संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मवेशियों की मौत

HIGHLIGHTS

  • संदिग्ध परिस्थितियों में तीन मवेशियों की मौत

सोनभद्र।  विकास खंड चोपन अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा के गौराही टोले में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किसान के तीन बैलों की मौत हो गई। मवेशियों की अचानक मौत से परिवार सदमे में है और किसान के समक्ष खेती-बारी के लिए बड़ा संकट खड़ा हो गया है। ग्राम निवासी जयमंगल पुत्र रामस्वरूप पनिका के अनुसार, उसके तीनों बैल प्रतिदिन की तरह गुरुवार को जंगल में चरने के लिए गए थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कहीं पता नहीं चल सका।

Advertisement

शुक्रवार की सुबह जब जयमंगल अपने बेटे रामजनम और पत्नी के साथ फिर से उनकी तलाश में जंगल गया, तो मवेशी मृत अवस्था में मिले। इनमें से एक बैल नाले के पार, दूसरा नाले के अंदर और तीसरा कुछ दूरी पर कोश्माई नामक स्थान पर मृत पाया गया।

Advertisement

किसान के लिए ये बैल केवल पशु ही नहीं, बल्कि उनकी आजीविका और किसानी के मुख्य साधन थे। इस घटना की सूचना तुरंत क्षेत्रीय लेखपाल कुलदीप सिंह को दे दी गई है। फिलहाल मवेशियों की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है और क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। स्पष्ट कारण जांच के उपरांत ही सामने आ पाएगा, जिसके बाद ही पशुपालक को मुआवजे जैसी सरकारी सहायता की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement 
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें