HIGHLIGHTS
- राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सोनभद्र ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव
सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से रक्षाबंधन उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह सोनभद्र नगर में मनाया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (काशी प्रांत) के सह प्रांत कार्यवाह डॉ. राकेश तिवारी जी, प्रोफेसर,अर्थशास्त्र विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने अपने उद्बोधन मे कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छह उत्सव मे एक प्रमुख उत्सव रक्षाबंधन उत्सव है,जो रक्षा का संकल्प दिलाता है।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विशाल हिंदू समाज को जागृत करने के लिए रक्षाबंधन जैसे उत्सव को प्रतिवर्ष समरसता के रूप में मनाता है। परिवार की एकता बनाए रखना और परिवार की एकता से ही समाज की एकता एवं सामाजिक संगठन संभव है। समाज की एकता से ही राष्ट्र को सुरक्षित रखा जा सकता है । देश विरोधी ताकतें आज हमारे हिंदू परिवारों को तरह-तरह से तोड़ने के लिए प्रयासरत हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयंसेवक संकल्प ले कि समरसता उसके घर से शुरू हो। रक्षाबंधन सिर्फ भाई-बहन का ही उत्सव नहीं, अपितु राष्ट्र व समाज की रक्षा का संकल्प है, इसलिए परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधते हैं। रक्षा सूत्र में बंधकर एक दूसरे को रक्षा का वचन देते हुए एक विशाल सुदृढ़ समाज का संगठन करते हैं ताकि देश की आसुरी शक्तियां पराजित हो जाएं।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का संकल्प है कि हिंदू समाज संगठित हो तथा समाज में समरसता का भाव हो और देश का गौरव एवं वैभव अक्क्षुण रहे।

स्वयंसेवकों व माताओं बहनों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांधकर सामाजिक समरसता व रक्षा का संदेश दिया। कार्यक्रम में नगर संघचालक सुरेश केशरी, जिला कार्यवाह ब्रजेश, सह जिला कार्यवाह राम लगन,विभाग बौद्धिक प्रमुख नंदलाल, जिला कुटुंब प्रबोधन प्रमुख संतोष, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन नगर कार्यवाह महेश, सह नगर कार्यवाह बृजानंद, नगर व्यवस्था प्रमुख संगम, नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, नगर संपर्क प्रमुख अनिल,नगर प्रचार प्रमुख आशीष अंकित, नीतीश,चित्रा जालान, नीतू आदि गणमान्य व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


































