कोची केरला मे आयोजित योगासन खेल प्रतियोगिता में सोनभद्र के बच्चों ने जीते पदक

HIGHLIGHTS

  • कोची केरला मे आयोजित योगासन खेल प्रतियोगिता में सोनभद्र के बच्चों ने जीते पदक

विनय कुमार श्रीवास्तव

सोनभद्र। दिनांक 13 – 14 अगस्त 2025 को  चले योगासन खेल प्रतियोगिता में सोनभद्र के बच्चों ने पदक हासिल किया| राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता के लिए बच्चों का चयन सोनभद्र योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा किया गया था |

Advertisment

राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन डबब्लू अफ़ अफ़ योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा राजीव गांधी इनडोर स्टेडियम कोची केरला में कराया गया था | राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता में कमिश्नर आफ पुलिस कोची केरला का आगमन हुआ |

Advertisment

इस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में कुल 16 स्टेट के बच्चों ने प्रतिभाग किया |जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,राजस्थान, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, हरियाणा, दिल्ली,पांडिचेरी, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल,तेलंगाना, आंध्र प्रदेश आदि प्रदेश के बच्चों ने प्रतिभाग कर पदक हासिल किया |

Advertisment

जिसमें उत्तर प्रदेश से लगभग 40 बच्चों का चयन राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के लिए किया गया था | उत्तर प्रदेश स्टेट से सोनभद्र,गाजियाबाद, नोएडा मुजफ्फरनगर, आगरा, वाराणसी, बलिया आदि के बच्चों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था |

Advertisment


सोनभद्र के डी ए वी स्कूल रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र से आस्था,सृष्टि, प्रियाल, कार्तिक देव पांडे, का चयन राष्ट्रीय योगासन खेल प्रतियोगिता कोची केरला के लिए किया गया था | जिसमें उन्होंने प्रतिभाग कर आस्था दो ब्रॉस मेडल, सृष्टि दो ब्रॉन्ज मेडल, प्रियाल दो ब्रॉन्ज मेडल, कार्तिक देव पांडे दो ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया |

Advertisment

बच्चों के माता-पिता और डी ए वी स्कूल के कोच मनोरंजन सर द्वारा फोन करके सभी बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया | सभी बच्चे कोची केरला से सोनभद्र 17 अगस्त को रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र ट्रेन द्वारा पहुंचेंगे |

Advertisment

इस अवसर पर अंशु सरकार, शिवम भदोरिया, रितु शर्मा, राजेश आचार्य, उत्तर प्रदेश जनरल सेक्रेटरी विनय कुमार श्रीवास्तव और कोच जागृति प्रजापति उपस्थित रहे |

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

विभाजन विभीषिका दिवस केवल अतीत की पीड़ा को याद करने का नहीं, बल्कि भविष्य के भारत के लिए एक संकल्प लेने का दिवस- DM

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • विभाजन विभीषिका दिवस केवल अतीत की पीड़ा को याद करने का नहीं, बल्कि भविष्य के भारत के लिए एक संकल्प लेने का दिवस- DM

सोनभद्र। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ और विभाजन विभीषिका पर आधारित घटनाओं की डाक्यूमेन्ट्री फिल्म भी दिखायी गयी। इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित जन मानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभाजन विभीषिका एक ऐसी त्रासदी आयी थी, जिसमें पंजाब,

Advertisement

जम्मू कश्मीर सहित बार्डर प्रांत के राज्यों के लोगो को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था, इस दौरान महिलाओं को भी बहुत सी परेशानियों व समस्याओं से जुझना पड़ा था, विभाजन विभीषिका दिवस पूर्वजों की आजादी की कीमत को याद दिलाती है।

उन्होंने कहा कि हम सब यहाँ इतिहास के उस करुण अध्याय को स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं, वह अध्याय जिसने हमें स्वतंत्रता का अमृत तो दिया पर साथ ही असंख्य जख्मों की पीड़ा भी दे गया। यह है ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’, जो हमें उन लाखों निर्दोषों की याद दिलाता है, जिन्होंने नफरत और हिंसा के तूफान में अपने घर, अपनी जमीन, यहाँ तक कि अपना जीवन तक गंवा दिया।

Advertisement

यह दिवस केवल अतीत की पीड़ा को याद करने का नहीं, बल्कि भविष्य के भारत के लिए एक संकल्प लेने का दिवस है, कि हम अपने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को हर हाल में सुरक्षित रखेंगे। आज का यह आयोजन उन सभी के प्रति श्रद्धांजलि है, जिनके संघर्ष और बलिदान ने हमें यह आजादी दी, जो सभी विस्थापित परिवारों की स्मृति को प्रणाम है, जिनका दर्द शब्दों से परे है।

Advertisement 

इस स्मृति दिवस पर हम सब मिलकर उन शहीदों, उन विस्थापित परिवारों और उस अपार पीड़ा को याद करें, जिसे देश ने सहा और यह प्रतिज्ञा लें कि स्वतंत्र भारत में वैमनस्य और विभाजन की कोई गुंजाइश कभी नहीं रहेगी।

Advertisement

इस मौके पर सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल, प्रवक्ता डायट नीरज शर्मा, पीएम श्री जीजीआईसी की प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ आरती सिंह, अमर सिंह प्रभारी प्रधानाचार्य जीएचएस बेलहथी आदि ने विभाजन विभिषिका पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

Advertisement

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पुत्र की दीर्घ आयु के लिए महिलाओं ने रखा हलछठ का व्रत

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • पुत्र की दीर्घ आयु के लिए महिलाओं ने रखा हलछठ का व्रत

सोनभद्र। हलछठ का पर्व गुरुवार को जिलेभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। महिलाओं ने पुत्र की लंबी आयु के लिए हलछठ का व्रत रखा। महिलाओं ने हलषष्ठी माता की कथा सुनाकर और पूजा अर्चना करके पुत्र की लंबी आयु व घर में सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्मोत्सव मनाते हुए उनकी पूजा अर्चना भी विधि विधान के साथ की गई।

सनातन धर्म में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलछठ के रूप में मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम जी का जन्म हुआ था। बलराम जी का मुख्य शस्त्र हल और मूसल है। इस लिए उन्हें हलधर के नाम से भी जाना जाता है।

Advertisement 

बलराम जी का जन्मदिन होने के कारण इस दिन हलछठ पर्व मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि महिलाओं द्वारा हलछठ का व्रत रखने और पूजा अर्चना करने से पुत्र दीर्घायु होते हैं और घर में खुशहाली आती है। इसी मान्यता के अनुरुप शनिवार को महिलाओं ने भोर पहर ही स्नान कर हलछठ व्रत का शुभारंभ किया।

Advertisement

हलषष्ठी माता की कथा सुनाकर और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर महिलाओं ने पुत्र की लंबी आयु का आशीर्वाद मांगा।  इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रीति केसरी, मंजू केसरी, किरन केसरी, मंजू केसरी, शिला केसरी, जूही केसरी,  उमा केसरी, सपना, किरण देवी, सीमा, रानी, सुमन, उषा, गीता श्वेता, पूजा, दीपिका गुप्ता, सरिता, रीता, बबीता, निशु, सिमा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपाइयों ने मनाया विभाजन विभिषिका दिवस, निकाला गया पैदल मौन जुलूस

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • 14 अगस्त का वो दिन जब मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दुखद विभाजन किया-संजय गोंड 

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन की त्रासदी को स्मरण करते हुए 14 अगस्त विभाजन विभिषिका दिवस के रुप में मनाया गया। जिसमें भाजपा द्वारा चाचा नेहरु शहीद उद्यान से पैदल मौन जूलूस विवेकानन्द प्रेक्षागृह तक निकाला गया जिसमें मुख्यअतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष अनुसूजित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व संचालन कार्यक्रम संयोजक दयाशंकर पाण्डेय ने किया। तत्पश्चात् विभाजन से विभिषिका स्मृति दिवस पर विवेकानन्द प्रेक्षागृह के प्रांगण में प्रदर्शनी का अवलोकन किया व संगोष्ठी की गयी।

विभाजन से विभिषिका संगोष्ठि को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि संजय गोंड ने कहा कि देश के इतिहास में 14 अगस्त की तिथि कभी न भूलने वाली तिथि है. आज ही के दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दुखद विभाजन किया, जिसके दुष्परिणामस्वरूप असंख्य देश वासियों ने यातनाएं झेलीं और अपनी जान गंवाई. विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बलिदान हुए सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि!, इस क्रूर-वीभत्स यातना के साक्षी सभी नागरिकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।

Advertisement


विभाजन से विभिषिका संगोष्ठि को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह जी ने कहा कि देश के इतिहास मे 14 अगस्त की तारीख का अहम स्थान है, भारत के इतिहास मे आज का दिन विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस के रुप मे मनाया जा रहा है, अखण्ड भारत के आजादी के इतिहास मे 14 अगस्त की तारीख आंसूओं से लिखी गयी है, यह वही तारीख है जब देश का विभाजन हुआ विभाजन ने न केवल भारतीय उपमहाद्धीप के दो टुकडे किये गये बल्कि बंगाल का भी विभाजन किया गया। बंगाल के पूर्वी हिस्से को भारत से अलग कर पूर्वी पाकिस्तान बना दिया गया कहने को तो यह देश का बंटवारा कहा गया लेकिन यह दिलों का परिवारों का रिश्तों का और भावनाओं का बंटवारा था।

Advertisement 

विभाजन विभिषिका को संबोधित करते हुए उपाध्यक्ष अनुसूचित आयोग जीत सिंह खरवार ने कहा कि भारत का विभाजन हुए एक लंबा अरसा गुजर गया है, पर अब भी हमारे आसपास ऐसे तमाम लोग मौजूद हैं, जिन्होंने उस दौर में हुए दंगों में अपनों को खोया।

Advertisement

Advertisement
Advertisement

विभाजन विभिषिका संगोष्ठि की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि विभाजन से होने वाली विभिषिका को कभी न भूलने वाला मंजर बताया कहा कि नफरत और हिंसा के बीच लाखों लोगो को जहां अपनी जन्मभूमि से विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा वहीं तमाम लोगो की भी जाने चली गयी थी। कार्यक्रम मे आये हुए सभी अतिथियों व पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यरुप से पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, अजीत चौबे, अध्यक्ष नगर पालिका रुबी प्रसाद, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, चांदप्रकाश जैन, श्रवण जी, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, संतोस शुक्ला, शंम्भूनारायण सिंह, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, नार सिंह पटेल, रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, बलराम सोनी, यादवेन्द्र द्विवेदी, सत्येन्द्र आर्य, सुनिल सिंह, पुष्पा सिंह, मीनू चौबे, गुडिया वर्मा, मंजू गिरी, रुबी गुप्ता, कमलेश चौबे, अनुपम तिवारी, अरविन्द पाण्डेय, राजन पाण्डेय सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

एक दिवसीय ‘तिरंगा सांस्कृतिक यात्रा’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • एक दिवसीय ‘तिरंगा सांस्कृतिक यात्रा’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सोनभद्र। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय ‘‘तिरंगा सांस्कृतिक यात्रा’’ का आयोजन जनपद सोनभद्र के नगवा विकास खण्ड में आयोजित किया गया।

यात्रा का सुभारम्भ दोपहर 12 बजे मुख्य अतिथि श्री रामपुकार-वन दरोगा, वन विभाग, मांची रेज, सोनभद्र ने हरी झण्डी दिखाकर तिरंगा सांस्कृृतिक यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी की नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन संपूर्ण देश स्वतंत्रता दिवस तक मना रहा है।

Advertisement

आदिवासी क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से सर्वप्रथम मैं उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति संस्कृति संस्थान, (संस्कृति विभाग) लखनऊ एवं जनजातीय शोध एवं विकास संस्थान को व उनके पदाधिकारियों को बधाई देता हॅू। उन्होंने कहा कि जनपद सोनभद्र के आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों ने आज याद करने में कोई देर न करते हुए बताता हूॅ कि आजादी के लड़ाई में यह क्षेत्र बड़-चड़कर मुकाबला किया और

Advertisement 

पूर्वाचल क्षेत्र का यह क्षेत्र अग्रेंजो को भगाने में सबसे पहले कामयाब होकर स्वतंत्रता प्राप्त कर लिया था। जो इस क्षेत्र के लिए गर्व कीबात है। यह आजादी आगे चलकर राष्ट्रीय एकता को प्रर्दशित करते हुए सम्पूर्ण स्वतंत्रता आन्दोलन लकीर बना। आज की यह तिरंगा यात्रा से जनजाति सामुहिकता का प्रमाण है।

Advertisement

कार्यक्रम में प्रभारी पवन कुमार खरवार द्वारा रैली में उपस्थित आदिवासीजन व अन्य ग्रामीण जन के साथ नारा लगाकर उत्साह बढ़ाया जिसमें उन्होने नारा में कहा कि हम आदिवासी ने ठाना है, घर-घर तिरंगा लहराना है, जनजातियों की आन-बान-सन तिरंगा मेरी जान, तिरंगा है-तो मेरी शान आदि के साथ पुरा कैमुर क्षेत्र गुज उठा।

Advertisement

तिरंगा सांस्कृतिक रैली-आदिवासी बाहुल्य ग्रामसभा-कजियारी सामुदायिक भवन से होते हुए सुअरसोत, तेनुदाड़ी, विशुनपुर, नगवा बाध, गोंगा, उत्तर प्रदेश-बिहार बार्डर, खलीयारी बाजार में बस अड्डा पर समापन हुआ।

Advertisement

इस अवसर बलबीर सिंह खरवार-आदिवासी समाजसेवी, चंद्रमा सिंह खरवार-प्रधान प्रत्याशी, सरोज खरवार, संजय खरवार, गीता देवी, सुमन खरवार, रामाश्रय, संदीप कुमार, अजय, रामलाल, सुनील कुमार, प्रकाश कुमार, सीता कुमारी, विजवंती, देवंती, सोनमती, राधीका, सहित स्वयं सहायता समूह के सदस्य, वालंेटियर आदि ने रैली को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई साथ ही गांव के सैकड़ों महिला-पुरूषों एवं बच्चें उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट तियरा स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम, जिलाधिकारी ने लिया तैयारी का जायजा

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • स्वतंत्रता दिवस पर विशिष्ट तियरा स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम, जिलाधिकारी ने लिया तैयारी का जायजा




सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के विशिष्ट खेल स्टेडियम तियरा में एक भव्य समारोह का आयोजन होगा, जिसकी तैयारी का गुरुवार की दोपहर में जिलाधिकारी ने जायजा लिया और सम्बंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिया।



जिलाधिकारी बीएन सिंह ने जनपद में 79वाँ स्वाधीनता दिवस को मनाये जाने के सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों का जायजा लियें। इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौड़ सम्मिलित होंगें।

Advertisement 
Advertisement



इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूप-रेखा तैयार की जाये और निर्धारित समय से कार्यक्रम प्रारंभ किया जाये। प्रातः 8.30 बजे विशिष्ट स्पोर्ट स्टेडियम तियरा में राज्यमंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जाना निर्धारित है, जिन विभाग के अधिकारियों को उक्त कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीरंदाजी, वृक्षारोपण, खेल-कूद, क्रास कन्ट्री रेस आदि से सम्बन्धित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जायें।



इस मौके पर मुख्य विकास अधिकरी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र में होगा मां त्रिपुर सुंदरी के मंदिर का निर्माण- महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरि

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • सोनभद्र में होगा मां त्रिपुर सुंदरी के मंदिर का निर्माण- महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरि
  • श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरि का हुआ अभिनंदन
  • एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन

रॉबर्टसगंज, सोनभद्र।  श्री गायत्री परिवार सोनभद्र द्वारा सोनभद्र नगर की बेटी पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी हरिद्वार की नवनियुक्त श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर साध्वी सरिता गिरि का स्वागत एवं अभिनंदन स्थानीय रामलीला मैदान के सभागार में किया गया।

महामंडलेश्वर ने अपने उद्बोधन कहा कि- सरिता धाम ट्रस्ट द्वारा सोनभद्र जनपद में यथाशीघ्र ही मां त्रिपुर सुंदरी माता का एक भव्य मंदिर, धर्मशाला, अस्पताल, शिक्षण संस्थान का निर्माण शोण महानदके किनारे कराया जाएगा। जिससे सोनभद्र की  धर्म, संस्कृति, साहित्य, कला व शिक्षा का विकास होगा।

Advertisement

महामंडलेश्वर ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष, फलदार वृक्षों का वितरण कर अपील किया कि मां स्वरूप इस वृक्ष का रोपण करें और माता के समान इसकी सेवा सेवा करें ताकि यह वृक्ष मां की तरह हमारा भरण पोषण कर सके।

Advertisement

संबोधन के पश्चात निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आध्यात्मिक स्नेह मिलन रामलीला मैदान के सभागार में ही संपन्न हुआ। इसके पूर्व कार्यक्रम स्थल पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन भंडारे के साथ हुआ।

Advertisement 

कार्यक्रम में  राजकुमार तरुण, अरविन्द सिंह, दीपक कुमार केसरवानी, प्रकाश केशरी,राम देव, बंशनरायण, लालता प्रसाद, गोविंद उमर, मनोज सिंह, अरूण, मुन्श जी, गीता, सरिता, कुसुम, सूमन, ऊषा,रेखा, पुष्पा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर LIU टीम द्वारा ओबरा डैम व रेलवे स्टेशन चोपन पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • स्वतंत्रता दिवस के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर LIU टीम द्वारा ओबरा डैम व रेलवे स्टेशन चोपन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस पर जनपद में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में, LIU (लोकल इंटेलिजेंस यूनिट) टीम सोनभद्र द्वारा बुधवार को ओबरा डैम तथा रेलवे स्टेशन चोपन पर विशेष चेकिंग अभियान संचालित किया गया।

चेकिंग के दौरान

  • ओबरा डैम क्षेत्र में आने-जाने वाले वाहनों, पर्यटकों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से जांच की गई।
  • सुरक्षा की दृष्टि से डैम परिसर के मुख्य द्वार, पार्किंग स्थल एवं सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती गई।
  • रेलवे स्टेशन चोपन पर प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय, टिकट घर एवं पार्किंग स्थल में संदिग्ध वस्तुओं, बैग एवं पैकेटों की तलाशी ली गई।
  • यात्रियों व आमजन से बातचीत कर उन्हें सुरक्षा संबंधी सतर्कता उपायों के प्रति जागरूक किया गया।
Advertisement


जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा वाहन की सूचना तत्काल पुलिस हेल्पलाइन 112, नजदीकी थाना/चौकी या रेलवे पुलिस को दें।
        पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर जनपद पुलिस पूर्णत: सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, गश्त एवं चेकिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि जनपदवासी सुरक्षित वातावरण में स्वतंत्रता दिवस का पर्व मना सकें।

Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपा जिलाध्यक्ष ने सेनानियों परिजनों का सम्मान कर भेंट किया तिरंगा

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • भाजपा जिलाध्यक्ष ने सेनानियों परिजनों का सम्मान कर भेंट किया तिरंगा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी चोपन मण्डल के ग्राम सलखन में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद स्मारक के समक्ष स्वच्छता अभियान कर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात् स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर जाकर उनके परिजनों का सम्मान कर तिरंगा भेंट किया

तथा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने सलखन स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आवास पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर अभियान का शुभारंम्भ किया।

Advertisement 


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से अवगत कराना है। इन्हीं सेनानियों की वजह से आज देश आजाद है और हम शांति से जीवन यापन कर रहे हैं, और साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है,

Advertisement
Advertisement

क्योंकि उनके बलिदान और संघर्ष से ही हमें आज़ादी मिली है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवनाथ प्रसाद, पिता श्री दुखन्ती राम, ग्राम सलखन को 1942 के भारत छोड़ो आन्दोलन के सिलसिले मे अंग्रेजो द्वारा 1 वर्ष की कड़ी कैद और 200 रुपये के जुर्माना की सजा दी गई उन्हीं के साथी शंकर गोंड जी और भागवत दुबे जी को भी सजा सुनाई गई थी इनको भी अंग्रेजो ने बर्बरतापूर्वक यातनाएं दी इन सभी ने हंसते हंसते इन यातनाओं को स्वीकार किया।

Advertisement

किन्तु इन वीर सेनानियों ने अंग्रेजो के सामने सिर नही झुकाया, न ही आजादी की लड़ाई से कदम पीछे हटाया और यातनाएं सहते हुए भारत माता की जय का उदघोष करते हुए अंग्रेजो के दांत खट्ठे कर दिये परिणाम स्वरुप 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ।

Advertisement

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी जी द्वारा अभियान चलाकर देश के प्रत्येक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीद परिवारों के सम्मान का कार्य किया गया क्योंकि अनेको स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आजादी की लड़ाई में अपने जीवन को दांव पर लगाया और देश के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा की इन सेनानियों ने देश को स्वतंत्रता तो दिलाई ही साथ ही सोनभद्र को इन्होंने इतिहास मे अमर कर दिया। आज के इस पावन दिवस पर हम इन सभी वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते है।

Advertisement

भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल जी ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि ऐसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेकर देश की एकता और अस्मिता की रक्षा के लिए सदैव एकजुट रहना चाहिए। साथ ही साथ हमें अपने घर अपने नगर, गांव को स्वच्छ रखें क्योकि जहां स्वच्छता है वहां स्वास्थ्य है, देश को यशस्वी बनाने में हम सबको अपनी भूमिका अवश्य तय करनी चाहिए।


इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों सहित चोपन मण्डल अध्यक्ष संजय केशरी, प्रदीप अग्रवाल, सत्येन्द्र आर्य, विकास चौधरी, हिमांशू परदेशी, सोनू सिंह, संतोस जायसवाल, राजेन्द्र सिंह, राकेश कुमार, शंकर गोंड़, अरविन्द जी आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें