HIGHLIGHTS
- दी आर्यंस एकेडमी, संत नगर, रॉबर्ट्सगंज
सोनभद्र। कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में एक द्वितीय वर्ष की प्रशिक्षु डॉक्टर मोमिता डेबनाथ को कॉलेज परिसर के सेमिनार हॉल में मृत पाया गया। बाद में पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि उसके साथ बलात्कार हुआ था और बाद में उसकी हत्या भी कर दी गई।

इस घटना को लेकर शनिवार को दी आर्यंस एकेडमी, संत नगर, रॉबर्ट्सगंज की बच्चियों ने इस निर्मम व दिल दहला देने वाले बलात्कार की घटना के विरोध मे कैंडील मार्च निकाल कर घोर विरोध प्रदर्शित करते हुए कहा कि 12 साल बाद वही कहानी वही विरोध लेकिन हम अभी भी बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।

जब महिलाएं व लड़कियां अपने घरों से लेकर बसों में सार्वजनिक स्थानों पर यहां तक कि कार्यस्थल या सामान्य रूप से कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर सकती हैं और इन्हें लगातार डर के साथ रहना पड़ता है कि वह निर्भया भाग एक, भाग दो और बहुत कुछ हो सकती हैं।

वही कक्षा 8 की एक छात्रा ने बड़े ही दर्द भरे शब्दों में कहा कि हम आज भी आजाद नहीं है अगर आजाद होते तो आज यह डॉक्टर बेटी जिंदा होती। बेटियों ने सीधे तौर पर सरकार से मांग की कि ऐसे दरिंदों को तुरंत और तुरंत फांसी की सजा सुनाई जानी चाहिए ।जिससे आइंदा ऐसी दरिंदगी करने से पहले कोई भी सोचेगा।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य चित्रा जालान ने कहां कि हमारे घर, समाज ,या फिर राष्ट्र के लिए बहुत निंदनीय है। सरकार को कठोर से कठोर कदम उठाना चाहिए। व बेटियों को बताया कि ये खुदगर्जी की दुनिया है यहां सबको अपनी अपनी पड़ी है इसलिए तुम सभी को अपना ख्याल व सुरक्षा स्वयं करना पड़ेगा।

वहीं प्रबंध निदेशक विनोद कुमार जालान ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि इसमें कोई भूल चुक हो जाती है तो किसी भी स्तर पर माफ ना करते हुए कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। इस अवसर पर सुषमा पांडे, रोमा, पूजा, प्रियंका, अपर्णा ,सृष्टि आदि लोग उपस्थित रहे।

































