सहकारी ग्राम विकास बैंक के प्रतिनिधि पद के लिए हुआ नामांकन
सोनभद्र। उ.प्र.सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० राबर्ट्सगंज शाखा के प्रतिनिधि पद के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। ब्लॉक सभागार में दयाशंकर पाण्डेय ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी अवनीश कुमार चौबे ने नामांकन पत्र स्वीकार किए।
Advertisement
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, धर्मवीर तिवारी, पूर्व विधायक तिरथराज, ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, शंम्भू नारायण सिंह, गोपाल सिंह, विनय श्रीवास्तव, अवधेश सिंह पटेल, बलदेव सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
Advertisement
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक, शाखा रॉबर्ट्सगंज के प्रतिनिधि पद के लिए कृपा शंकर चौहान ने मंगलवार को नामांकन किया। उनके साथ सुनील गोंड, पूर्व प्रत्याशी सपा ओबरा विधान सभा, अमित कुशवाहा, दुर्गा देवी और उषा देवी प्रस्तावक एवं अनुमोदक के रूप में उपस्थित रहे।
पिपरी पुलिस का बड़ा खुलासा, अंतर्राज्यीय शराब तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
थाना पिपरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 01 अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी का अभियुक्त गिरफ्तार
1019 पेटी में 23,508 शीशी (9088.02 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब, ट्रक व मोबाइल सहित ₹1.17 करोड़ से अधिक की संपत्ति को किया गया बरामद
सोनभद्र। जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय अवैध शराब तस्करी के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मौके से करोड़ों की शराब और वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार को पिपरी पुलिस ने हाईटेक तिराहा के पास संदिग्ध कंटेनर को रोका।
Advertisement
तलाशी में 1019 पेटियों में 23,508 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब (9088.02 लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 82 लाख रुपये है। साथ ही करीब 35 लाख रुपये मूल्य का ट्रक, मोबाइल फोन व नकदी भी जब्त की गई। गिरफ्तार अभियुक्त श्रवण कुमार राजस्थान का निवासी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Advertisement
बतादें कि अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक पिपरी सत्येन्द्र कुमार राय द्वारा थाना पिपरी क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान हाईटेक तिराहा पर मौजूद रहते हुए मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खाड़पाथर, थाना हाथीनाला के जंगल मुख्य मार्ग से होकर दिनांक 20.01.2026 को समय लगभग 12.40 बजे एक कंटेनर के माध्यम से झारखण्ड के रास्ते रांची अवैध अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है।
प्राप्त सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र चैनाराम निवासी रूपसर बलाड़, तहसील पोखरण, थाना फलसून्ड, जिला जैसलमेर (राजस्थान), उम्र लगभग 33 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कंटेनर में लदी 1019 पेटी में कुल 23,508 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 9088.02 लीटर), जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 82 लाख रुपये है,
Advertisement
एक अदद कंटेनर जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपये, 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा जामा तलाशी से 950 रुपये नगद बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0- 13/2026 धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2) बीएनएस व 60, 63, 72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया।
Advertisement
पूछताछ का विवरण : पूछताछ के दौरान वाहन चालक/अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र चैनाराम निवासी रूपसर बलाड़, तहसील पोखरण, थाना फलसून्ड, जिला जैसलमेर (राजस्थान) ने अवैध शराब परिवहन के संबंध में बताया कि प्रवीण कुमार निवासी रोहतक, हरियाणा द्वारा कंटेनर ट्रक में भरी अंग्रेजी शराब के पैकेट नाकोदर गांव के पास, लुधियाना क्षेत्र से उपलब्ध कराए जाते थे तथा निर्देश दिए जाते थे कि उक्त शराब से लदे कंटेनर को झारखण्ड रांची के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है।
Advertisement
अभियुक्त ने बताया कि प्रवीण कुमार उससे व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से लगातार संपर्क में रहता था तथा इस बार वह वाराणसी तक उसके साथ आया भी था। प्रवीण कुमार ने बताया था कि रांची पहुंचने पर वह एक व्यक्ति को भेजेगा, जो कंटेनर लेकर बिहार जाएगा तथा बिहार में कंटेनर खाली होने के बाद अभियुक्त को फोन किया जाएगा,
Advertisement
जिसके पश्चात वह वहां पहुंचकर कंटेनर ले जाएगा और उसे मेहनताना के रूप में 50,000 रुपये वहीं प्राप्त होंगे। अभियुक्त ने यह भी बताया कि प्रवीण कुमार के कहने पर वह कंटेनर जिसे निर्देश मिलता उसी व्यक्ति को सौंप देता था तथा इससे पूर्व भी वह प्रवीण कुमार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंटेनरों को लगभग 5–6 बार रांची तक ले जा चुका है।
Advertisement
अभियुक्त ने यह स्वीकार किया कि जानबूझकर वाहन पर फास्टैग नहीं लगाया जाता था ताकि टोल टैक्स के माध्यम से वाहन की पहचान न हो सके। सकुशल शराब की खेप पहुंचाने पर उसे प्रति चक्कर 50,000 रुपये मिलते थे, जिससे उसकी आजीविका चलती थी, जबकि प्रवीण कुमार अवैध शराब तस्करी से भारी मुनाफा कमाता था।
Advertisement
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :– 01. श्रवण कुमार पुत्र चैनाराम निवासी रूपसर बलाड़ तहसील पोकरण थाना फलसून्ड जिला जैसलमेर राजस्थान उम्र करीब 33 वर्ष।
वांछित अभियुक्त – 01. प्रवीण कुमार पुत्र अज्ञात निवासी रोहतक हरियाणा । 02. वाहन स्वामी चाफियार अली पुत्र साबेद अली निवासी पी0आर0 हिल, कोहिमा।
Advertisement
बरामदगी का विवरण : 1. अभियुक्तगण के कब्जे से 1019 पेटी में 23508 शीशी कुल 9088.02 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब अनुमानित कीमत लगभग 82,00,000/- रुपये MC. DOWELL NAL(750ML)-40 पेटी, ROYAL STAG(750 ML)- 499 पेटी ROYAL STAG(375ML)- 250 पेटी ROYAL STAG(180ML)- 230 पेटी
Advertisement
2. 01 अदद ट्रक कीमत लगभग 35,00,000/- रुपये। 3. 01 अदद एन्ड्रॉयड मोबाइल। 4. जामा तलाशी के 950/- रुपया बरामद।
गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली टीम : 1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना पिपरी जनपद सोनभद्र । 2. उ0नि0 संजय सिंह चौकी प्रभारी रेनूकूट, थाना पिपरी जनपद सोनभद्र । 3. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह थाना पिपरी जनपद सोनभद्र। 3. हे0का0 प्रभूनारायण थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
4. हे0का0 नवीन कुमार गिरी थाना पिपरी जनपद सोनभद्र । 5. हे0का0 मनीष कुमार सिंह चौकी रेनुकूट थाना पिपरी जनपद सोनभद्र । 6. हे0का0 चन्दन मिश्रा थाना पिपरी जनपद सोनभद्र। 7. का0 प्रदीप कुमार पाल थाना पिपरी जनपद सोनभद्र ।
सोनभद्र। उ०प्र० शासन द्वारा जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिए प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया गया।
Advertisement
सोमवार को रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र, की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न निकायों से कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई,
जिनमें मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल व मार्ग प्रकाश से संबंधित शिकायतें थीं। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। रुबी प्रसाद ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता पर है।
Advertisement
इस मौके पर जेई राज कुमार, सभासद अनवर अली, राकेश कुमार, दिनेश, अमित दूबे, विनोद पटेल, अजित सिंह, सुजीत, संत, राजीव, आकाश रावत आदि उपस्थित रहे।
रॉन्ग साइड में नौ वाहन हुए सीज, 15 वाहनों का दस दस हजार का हुआ चालान
रॉन्ग साइड व यातायात नियम उल्लंघन के विरुद्ध चला सघन चेकिंग अभियान
सोनभद्र। जनपद में यातायात नियम तोड़ने वालों के लिए अब कोई रियायत नहीं है। सोमवार को यातायात के नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मोर्चा संभालते हुए खुद सड़क पर उतर आए और रॉन्ग साइड (गलत दिशा) से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।
Advertisement
सोमवार को चुर्क पुलिस लाइन कार्यालय में कार्य निपटाने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा अपने सरकारी वाहन से निकले। इसी दौरान उन्होंने अचानक चुर्क तिराहा के पास वाहन रुकवाया और खुद सड़क पर उतरकर यातायात जांच शुरू कर दी। एसपी को अचानक सड़क पर देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी सतर्क हो गए।
नियमों के उल्लंघन पर रोजाना सैकड़ों चालान किए जा रहे
अभियान के दौरान रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया, जबकि 15 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने साफ कहा कि गलत दिशा में वाहन चलाने से सड़क हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
Advertisement
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि यह अभियान केवल रॉन्ग साइड ड्राइविंग तक सीमित नहीं है। यातायात नियमों के किसी भी उल्लंघन पर रोजाना सैकड़ों चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत एफआईआर भी दर्ज की जा रही है।
Advertisement
उन्होंने कहा गलत दिशा में वाहन चलाना न सिर्फ अपनी जान, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा है। हम सभी से अपील करते हैं कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Advertisement
एसपी की इस कार्रवाई के बाद यातायात नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है और शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस का सख्त संदेश साफ नजर आ रहा है।
विधायक खेल महाकुंभः चतरा व नई बाजार ने फाइनल में बनाई जगह
सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा आयोजित विधायक खेल महाकुंभ 2025-26 के 26वें दिन कैनवस क्रिकेट मैच के दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल मैच में चतरा ने एमवीएम स्कूल को 26 रनों से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली,
Advertisement
जबकि दूसरे सेमीफाइनल में नई बाजार ने विकास नगर को 1 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मैच में चतरा की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 91 रन बनाए।
Advertisement
जवाब में एमवीएम स्कूल की टीम 8 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 65 रन ही बना सकी। दूसरे सेमीफाइनल मैच में विकास नगर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 82 रन बनाए।
Advertisement
जवाब में नई बाजार की टीम ने मैच के आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 1 विकेट से जीत हासिल की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, विधायक भूपेश चौबे, रॉबर्ट्सगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश मिश्रा, प्रभात पटेल, महेवा प्रधान निशांत पटेल, राजेश चौबे और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कल दिनांक 20.01.2026 को चंदौली और सिंगरौली के बीच लेदर बाल क्रिकेट मैच खेला जाएगा।
विश्व पुस्तक मेले में सोनभद्र की कवयित्री डॉ रचना तिवारी की पुस्तक लोकार्पित
उनके गीतों ने लेखक मंच पर समां बांधा
सोनभद्र। जानी मानी कवयित्री लेखिका और सामाजिक चिंतक डॉक्टर रचना तिवारी के नए कविता संग्रह `सपनों की उम्र नहीं होती` का 16 जनवरी 2026 को दिल्ली में चल रहे विश्व पुस्तक मिले के लेखक मंच पर लोकार्पण संपन्न हुआ। पुस्तक का लोकार्पण हिंदी के गणमान्य लेखकों, संस्कृति कर्मियों के द्वारा किया गया।
Advertisement
ज्ञातव्य है कि डॉ रचना तिवारी हिंदी साहित्य की दुनिया में पिछले तीन दशकों से सक्रिय हैं और `झील में उतरी नाव`, `कुछ प्रेम मिलने के लिए नहीं होते`, `मेरे गीत तुम्हीं से जन्मे` सहित कई कविता संग्रह, गजल संग्रह, मुक्तक संग्रह अब तक प्रकाशित हो चुके हैं।
हिंदी कविता के सौंदर्य बोध के विभिन्न पहलुओं और विमर्शों पर शोध कार्य करने वाली डॉक्टर रचना तिवारी ने इस बीच एक आलोचक की ख्याति भी पाई है और काव्य मंचों की भी लोकप्रिय हस्ताक्षर हैं। देश के अनेक राष्ट्रीय मंचों पर उन्होंने अपनी कविता पाठ से अदब की दुनिया में एक रचनात्मक हलचल पैदा की है।
Advertisement
हिंदी के जाने माने आलोचक डॉक्टर ओम निश्चल ने कहा कि रचना तिवारी के गीतों की पृष्ठभूमि में सामाजिक समस्याएं और जीवन जगत की विडंबनाएं बेबाक ढंग से उजागर हुई हैं और उन्हें किसी भी रचना को छंद में पिरोने में महारत हासिल है। वे कविताओं से श्रोताओं को गहरे कनेक्ट कर लेती हैं ।
Advertisement
डॉक्टर रचना तिवारी को अब तक विभिन्न अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय सम्मान साहित्य रचना के लिए हासिल हो चुके हैं। लेखक मंच पर हुए लोकार्पण समारोह और शांति समरसता और सद्भावना को समर्पित कवि सम्मेलन में उन्होंने अपने गीतों से समा बांधा और श्रोताओं को अपनी ओज और उदात्तपूर्ण वाणी से विमुग्ध कर दिया।
झरियवां धाम 20 जनवरी को पहुंचेंगे अयोध्या के महंत कमलनयन दास जी महाराज
प्रतिदिन हो रही रामकथा और रात्रि में रासलीला
251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी जा रही आहुति
प्रतिदिन चल रहे विशाल भंडारा में श्रद्धालु ग्रहण कर रहे प्रसाद
विजयगढ़ क्षेत्र में स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में चल रहा कार्यक्रम
सोनभद्र। विजयगढ़ क्षेत्र स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के छठवें दिन सोमवार को यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
Advertisement
इस दौरान जयकारे से समूचा यज्ञ स्थल गुंजायमान हो गया। 20 जनवरी को अयोध्या के महंत कमलनयन दास जी महाराज का आगमन होगा। जिनका भिखारी बाबा आरती, पूजन कर श्रद्धालुओं के साथ सम्मान करेंगे। इसके अलावा यज्ञ स्थल पर स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे।प्रतिदिन हो रही 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से महंत जी आहुति देंगे।जिससे वातावरण शुद्घ रहे। प्रतिदिन हो रही रामकथा, रात्रि में रासलीला के साथ ही चल रहे विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
Advertisement
प्रतिदिन हो रही 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से महंत जी आहुति देंगे।जिससे वातावरण शुद्घ रहे। प्रतिदिन हो रही रामकथा, रात्रि में रासलीला के साथ ही चल रहे विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भिक्षुक भिखारी बाबा उर्फ जंगली दास उर्फ दीनबंधु उर्फ रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र विजयगढ़ स्थित ग्रामसभा केवटम के झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के छठवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान जयकारे से समूचा यज्ञ पंडाल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन रामकथा हो रही है। रात्रि में वृंदावन से आयी रासलीला मंडली के जरिए रासलीला तथा रोज विशाल भंडारा चल रहा है। अयोध्या के महंत कमलनयन दास जी महाराज का आगमन 20 जनवरी को हो रहा है। जिनका सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद मिलेगा। भिखारी बाबा ने बताया कि झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में पहली बार विराट रूद्र महायज्ञ हो रही है। आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, योगेश तिवारी व कौशल तिवारी के जरिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कराई जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयगढ़ राजा चंद्र विक्रम पदम् शरण शाह हैं। भरत सिंह, अजय सिंह, चिंता मौर्य, किरन मोदनवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष भोला सिंह, मुख्य यजमान दिनेश सिंह मौर्य शामिल हैं। रामखेलावन, सत्यनारायण, बाबूलाल, रामसूरत, मुन्ना बाबा, मनोज केसरी, शंकर बाबा, परमानंद, शुभराम, उषा देवी, दीक्षा,राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
भिक्षुक भिखारी बाबा उर्फ जंगली दास उर्फ दीनबंधु उर्फ रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नक्सल प्रभावित आदिवासी क्षेत्र विजयगढ़ स्थित ग्रामसभा केवटम के झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में चल रही नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के छठवें दिन यज्ञ मंडप की परिक्रमा को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
Advertisement
इस दौरान जयकारे से समूचा यज्ञ पंडाल गुंजायमान रहा। प्रतिदिन रामकथा हो रही है। रात्रि में वृंदावन से आयी रासलीला मंडली के जरिए रासलीला तथा रोज विशाल भंडारा चल रहा है। अयोध्या के महंत कमलनयन दास जी महाराज का आगमन 20 जनवरी को हो रहा है। जिनका सभी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद मिलेगा।
Advertisement
भिखारी बाबा ने बताया कि झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में पहली बार विराट रूद्र महायज्ञ हो रही है। आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, योगेश तिवारी व कौशल तिवारी के जरिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ कराई जा रही है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजयगढ़ राजा चंद्र विक्रम पदम् शरण शाह हैं।
Advertisement
भरत सिंह, अजय सिंह, चिंता मौर्य, किरन मोदनवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष भोला सिंह, मुख्य यजमान दिनेश सिंह मौर्य शामिल हैं। रामखेलावन, सत्यनारायण, बाबूलाल, रामसूरत, मुन्ना बाबा, मनोज केसरी, शंकर बाबा, परमानंद, शुभराम, उषा देवी, दीक्षा,राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
आज सदर विधायक करेंगे सड़क का शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटेंगे स्वीकृति पत्र
सोनभद्र। सदर विधानसभा क्षेत्र के पात्र मुख्यमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को आज 20 जनवरी दिन मंगलवार को स्वीकृति पत्र प्रदान किए जाएंगे। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के लसड़ा ग्राम पंचायत स्थित पुल (राइस मिल) के पास मंगलवार की सुबह 10 बजे आयोजित होने जा रहे।
Advertisement
कार्यक्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे सिरपालपुर से होकर बेठीगांव तक जाने करीब ढाई किलोमीटर लंबे सड़क के विशेष मरम्मत कार्य का शिलान्यास करेंगे, इसके साथ ही आवास एवं आयुष्मान लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपेंगे। करीब 35 लाभार्थियों में स्वीकृति पत्र वितरित किया जाएगा,
विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि पात्र परिवारों को समयबद्ध ढंग से आवास का लाभ मिले और किसी के साथ अन्याय न हो। बेठिगाव ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि अनूप त्रिपाठी ने बताया कि लसड़ा पुल के पास कार्यक्रम की तैयारी चल रही है,
Advertisement
उन्होंने ग्रामीणों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह भी किया है, इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहेंगे।
मतदाता पुनरीक्षण कार्य तेज, विधायक अधिकारी बूथों का निरीक्षण करते हुए बढ़ा रहे जागरूकता
सोनभद्र। मतदाता पुनरीक्षण कार्य के द्वितीय चरण के तहत रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों पर कार्य तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में सदर विधायक भूपेश चौबे ने विभिन्न बूथों का भ्रमण कर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और उपस्थित बीएलओ एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान विधायक ने आम नागरिकों से संवाद कर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचने, त्रुटियों को समय रहते सुधारने और नए मतदाताओं से फॉर्म-6 भरकर आवेदन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी लोकतंत्र के लिए अद्यतन मतदाता सूची आवश्यक है, जिसमें जनसहभागिता की अहम भूमिका है।
इस दौरान आरएसएम इंटर कॉलेज बूथ पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत और नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव भी मतदाताओं को जागरुक करते नजर आए। उन्होंने लोगों को सूची जांचने और नाम न होने पर फॉर्म-6 जमा करने की जानकारी दी।
Advertisement
साथ ही जिलाधिकारी ने राजा शारदा महेश इंटर मीडिएट कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर मीडिएट कॉलेज रॉबर्ट्सगंज के बूथों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि सभी प्रक्रियाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जाएंगी और मतदाता पुनरीक्षण कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराया जाएगा।
Advertisement
बूथों पर नियुक्त कार्यकर्ता और अधिकारी पूरे निष्ठा के साथ लोगों को निर्देशित कर रहे हैं। नागरिक स्वयं बूथ पर जाकर अपना नाम सूची में देख रहे हैं और आवश्यकतानुसार फॉर्म जमा कर रहे हैं। लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है.
पुलिस ने आरोपी शिवराज गिरी पुत्र रामसूचित गिरी पर दर्ज किया मुकदमा थाना घोरावल का ये मामला है जहां जमीन के नाम पर आरोपी शिवराज गिरी द्वारा पीड़ित अभिषेक गिरी से कि ठगी।
बड़ी खबर सोनभद्र से हैं जहां जमीन के नाम पर 36 लाख के ठगी का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पीड़ित अभिषेक के प्रार्थना पत्र पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के आदेश पर पुलिस ने आरोपी शिवराज गिरी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आरोपी शिवराज गिरी एवं उनके पिता रामसूचित गिरी शिवद्वार मंदिर पर हैं पुजारी माला फूल नारियल प्रसाद का दुकान भी चलाता है।
पीड़ित ने बताया कि आरोपी शिवराज गिरी ने अपने पिता को तहसील लाकर अपने हिस्से कि जमीन बैनामा कराने के नाम पर लेता रहा पैसा
आरोपी ने पीड़ित को अपने हिस्से कि घोरावल बाजार कि जमीन,शिवद्वार मन्दिर के बगल में सरेह कि जमीन, सत्तद्वारी गांव कि जमीन दिखाकर बैनामा करने का झांसा देकर 24 लाख खाते में और 12 लाख कैश पैसा लेता रहा
जब पीड़ित अभिषेक ने बैनामा कि बात आरोपी शिवराज से कही तो आरोपी टाल मटोल करना शुरू कर दिया जब पीड़ित ने घोरावल के जमीन का अभिलेखीय कागजात का मुआयना किया तो पता चला कि वो जमीन किसी दूसरे को विक्रय कर दिया गया था तो पीड़ित ने अपना पैसा वापस मांगने लगा तो आरोपी शिवराज गिरी ने 6 लाख रुपया खाते में भेजा जब आरोपी और पैसा नहीं दे पा रहा था तो चेक साइन करके दिया।
पीड़ित द्वारा अपना पैसा मांगने पर आरोपी बात विवाद करने लगा तो पीड़ित ने शिकायत पत्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र को प्रस्तुत किया जिसके क्रम में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने का आदेश कर दिया गया