पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर होगी चर्चा, बनेगी रणनीति
उरमौरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास होटल स्टैंडर्ड में दोपहर बाद एक बजे से होगी बैठक
सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) उत्तरप्रदेश के जनपद सोनभद्र जिला इकाई की बैठक 31 अगस्त रविवार को दोपहर बाद 1:00 बजे ( एक बजे ) से अब उरमौरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास होटल स्टैंडर्ड में होगी। जिसमें पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा कर आवश्यक रणनीति बनाई जाएगी।
Advertisement
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉक्टर परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर” ने बताया कि 31 अगस्त रविवार को जिला सोनभद्र ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जनपदीय कार्यालय पर दोपहर 1:00 बजे से बैठक बुलाई गई थी
Advertisement
लेकिन कार्यालय में बैठने की जगह कम होने की वजह से बैठक स्थल बदल दिया गया है। अब यह बैठक उरमौरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास होटल स्टैंडर्ड में होगी। बैठक में जिला इकाई के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।
“राष्ट्रीय खेल दिवस” पर सोनभद्र विकास समिति ने किया कार्यक्रम का आयोजन
विजय कुमार श्रीवास्तव
सलखन,सोनभद्र। ग्राम पंचाय पटवध के “राजा बलदेवदास बिड़ला सोनघाटी इंटरमीडिएट कॉलेज” में सोनभद्र विकास समिति के द्वारा “राष्ट्रीय खेल दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे संस्था के निर्देशक राजेश, प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर मुमताज अख्तर,
Advertisment
विद्यालय प्रधानाचार्य व अध्यापकगण, कम्युनिटी मोबिलाइजर चंद्रशेखर, बीना , रौशनी, छात्राएं व बालिकाएं उपस्थित रहे। जिसमे विभिन्न खेल प्रतियोगिता जैसे कबड्डी, लम्बी कूद, दौड़ इत्यादि हुई और पुरस्कार स्वरूप पेन कॉपी, बर्तन इत्यादि सामाग्री वितरीत किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर राजेश ने बताया कि भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है। यह दिन 1928, 1932 और 1936 में भारत के लिए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद सिंह के जन्मदिन का प्रतीक है। उन्होंने अपने करियर में 400 से अधिक गोल किये।
Advertisement
वहीं मुमताज ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी क्षेत्र पर अपनी मुहर लगाई। वह भारतीय और विश्व हॉकी में एक महान हस्ती हैं। उनके लिए सबसे प्रसिद्ध स्मारक मेजर ध्यानचंद पुरस्कार है जो भारत में खेलों में जीवन भर की उपलब्धि के लिए सर्वोच्च पुरस्कार है।
Advertisement
उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह होता है। इस दिन राष्ट्रपति मेजर ध्यान चंद खेल रत्न, अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार नामित लोगों को प्रदान करते हैं। विद्यालय अध्यापकगण ने बताया कि खेल द्वारा फिट रहने के लिए प्रेरित रहने की पांच तरीके निम्नलिखित हैं-
Advertisement
पहला अनावश्यक तनाव को दूर करें।
दूसरा बच्चों के साथ समय बिताना शुरू करें।
तीसरा सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें।
चौथा नियमित रूप से व्यायाम करें।
पांचवा समय पर भोजन करें और भरपूर नींद प्राप्त करें।
इस अवसर पर बीना ने संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस का मुख्य उद्देश्य खेल और शारीरिक गतिविधि के महत्व को बढ़ावा देना है । यह इस बात की याद दिलाता है कि कैसे खेल हमें फिट रहने, अनुशासन सीखने और दूसरों के साथ अच्छा काम करने में मदद कर सकते हैं। खेल हमें टीम वर्क, नेतृत्व और दृढ़ता जैसे महत्वपूर्ण जीवन कौशल सिखाते हैं।
Advertisement
वहीं चंद्रशेखर ने बताया कि सामाजिक स्वास्थ्य को दूसरों के साथ बातचीत करने और सार्थक संबंध बनाने की हमारी क्षमता के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। यह इस बात से भी संबंधित है कि हम सामाजिक परिस्थितियों में कितने सहजता से ढल सकते हैं। सामाजिक संबंधों का हमारे मानसिक स्वास्थ्य, शारीरिक स्वास्थ्य और मृत्यु दर के जोखिम पर प्रभाव पड़ता है।
रौशनी ने बताया कि संतुलित आहार में सभी खाद्य समूह शामिल होते हैं। विभिन्न खाद्य पदार्थ आपके शरीर को अलग-अलग पोषक तत्व देते हैं, जो कि आपके शरीर को कार्य करने के लिए आवश्यक चीजें हैं। बहुत सारे विभिन्न फल और सब्जियाँ खाना महत्वपूर्ण है। अलग-अलग रंग के फलों और सब्जियों में भी अलग-अलग विटामिन और खनिज होते हैं।
संस्कृत प्रतिभा खोज 2025 में अब्बल रहे प्रतिभागियों को डी ए वी वीना के प्रधानाचार्य ने किया पुरुस्कृत
रेणुकूट, सोनभद्र। संस्कृत प्रतिभा खोज 2025 के अंतर्गत संस्कृत प्रचार प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी योजना संस्कृत प्रतिभा प्रतियोगिता जो जो कि इंटरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में जनपद अंतर्गत से आए हुए समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया।
Advertisement
जिसमें डी ए वी पब्लिक स्कूल वीना की छात्रा आराधना सिंह का सांत्वना पुरस्कार से तथा समस्त प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र के साथ पुरुस्कृत प्रतिभागियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार शर्मा तथा
वरिष्ठ शिक्षक अजय कुमार पाठक एवं संस्कृत शिक्षक दिवेश कुमार गोस्वामी के द्वारा बच्चों को विद्यालय में सम्मानित किया अंतिम में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने आगे भी अच्छा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं
नपा अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा है कि समस्या का हल न होने पर 25 सभासदों के साथ धरने पर बैठूंगी।
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने शुक्रवार को नगर पालिका कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में नगर क्षेत्र में हर वर्ष होने वाले जलभराव को लेकर जिला प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया।
Advertisement
उन्होंने कहा कि नगर के विस्तारित क्षेत्रों से बारिश का पानी इमरती कॉलोनी से बढ़ौली चौक तक जमा हो जाता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन जाती है और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी होती है।
नपा अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने बीते चार जुलाई को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया था, साथ ही व्यक्तिगत
Advertisement
मुलाकातों के जरिए भी हालात की जानकारी दी थी, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
Advertisment
उनका कहना है कि बरसात के हर सीजन में नगर में जलभराव होता है, बावजूद प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। नपा अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि यदि शीघ्र हल नहीं निकला तो वे अपने 25 सभासदों के साथ धरने पर बैठ जाएंगी।
सीएम डैश बोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
विकास कार्यो मे लाये तेजी, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी: जिलाधिकारी
सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करे। इस समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एनआरएलएम समूह के खाते बैंको में खोलने व उन्हें लोन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा किया।
AdvertismentAdvertisement
इस समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक नहीं पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि डीएमएम, बीएमएम को चेतावनी जारी की जाये, यदि कार्य पद्धति में सुधार नहीं होता तो इनकी सेवा समाप्ति की कार्यवाही की जाये।
इस दौरान उन्होंने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना के प्रगति के लिए समीक्षा की, उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति योजना के छात्रों के फार्म विद्यालयों से जल्द से जल्द अग्रसारित कराने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये, इसमें किसी भी स्तर पर शिथिलता व लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
Advertisement
इसी प्रकार से उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के भी प्रगति की समीक्षा की और उपायुक्त उद्योग एवं एलडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों के पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, इस दौरान उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा किया।
Advertisement
जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतो का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतो का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से नहीं किया जा रहा है और असंतुष्ट फिडबैक प्राप्त हो रहा है, ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
Advertisement
इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा रविन्द्र वीर सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
उपायुक्त उद्योग को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश
कार्य मे शिथिलता बरतने पर एआरटीओ से मांग स्पष्टीकरण
सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व कार्यक्रमों व कर-करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने एआरटीओ द्वारा प्रवर्तन की कार्यवाही की समीक्षा की गयी, प्रवर्तन की कार्यवाही में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने एआरटीओ को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें।
AdvertisementAdvertisement
इसी प्रकार से उन्होंने उद्योग विभाग द्वारा नई फैक्ट्रियों के संचालन हेतु नई प्रस्ताव व उसके संचालन की समीक्षा की, नये फैक्ट्रियों के संचालन की प्रक्रिया धीमी पाये जाने पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश।
एक्स ग्रुप पर भेजना सुनिश्चित करें। इस दौरान उन्होंने परियोजना निदेशक डूडा को निर्देशित किया गया कि नगरीय क्षे पॉपए2ए ddaत्र में प्रधानमंत्री आवास के सर्वे का कार्य सुचारु ढंग से सुनिश्चित कराया जाये और कोई भी पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित न रहने पायें।
Advertisment
इस दौरान उन्होंने कहा कि तहसील स्तरों पर बकायेदारों पर वसूली की कार्यवाही करने, आरसी का नियमित मिलान करने के साथ ही सरकारी जमीनों को सुरक्षित करते हुए जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश सम्बन्धितों को दिये गये।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा निर्धारित महीने के अनुरूप लक्ष्य वसूली के कार्य में तेजी लाया जाये, जिससे राजस्व वसूली के प्रगति में तेजी लाया जा सकें। इस कार्य में शिथिलता न बरती जायें, लक्ष्य पूरा न करने वालों की जिम्मेदारी तय की जाये।
Advertisement
उन्होंने कहा कि तहसीलो का काम समयबद्ध और बेहतर तरीके से करने के लिए कड़ाई के साथ उप जिलाधिकारी व तहसीलदार राजस्व कार्मिक अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि राजस्व मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाय, जमीनी विवादो का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाये, किसी भी हाल में जनता के साथ अन्याय न होने पायें, इसका भी ध्यान दिया जाये।
Advertisement
इस बैठक अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) वागीश कुमार शुक्ल, अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी सदर उत्कर्ष द्विवेदी, उप जिलाधिकारी दुद्धी निखिल यादव, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल आशीष त्रिपाठी, तहसीलदार सदर अमित कुमार सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रामलाल यादव सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।
सदर पुलिस ने किया तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार, चोरी की 6 बाइक बरामद
अंधेरे का लाभ उठा भागने वाले दो चोरो की तलाश में जुटी पुलिस
सोनभद्र। जनपद में सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चुर्क मोड़ के पास से चोरी की 6 बाइक के साथ तीन चोरों को गिरफ्तार करने में सफल रही तो वही दो चोर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गयी।
इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक के बताया कि गिरफ्तार बाइक चोर पिकअप से बाइक लोडकर बिहार बेचने की तैयारी में थे जिन्हे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की 6 बाइक बरामद हुई है।
Advertisement
जनपद में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के द्वारा चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्त्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत सदर कोतवाली पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर चुर्क जाने वाले मार्ग के बगल में बने एक टीन शेड से 06 मोटरसाइकिलों के साथ 03 चोरों को गिरफ्त्तार किया गया।
Advertisement
इस सम्बन्ध में धारा 317 (2), 317(3), 317(4), 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340 (2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
Advertisement
इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सदर कोतवाली पुलिस द्वारा रात्रि गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी
Advertisement
कि चार से पांच लोग चुर्क जाने वाले रोड के बगल में घसिया बस्ती के पास एक टीनशेड में चोरी की मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे है। जिसे किसी पिकअप से लादकर बिहार बेचने के लिए ले जाने वाले है।
Advertisement
इस सूचना पर थाना सदर कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा पुलिस लाइन जाने वाले मार्ग पर एक झोपड़ी के पास पहुंचे तो वहां खड़े संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो रात के अंधेरे का फायदा उठाकर दो व्यक्ति मौके से फरार हो गये एवं तीन व्यक्तियों को टीनशेड के अन्दर रखे चोरी की 06 मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया।
Advertisment
पुलिस ने की पूछताछ – वही गिरफ्तार बाइक चोरो ने पूछताछ में बताया कि यह जो मोटरसाइकिल है, हम लोगों ने भित्र भित्र जगहों से चुराकर इस टीनशेड में छिपाकर रखे थे तथा जिसे पिकअप में लादकर बिहार ले जाकर नम्बर प्लेट बदलकर कम दामों में बेच देते है।
Advertisement
वही जो लोग भाग गये उनका नाम राहुल पुत्र अज्ञात निवास बभनौली तेन्दु थाना सदर कोतवाली व चिरंजीव उर्फ आर्यन पुत्र रामचन्द्र निवासी बराक थाना शाहगंज है। जिनके द्वारा बिहार में ग्राहकों को सेट करके औने पौने दामों में बेचा जाता है जो पैसा बेचने पर मिलता है उसे आपस में हम सभी लोग बांट लेते है।
Advertisement
गिरफ्तार बाइक चोर- सत्यम चौबे पुत्र विपिन चौबे 20 वर्ष, निवासी लखनवार खुर्द, दिलीप यादव पुत्र रामसूरत यादव 30 वर्ष, निवासी लखनवार खुर्द और देवराज चौबे उर्फ राज चौबे पुत्र स्व० सुबास चौबे 18 वर्ष, निवासी मझिगाँव चौबे को गिरफ्तार किया।
वांछित बाइक चोर – राहुल पुत्र अज्ञात निवास बभनौली तेन्दु थाना रा०गंज और चिरंजीव उर्फ आर्यन पुत्र रामचन्द्र निवासी बराक थाना शाहगंज की तलाश में पुलिस जुटी है।
Advertisement
बरामदगीः- दो आपाची मोटरसाइकिल नम्बर UP 65 EM 2415, UP 65 EE 7330, एक स्पेलेण्डर प्रो वाहन संO UP 65B A 0975, एक हीरो एचएफ डिलक्स नम्बर UP 63 BB 0573, एक पल्सर मोटरसाइकिल नम्बर UP 64 AR 6773, एक होण्डा साईन (फर्जी नम्बर प्लेट) बरामद हुई।
Advertisement
इन बाइक चोरो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आशुतोष सिंह चौकी प्रभारी कांशीराम आवास, उप निरीक्षक विनोद यादव चौकी प्रभारी चुर्क, उप निरीक्षक जितेन्द्र सरोज, उप निरीक्षक संजय सिंह चौकी प्रभारी नई बाजार, मनीष कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, कन्हैया यादव, अभिमन्यु यादव, शशिकान्त सरोज शामिल रहे।
प्रत्येक महीने ग्राम पंचायतों में लगेगी ग्रीन चौपाल- Dm बीएन सिंह
DM की अध्यक्षता हुई जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक
सोनभद्र। शुक्रवार को जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक जिलाधिकारी बीएन सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।
Advertisement
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण के लिए जिन विभागों को जो भी लक्ष्य दिये गये थे, वह निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौध रोपण किये गये। वृक्षों की जीओ टैगिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करा लें।
AdvertismentAdvertisement
इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने ग्राम पंचायतों में ग्रीन चौपाल का आयोजन शासन के निर्देश के क्रम में किया जायेगा। उक्त ग्रीन चैपाल का आयोजन जिला पंचायत राज अधिकारी व वन विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर चौपाल का आयोजन सुनिश्चित करें।
Advertisement
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, डीएफओ राबर्ट्सगंज आशुतोष जायसवाल, डीएफओ ओवरा दिलीप कुमार तिवारी, डीएफओ रेनुकूट कमल कुमार, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, एसडीओ शत्रुधन तित्रपाठी, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
भक्ति, दीप और मंत्रोच्चार से गूंजा विंढमगंज का रामलीला मैदान
1500 दीपों से जगमगाया रामलीला मैदान
दीप यज्ञ व भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
विंढमगंज, सोनभद्र। स्थानीय रामलीला मैदान बीती रात भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रहा। अवसर था अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आई अखंड ज्योति कलश रथ यात्रा के स्वागत का। इसी क्रम में प्रज्ञा मंडल विंढमगंज के तत्वावधान में 1500 दीपों से सुसज्जित भव्य दीप यज्ञ और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ी।
Advertisment
शाम सात बजे जैसे ही रथ यात्रा रामलीला मैदान पहुँबी, पूरा परिसर दीपमालाओं की रोशनी से जगमगाने लगा। मिट्टी के दीपों की पंक्तियाँ मानो धरती पर तारों का संसार बिखेर रही थीं। दीपक गुप्ता ग्रुप की ओर से विशाल भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
अतिथि सत्कार के क्रम में वाराणसी जोन से आए गायत्री परिवार की टोली का स्वागत गायत्री मंत्र पट्टा, अभिषेक, माल्यार्पण और अक्षत-पुष्प से किया गया। मुख्य अतिथियों में पूज्य मान सिंह वर्मा, घनश्याम जी, रामलखन जी, अवधेश सिंह, अमरजीत सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
Advertisement
स्थानीय स्तर पर रामदास कुशवाहा, हुलास प्रसाद यादव, शिवशंकर कुशवाहा, ओमप्रकाश रावत, उमेश जायसवाल, राजेश केसरी, प्रेमचंद कुशवाहा, ओपी यादव, जितेंद्र शर्मा, लवकुश चंद्रवंशी, अरविंद गुप्ता, संजय गुप्ता, सुरेंद्र पासवान और उपेंद्र कुमार ने मिलकर अतिथियों का अभिनंदन किया।
Advertisement
दीप यज्ञ के दौरान व्यासपीठ की टोली ने भजन-कीर्तन के साथ प्रेरक वक्तव्य प्रस्तुत किए। उन्होंने मानव जीवन में नैतिक मूल्यों की गिरावट और बढ़ रही आसुरी प्रवृत्तियों पर चिंता जताते हुए समाज में देवत्व के उदय और संस्कारों की पुनर्स्थापना का आह्वान किया।
Advertisement
सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से एक बुराई का परित्याग करने का संकल्प लिया। इसके बाद प्रज्ञा की देवी गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र और अन्य वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच 1500 दीपों में आहुति दी गई। वातावरण मंत्रोच्चार और दीपों की ज्योति से अद्भुत आभा बिखेर रहा था।
Advertisement
अंत में आयोजित भव्य भंडारे में श्रद्धालु देर रात तक प्रसाद पाते रहे। आयोजन की पावन छटा और श्रद्धा की गहराई ने सभी उपस्थित जनों के हृदय में अमिट छाप छोड़ दी।
सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, चूर्क में चल रहे 11 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन शुक्रवार को संपन्न हुआ। शिविर में पतंजलि योगपीठ सोनभद्र के जिला महामंत्री एवं सोशल मीडिया प्रभारी युवा योगी संकट मोचन ने छात्रों को योग और प्राणायाम का महत्व समझाते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन के लिए योग सबसे बड़ा वरदान है।
Advertisment
उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग के छात्र आने वाले समय में देश का भविष्य हैं और नई-नई मशीनों का निर्माण इन्हीं के हाथों होना है। ऐसे में उनका मस्तिष्क तेज, शरीर स्वस्थ और जीवन अनुशासित होना आवश्यक है।
Advertisement
योग और प्राणायाम न केवल आलस्य और भूलने की बीमारी को दूर करते हैं, बल्कि मनुष्य को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त भी बनाते हैं।
Advertisement
तीसरे दिन के अभ्यास सत्र में भ्रामरी प्राणायाम, कपालभाति और सूक्ष्म व्यायाम के साथ-साथ दिनचर्या को संतुलित करने की शिक्षा दी गई। छात्रों को समय से सोने, समय पर उठने और पढ़ाई को नियमित ढंग से पूरा करने के सूत्र भी बताए गए।
Advertisement
शिविर के समापन पर छात्रों ने भजन प्रस्तुत किया। इंजीनियरिंग की छात्रा श्रद्धा और छात्र तरुश ने सुंदर भजन गाकर वातावरण को भक्ति और उत्साह से भर दिया।
Advertisement
साथ ही हास्य आसन, सिंह आसन और शांति पीठ का भी अभ्यास कराया गया, जिससे विद्यार्थियों में ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ।
Advertisement
शिविर में लगभग 200 छात्र और 50 छात्राएं शामिल रहे। सभी ने नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।