शानदार बिरहा मुकाबला हुआ आयोजन, विजय लाल यादव व रजनी गंधा को सुनने उमड़ी हजारों की भीड़

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • शानदार बिरहा मुकाबला हुआ सम्पन्न-
    विजय लाल यादव व रजनी गंधा को सुनने उमड़ी हजारों की भीड़

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। थाना क्षेत्र के पड़री ग्राम पंचायत में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पूजा समारोह के उपरान्त शिव शक्ति सेवा समिति व ग्राम वासियों के देख रेख में विराट  बिरहा मुकाबले का आयोजन किया गया

Advertisement

जिसमें दूर दराज व क्षेत्र के श्रोताओं ने बिरहा का खूब आनंद लिया भोजपुरी बिरहा दंगल में बिरहा के सम्राट गायक विजय लाल यादव गाजीपुर उ० प्र० व  स्टार बिरहा गायिका रजनीगंधा मोहनिया बिहार के बीच जोरदार मुकाबला हुआ 

आयोजक समिति द्वारा बिरहा गायकों समेत वादकों व अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया बिरहा का शुरुआत बिरहा गायिका रजनीगंधा द्वा rdरा सरस्वती वंदना द्वारा किया गया उसके बाद सोहर व भोजपुरी गीतों की प्रस्तुति से सबको आनंदित किया बिरहा सम्राट विजय लाल यादव द्वारा 

Advertisement

नमन के पश्चात  सदगुरु भजन द्वारा कार्यक्रम की आगे प्रस्तुति दी गयी तत्पश्चात क्रांतिकारी बिरहा की ओज व कारुणिक प्रस्तुति श्रोताओं को झकझोर कर रख दिया तथा विजय लाल यादव ने शिव शक्ति समिति को शानदार आयोजन के लिए धन्यवाद दिया इस अवसर पर मुख्य अतिथि मान सिंह गौंड़ ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर,विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष प्रधान संघ म्योरपुर प्रेमचंद यादव,

Advertisement
Advertisement 

बुद्धि नारायण यादव, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा जिला संयोजक जगत नारायण यादव, प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र यादव, बिरहा गायक अशोक यादव, अभिनाथ यादव,  रंजीत  जायसवाल,गगन लाल ,अजीत यादव, दीनबंधु यादव, सुख मनिया देवी, शिव शक्ति सेवा समिति के कृष्ण गोविन्द यादव, बृजेश यादव, जितेन्द्र विश्वकर्मा, राम अवध, सन्तोष दयाल युवा लोकगायक,

Advertisement

शिव जतन,विकास, लालबाबु,आशीष दयाल,कृष्ण गोपाल,  राम सजीवन,कामेश्वर, जुगेश यादव, नंदलाल,lकृपा शंकर, अयोध्या, निर्मल, आनंद चन्द, श्यामदेव, राम जगत, सहित कई हजारों की संख्या में श्रौता मौजूद रहे कार्यक्रम का कुशल संचालन युवा कवि यथार्थ विष्णु ने किया /

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

न्यायपालिका सहित ओबरा तहसील के न्यायिक मजिस्ट्रेटो और पुलिस प्रशासन ने फूंका जागरूकता का बिगुल ” न्याय सबके लिए

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • 13 सितम्बर राष्ट्रीय लोक अदालत: न्यायपालिका सहित ओबरा तहसील के न्यायिक मजिस्ट्रेटो और पुलिस प्रशासन ने फूंका जागरूकता का बिगुल ” न्याय सबके लिए
  • राष्ट्रीय लोक अदालत के बैनर को प्रदर्शित कर उपज़िलाधिरी ओबरा विवेक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक ओबरा हर्ष पाण्डेय, तहसीलदार ओबरा नरेन्द्र राम, नायब तहसीलदार रजनीश यादव ने ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र की मंशा “न्याय सबके लिए” के प्रति दिखाई एकजुटता-


ओबर, सोनभद्र। तहसील दिवस के अवसर पर सोमवार 18 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति एक जुटता और समर्पण की भावना जताते हुए ओबरा के उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक ओबरा हर्ष पांडेय, तहसीलदार ओबरा नरेंद्र राम और नायब तहसीलदार रजनीश यादव ने जिला विधिक सेवा

प्राधिकरण सोनभद्र की मंशा के अनुरूप 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की गरिमा “न्याय सबके लिए” के प्रति एकजुटता और समर्पण भावना दिखाई।

Advertisement

राष्ट्रीय लोक अदालत के बैनर के समक्ष खड़े होकर आम जनमानस का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जागरूकता का बिगुल फूंका। साथ ही यह संदेश दिया कि 13 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने मुकदमे का नि: शुल्क निस्तारण करायें,

Advertisement
Advertisement 

अलावा इसके 30 सितंबर 2025 तक चलने वाले राष्ट्र के लिए मध्यस्थ अभियान के प्रति अपनी निष्ठा दिखाई, लोगों को जागरूक करते हुए अपील भी किया कि आम जनमानस इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने पारिवारिक झगड़े का समापन करायें,

Advertisement

ग्राम और समाज स्तर पर सुलह समझौता का रास्ता अपनाते हुए नगरीय, ग्रामीण एवं अन्य सामयिक विवादों का निपटारा कराकर देश को अमन और शांति का पैगाम दें।

Advertisement


  इस अवसर पर लेखपाल अमित कुमार सिंह, कुलदीप सिंह, नथुनी सिंह समेत तहसील के तमाम स्टाफ और फरियादी भी उपस्थित रहे। समारोह का संचालन पराविधिक स्वयं सेवक कमाल अहमद ने किया। इस आशय की जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र सचिव अपर जनपद न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

श्री कृष्ण भारतीय सनातन संस्कृति के महानायक- बीके सुमन

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • श्री कृष्ण भारतीय सनातन संस्कृति के महानायक: बीके सुमन
  • ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सोनभद्र सेवाकेंद्र पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हुआ आयोजन

सोनभद्र। श्री कृष्ण भारतीय सनातन संस्कृति के महानायक है। उनका जीवन चरित्र हिंदू सनातन संस्कृति की महान विरासत है जो संपूर्ण मानव समाज के लिए वर्तमान में समय अत्यंत प्रासंगिक है। जीवन में अंतर्विरोध, चेतना में अंतर्द्वंद और निर्णय लेने में अनिर्णय की स्थिति उत्पन्न होने से ज़ब कर्तव्य पथ पर असहजता उत्पन्न होने लगे तो श्रीकृष्ण का गीता का उपदेश मन में चल रहे महाभारत में अर्जुन बनकर कर्तव्य पथ का विजेता बना देता है।

श्रीकृष्ण के जीवन में धर्म, नीति, अध्यात्म, भक्ति और कर्म का अद्भुत समन्वय  है जो मनुष्य को संपूर्ण सोलह श्रेष्ठ मानवीय कलाओं के अवतार के रूप में सहज भाव से जीवन जीने की राह दिखाता है। श्री कृष्ण के समान कर्मयोगी बनकर जीवन पथ पर उठाया गया प्रत्येक कदम सफलता की गारंटी सुनिश्चित करता है।

Advertisment

उक्त बातें श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के जीवन पर आध्यात्मिक प्रवचन करते हुए सेवाकेंद्र संचालिका बी•के• सुमन दीदी ने कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मनुष्य  जीवन विशेषकर युवावर्ग के जीवन में उथल -पुथल का जो दौर चल रहा है उस पर विजय प्राप्त करने के लिए श्री कृष्ण के जीवनमूल्य  अत्यंत प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं।
          

Advertisment

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थानीय सेवाकेंद्र पर आकर्षक झांकी सजायी गई थी जो हमें अपने  जीवन के बाल्यकाल में झांककर  प्रसन्नता और सहजता के साथ जीवन जीने का संदेश देती हैं। स्वागत नृत्य करती आर्ना नें प्रस्तुत किया। रिशू नें मनमोहक कालिया नाग नृत्य प्रस्तुत किया ।

Advertisment

बच्चों से सुदामा कृष्ण के जीवन चरित्र पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर मित्रता के बीच अमीरी -ग़रीबी की रेखा को मिटाने का संदेश दिया श्री कृष्ण देव, द्वारपाल दीप वैभव, सुदामा का पार्ट करते कु•हर्षित, रुक्मणि सत्यभामा।

Advertisment
Advertisment

कु•रिया कु•रिद्धि,नारद कु•पूनम, श्री कृष्ण कु •प्रिया, ओम प्रियांशु आयुष्मान, इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बी•के• सीता, बी•के• सरोज बी•के•कविता बी•के•दीपशिखा,डॉ बी•के• हरीन्द्र, राजीव शुक्ला, अवधेशधर दुबे नें सक्रिय सहयोग दिया।मुख्य अतिथि के रूप में  विधायक सदर  भूपेश चौबे की गरिमामय उपस्थिति और सम्बोधन से उपस्थित लोगो में सनातन संस्कृति की भावना जीवंत हुई।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

धोखाधड़ी व जालसाजी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • थाना रायपुर पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी जैसे गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
  • थाना रायपुर पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी जैसे गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना रायपुर पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी जैसे गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को  गिरफ्तार किया है। बतादे कि पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में

Advertisment

अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर राज सोनकर के पर्यवेक्षण में रविवार को थाना रायपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-144/2024 धारा- 419, 420, 406, 467, 468, 471 व 120बी भादवि से सम्बन्धित प्रकरण में वांछित दो नफर अभियुक्तगण हरिचरन मौर्या पुत्र स्व0 विश्वनाथ मौर्या निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 62 वर्ष,

Advertisment

राम मनोहर मौर्या पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र मौर्या निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 65 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर समय लगभग 10.45 बजे गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

Advertisment

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-
1. हरिचरन मौर्या पुत्र स्व0 विश्वनाथ मौर्या, निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 62 वर्ष।
2. राम मनोहर मौर्या पुत्र स्व0 हरिश्चन्द्र मौर्या, निवासी ग्राम खलियारी, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 65 वर्ष।

Advertisment

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. थानाध्यक्ष रामदरश राम थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 अजय पाण्डेय थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
3. का0 अखिलेश कुमार थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।
4. का0 मुकेश सिंह थाना रायपुर जनपद सोनभद्र।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत, महिला थानाध्यक्ष ने की 07 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत
  • छोटी-मोटी बातों व गलत फहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को सोनभद्र पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक
  • महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 07 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, जिसमें 04 जोड़ा पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के क्रम में रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना,

Advertisment

सविता सरोज मय टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 07 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी जिसमें से 04 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए, अन्य 03 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गयी।

Advertisment

काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया जिससे जोड़े(दम्पत्ति) हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

लंबित विवेचनाओं शीघ्र किया जाए निस्तारण, वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी की जाए- ASP

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर किया गया अर्दली रूम
  • सम्बन्धित विवेचकों को विवेचना का त्वरित निस्तारण हेतु दिये गये निर्देश

सोनभद्र। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान ASP द्वारा लम्बित विवेचनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से वार्ता करते हुये लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई

Advertisment

तथा विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु सम्बंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण,

Advertisment

रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने,

Advertisment

अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

Advertisment

इसके साथ ही वर्तमान समय में शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों एवं अभियानों के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अर्दली रूम के दौरान प्रभारी निरीक्षक रॉबर्ट्सगंज व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौके पर मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

हॉस्पिटल में गर्भवती महिला को इंजेक्शन लगाने के कुछ ही देर में हो गई मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

  • Advertisement

HIGHLIGHTS

  • डॉक्टर पर ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाए
  • ग्रामीणों को संभालने पहुंचे एसओ बभनी पर भी लगे गंभीर आरोप, गाली गलौज का वीडियो वायरल

सोनभद्र, बभनी। संयुक्त अस्पताल परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब चार महीने की प्रेग्नेंट महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला की तबीयत बिगड़ने पर जब उसे अस्पताल लाया गया तो ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाया।

Advertisment

लेकिन इंजेक्शन लगने के तुरंत बाद ही महिला की हालत और खराब हो गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। गुस्साए ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

Advertisment

हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन यहां तस्वीर और भी चौंकाने वाली सामने आई। ग्रामीणों को संभालने की बजाय एसओ बभनी पर ही गंभीर आरोप लग गए। कहा जा रहा है कि एसओ ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों से न सिर्फ गाली-गलौज की बल्कि अशोभनीय शब्दों का भी इस्तेमाल किया।

Advertisment
Advertisment

एसओ के इस कथित व्यवहार से गुस्सा और भड़क उठा। इतना ही नहीं, एसओ का यह कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें उनके द्वारा अपशब्द कहे जाने की बात सामने आ रही है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर जिस पुलिस से आम जनता को भरोसा और सहारा मिलने की उम्मीद होती है,

Advertisment

वही पुलिस के अफसर इस तरह का अमानवीय रवैया क्यों अपनाते हैं  एसओ बभनी पर लगे आरोप इसीलिए गंभीर माने जा रहे हैं, क्योंकि पूरा मामला एक गर्भवती महिला की मौत से जुड़ा हुआ है। परिजनों का दर्द गहराया हुआ था और ग्रामीणों में पहले से आक्रोश था।

Advertisment

ऐसे में एसओ द्वारा कथित रूप से अपशब्द कहना न केवल कानून-व्यवस्था की गरिमा को ठेस पहुँचाता है, बल्कि हालात को और बिगाड़ने वाला भी साबित हो सकता था। किंतु एक बात बिल्कुल साफ है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार रखने की हिदायत देते रहे हैं।

Advertisment

सीएम ने कई मौकों पर सख्ती से कहा है कि संवेदनशील मामलों में जनता के साथ बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लेकिन एसओ बभनी पर लगे ये आरोप और वायरल वीडियो कहीं न कहीं उन्हीं गाइडलाइन्स की धज्जियाँ उड़ाते हुए नज़र आते हैं। हालांकि यह भी सच है कि पूरे जिले की पुलिस व्यवस्था को एक ही रंग में नहीं देखा जा सकता। हाल के दिनों में सोनभद्र के कुछ थानों से पुलिस का मानवीय और सहयोगी चेहरा भी सामने आया है।

Advertisment

लेकिन अगर इस वायरल वीडियो को सच माना जाए तो यह सीधे तौर पर न सिर्फ सीएम योगी के आदेशों की अवहेलना है बल्कि पुलिस की छवि पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है। फिलहाल जी विधान केसरी इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता हैं।

Advertisment

लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी सोनभद्र अशोक कुमार मीणा ने जांच कराने की बात कही है। अब देखना यह है कि जांच के बाद एसओ के इस कथित अमानवीय रवैये पर पुलिस महकमा क्या कार्रवाई करता है और क्या वाकई सीएम योगी आदित्यनाथ की गाइडलाइन्स का पालन जमीनी स्तर पर हो पा रहा है या नहीं।

घटना को लेकर परिजन द्वारा बताया गया कि हम अस्पताल में लेकर गए थे जहां डॉक्टरों द्वारा बताए गए निर्देशानुसार जांच कराए और दवा लेकर आए। वहीं इस दौरान डॉक्टरों द्वारा कहा गया कि सब कुछ सामान्य है किंतु रात में अचानक दर्द उठा और इंजेक्शन लगाया गया इसके कुछ ही देर बाद प्रसूता की मौत हो गई।

Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

पिता द्वारा दिए गए पुस्तैनी मकान में रह रही महिला के कमरे में तोड़फोड़, कब्जे के नीयत से सगे भाइयों ने ही दिया घटना को अंजाम; वीडियो वॉयरल

  • Advertisement
वर्षों से पिता के पैतृक मकान में रह रही महिला के कमरे में की गई तोड़फोड़ करने का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। महिला के दो भाइयों और उनके परिवार के लोगों ने ही घर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है।

HIGHLIGHTS

  • वर्षों से पिता के मकान में रह रही महिला के कमरे में तोड़फोड़, वीडियो हुआ वायरल.

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के पास अपने पिता के पैतृक मकान में रह रही एक महिला के कमरे में सगे भाइयों ने तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। जिसका वीडियो वायरल हो गया। घटना के सम्बन्ध में स्थानीय लोगों ने कहा कुछ दिन पहले ही पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन बिता है।

लेकिन भाइयों ने इस बात की परवाह किये बिना लालच में आकर घटना को अंजाम दिया। अपनी सगी बहन को इस कदर परेशान करना उचित नहीं ना ही कानून के हिसाब से और न ही भारतीय संस्कृति से।

Advertisment

वही पीड़ित महिला ने अपने साथ घटित घटना की एसपी को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी को लिखे पत्रक में पीड़ित महिला नीलम चौधरी ने बताया कि वो काफी दिनों से पति का एक्सीडेंट होने से परेशान चल रही है

Advertisment

और पति की दुर्घटना में दोनों पैर खराब हो चुके है और वह अपने पिता के दिये हुए हिस्से में अपनी बेटी के साथ उसके जन्म से ही रह रही है। लेकिन उसके दोनों सगे भाई लालचवस उससे उसका हिस्सा खाली कराना चाहते हैं।

Advertisment

दोनो भाइयों और उनके परिवार के सदस्यों ने उसके घर पर हमला बोल दिया। उसके घर की एस्बेस्टस सीट को हथौड़े से तोड़ दिया गया और दरवाजे-खिड़की भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घर का पूरा सामान भी तहस नहस हो गया गया है।

Advertisment

पीड़ित महिला द्वारा लिखित शिकायत में कहा गया है कि यह कोई पहली बार की घटना नहीं है कई बार कब्जे की नियत से तोड़फोड़ की जा चुकी है।

Advertisment

मारपीट की घटना को अंजाम देने के साथ ही जान से मारने की धमकी का भी जिक्र लिखित शिकायत में की गई है। पीड़ित महिला को आशंका है की उनके घर से निकलते ही घर का सामान फेककर कब्जा कर लिया जाएगा।

Advertisment

जबकि कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गईं पीड़ित महिला ने घटना के बाद इस बार भी पुलिस से मुक़दमा दर्ज करके कार्रवाई की मांग की है

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें