गणेश पूजनोत्सव का हुआ शुभारंभ, पूजा पंडालों में हुई श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना

राबर्ट्सगंज नगर के उत्तर मोहाल स्थित दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के बगल में गणपति बप्पा मोरया समिति द्वारा की गई श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना

HIGHLIGHTS

  • श्री गणेश प्रतिमा की हुई स्थापना, भक्तों ने किया पूजन अर्चन
  • नगर के विभिन्न स्थानों पर हुई गणेश प्रतिमा की स्थापना

सोनभद्र। जिला मुख्यालय समेत नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को गणेश पूजनोत्सव के अवसर पर विधि विधान से भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई। पूजा पंडालों में विघ्नहर्ता प्रथम पूज्य भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने के साथ ही पूजन-अर्चन शुरू हो गया।

Advertisment

भाद्रपद शुक्ल की चतुर्थी तिथि को मनाया जाने वाला गणेश पूजनोत्सव का शुभारंभ पूजा पंडालों में विधि-विधान से शुरू हो गया।

Advertisment

राबर्ट्सगंज नगर के शीतला मंदिर के पास, दुग्धेश्वर महादेव मंदिर के बगल में श्री गणपति बप्पा महोत्सव द्वारा भव्य और दिव्य श्री गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की गई है। बुधवार की देर शाम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। इसके पश्चात भक्तों ने दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर लक्की केसरी, मुकेश केसरी, विकास केसरी , प्रियांशु केसरी, अनुराग केसरी, अमन केसरी, सुनील केसरी, गोविंद केसरी, चेतन गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

वहीं नगर के नई बस्तली रोड पर गणपति महोत्सव समिति, धर्मशाला चौक के पास जय महाकाल कमेटी व चुर्क बाजार में गणपति महोत्सव समिति की तरफ से पंडाल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई। सुंदर सजे पंडाल तथा विद्युत सजावट के बीच पूजा स्थल पर दर्शनार्थियों की भीड़ जुटने लगी है।

Advertisment

गणेश चतुर्थी का महत्व बताते हुए पंडित राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश का प्राकट्य हुआ था, इसीलिए इस तिथि को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर हिदू धर्म प्रेमियों द्वारा विधि विधान के साथ पूजन किया जाता है। मान्यता है कि भगवान गणेश को जब भक्त प्रसन्न कर देते हैं, तो उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

बारावफात व गणेश चतुर्थी को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

Advertisement

HIGHLIGHTS

  • डीजे, लाउडस्पीकर की आवाज और जुलूस मानक के अनुसार : सीओ
  • बारावफात एवं गणेश चतुर्थी को पीस कमेटी बैठक आयोजित
  • सीओ घोरावल ने बैठक में दोनों धर्मों के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

शाहगंज, सोनभद्र। जनपद के शाहगंज थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी घोरावल राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में आगामी त्यौहार बारा-वफात एवं गणेश चतुर्थी को लेकर पीस कमेटी की बैठक की आयोजित की गई।

Advertisment

इस दौरान सीओ राहुल पाण्डेय ने क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द से धार्मिक पर्व मनाने की अपील किया। इसके साथ ही आयोजन में किसी नई परम्परा को नही शुरू करने का निर्देश भी दिया।

Advertisment

पीस कमेटी में डीजे, जुलूस, लाउडस्पीकर आदि के प्रयोग में निर्धारित समयावधि एवं मानक का पालन करने के निर्देश दिए गए। कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना स्तर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की जानकारी दी गई।

Advertisment

किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से बचने तथा कोई समस्या होने पर सीधे पुलिस को सूचित करने की अपील की गई।

Advertisment

पीस कमेटी में उपस्थित समस्त नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया एवं आपसी भाईचारे से त्योहार मनाने की सहमति व्यक्त की।

Advertisment

वहीं क्षेत्राधिकारी द्वारा यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर थाना प्रभारी शाहगंज जितेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

खाद माफियाओ से साठगांठ कर खाद का बंदरबांट करने वाले एआर की भूमिका सन्दिग्धः श्रीकांत त्रिपाठी

HIGHLIGHTS

  • किसानों के लिए खाद आवंटन एवं वितरण की हो उच्चस्तरीय जांच: सुमित मिश्रा
  • मंच के किसान खाद के लिए करेंगे जिलाधिकारी का घेराव

सोनभद्र। जनपद में खाद की किल्लत का दंश झेल रहे किसानों की समस्याओ को लेकर बुद्धवार को राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी एवं पूर्वाचल नव निर्माण मंच के जिलाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने संयुक्त रूप से पीसीएफ गोदाम का निरीक्षण कर खाद की उपलब्धता का हाल सम्बंधित अधिकारियों से जाना।

Advertisment

इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा लगातार खाद उपलब्ध कराने का प्रयास किसानों के हित में किया जा रहा है लेकिन जनपद के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

Advertisment

जनपद में समितियों के मुख्य अधिकारी एआर के द्वारा खाद आवंटन के सापेक्ष किसानों में वितरण में मनमानी की गई, किसानों की उपेक्षा करते हुए खुले बाजार से कमीशनखोरी करते हुए एआर द्वारा खाद ऊंचे दाम पर बिकवायी जाती रही जो जांच का विषय है।

Advertisment

श्री त्रिपाठी ने एआर पर आरोप लगाया कि स्वाद माफियाओं से साठ-गांठ कर खाद का बंदरबांट करने वाले एआर की भूमिका एवं जनपद में आवंटित खाद के सापेक्ष खाद वितरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की जरूरत है।

Advertisment

पूर्वांचल नव निर्माण मंच के जिलाध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि यह घोर चिंता का विषय है कि किसानों को खाद के लिए महीनों से संघर्ष करना पड़ रहा है।

Advertisment
Advertisement
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

भाजपा सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत युवाओं को उपलब्ध करा रही है रोजगार- राज्यमंत्री संजीव

HIGHLIGHTS

  • भाजपा सरकार निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रही है- राज्यमंत्री संजीव
  • 18 मुख्य सेविकाओ को राज्यमंत्री ने वितरित किया नियुक्ति पत्र
  • प्रदेश में 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्ट को मिले नियुक्ति पत्र
  • पारदर्शी चयन प्रक्रिया से युवाओं को मिल रहा रोजगारः- राज्यमंत्री

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 2,425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्ट को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्यमंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गौड़ द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के सम्बोधन का सजीव प्रसारण का किया गया।

Advertisment

इस दौरान प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत नवयुवक व युवतियों को रोजगार उपलब्ध करा रही है।

Advertisment

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 2425 मुख्य सेविकाओं एवं 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र का वितरण आज प्रदेश के विभिन्न जनपदों में किया जा रहा है, जिसमें जनपद के 18 नव चयनित मुख्य सेविकाओं को आज नियुक्ति पत्र वितरित किया जा रहा है।

Advertisment

निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का ही परिणाम है कि अति पिछड़े जनपदों के लोगो को भी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से रोजगार मिल रहा है और उनका चयन हो रहा है। यह प्रदेश सरकार की निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का ही परिणाम है।

Advertisment



नव चयनित जिन मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया, इसमें अनामिका सिंह कुशवाहा, नीलम, कुमारी किरन, कुमारी प्रतिभा, कुमारी विद्या, कुमारी सरिता यादव, शालीनी पाण्डेय, कुमारी बबिता मौर्या, हेमलता चन्द्र, कुमारी सुमन मौर्या, साधना, कुमारी जुली, रुबीना परवीन, कुमारी श्रद्धा गुप्ता, नेहा, कुमारी शिवानी, कुमारी चंचला, कुमारी चन्द्रकला पाण्डेय हैं।

Advertisement

इस आयोजित कार्यक्रम के अन्त में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ऋचा ओझा डायट प्रवक्ता द्वारा किया गया।

Advertisment

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राधिका पटेल, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सुरेन्द्र मौर्या, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, अपना दल कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बियार,

Advertisment

जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विद्या देवी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, समस्त सीडीपीओ एवं नव चयनित मुख्य सेविकाओं व उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री के सम्बोधन को सुना और देखा।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

रामलीला व दुर्गा पूजा समिति का गठन, संजय गुप्ता बने अध्यक्ष

HIGHLIGHTS

  • रामलीला व दुर्गा पूजा समिति का गठन, संजय गुप्ता बने अध्यक्ष

विंढमगंज, सोनभद्र। सूर्य मंदिर प्रांगण में मंगलवार की शाम दुर्गा पूजा, रामलीला और रावण दहन समिति की बैठक क्षेत्र के संभ्रांत जनों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया, जिसमें संजय गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया।

Advertisment

उपाध्यक्ष का दायित्व ओम प्रकाश रावत और अजय गुप्ता को सौंपा गया, जबकि संयोजक के रूप में अमित केशरी का चयन किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर राजू गुप्ता और महामंत्री पद पर नंदकिशोर गुप्ता मनोनीत किए गए। मंत्री पद की जिम्मेदारी मनिष मद्धेशिया, कार्तिक चंद्रवंशी, प्रकाश गुप्ता और राजकमल गुप्ता को दी गई।

Advertisment

आयोजन की व्यवस्थाओं को सुचारु रुप से संचालित करने के लिए लवकुश चंद्रवंशी, अरविंद गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, प्रेम चंद कुशवाहा, शशी कुमार, रौशन रावत, कृष गुप्ता, प्रियांशु गुप्ता, ओम सोनी, प्रिंस कुमार, उमेश वर्मा, प्रतिक चंद्रवंशी, शशी चंद्रवंशी, आयुष कुमार, भास्कर केशरी, मंटू सोनी, विनोद जायसवाल, अमरेश केशरी और हर्षित प्रकाश को जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisment

वहीं, संरक्षक के रूप में प्रभात कुमार, विरेंद्र गुप्ता, किशोर पटवा और ओपी यादव समिति को मार्गदर्शन देंगे। आयोजन के धार्मिक नेतृत्व का कार्य मनमोहन दास, हृदयानंद दुबे और वेद मोहन दास ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में होगा।

Advertisment

समिति ने निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा, रामलीला और रावण दहन का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Advertisment

आयोजन के धार्मिक नेतृत्व का कार्य मनमोहन दास, हृदयानंद दुबे और वेद मोहन दास ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में होगा। समिति ने निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा,

Advertisement

रामलीला और रावण दहन का आयोजन भव्य रूप में किया जाएगा। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

व्यापारियों की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जाएगा- सोहनलाल श्रीमाली

HIGHLIGHTS

  • बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की हुई बैठक
  • बैठक के मुख्य अतिथि रहे पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली
  • संगठन के अध्यक्ष कौशल शर्मा की अध्यक्षता में हुईबैठक।

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र की बैठक पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली के मुख्यआतिथ्य में संगठन के नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन के आवास पर आयोजित हुई।

जहां व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई एवं आयोग के उपाध्यक्ष को ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं से अवगत कराया गया। आयोग के उपाध्यक्ष ने कहा कि जो भी समस्याएं व्यापारियों की जिले स्तर पर निस्तारित नहीं हो पा रही हैं उन्हें सरकार के संज्ञान में लाया जाएगा और शीघ्र समाधान कराया जाएगा।

Advertisment

  संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद अंतर्गत जो नाली का निर्माण कराया गया है उसमें कई प्रकार की गंभीर अनियमितताएंऔर भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है सड़क से ऊंची नाली होने के कारण नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जल भराव एवं गंदगी का साम्राज्य है

Advertisment

जिनके घर नाली के नीचे हो गए हैं उनके घरों में पानी के निकास की समस्या बन गई है उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नाली निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है निर्धारित मानक का ध्यान नहीं रखा जा रहा है

Advertisment

श्री शर्मा ने कहा कि 36 करोड़ की लागत से 13 किमी नाली का निर्माण आम आदमी के लिए सफेद हाथी साबित हो रहा है इस संबंध में न तो स्थानीय लोगों से राय लिया गया न हीं निर्माण के पूर्व कोई औसूचना दी गई उन्होंने यह भी बताया कि 2020 के इस परियोजना को आनन फानन  में 2025 में  जून माह में बरसात के दिन में शुरू कर दिया गया

Advertisment

जबकि नगर विकास मंत्री द्वारा स्पष्ट आदेश दिया गया था बरसात के पूर्व 30 मई2025 तक नाली निर्माण, सफाई, जल भराव, आदि कार्य पूर्ण कर लिये जाएं उन्होंने यह भी चर्चा  किया इस उपरोक्त के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर को भी अवगत कराया जा चुका है

Advertisement

परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई श्री शर्मा ने आयोग के उपाध्यक्ष  को अवगत कराया कि नगर में जगह-जगह जल भराव एवं गंदा पानी इकट्ठा होने के कारण डेंगू के मच्छर एवं संक्रामक रोग फैलने की भी आशंका हो गई है परंतु इसके रोकथाम हेतु  धरातल पर कोई भी उपाय नहीं दिखाई पड़ रहा है।

Advertisment

उन्होंने आयोग के उपाध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि 4 मार्च 1989 को सोनभद्र नया जिला बना 35 वर्षों के बाद भी एक प्राइवेट स्टैंड नहीं बनाया जा सका प्रायः सड़क पर खड़ी करके प्राइवेट बसें सवारी बैठाते हैं जिससे आए दिन जाम का सामना करना पड़ता है सबसे अहम बात यह है कि रोडवेज बस स्टैंड पर मिर्जापुर के लिए जो भी बसें संचालित होती है

Advertisment

वह फ्लाईओवर के नीचे खड़ी रहती है और वहीं से सवारियां उतारी और बैठाई जाती हैं डिपो में बसे न जाने के कारण राहगीरों को आए दिन जाम की समस्या से उलझना पड़ता है कई बार इमरजेंसी की एंबुलेंस  भी जाम में फंस जाती है उन्होंने आयोग के उपाध्यक्ष से कहा कि जिला मुख्यालय पर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है

Advertisment

मुख्यालय के आसपास क्षेत्र से बड़ी  संख्या में महिलाएं, बच्चियों प्रतिदिन मार्केट करने आती हैं सारे यूरेनल गंदगी से पटे पड़े हैं जबकि इस समस्या के संदर्भ में  संबंधितों को कई बार अवगत कराया जा चुका है श्री शर्मा ने कहा कि नगर में ना तो पार्किंग स्थल है न हीं ट्रांसपोर्ट नगर इस समस्या से लंबे समय से यहां के रहवासी एवं व्यापारी जूझ रहे हैं

Advertisment

बैठक में मुख्य रूप से जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, जिला कोषाध्यक्ष शरद जायसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष क्रमशः धर्मराज सिंह, राजू जायसवाल, दीप सिंह पटेल, नगर संयोजक अमित अग्रवाल, आईटी सेल प्रभारी सूर्या जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

किसानो का खाद के लिए हंगामा, नही मिल रही खाद

HIGHLIGHTS

  • खाद के लिए किसानो का हंगामा, नही मिल रही खाद
  • सहकारी समितियों के सदस्यो को भी नहीं मिल पा रहा खाद
  • पांच घण्टे लाइन में लगने के बाद बैरंग वापस हुए समिति के किसान व ग्रामीण



बभनी, सोनभद्र। स्थानीय विकास खण्ड के बभनी और चैनपुर लैम्पस पर बुधवार को खाद वितरण शुरू हुआ। पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण शुरु हुआ लेकिन कुछ लोगों के हंगामे के कारण खाद वितरण को रोकना पड़ा।

Advertisment


बभनी लैम्पस पर तीन दिनों से खाद वितरण की नहीं हो पा रहा है ग्रामीण किसान स्वयं हंगामा करने लगे रहे हैं जिस कारण किसानों को बुधवार को बैरंग वापस जाना पड़ा। दस बजे से पुलिस व कुछ ग्रामीणों की मदद से खाद वितरण शुरु हुआ।

Advertisment

हंगामे के कारण समिति के सदस्यों को भी खाद वितरित नहीं हो पा रहा है। बता दें साधन सहकारी समितियों के सदस्यो को लोन पर खाद मुहैया कराया जाता है

Advertisment

कि खाद की किल्लत और भीड़ के किसी का बस नहीं चल पा रहा कुछ किसानों द्वारा भीड़ में भगदड़ कर वितरण को प्रभावित करने रहे हैं।

Advertisement

आक्रोशित समिति के सदस्यों ने खाद न मिलने पर खण्ड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कार्यवाही की मांग की

Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisment
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अखंड सौभाग्य लिए महिलाओं ने रखा हरितालिका तीज का व्रत

HIGHLIGHTS

  • पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
  • शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली

वेदांश केसरी

सोनभद्र। जिले में अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने मंगलवार को हरतालिका तीज का त्यौहार श्रद्धा, हर्षो उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। कुंवारी युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की।

Advertisement

शाम को शृंगार करके विधिविधान से शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन कर मंगल गीत गाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने तरह-तरह की डिजाइन की मेहंदी लगाई। साथ ही नए कपड़े व आभूषण से सज-संवर कर पूजन किया तथा व्रत की पौराणिक कथा सुनी और रविवार की सुबह महिलाएं इस निर्जला व्रत का परायण करेंगी।

Advertisment

इस दौरान व्रती महिलाओं अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना किया। साथ ही फल, खीरा, मिठाई, वस्त्र, सुहाग की सामग्री दान किया।

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित वीरकेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर, दूग्धेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

Advertisement 

साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार हरितालिका तीज व्रत को सबसे पहले राजा हिमवान की पुत्री माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था। पार्वती के तप और आराधना से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

अखंड सौभाग्य लिए महिलाओं ने रखा हरितालिका तीज का व्रत

HIGHLIGHTS

  • पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
  • शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली

सोनभद्र। जिले में अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर महिलाओं ने मंगलवार को हरतालिका तीज का त्यौहार श्रद्धा, हर्षो उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा। कुंवारी युवतियों ने भी व्रत रखकर अच्छे वर की कामना की।

Advertisement

शाम को शृंगार करके विधिविधान से शिव-पार्वती का पूजन-अर्चन कर मंगल गीत गाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने तरह-तरह की डिजाइन की मेहंदी लगाई। साथ ही नए कपड़े व आभूषण से सज-संवर कर पूजन किया तथा व्रत की पौराणिक कथा सुनी और बुधवार  की सुबह महिलाएं इस निर्जला व्रत का परायण करेंगी।

Advertisment
Advertisement

इस दौरान व्रती महिलाओं अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना किया। साथ ही फल, खीरा, मिठाई, वस्त्र, सुहाग की सामग्री दान किया।

Advertisement 

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज स्थित वीरकेश्वर मंदिर, सोमनाथ मंदिर, दूग्धेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

Advertisement

साहित्यकार प्रतिभा देवी ने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार हरितालिका तीज व्रत को सबसे पहले राजा हिमवान की पुत्री माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए रखा था। पार्वती के तप और आराधना से खुश होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

मातृशक्ति ने थामा पर्यावरण संरक्षण का दामन, पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान में बढ़-चढ़कर कर रहीं भागीदारी

HIGHLIGHTS

  • मातृशक्ति ने थामा पर्यावरण संरक्षण का दामन, पेड़ हैं तो प्राण हैं अभियान में बढ़-चढ़कर कर रहीं भागीदारी

सोनभद्र। जिले में चल रहा “पेड़ हैं तो प्राण हैं” अभियान अब जन-जन का अभियान बनता जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता का यह अनोखा प्रयास हर दिन नए आयाम गढ़ रहा है।

Advertisement

मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के कोन, विरधी और क्षतेहरी गांवों में बड़ी संख्या में माताओं और बहनों ने वृक्षारोपण कर अभियान को नई ऊर्जा प्रदान की। इस अवसर पर तीज व्रत धारी महिलाओं के बीच सैकड़ों पौधों का वितरण भी किया गया।

Advertisement

मातृशक्ति ने पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए कहा कि जिस प्रकार वे अपने पति की सेवा करती हैं, उसी तरह इन पौधों को भी जीवनदान देंगी, क्योंकि सचमुच पेड़ हैं तो प्राण हैं।

Advertisement 

अभियान के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि पौधे ही हमारे प्राणवायु हैं। आज यदि हम वृक्ष लगाते हैं तो आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण का उपहार दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि केवल वृक्षारोपण करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा और देखभाल करना हमारी जिम्मेदारी है।

Advertisement

इस दौरान देवरी में प्रधान आनंद पटेल ने अपनी माता स्वर्गीय भागमनी देवी पटेल की स्मृति में पौधारोपण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ग्रामीणों को संकल्प दिलाया कि लगाए गए पौधों को संरक्षित कर बड़ा किया जाएगा।

Advertisment

वृक्षारोपण कार्यक्रम में तेतरा देवी, सगीता चौहान, बरमतिया, फुलवती, पिंकी सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मौके पर बड़ी संख्या में पौधों का वितरण भी किया गया और उपस्थित लोगों ने पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

धीरे-धीरे यह अभियान ग्रामीणों की सहभागिता से और भी व्यापक रूप लेता जा रहा है तथा जनपद में हर दिन हरे-भरे भविष्य की नई उम्मीदें जगा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement
Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें