सावन की बरसे बदरिया शिव के नाचे कावड़िया, कजली महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

HIGHLIGHTS

  • कजली महोत्सव में झूमे शिव भक्त, लगे हर हर महादेव के जयकारें
  • श्री संकट मोचन हनुमान जी की हुई दिव्य आरती
  • भक्तों ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद

सोनभद्र। जिला मुख्यालय राबर्ट्सगंज स्थित श्रीराम जानकी संकट मोचन मंदिर पर शनिवार की देर शाम भव्य कजली महोत्सव व भजन संध्या का आयोजन मंदिर के पुजारी राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में कराया गया। इस अवसर भजन गायक दिलकश भारती व दिव्यांश विश्वकर्मा ने कजली महोत्सव का शुभारंभ श्री गणेश भजन से किया।

Advertisement

उसके पश्यात उन्होंने सावन के बरसे बदरिया शिव के नाचे कांवरिया सहित एक से बढ़कर एक कजली एवं भजनों का गायन किया जिसे सुनकर वहां उपस्थित  श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के भजनों की धुन पर झूमने लगे।
वही भजन गायको के साथ तबला पर मुन्ना पाठक व बैंजो पर रामानंद विश्वकर्मा ने संगत किया। 

Advertisement

  इसके पूर्व प्रधान पुजारी राजकुमार पांडे द्वारा मंदिर में स्थापित श्री राम दरबार व संकट मोचन हनुमान जी का भव्य श्रृंगार कर दिव्य आरती की गई।
इसके पश्चात मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर के व्यवस्थापक डूंगरमल अग्रवाल, सत्येंद्र दुबे, अनुज शुक्ला, गया प्रसाद सिंह, शिवा पांडेय, जनार्दन, दीपू पांडेय, सुरेश नंदन मिश्रा, दादे चौबे, राहुल, देवानंद सोनी, केतन मोदनवाल, हिमांशु श्रीवास्तव , कारन, अभिषेक पांडेय, राकेश, रामशंकर शुक्ला, महेश शुक्ला, अमित पांडेय सहित भारी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें