गांव-गांव जाएंगे, सबको योग सिखाएंगे: रवि प्रकाश त्रिपाठी
कराया गया योगाभ्यास, बताए गए योग के फायदे
नगवां बांध शिव मंदिर पर हुई पतंजलि योग समिति की बैठक
सोनभद्र। योग को प्रत्येक गांव के प्रत्येक घरों तथा प्रत्येक व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से,पतंजलि योग परिवार रॉबर्ट्सगंज इकाई के कुशल मार्गदर्शक रमेश राम पाठक , नगर संरक्षक शेषमणी तिवारी, पतंजली योग समिति जिला प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी, तहसील प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, पतंजलि किसान सेवा समिति जिला प्रभारी अरुण कुमार यादव,
Advertisment
पतंजलि योग समिति सह तहसील प्रभारी विजय कुमार प्रधान माझी द्वारा आयोजित एक दिवसीय योग शिविर व कार्यकर्ता बैठक रविवार को शिव मंदिर नगवा बांध पर आयोजित किया गया, जिसमें गांव-गांव, घर-घर सभी को योग सिखाने का संकल्प दिलाया गया।
भारत स्वाभिमान के जिला महामंत्री सुनील कुमार चौबे, नगर संयोजक दिनेश श्रीवास्तव द्वारा उपस्थित सभी लोगों को योग कराकर योग से होने वाले लाभ को बतलाया गया।
Advertisment
सर्व प्रथम सह तहसील प्रभारी विजय कुमार, अभिषेक सिंह तथा ब्रजभूषण चौबे को पतंजलि योग समिति के पदाधिकारीयों द्वारा अंग वस्त्र व योग संदेश देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पतंजलि किसान सेवा समिति के जिला संगठन मंत्री मोहर देव पांडेय, वरिष्ठ योग साधक चंद्र बहादुर सिंह, रूपनारायण सिंह,नागेंद्र नाथ चौबे, प्रमुख योग शिक्षक गोपाल दास केसरी,गणेश प्रसाद सोनी,
Advertisment
कमलेश कुमार पांडेय ,धर्मेंद्र चौरसिया, देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार,श्यामानंद, रामकेश ,अतरावती देवी, अमजद, मुराही देवी, सत्येंद्र चौबे, सुभावती देवी, चंद्रावती समेत काफी संख्या में भाई-बहन उपस्थित रहे। अंत में सभी योग साधकों द्वारा नगवा बांध भ्रमण कर प्रसाद ग्रहण किया गया।
बिना अलग राज्य सोनांचल बने चौमुखी विकास संभव नहीं: रोशन लाल यादव
विधानसभा चुनाव 2027 में सोनांचल संघर्षवाहिनी का प्रत्याशी लड़ेगा चुनाव
रॉबर्ट्सगंज ब्लाक के रौप घसिया बस्ती में आंदोलन की रणनीति बनाई
सोनभद्र। सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रोशन लाल यादव ने रविवार को रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के घसिया बस्ती के आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिना अलग राज्य सोनांचल बने सोनांचल का चौमुखी विकास संभव नहीं है।
Advertisment
उन्होंने कहा कि सोनांचल के आदिवासियों का कोई पुरसहाल नहीं है। आजादी के बाद से ही आदिवासियों की जल, जंगल और जमीन शोषणवादी ताकतें लगातार छीन रहीं हैं, इन पर सरकार का कोई अंकुश नहीं है। आज भी सोनांचल के आदिवासियों को पक्का घर और बिजली नहीं मिल सकी।
Advertisment
महामहिम राष्ट्रपति महोदय के गजेटियर के मुताबिक जो आदिवासी पच्चीस साल से अपने जल, जंगल और जमीन पर काबिज हैं उन्हें समुचित विस्थापित किए उनको पूर्ण रूप से बेदखल नहीं किया जा सकता है, लेकिन सोनांचल में वन विभाग इसका अनुपालन नहीं कर रहा है न ही सरकार उन्हें उक्त भूमि पर पट्टा देने की पहल कर रहा है।
Advertisment
दूसरी तरफ सोनांचल के बेरोजगारों के लिए सोनांचल की निजी कंपनियों में संविदा पर आई नौकरियां भी दलालों और संगठित माफियाओं के इशारे पर बाहरी लोगों को नौकरियां बेच दी गई, जिला प्रशासन मूक दर्शक की भूमिका निभाता रहा, भर्ती प्रक्रिया की एक गाइड लाइन तक जिला प्रशासन नहीं बनवा पाया इससे बड़ा शर्मनाक विषय क्या हो सकता है।
Advertisment
बदले में विस्थापित बेरोजगार जो अपने हक की बात कर रहे उनके ऊपर संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज कर उत्पीड़न किया जा रहा है।। आज सोनांचल के गांवों की सड़कें इतने जर्जर हालात में हैं कि चलने लायक नहीं हैं। सोनांचल का विकास दर आज शून्य पर पहुंच चुका है जनप्रतिनिधि अपने अपने विकास का डंका पीट रहे हैं।
Advertisment
रोशन लाल यादव ने यह भी कहा कि सोनांचल संघर्ष वाहिनी आने वाले 2027 के विधान सभा चुनाव में अपने दम पर अलग राज्य सोनांचल बनाने के मुद्दे पर सोनांचल की सभी सीटों पर जोरदार तरीके से लड़ेगी, गठबंधन के भी दरवाजे खुले रहेंगे। सोनांचल अलग राज्य बने इसके लिए जल्द सोनाचल संघर्ष वाहिनी सोनांचल में सोनांचल व्यापी जन आंदोलन करेगी।
बभनी, सोनभद्र। ग्राम पंचायत बभनी के धनबहवा टोला में शनिवार की रात हुई जोरदार बारिश एक मकान ढह गया। जिसमें मां, पुत्र, पुत्री दब गये। ग्रामीणोंकी मदद से दबे लोगों को निकाला गया।
Advertisment
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि हुए जोरदार बारिश से ग्राम पंचायत बभनी के धनबहवा टोला निवासी मूलदेव पुत्र रामसुंदर का घर ढह गया जिसमें उसकी पत्नी हीरामती 25 वर्ष, पुत्री सरस्वती 10और पुत्र 6 वर्षीय सुनील दब गए।
Advertisment
ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया घायलों को मामूली चोटे आयी लेकिन इनके हिस्से कि पूरा मकान ढ़हा गया। जबकि मूलदेव गुजरात काम करने गया।
Advertisment
मकान के ढहने से घर में रखा अनाज और घर की जरूरत का सारा समान खराब हो गया। इस बात की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से मुआवजा की मांग है।
सोनभद्र के किसानो ने ड्रेगन फ्रूट और स्ट्राबेरी की खेती कर बनायी अलग पहचानः दिनेश प्रताप सिंह
307.53 लाख लागत धनराशि की सड़कों का मंत्री ने फीता काटकर किये लोकार्पण व शिलान्यास
एकीकृत बागवानी मिशन योजना में उत्कृष्ट खेती करने वाले कृषकों को मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर किये सम्मानित
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, विधायक सदर, भाजपा जिलाध्यक्ष व कृषक बन्धुओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 125वें संस्करण का सजीव प्रसारण को देखा और सुना
कृषक बन्धुओं की सुविधा हेतु मीरजापुर जनपद में सेन्टर आफ एक्सलेंस फार द्वैगन फ्रूट यूनिट की हो रही है स्थापना मंत्री
सोनभद्र। कृषक बन्धुओं के आय में वृद्धि के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। सोनभद्र जनपद प्रदेश को सर्वाधिक राजस्य देने वाला जनपद है, इसके साथ ही यहाँ अनेक औद्योगिक इकाइयां स्थापित है जिससे लोगो को रोजगार मिल रहा है। इसके साथ ही यहां के किसान बंधुओ ने स्ट्राबेरी
Advertisment
और ड्रेगन फ्रूट की खेती करके अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हुए है। उक्त बात प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार मंत्री उद्यान कृषि विपणन व कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने एक कार्यक्रम में किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा।
Advertisment
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह, सदर विधायक भूपेश चौबे, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, रायबरेली भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धीलाल पासी,
Advertisment
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रमेश चन्द्र ने दीप प्रज्जवलन कर भगवान श्रीगणेश के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पंचायत रिसोर्स सेन्टर विकास भवन में खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, ड्राफ मोर क्राप योजना से सम्बन्धित कृषक गोष्ठी का शुभारंभ किया गया।
Advertisment
इस अवसर पर स्वतंत्र प्रभार मंत्री ने उपस्थित कृषक बन्धुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कृषक बन्धुओ की आय दोगुना करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से कृषक बन्धु औद्योगिक खेती करके अपनी आय दोगुना कर सकते हैं।
Advertisment
उन्होंने कहा कि मीरजापुर जनपद में सेन्टर आफ एक्सलेंस फार ड्रैगन फ्रूट यूनिट की स्थापना की जा रही है। मीरजापुर में कृषक बन्धुओं ने स्ट्राबेरी की खेती करके अपनी आय में वृद्धि कर रहे हैं। इसी प्रकार से जनपद सोनभद्र में ड्रैगनफ्रूट की खेती करके आय में वृद्धि हो रही है।
Advertisment
प्रधानमंत्री के मन की बात सुनते राज्यमन्त्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह आद्योगिक खेती करने का सबसे बड़ा लाभ यह होता है कि कम क्षेत्रफल में अधिक उत्पादन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। उद्यान विभाग की सहायता से आप औद्योगिक खेती कर सकते हैं,
Advertisment
औद्योगिक खेती करके कृषक एक एकड़ जमीन में 15 लाख रुपये तक आय अर्जित कर रहें हैं। लतावर्गीय फसल के लिए मचान उद्यान विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है और कोई भी खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाने पर कृषक बन्धुओं को 35 प्रतिशत तक सब्सिडी उद्यान विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जाती है।
Advertisment
उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण यूनिट लगाकर आप स्वयं की आय में वृद्धि करने के साथ ही आप दूसरे लोगों को भी रोजगार दे सकते हैं। वर्ष-2022 में प्रदेश में उद्यान विभाग द्वारा 74 लाख पौधों की नर्सरी तैयार की जाती थी जो 2025 में आज बढ़कर 28 करोड़ पौधे नर्सरी के माध्यम से तैयार किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक्सप्रेस वे बनाने का कार्य किया जा रहा है। दिल्ली से उत्तर प्रदेश का आम, रसिया को स्पोर्ट करने का कार्य भी हो रहा है।
Advertisment
उन्होंने कहा कि सोनभद्र जनपद ऐसा जनपद है जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था बेहतर करने में अधिक राजस्व देने वाला है, इसके अतिरिक्त इस जनपद में अनेक औद्योगिक इकाईयां भी स्थापित की गयी हैं, जिसके माध्यम से लोगों को रोजगार मिल रहा है। इस अवसर पर मंत्री ने 307.53 लाख लागत धनराशि की सड़कों का फीता काटकर लोकार्पण व शिलान्यास किये।
Advertisment
इस दौरान मंत्री, विधायक सदर भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता व कृषक बन्धुओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात के 125वें संस्करण का सजीय प्रसारण देखा और सुना। इस दौरान मंत्री ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसान बन्धु मान सिंह,
बाबुलाल मौर्य, दिलीप कुमार, शिवशंकर, शेषफल, जगनारायन तिवारी, अरुण रायचन्द्र, अजय पटेल, राकेश कुमार सिंह, रामरक्षा, तौशिक अहमद, रामनाथ को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विधायक घोरावल के प्रतिनिधि सुरेन्द्र मौर्या, डॉ० अश्वनी कुमार वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ० संजीव राव वैज्ञानिक, डॉ० एसके वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी मेवालाल, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
सोनभद्र। समाज में तेजी के साथ शक्तिशाली व्यक्तियों द्वारा कमजोर, मासूम, महिलाओं, बच्चों पर में हो रहे अनैतिक,अनाचार, व्यभिचार निवारण जैसे ज्वलंत मुद्दे पर आधारित विषय मानव शोषण का बदलता स्वरूप विषय पर इतिहासकार दीपक कुमार केसरवानी की परिचर्चा प्रसार भारती के एफएम ओबरा के 102.7 मेगा हॉर्स पर ग्राम जगत कार्यक्रम के अंतर्गत 01 सितंबर 2025 को शाम 6:05 बजे प्रसारित होगा। कार्यक्रम की प्रस्तुति आकाशवाणी के सचिन कुमार वर्मा एवं संचालन अख्तर अली करेंगे।
सन्तोष दयाल म्योरपुर, सोनभद्र। ब्लॉक म्योरपुर के स्थानीय कस्बे में स्थित मून स्टार इंग्लिश स्कूल सभागार में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सोनभद्र की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा सोनभद्र जगत नारायण यादव की देख रेख में सकुशल सम्पन्न हुआ।
AdvertismentAdvertisment
कार्यक्रम की शुरुआत श्री कृष्ण भजन व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन समाज की भलाई, नशामुक्ति ,दहेज प्रथा मुक्त विवाह, पर्यावरण संरक्षण, साक्षरता, सामाजिक उत्थान, कर्मकांड के लिए प्रशिक्षित कराने, संगठन विस्तार समेत विभिन्न बिन्दुओं पर कार्य रहा है
Advertisment
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के० पी० यादव ने कहा कि समाज को एकजुट होकर समाज के कुरितियों के खिलाफ खड़े रहने की जरूरत है तथा साथ ही सभी को युवाओं को नशा से दूर रहने व शिक्षित होने पर जोर दिया।
Advertisment
विभिन्न विषयों पर शोध कर चुके बिहार से आये विशिष्ट अतिथि चन्द्र किशोर अहीर ने सबको सामाजिक कुप्रथाओं को त्यागकर समाज को तार्किक व वैज्ञानिक तथ्यों को ही मानने की बात कही गौ रक्षा व जन सेवा पूर्वजों से हमने सिखा है कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे
Advertisment
प्रेम चन्द यादव अध्यक्ष प्रधान संघ ने अपने सम्बोधन में कहा कि आप सभी जाति के लोगों का सम्मान कीजिए तथा पाखंड से दूर रहिये अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की बैठक सम्पन्न इस मौके पर सत्यनारायण यादव वरिष्ठ अधिवक्ता, बुद्धि नारायण यादव पूर्व प्रधान, अभिनाथ यादव एड०,
AdvertismentAdvertisment
त्रिभुवन यादव ग्राम प्रधान गुलाल झरीया,नरेश यादव, राम आशीष यादव जिलाध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ, अशोक यादव बिरहा गायक जिलाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, निहाल चन्द यादव, उपदेश ,जगत नारायण, प्रदीप यादव, दयाशंकर,
मुरली मनोहर, कपिल देव यादव, राम किशुन, अन्तु, गगन बिहारी यादव, सन्तोष दयाल, दीनबन्धु क्षे०पं०स०, मनोज एड०, नरेश यादव,जयकान्त , संकल्प यादव,उपदेश यादव देवेंद्र, अश्वनी, राजेश यादव, शिव पूजन समेत काफी लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन हरिहर यादव ने किया/
बांके बिहारी मंदिर में धूम धाम के साथ मनाया गया राधा अष्टमी का पर्व
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। नगर के रामलीला मैदान में स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में रविवार को राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
Advertisment
राधा रानी के जन्मोत्सव पर देर शाम तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालुओं द्वारा हरि नाम संकीर्तन, राधा नाम जप किया गया। जिसे सुनकर वहां उपस्थित लोग भाव विभोर हो उठे।
Advertisment
इसके बाद महाआरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक जितेंद्र कुमार सिंह, पवन जैन, प्रमोद गुप्ता, राम प्रसाद यादव, राकेश गुप्ता, आनंद मिश्रा, धीरज जलान, सचिन गुप्ता, धर्मेंद्र, बचउ पांडे, धर्मेंद्र, मनोज, आशीष अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव
महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लो एमएम लिया भाग
सोनभद्र। जायसवाल यूथ क्लब महिला मंडल सोनभद्र शनिवार को उरमौरा स्थित एक होटल में तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गणपति देव एवं कुल देवता श्री सहस्त्रबाहु जी के पूजा आरती से किया गया।
Advertisement
इस अवसर पर अध्यक्ष नीलम जायसवाल ने कहा की तीज महोत्सव भारतीय महिलाओं का एक पारंपरिक त्यौहार है सभी महिलाओं को मनाना चाहिए। तीज महोत्सव में नृत्य का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
Advertisment
महिलाओं के बीच म्यूजिकल चेयर हौजी अंताक्षरी और भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष गुंजा , कोषाध्यक्ष आशा संगठन मंत्री अर्चना सांस्कृतिक मंत्री सुमन, सोनिया, सीता, विजेता ,सुमन,
Advertisement
श्रद्धा, मोनिका, अनीता ,चंद्रप्रभा, प्रियंका , गीति, मधु, कविता, राजकुमारी, अमृता, एवं चांदनी एवं अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। अध्यक्ष नीलम जायसवाल ने सभी महिला सदस्यों एवं पत्रकार बंधुओ का आभार व्यक्त किया।
10 हजार रूपये अर्थदंड, न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी
जेल में बितायी अवधि सजा में समाहित की जाएगी
साढ़े तीन वर्ष पूर्व हुए सावित्री देवी हत्याकांड का मामला
सोनभद्र। साढ़े तीन वर्ष पूर्व हुए सावित्री देवी हत्याकांड के मामले में शनिवार को सुनवाई करते हुए सत्र न्यायाधीश राम सुलीन सिंह की अदालत ने दोषसिद्ध पाकर दोषी पति रग्घू वादी को सश्रम आजीवन कारावास व 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
Advertisement
अर्थदंड न देने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
Advertisment
अभियोजन पक्ष के मुताबिक संतोष वादी पुत्र स्वर्गीय रामलाल वादी निवासी झनकपुर (रनदह), थाना बभनी, जिला सोनभद्र ने बभनी थाने में आरबीदी तहरीर में अवगत कराया था कि उसके पिता की मौत करीब 35 वर्ष पूर्व हो गई है।
Advertisement
पिताजी की मौत के बाद उसके चाचा रग्घू वादी ने उसकी मां सावित्री देवी के साथ शादी कर लिया। उसके बाद वे लोग अलग रहने लगे और शादी के कुछ ही दिनों के बाद उसकी मां को प्रताड़ित करने लगे। इसके अलावा घर आने जाने व मिलने से भी मना कर दिया।
Advertisement
जब 14 अप्रैल 2022 को अपनी बेटी की शादी कर रहा था तो चाचा रग्घू वादी के मना करने के बावजूद भी उसकी मां कार्यक्रम में शामिल हुई। इसके बाद से चाचा और नाराज हो गया तथा मारपीट करने लगा। इसी बात को लेकर दो तीन दिनों से दोनों के बीच लड़ाई झगड़ा हो रहा था।
23/24 अप्रैल 2022 की रात करीब 12 बजे चाचा ने उसकी मां सावित्री देवी को बेरहमी से मारपीट कर उसके मुंह और गले में पेचकस घोपकर हत्या कर दिया। पेचकस अभी भी मुंह में घोपा हुआ है। लाश मौके पर पड़ी है। आवश्यक कार्रवाई की जाए।
Advertisement
इस तहरीर पर पुलिस ने 24 अप्रैल 2022 को एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दिया। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने पर न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था।
Advertisement
मामले की सुनवाई के दौरान जहां अभियुक्त रग्घू वादी के अधिवक्ता ने पहला अपराध बताते हुए कम से कम दंड दिए जाने की याचना की, वहीं जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी ज्ञानेंद्र शरण रॉय ने हत्या का मामला बताते हुए अधिक से अधिक दंड देने की याचना की।
Advertisement
अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्कों को सुनने, गवाहों के बयान व पत्रावली का अवलोकन करने के बाद दोषसिद्ध पाकर दोषी पति रग्घू वादी को सश्रम आजीवन कारावास व 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर 3 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई अवधि सजा में समाहित की जाएगी।
एडीजे ने बाल सम्प्रेक्षण गृह के किशोरों का जाना हाल
मौके पर 48 मिले आवासित, 17 थे विधि विरुद्ध में निरुद्ध, मध्यस्थता अभियान के प्रति किया जागरूक, मुख्यधारा की दी सीख।
सोनभद्र। शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) मिर्जापुर का निरीक्षण कर राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान से सम्बन्धित साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन कर किशोरों को मुख्य धारा की सीख दी।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशों ने प्रभारी सहायक अधीक्षक/केयर टेकर चन्द्र यादव व सम्बन्धित स्टाफ को निर्देश दिया कि राजकीय संप्रेषण गृह किशोर मिर्जापुर की सफाई आदि की व्यवस्था प्रतिदिन करना तथा किशोरों के भोजन आदि की व्यवस्था मीनू अनुसार, उनकी पढ़ाई चिकित्सा खेल व मनोरंजन का प्रबंध मानक के अनुसार सुचारू करना सुनिश्चित करें।
Advertisement
खाने-पीने की व्यवस्था मीनू के अनुसार होने की पुष्टि की तथा उन्हें किशोर न्याय अधिनियम बाल अधिकार से संबंधित अन्य विधिक प्रावधान, शिक्षा का अधिकार, लैंगिक अपराधों से संबंधित विधिक अधिनियमों की जानकारी सामुदायिक भाव से दी।
Advertisement
निरीक्षण के दौरान वहां 48 किशोर आवासित मिले जिसमें जनपद सोनभद्र के 17 विधि के विरुद्ध बालक आवासित पाए गए उक्त सभी बालकों से उनकी समस्याओं से संबंधित पूछताछ किया गया। इस अवसर पर केयरटेकर चन्द्र यादव व समस्त स्टाफ आदि की उपस्थिति रही।
Advertisment
यह जानकारी देते हुए अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने बताया कि प्रचलित विधिक सहायता कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किशोरों की सामान्य दशा के निरीक्षण के क्रम में यह दौरा किया गया।