बाल गोपाल को झूला झुलाने का है बहुत महत्व, पूरी होती है सारी मनोकामनाएं- पं. राजकुमार पाण्डेय

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • श्री राम जानकी संकट मोचन पर धूमधाम के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी
  • रात 12:00 बजते ही हुआ श्री कृष्ण का जन्म, होने लगा शंखनाद, बजने लगे मंदिरों और घरों में घंट घड़ियाल
  • धूमधाम के साथ बनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी

सोनभद्र। नगर के श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दिव्य झांकी सजाई गई है। जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग रही है।
बतादें कि शनिवार के रात के 12:00 बजते ही पूरा मंदिर परिसर नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। के स्वर से गुंजायमान हो गया।

Advertisment

श्री कृष्ण का जन्म होते ही मंदिर में शंखनाद होने लगा और घड़ी घंट घड़ियाल बजने लगे। इस अवसर पर पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी का एक दिन का व्रत रखने से कई व्रतों का फल मिल जाता है।हमारे शास्त्रों में कृष्ण जन्माष्टमी को सभी व्रत का राजा यानि ‘व्रतराज’ कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन बाल गोपाल को झूला झुलाने का बहुत ही महत्व है, लोगों में कृष्ण भगवान को झूला झुलाने का बहुत उत्साह रहता है।

Advertisment

कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति पालने में भगवान को झुला दे तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस अवसर पर शशिकांत चौबे, संतोष चतुर्वेदी, दादे चौबे, शिवा पांडेय, देवानंद सोनी, शिवपूजन दुबे, राजा, राहुल केसरी,सनी मोदनवाल, अभिषेक जैसवाल, सचिन, शिवा पाण्डेय, आशुतोष मोदनवाल,केतन मोदनवाल, हिमांशु श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, अवधेश, सोनू जैसवाल, रमन मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सोनभद्र नगर में झांकी की परंपरा आज भी कायम, संस्कृति लाइव को मिली 71 साल पुरानी जन्माष्टमी की झांकी की फोटो

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • आजादी के पहले भी नगर में झांकी सजाई जाती थी
  • स्थानीय महिलाओं द्वारा जन्म से छठी तक होता था बधाईयां, सोहर का गायन।
  • उत्तर मोहल में होता था बिरहा का मुकाबला
  • आरटीएस क्लब की झांकी में 6 दिन तक वितरित किया जाता था अलग-अलग प्रसाद

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर झांकी सजाने की परंपरा प्राचीन है।
  भगवान योगेश्वर श्री कृष्ण के 5252 वे अवतरण दिवस पर आज भी जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के विभिन्न क्षेत्रों में झांकी सजाने की परंपरा का पालन स्थानीय नागरिकों द्वारा किया जा रहा है।




वरिष्ठ साहित्यकार/ इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी के अनुसार-”  श्री राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण नगर के रईस, व्यापारी, आजाद भारत के नोटिफाइड एरिया के प्रथम अध्यक्ष बलराम दास केसरवानी ने कराया था और सार्वजनिक रूप से इस मंदिर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी मनाने की परंपरा का आरंभ हुआ जो आज भी कायम है। सात दशक पूर्व नगर के उत्तर मुहाल के निवासी शिवशंकर प्रसाद, पार्वती देवी द्वारा सार्वजनिक रूप से छोटे स्तर पर छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी का शुभारंभ किया गया,

Advertisment

इस अवसर पर श्री कृष्ण जन्म से छठी तक उत्तर मोहाल की भक्त चमेली देवी, मोबत देवी, फुला देवी, ललिता देवी, अमरावती देवी, सुशीला देवी, गुलाबी देवी प्रतिदिन शाम को पारंपरिक लोक वाद्य यंत्र ढोलक की थाप पर प्रतिदिन सोहर का गायन करती थी।

Advertisment

पकालांतर में इस मोहल्ले में मिर्जापुर जनपद से आए राम सूरत सिंह यादव ठेकेदार द्वारा इस झांकी का विस्तार किया गया। यहां पर बड़े ही मनोयोग से झांकी को सजाया जाता था, इस सजावट में स्वर्गीय गुलाब प्रसाद केसरी, जवाहिर सेठ, माता प्रसाद सोनी,साधु मिस्त्री, महेश मिस्त्री नानक चंद आदि टेक्नीशियनो का महत्वपूर्ण योगदान रहता था।

Advertisment

झांकी में खिलौनों को चलता फिरता दिखाने के लिए मैनुअल तरीके से पंखे के मोटर, साइकिल की रीम व दफ्ती पर कृष्ण आदि के चित्रों की कटिंग कर धागे और पेच के सहारे जोड़कर इन चित्रों को चलचित्र का रूप देते थे इनमें नृत्य करती हुई मीरा बाई, गोपियों संग नृत्य करते हुए श्री कृष्ण,शिव पार्वती के पीछे चलता हुआ चक्र,रूई का पहाड़, चलता झरना,पथरचट्टी आदि झांकी लोगों के लिए आश्चर्यजनक और विस्मयकारी होती थी, सांचे के माध्यम से रंगोली,केले के पेड़ से झांकी का द्वार आदि की सजावट पुरूष ही करते थे।”

Advertisment

  श्री कृष्ण भक्त जवाहिर सेठ के अनुसार-“कार्यक्रम की तैयारी पंद्रह दिन पूर्व ही शुरू हो जाती थी, जिसके अंतर्गत मोहल्ले के बच्चों द्वारा झंडियां बनाना, चिपकाना और दफ्ती पर कागज चिपका कर उस पर क्रीच और स्याही से बिरहा मुकाबला की सूचना लिख  कर सार्वजनिक स्थानों पर लगाया जाता था और रिक्शे के द्वारा कार्यक्रम का एलाउंसमेंट, विजयगढ़ टॉकीज में फिल्म से मध्यातर में स्लाइड शो चलवाया जाता था।

Advertisment

बिरहा के मुकाबले के लिए सड़क पर ही ड्रम पर चौकी रखकर  मंच बनाया जाता था,आमने- सामने दो मंच बनाए जाते थे जिस पर वाराणसी के रेडियो लोकगीत गायक बुल्लू यादव, हीरा यादव, रामदेव यादव आदि गायक श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन बिरहा का गायन करते थे, यह रॉबर्ट्सगंज नगर का सबसे बड़ा मेला होता था,नगर के आसपास के ग्रामीणजन बिरहा का आनंद रात भर लेते थे स्थानीय निवासी अपने छतों, घरों के बरामदे से बिरहा सुनते थे,इन सुनने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा होती थी, क्योंकि उसमें पर्दा प्रथा का प्रचलन ज्यादा था।

Advertisment

समाजसेवी रामराज सर्राफ बताते हैं कि-“नवाब चन्द सेठ द्वारा अपने आवास पूरब मोहाल में भव्य झांकी का शुभारंभ किया गया और एक साल शीशे से आकर्षक झांकी की सजावट हुई थी इसकी याद आज भी नगर के बुजुर्गों को है।” शीतला मंदिर चौराहे पर लखन सेठ द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी की झांकी आकर्षक ढंग से सजवाई जाती थी।

Advertisment

आरटीएस क्लब के संरक्षक डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव का बताते हैं कि-“आरटीएस क्लब के पदाधिकारी डॉक्टर जय राम लाल श्रीवास्तव, सेनेटरी इंस्पेक्टर ललित मोहन श्रीवास्तव,राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रुद्र प्रसाद श्रीवास्तव, शंभू सेठ,बलराम दास केसरवानी, शिव शंकर प्रसाद केसरवानी भोला सेठ,बी एन बाबू,इंटरेशिया इत्यादि नगर के सभ्रांत व्यापारियों द्वारा नगर के आरटीएस क्लब में झांकी शुरू कराया गया,इस झांकी में आधुनिकता का पुट देखने को
मिलता था।

Advertisment
Advertisment

  अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष प्रभाकर श्रीवास्तव, सचिव प्रदीप बगड़िया, दिवाकर श्रीवास्तव एवं और युवाओं के सहयोग से छह दिन तक  चलने वाले कार्यक्रम में छह प्रकार के प्रसाद, छह प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन और छह प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होता था।


शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बिरजू महाराज, गुदई महाराज सहित देश के नामचीन कलाकार गायन/ वादन की  प्रस्तुति देकर अपने आपको धन्य समझते थे, इसके अलावा आधुनिक ढंग पर आधारित आर्केस्टा, पर्दे पर भक्ति में फिल्म का प्रदर्शन आदि का भी आयोजन श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर किया जाता था।

नगर के प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर,साई मंदिर,दुग्धेश्वर मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, राम जानकी मंदिर, बांके बिहारी मंदिर आदि मंदिरों एवं भगवान श्री कृष्ण के भक्तों द्वारा अपने व्यक्तिगत आवासों  पर भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाई जाती है, और जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, श्री कृष्ण के भक्ति में डूबा सोनभद्र

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • जिले में धूमधाम के साथ मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी
  • रात 12:00 बजाते ही हुआ श्री कृष्ण का जन्म, होने लगा शंखनाद, बजने घण्ट घड़ियाल

सोनभद्र। जिले में शनिवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिले के हर थानों, मंदिरों, घरों में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की भव्य झांकी सजाई गई। रात के 12:00 बजते ही पूरा जनपद नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की। के स्वर से गुंजायमान रहा। इस दौरान महिलाओं ने सोहर गाकर श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई।नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, श्री कृष्ण के भक्ति में डूबा सोनभद्र

बतादें कि चुर्क पुलिस लाइन, जिला कारागार सहित जिले के हर थानों में श्री कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम के साथ  गया।वही जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की भव्य झांकी सजाई गई इस दौरान भजन कीर्तन बिरहा का आयोजन किया गया और इसके पश्यात भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर जितेंद्र सिंह, पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता, आनंद मिश्रा, रविंद्र केसरी, कृष्ण मुरारी गुप्त, चंदन केसरी, सहित अन्य भक्तजन उपस्थित रहे।

Advertisment

दूसरी ओर नगर के राम जानकी, संकट मोचन मंदिर पर पुजारी राजकुमार पांडे के नेतृत्व में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की मंदिर परिसर में भव्य झांकी सजाई गई। अर्धरात्रि होते ही श्री कृष्ण का जन्म हुआ और पूरा मंदिर प्रांगण श्री कृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

Advertisment

इस अवसर पर पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी का एक दिन का व्रत रखने से कई व्रतों का फल मिल जाता है।हमारे शास्त्रों में कृष्ण जन्माष्टमी को सभी व्रत का राजा यानि ‘व्रतराज’ कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन बाल गोपाल को झूला झुलाने का बहुत ही महत्व है, लोगों में कृष्ण भगवान को झूला झुलाने का बहुत उत्साह रहता है।

Advertisment

कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति पालने में भगवान को झुला दे तो उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। इस अवसर पर शशिकांत चौबे, संतोष चतुर्वेदी, दादे चौबे, शिवपूजन दुबे, शिवा पांडेय, देवानंद सोनी, राहुल केसरी,सनी मोदनवाल, अभिषेक जैसवाल, सचिन, शिवा पाण्डेय, आशुतोष मोदनवाल,केतन मोदनवाल, हिमांशु श्रीवास्तव, दिनेश शुक्ला, अवधेश, सोनू जैसवाल, रमन मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisment

दूसरी ओर नगर के उत्तर मोहाल स्थित दूग्धेश्वर धाम के बगल में श्री कृष्ण जन्म उत्सव की भव्य झांकी सजाई गई। इस दौरान‌ भारी संख्या में श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी देखने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर गोविंद केसरी, अनुराग, प्रियांशु सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। नगर के श्री साईं बाबा मंदिर व नई बस्ती के श्री राम जानकी मंदिर के समीप भी भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

सिविल डिफेंस हेतु कमाल समेत 19 ज़िम्मेदारों को राज्यमंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • सिविल डिफेंस हेतु कमाल समेत 19 ज़िम्मेदारों को राज्यमंत्री ने दिया नियुक्ति पत्र

ओबरा, सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को विशिष्ट स्टेडियम तियरा राबर्ट्सगंज मेें आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुउद्देशीय रहा। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौंड़ ने ध्वजारोहरण व वृक्षारोपण के पश्चात आयोजित बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक समारोह की सराहना की।

Advertisment



स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य मंत्री संजीव गौड़, सांसद छोटे लाल खरवार,  जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने नागरिक सुरक्षा हेतु ( civil defence Core) राबर्ट्सगंज एवं ओबरा तहसील परिक्षेत्र से चयनित 19 कर्मठ स्वयं सेवियों को नियुक्ति पत्र दिया।



सीविल डिफेंस कोर तहसील ओबरा परिक्षेत्र से चयनित कमाल अहमद, जय शंकर राय, अनिल कुमार, अमर सिंह, सिकन्दर प्रसाद, मुन्ना लाल, गगन कुमार को नियुक्ति पत्र समेत सिविल डिफेंस कोर की शर्ट और टोपी प्रदान की गई।

Advertisment


इस अवसर पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने जनप्रतिनिधिगणों के प्रति आभार व्यक्त कर कहा कहा कि जनपद में आज नागरिक सुरक्षा के 19 लागों को मंत्री जी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जनपद के अन्य जागरूक व्यक्ति, समाज सेवी नागरिक सुरक्षा से जुड़कर देश सेवा में भागीदार बन सकते हैं।

Advertisment


  प्रोत्साहन स्वरूप जनपद के गोताखारों को भी प्रशस्ति-पत्र व प्रोत्साहन धनराशि देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, मोहन कुशवाहा, उपाध्यक्ष भाजपा रमेश पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त कियें। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता डायट ऋचा ओझा ने की। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट

Advertisment

उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) वागीश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)  रमेश चन्द्र, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 अश्वनी कुमार, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय सहित सम्मानित अधिकारीगण व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

स्वतंत्रता दिवस बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम, निकाली गई प्रभात फेरी

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • स्वतंत्रता दिवस बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम, निकाली गई प्रभात फेरी

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज एवं परमहंस पब्लिक स्कूल कबरी में  छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। छात्र/ छात्राओं ने अत्यंत हर्षोल्लास के साथ प्रपभातफेरी निकाली,

जिसमें सुन्दर स्वतंत्रता गीत के साथ देश को आजाद कराने वाले उन वीर सपूतों का जयघोष करके उन्हें याद किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना तन- मन- धन सब कुछ देश के नाम कर दिया। ध्वजा रोहण के उपरांत सरस्वती- वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया,

Advertisment

जिसमें छात्र छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों ने लोगों के मन में देशभक्ति भावना को भर दिया।इसी क्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में छोटे- छोटे बच्चे और बच्चियों ने श्री कृष्ण,राधा, गोपियों तथा ग्वालों की सुन्दर झांकी प्रस्तुत कर सभी के मन को मोह लिया।

Advertisment

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के संरक्षक श्री सुरेश तिवारी ने कहा कि “हमें वीर सपूतों की गाथाओं से प्रेरणा लेकर आगे भी अपने देश को सुरक्षित, समृद्ध, गौरवशाली एवं विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वचनबद्ध होना है।

Advertisment

“सभी कार्यक्रम सराहनीय एवं प्रसंनीय रहे । इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी,  श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी ,सगीर खान ,राजू प्रसाद ,कृष्ण देव, चंद्रभान ,अमिताभ बच्चन, संदीप, पूजा पाण्डेय,  पूजा सिंह ,आरती, पूजा भारती, श्वेता सिंह, निधि सिंह, पायल सोनी,आदि अध्यापक/ अध्यापिकाएं उपस्थित रही।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उत्सव ट्रस्ट ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन, 28 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उत्सव ट्रस्ट द्वारा जिले के तीन स्थानों पर किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
  • सी०आई०एस०एफ० रिहन्द हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट पिपरी, कन्हैया ट्रेडर्स अनपरा सोनभद्र, भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद एवं रेणुकूट प्रेस क्लब के सहयोग से हुआ सफल आयोजन
  • जिले को मिले बी०सी०टी०वी० बस में पहली बार हुआ स्वैक्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन

सोनभद्र। उत्सव ट्रस्ट द्वारा भारतीय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के शुभ अवसर पर जनपद सोनभद्र के तीन स्थानों पिपरी – सी०आई०एस०एफ० रिहन्द हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट, अनपरा – कन्हैया ट्रेडर्स अनपरा बाजार एवं रेनुकूट में

भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद व रेणुकूट प्रेस क्लब के सहयोग से भारत माता एवं देश की आजादी में अपना सर्वस्व बलिदान करने वाले शहीदों को नमन करते हुए दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण, भारत माता की जय के उदघोष के साथ फीता काट कर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। इसमें 28 लोगों ने रक्तदान किया।

Advertisment

पिपरी शिविर का शुभारंभ चीफ इंजीनियर सुरेश चंद्र व  डिप्टी कमांडेंट मुकेश कुमार ने, अनपरा शिविर का शुभारंभ अनपरा के कई गणमान्य लोगों ने एवं रेणुकूट शिविर का शुभारंभ पुलिस अधिकारी अमित कुमार सर्किल ऑफिसर (सी०ओ०) रेणुकूट ने स्वयं पहली बार रक्तदान कर किया। जिले में पहली बार किसी संस्था द्वारा एक ही दिन में तीन स्थानों पर स्वैक्षिक रतदान शिविर का आयोजन किया गया।
         

Advertisment

सी०आई०एस०एफ० पिपरी शिविर में कुल 12 रजिस्ट्रेशन में से 8 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में विनोद कुमार, अशित कुमार सरकार, शंभू सिंह, अनूप कुमार दास, दीपक महतो, वीर अभिमन्यु प्रसाद, प्रमोद कुमार पुरी व पाटिल प्रमोद विलास रहे। अनपरा में कुल 26 रजिस्ट्रेशन में 14 लोगों ने रक्तदान किया।

Advertisment

रक्तदान करने वालों में मनीष कुमार गोयल, अभिषेक सिंह, नीरज, रामानुज, आकाश गुप्त, अनिमेश जयसवाल, रवि कुमार शाह, सुमित कुमार मित्तल, अमित गट्टानी, अर्पित भारूका, हबीब अंसारी, विकास अग्रवाल, ऋतिक कुमार व आशुतोष  यादव रहे।

Advertisment

रेनुकूट में कुल 10 रजिस्ट्रेशन में 6 लोगों ने रक्तदान किया।  रक्तदान करने वालों में अमित  कुमार, इंदल सरोज, आनंद कुमार गुप्ता, आर्दश कुमार पाण्डेय, मणिशंकर सिन्हा व प्रमोद कुमार सिंह रहे।
           आयोजन को सफल बनाने में रेणुकूट प्रेस क्लब के अध्यक्ष अभय भार्गव, भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष मणि शंकर सिन्हा व महासचिव प्रमोद कुमार, अनपरा के संजीव मदान, अनिल जैन, सुरेंद्र भरूका अर्पित भरूका, अनिमेष जायसवाल, इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर संदीप के साथ ब्लड बैंक की टीम डॉ शुभम जैश, डॉ रविंद्र प्रसाद, सरोजा देवी, शैलेंद्र कुमार पाण्डेया, अभय कुमार, सर्वेश देव पाण्डेय, राजू, दिनेश केशरी व उमेश चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
          कार्यक्रम के संयोजक उत्सव ट्रस्ट के संरक्षक देवानंद मिश्र, स्वामी अरविंद सिंह, संतोष कुमार सिंह, आशीष पाठक, विकास राज व अविनाशी अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्सव ट्रस्ट रक्तदान विभाग के निदेशक डॉक्टर अजय कुमार शर्मा ने किया।

Advertisment

आयोजन को सफल बनाने में रेणुकूट प्रेस क्लब के अध्यक्ष अभय भार्गव, भारतीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष मणि शंकर सिन्हा व महासचिव प्रमोद कुमार, अनपरा के संजीव मदान, अनिल जैन, सुरेंद्र भरूका अर्पित भरूका,

Advertisment

अनिमेष जायसवाल, इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर संदीप के साथ ब्लड बैंक की टीम डॉ शुभम जैश, डॉ रविंद्र प्रसाद, सरोजा देवी, शैलेंद्र कुमार पाण्डेया, अभय कुमार, सर्वेश देव पाण्डेय, राजू, दिनेश केशरी व उमेश चौबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
       

Advertisment

   कार्यक्रम के संयोजक उत्सव ट्रस्ट के संरक्षक देवानंद मिश्र, स्वामी अरविंद सिंह, संतोष कुमार सिंह, आशीष पाठक, विकास राज व अविनाशी अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्सव ट्रस्ट रक्तदान विभाग के निदेशक डॉक्टर अजय कुमार शर्मा ने किया।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिनके खूंन से जल रहे चिराग ए वतन,है उनकी कसम शमां बुझने नहीं देंगे: प्रद्युम्न

  • Advertisement
Advertisment

HIGHLIGHTS

  •   स्वतंत्रता दिवस पर कवि सम्मेलन में कई लोगों को किया गया सम्मानित
  • सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में हुआ आयोजन
    फोटो

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन शुक्रवार को सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में सकुशल संपन्न हो गया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार पाठक एडवोकेट समेत कई लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Advertisment


सोनभद्र बार एसोसिएशन के आयोजन व  शहीद स्मारक करारी सोनभद्र के संयोजन में यह आयोजन हुआ। अशोक तिवारी एडवोकेट के संचालन तथा वरिष्ठ साहित्यकार चिंतक अजय शेखर की अध्यक्षता जिसमें कविराज रमाशंकर पांडेय विकल व वरिष्ठ कथाकार रामनाथ शिवेन्द्र,कवि शिवदास चंदौली के गरिमामय उपस्थिति से आयोजन देर रात तक चलता रहा।

Advertisment


वाणी वंदना पश्चात शुरू हुए आयोजन में प्रदुम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने तिरंगा तुझे हम कभी झुकने नहीं देंगे मिट जायेंगे खुद तुझे मिटने नहीं देंगे। जिनके खूंन से जल रहे चिराग ए वतन, है उनकी कसम शमां बुझने नहीं देंगे सुनाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने  देश ही मेरा सब कुछ मैं देश की दीवानी हूँ,

Advertisment

धर्मेश चौहान ने जग से न्यारा सबको प्यारा अपना हिंदुस्तान, अरुण तिवारी ने भारती की आरती उतारिये डा, रचना तिवारी ने गीत नव गीत समरसता एकता की रचना पढी और कार्यक्रम में जान फूंक दिया। दिवाकर दिवेदी मेघ, जयराम सोनी, दिलीप सिंह दीपक, विवेक चतुर्वेदी, कमलनयन तिवारी, शारिक मखदूम फूलपुर फूलपुरी

Advertisment

प्रयागराज, बहर बनारसी अब्दुल हई, विकास वर्मा, ईश्वर विरागी, दयानंद दयालू, प्रभात सिंह चंदेल, मदन चौबे, अलका केसरी, राधेश्याम पाल, गोपाल कुशवाहा, दिव्या राय, सुशील मिश्रा, सुधाकर पांडेय स्वदेश प्रेम  ने एक से बढ़कर एक समसामयिक रचना पाठ से सभी को आह्लादित किया और सराहे गये।

Advertisment
Advertisment

सभी कवियों अतिथियों को अंगवस्त्र लेखनी पुस्तिका देकर अभिनंदन किया गया तो वहीं पत्रकारिता समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए राजेश कुमार पाठक एडवोकेट, हाजी फरीद अहमद, रवि प्रकाश चौबे गुप्त काशी, सुशील मिश्रा  सोन संगीत फाउंडेशन, गोपाल स्वरूप पाठक, बिनय गोयल का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर बार अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्रा एडवोकेट, महामंत्री अखिलेश पांडेय एडवोकेट, नरेन्द्र कुमार पाठक, चंद्रप्रकाश दिवेदी एडवोकेट, बृज किशोर देव पांडेय, पुरुषोत्तम प्रधान,  सौरभकांत पति तिवारी, विशिष्ट कुमार चौबे,

Advertisment

  हरिशंकर तिवारी, जयशंकर त्रिपाठी एडवोकेट, आत्म प्रकाश त्रिपाठी एडवोकेट, ऋषभ त्रिपाठी, गोपाल बंगाली, नंदलाल, हर्ष चौहान,  अनीशा चौहान समेत सैकड़ों लोग मध्य निशा तक जमे रहे।

Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

जिसको राष्ट्र से प्रेम नहीं उसे राष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं -पारसनाथ मिश्रा

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • जिसको राष्ट्र से प्रेम नहीं उसे राष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं -पारसनाथ मिश्रा

सोनभद्र। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला प्रशासन व नगर पालिका परिषद सोनभद्र के संयुक्त तत्तवाधान में साहित्यकार जगदीश पंथी के संयोजकत्व में नगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह सभागार में राष्ट्रीय भावना से ओत प्रोत काव्य संध्या का आयोजन

Advertisment

पंडित पारसनाथ मिश्र की अध्यक्षता में तथा सुशील कुमार राही के मुख्य अतिथित्व मैं संपन्न हुआ। काव्य संध्या में राष्ट्रीय स्तर के कवि गणों के द्वारा एक से बढ़कर एक रचनाएं प्रस्तुत की गई।
   

Advertisment

काव्य संध्या का शुभारंभ नगर पालिका परिषद के अध्यक्षा रूबी प्रसाद, सूचना निदेशक विनय कुमार सिंह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख धनंजय पाठक, गुप्तकाशी विकास परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार चतुर्वेदी द्वारा मां वीणा वादिनी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया, तत्पश्चात क⁵वित्री अनुपम वाणी के द्वारा मां के लिए वंदना प्रस्तुत किया गया।
     

Advertisment

काव्य संध्या के मुख्य अतिथि सुशील कुमार राही ने रचना प्रस्तुत करते हुए कहा कि” मेरे आस्तीनों में बसने वाले सांप तुम धन्य हो 555मेरी बधाई स्वीकारो” अर्थात राही का यह कहना रहा की मैं ढेर सारा विश्व की तरह पी रहा हूं फिर भी चंदन की तरह की रहा हूं यहां चंदन की तुलना का संकेत उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी से किया।

अध्यक्षता करते हुए पंडित पारसनाथ मिश्र ने कहा कि ” जो देश हित में करने को तैयार नहीं,उसे देश में रहने का अधिकार नहीं ” अर्थात जिसको राष्ट्र से प्रेम नहीं उसे राष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं क्योंकि हमारे देश के विरोधियों का प्राण हमारे देश के छुपे गद्दारों में ही बसता है अब वह समय आ गया है जब गद्दारों को पहचाना जाए तथा देश निकाला किया जाए।

Advertisment


    काव्य संध्या में देश की जानी-मानी कवित्री रचना तिवारी ने भी अपने सु मधुर गीतों सभागार के वातावरण को मधुमय बना दिया।
       कवि अजय कुमार चतुर्वेदी कक्का ने तो अपने व्यंग्य कविता के माध्यम से इस प्रकार से ठहाके लगवाए मानो जमीन और आसमान दोनों मुस्कुरा उठे।

Advertisment


    काव्य संध्या में प्रस्तुति देते हुए दिवाकर द्विवेदी मेघ, लखन राम जंगली ,राकेश शरण मिश्रा,अमरनाथ अजेय, भोलानाथ मिश्र, नजर मीरजापुरी, विजय विनीत तिवारी,अरुण तिवारी,अशोक तिवारी,बृजमोहन तिवारी,राधेश्याम पाल,गोपाल,

Advertisment

की प्रेम पावस,दीपक केसरवानी,जयराम सोनी,ईश्वर बैरागी, सुनील तिवारी आकाशवाणी ओबरा,कुमारी श्रीजा, इसरार अहमद,अब्दुल हई आदि कवि गणों ने ऐसी समा बाँधी की मां भारती धानी चुनरिया पहने स्वयं सभागार को आशीर्वाद दे रही हों और श्रोतागण

Advertisment

भाव विभोर हो समयावधि को नजर अंदाज कर देर रात तक अपने आप को आजादी के जश्न में डुबाये रखा। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय जगत के जाने माने ख्याति लब्ध कवि जगदीश पंथी ने किया तथा जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद के द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभा कर रहे समस्त कविगणों को अंग वस्त्रम के माध्यम से सम्मान प्रदान किया गया

Advertisment

कार्यक्रम में जिला पूर्ति अधिकारी,जनपद के जाने-माने युटुबर विवेक कुमार मालवीय, कृपा शंकर दुबे, हीरामणि मिश्र, पूर्व विधायक तीर्थ राज, एडवोकेट रमेश देव पांडे, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा पुष्पा सिंह, नगर पालिका परिषद के समस्त सभासद गण, कर्मचारी गण, प्रेम मिश्रा, पत्रकार गण, व्यवसायी गण, सतीश सिंह, प्रमोद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

उद्योग व्यापार संगठन ने धूम धाम के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • उद्योग व्यापार संगठन ने धूम धाम के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

कुशाग्र कौशल शर्मा

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र के बैनर तले स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया एवं ध्वजारोहण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।

Advertisement

संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने अपने निष्ठावान एवं समर्पित पदाधिकारी एवं व्यापारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।            नगर के प्रबुद्ध एवं सामाजिक चिंतक शीतला सिंह ने कहा कि अमेरिका ने टैरिफ का दांव चलकर के आर्थिक भोझ तो बढाया ही साथ ही भारत को नीचा भी दिखाया है।

जो अनुचित है  सोनभद्र विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव ने सिटी अस्पताल की मांग की ।संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम 79वा स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहे हैं स्वतंत्रता का अर्थ केवल राजनीतिक आजादी नहीं है यह हमारे अंदर आर्थिक स्वतंत्रता,

Advertisement 

सामाजिक समानता और राष्ट्रीय एकता की भावना भी जगाती है हमारा कर्तव्य कि हम भ्रष्टाचार भेदभाव,अशिक्षा और गरीबों जैसी बेड़ियों को भी तोड़े।  

Advertisement

पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि कि हमारी आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के सदियों के संघर्ष बलिदान और धीरज संकल्प का परिचायक है जिन्होंने अपनी मातृभूमि की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया और हमें 200 साल की गुलामी की बेडिंयो से जकड़े भारत वासियों को मुक्त किया।

समाजसेवी अविनाश शुक्ला ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर प्रकाश डाला। जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह ने शहीद भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन ने कहा कि अंग्रेजों ने भारत को गुलाम बनाया और भारत जैसे 50 देश गुलाम बनाया उसमें कनाडा ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड एक ग्रुप के देश थे

Advertisement

भारत-पाकिस्तान बांग्लादेश  दूसरे ग्रुप के देश थे मॉरीशस एवं श्रीलंका यह तीसरे ग्रुप के देश थे। अंग्रेजों ने तीन तरह के देश गुलाम बना रखे थे।

Advertisement

संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि  भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ब्रिटिश शासन के खिलाफ काकोरी कांड एक महत्वपूर्ण घटना थी यह घटना 9 अगस्त 1925 को उत्तर प्रदेश के काकोरी नामक स्थान पर घटी हिंदुस्तान पब्लिक संगठन के सदस्यों ने इस घटना को अंजाम दिया

Advertisement

इस घटना का उद्देश्य अंग्रेजी शासन को उखाड़ फेंकना एवं भारत को स्वतंत्र करना था उन्होंने आगे कहा कि संगठन के लिए धन जुटाने के उद्देश्य से HRA के नेताओं ने ब्रिटिश सरकार के खजाने को लूटने की योजना बनाई और कटोरी में ट्रेन रोककर ब्रिटिश खजाने को लूट लिया इस घटना को अंजाम देने वालों में प्रमुख रूप से राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र नाथ लाहिड़ी और चंद्रशेखर आजाद शामिल थे

Advertisement

जिला  कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल ने अतीत के पन्नों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि की पूर्व में कुछ गलतियों से ईस्ट इंडिया कंपनी व्यापार करने के लिए हमारे देश में घुस गई और अपने व्यापार को फैलाने के लिए भारत के विभिन्न हिस्सों में घुस गई और अपना साम्राज्य स्थापित करने लगी 1612 में सूरत में पहली व्यापारिक फैक्ट्री 1639 में मद्रास व्यापारिक चौकी बनाई 1690 में कोलकाता व्यापारी केंद्र स्थापित किया

Advertisement

धीरे-धीरे अपनी ताकत का विस्तार किया और 1818 तक मराठो को हराने के बाद कंपनी ने पूरे भारत में अपना प्रभुत्व स्थापित कर लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश कुशवाहा ने किया एवं संचालन कौशल शर्मा ने किया कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शीतला सिंह, धर्मराज सिंह, अविनाश कुशवाहा, ज्ञानेश्वर श्रीवास्तव, अरविंद जायसवाल,

कौशल शर्मा प्रितपाल सिंह, शरद जायसवाल,प्रशांत जैन, राजकुमार जायसवाल, राजेश जायसवाल, रवि जायसवाल, अमित वर्मा अमित अग्रवाल, विनोद जायसवाल , टीपू अली ,धर्मेंद्र प्रजापति ,यशराज सिंह, प्रदीप जायसवाल, अमित वर्मा, प्रमोद गुप्ता, नागेंद्र मोदनवाल, दिनेश सिंह, शिवम केसरी आदि लोग उपस्थित रहे

Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

आज जिले के सभी थानों, मंदिरों और घरों में धूमधाम के साथ मनाया जायेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • जिला कारागार सहित जनपद सभी थानों, मंदिरों घरों में धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा।

सोनभद्र। आज जिले में बहुत ही धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाएगा। बता दें कि जिला कारागार सहित जनपद सभी थानों, मंदिरों घरों में धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा।

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित बांके बिहारी मंदिर, श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर, श्री राम जानकी मंदिर (विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने), नगर के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर धाम में श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम आज रात्रि 12:00 बजे मनाया जाएगा।

Advertisment

बता दे की हर वर्षों की भांति इस वर्ष भी बांके बिहारी मंदिर में भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजन किया गया है। आयोजन समिति ने सभी श्री कृष्ण भक्तों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में श्री कृष्ण जन्म उत्सव समारोह में आए और पूर्ण के भागी बने।

Advertisment

तो वही नगर के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर धाम पर श्री कृष्ण जन्म उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।


Advertisment

श्री राम जानकी संकट मोचन मंदिर के प्रधान पुजारी राजकुमार पांडे ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण की झांकी मंदिर परिसर में सज रही है और रात 12:00 धूमधाम के साथ श्री कृष्ण जन्म उत्सव मनाया जाएगा उन्होंने सभी भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें