विभिन्न साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

Advertisement

• प्र0नि0 सदानन्द राय ने डिजिटल अरेस्ट, लॉटरी फ्रॉड व फर्जी अधिकारी बनकर ठगी के तौर-तरीकों पर प्रकाश डाला।
• कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास मौर्या ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप, गूगल फ्रॉड तथा मोबाइल नम्बर फारवर्ड करके होने वाले अपराधों के बारे में बताया।

Advertisement

• का0 शैलेश विक्रम ने एटीएम क्लोनिंग, यूपीआई फ्रॉड, लिंक व एपीके फाइल के माध्यम से होने वाले धोखाधड़ी के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में हेल्पलाइन नम्बर 1930 एवं वेबसाइट http://www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरि का अभिनंदन आज

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरि का अभिनंदन आज

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। श्री गायत्री परिवार सोनभद्र द्वारा पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी हरिद्वार की नवनियुक्त श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरि का स्वागत एवं अभिनंदन आज दिनांक 13 अगस्त 2025 को स्थानीय रामलीला मैदान के सभागार में किया जाएगा।

Advertisement 


निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक मां गायत्री का हवन पूजन, दोपहर 12 से 1:00 बजे नव नियुक्त महामंडलेश्वर का स्वागत एवं अभिनंदन,अपराहन 1:00 बजे से 2:00 तक महामंडलेश्वर का उद्बोधन, वृक्ष एवं

Advertisement

प्रसाद का वितरण अपराहन 3:00 से 4:00 तक भंडारा, शाम 5:00 से आध्यात्मिक स्नेह मिलन कार्यक्रम के अंतर्गत होटल सूर्या के सभागार में महामंडलेश्वर श्रद्धालुओं से भेंटवार्ता करेंगी।
  कार्यक्रम संयोजक ने श्रद्धालुओं से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बने।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आदिवासी भोजली जात्रा महोत्सव तिहार-2025’’ पर्व का हुआ आयोजन

HIGHLIGHTS

  • आदिवासी भोजली जात्रा महोत्सव तिहार-2025’’ पर्व का हुआ आयोजन

वाराणसी। मंगलवार को प्रत्येक वर्ष की भाॅति इस वर्ष भी आदिवासी जनजाति समाज की अपनी आदिम रीति-रिवाज परम्परा एवं टोटम की सांस्कृतिक विरासत के विकास एवं संरक्षण के क्रम में ‘‘उ0 प्र0 राज्य की अति प्राचीन आदिवासी भोजली जात्रा महोत्सव तिहार-2025’’ पर्व आयोजन गोंड वीरांगना महारानी दुर्गावती स्मृति भवन न्यास, चक्का एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान, वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन में किया गया।

Advertisement

सर्वप्रथम इस अवसर दिनेश कुमार गोंड, अध्यक्ष-महारानी दुर्गावती स्मृति भवन न्यास, चक्का, हरहुआ  वाराणसी के बताया कि भोजली महोत्सव मनाने के लिए आस-पास के कोने-कोने से आये आदिवासी समाज के सैकड़ों परिवार के महिला/पुरुष एवं युवाओं ने अपने अपने घरों से भोजली/जरई लेकर, नया वत्र धारण कर भोजली दाई पेन ठाना गोंड वीरांगना महेश दुर्गावती स्मृति भवन परिसर में उपस्थित हुए उसके पश्चात आदिवासी भुमकाओं/गुरूओं द्वारा गोंगांे प्ररम्भ किया गया और साथ ही करमा व गरद नृत्य गीत कर धूम-धाम से भोजली जात्रा का आयोजन किया गया।

Advertisement

भोजली जात्रा दुर्गावती भवन के होते हुए चक्का गेट, पंचक्रोशी रोड बड़ोदव पेनठाना होते हुए वरूणा नदी के तट पर प्राचीन भोजली घाट पर भोजली का विर्सजन कर मांदर एवं सिंघा बाजा तथा हुडु़क मजिरा के धुन पर जम के नृत्य-गीत किया गया। उसके बाद जरई को अपने बड़ो के कान पर रख कर आर्शिवाद प्राप्त किए और बचे हुए भोजली को अपने घरों के अनाज भण्डार में रखने हुए ले गए।

भोजली पर्व मनाने का मुख्य उद्देश्य आदिवासी एकता और भाईचारा के बंधुत्व का एक प्रतीक है जो की सामुहिक, और सांस्कृतिक जीवन का पहचान है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गब्बर गोंड, दीना गोंड, राम सागर गोंड, विनोद मरावी, अनील कुमार, सुनिल कुमार, प्रीतम कुमार, उमेश कुमार, सूरज कुमार, किशन गोंड, अमीत कुमार, मनभावती देवी, मधुगोंड, रागीना गोंड, अरविन्द गोंड, लौटन गोंड, बलिराम गोंड, राजेन्द्र प्रसाद, रामदयाल गोंड, शुशील कुमार गोंड आदि  जनपद वाराण्सी सहित, चंदौली, मीरजापुर, गाजीपुर, सोनभद्र आदि जनपदों के लगभग 300 से अधिक महिला पुरूष सम्मिलित होकर भोजली जात्रा महोत्सव को सफल बनाए।

Advertisement




Advertisement

रॉबर्ट्सगंज थाने में लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी की जाए- एसपी

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • एसपी अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर किया गया अर्दली रूम
  • एसपी ने दिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश

सोनभद्र। सोमवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम किया गया । अर्दली रूम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा विवेचना निस्तारण के सम्बंध में चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना रॉबर्ट्सगंज पर लम्बित विवेचनाओं के सन्बंध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई।

तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये । इसके अतिरिक्त एसपी द्वारा अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने,

Advertisement

आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने,

Advertisement 
Advertisement

अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाना के माल का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए ।

Advertisement

इसके साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन एवं प्रचलित अभियानों के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 चारू द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज सहित अन्य विवेचकगण मौजूद रहे ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के तहत DM ने छात्राओं को खिलाई एल्बेण्डाजॉल की गोली

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • जनपद मे स्वास्थ्य विभाग खिलायेगा एक लाख 44 हजार 55 एक वर्ष के बच्चे से लेकर 19 वर्ष के युवाओ को एल्बेंडाजोल की गोली

सोनभद्र। जनपद में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के अन्तर्गत जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्वनी कुमार द्वारा पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज सोनभद्र नगर में छात्राओं को एल्बेण्डाजॉल की गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद में 01 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों, किशोर व किशोरियों को एल्बेण्डाजॉल की गोली खिलाकर उन्हे कृमि मुक्त बनाना है।

Advertisement


इस दौरान छात्राओं को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सामान्यः 03 तरह के कृमि व्हिक कृमि, व्हिप कृमि एवं राउण्ड कृमि हमारे पेट में पाये जाते है जो हमारे भोजन में मौजूद पोषक तत्त्वों को खाते है, जिसके कारण हमारा शरीर पोषक तत्वों की कमी से विभिन्न बिमारियों एवं कुपोषण का शिकार हो जाता है, इसलिए सभी को एल्बेण्डाजॉल की गोली अवश्य खानी चाहिए।


मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि जब भी कोई बच्चा कृमि संक्रमण से ग्रसित होता है तो उसमें दस्त, पेट दर्द, कमजोरी, उल्टी, भूख न लगना इत्यादि लक्षण दिखाई देते है। बच्चों के पेट में मौजूद कृमि आंत से चिपके रहते है तथा आवश्यक पोषक तत्वों को खाकर जीवित रहते है, परिणाम स्वरूप उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है जिससे बच्चें का शारिरिक एवं मानसिक विकास बाधित हो जाता है,

Advertisement

बच्चा कुपोषण का शिकार हो जाता है, उसमें खून की कमी हो जाती है तथा वह अक्सर बीमार रहने लगता है, जिसके कारण उसकी शिक्षा-दीक्षा तथा कौशल का विकास पूर्ण रूप से नहीं हो पाता एवं बच्चा अपने पूर्ण क्षमता के अनुसार कार्य करने में असमर्थ हो जाता है।

उन्होने बताया कि कृमि संक्रमण से बचने के लिए खुले में शौच न करें, खाना खाने से पहले एवं शौच के बाद साबुन से अवश्य हाथ धोयें, साफ-सफाई रखें, जूते पहनें, नाखून साफ व छोटे रखें, खाने को ढक कर रखें, फल व सब्जीयों को साफ पानी से धोयें तथा हमेशा साफ पानी पीयें।

Advertisement 
Advertisement

उन्होने कहा कि जनपद में कुल 2746 स्कूलों एवं 2079 आंगनवाड़ी केन्द्रों में पंजीकृत कुल 1044055 बच्चों एवं किशोर / किशोरियों का एल्वेण्डाजॉल की गोली खिलाकर कृमि मुक्त किया जायेगा। जो बच्चें आज किन्ही कारणवश एल्बेण्डाजॉल की गोली खाने से वंचित रह जायेगें उन्हे 14 अगस्त को माप-अप दिवस आयोजित कर एल्बेण्डाजॉल की गोली खिलाई जायेगी। इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा० कीर्ति आजाद बिन्द, विद्यालय के समस्त अध्यापक तथा छात्राएं उपस्थित रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिले में भव्य तरीके से निकाली गयी तिरंगा बाइक रैली, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • भव्य तरीके से जनपद में निकाली गयी तिरंगा बाइक रैली

सोनभद्र। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से तिरंगा बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये इस तिरंगा बाइक रैली में पुलिस विभाग जिला पंचायत, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मलित रहे।

तिरंगा बाइक रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारम्भ होकर स्वर्ण जयतीं चैक बढ़ौली चैराहा होते हुए रामलीला मैदान पर पहुची इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि प्रत्येक नागरिक के अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालयों में तिरंगा झण्डा को सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुए फहराना/लगाना है,

Advertisement

झण्डा फहराते समय सदैव केशरियां रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए, झण्डे को यदि सरकारी परिसर में फहराया जाता है, तो सूर्याेदय के उपरान्त ध्वजारोहण किया जाना चाहिए तथा सूर्यास्त के बाद सम्मान के साथ उतारना चाहिए,

Advertisement

निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जानेवाले झण्डों को उक्त समयावधि के उपरान्त आदर भाव के साथ उतार कर सुरक्षित रखा जायेगा। झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेका नहीं जायेगा, उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके रखा जाना चाहिए।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान रामलीला मैदान में मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर घर पर झण्डा विधिवत् तरीके से लगाया जाना चाहिए, आधा झुका, फटा या कटा झण्डा लगाया जाना निषेध होगा, आइए, हम सभी अपने घरो पर तिरंगा फहराएं और हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनें। ध्वज को सम्मानपूर्ण तरीके से ऐसी जगह लगाया जाए जहां से वह स्पष्ट रूप से दिखाई दे।

Advertisement 

ध्वज झुका हुआ न हो। फटा या मैला ध्वज नहीं फहराया जाता। किसी दूसरे ध्वज या पताका को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा या ऊपर नहीं लगाया जायेगा, न ही बराबर में रखा जायेगा। ध्वज पर कुछ भी लिखा या छपा नहीं होना चाहिए। झंडे को किसी वस्तु को प्राप्त करने, देने, पकड़ने अथवा ले जाने के पात्र के रूप में प्रयोग नहीं किया जायेगा। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, सहित सम्बन्धित अधिकारिगण व कर्मचारिगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सम्भव दिवस पर जिले के नगर निकायों से आई कुल 28 शिकायतें

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में कर्मचारी न बरते हीलाहवालीः रूबी प्रसाद

सोनभद्र। जनपद की एकमात्र नगर पालिका सहित नगर पंचायतो में सम्भव दिवस का आयोजन किया गया, जिसमे आयी कुल 28 शिकायतो का निस्तारण किया गया। वही नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों को निर्देश दिया है जन्म प्रमाण पत्र के आवेदनो के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न की जाए। यह मामला बच्चों के भविष्य का सवाल है,

Advertisement
Advertisement 

इसलिए इसमें तेजी और पारदर्शिता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो बच्चों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद करता है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे जन्म प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया में तेजी लाएं और इसमें पारदर्शिता और ईमानदारी का पालन करें।

Advertisement

जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें नगर पालिका परिषद सोनभद्र में 2. नगर पंचायत घोरावल में 2, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2. नगर पंचायत चोपन में 2, नगर पंचायत ओबरा में 5, नगर पंचायत रेनुकूट में 4, नगर पंचायत पिपरी में 3.

Advertisement

नगर पंचायत दुद्धी में 3, नगर पंचायत डाला बाजार में 1, नगर पंचायत अनपरा मे 4, समस्त निकायों में कुल 28 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश, इत्यादि से सम्बन्धित सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। उक्त अवसर पर सदस्यगण एवं नगर पालिका व नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद के नेतृत्व में निकला गया तिरंगा यात्रा

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • हर तिरंगा यात्रा निकाल नगरवासियो को तिरंगा के महत्व को बताया गयाः रूबी प्रसाद
  • नगर पालिका प्रशासन ने निकाला हर घर तिरंगा यात्रा
  • गोष्ठी के माध्यम से दिया गया आजादी का संदेश

सोनभद्र । जनपद की एकमात्र नगर पालिका परिषद द्वारा आज हर घर तिरंगा अभियान के तहत विवेकानंद प्रेक्षागृह परिसर से नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद अथवा सभासदगण, कर्मचारियों व स्कूली बच्चों के साथ नगर मे तिरंगा रैली निकाली गयी।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि भाजपा सरकार में हर घर तिरंगा के संकल्प के साथ 15 अगस्त तक तिरंगा जनसंपर्क अभियान जुलूस गोष्ठी के माध्यम से हर व्यक्ति हर घर तक तिरंगा पहुंचने का काम कर रहे कार्यकर्ता। आज विवेकानंद प्रेक्षागृह परिसर से तिरंगा यात्रा निकाला गया जो शीतला चौक से होते हुए स्वर्ण जयंती चौक से महिला तिराहा होते हुए नगर पालिका कार्यालय तक ले जाया गया।

Advertisement

वही वही बीच-बीच चट्टी चौराहों पर रुक कर जनसभा के माध्यम से आमजन को 15 अगस्त व तिरंगा यात्रा के महत्व को बताते हुए लोगों को जागरुक किया गया।

Advertisement 

इस मौके पर अधिशासी अधिकारी, जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, प्रदीप, हीरावती, अजीत सिंह, विमलेश कुमार, राजीव कुमार, संत सोनी, सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें