वृक्षों को रक्षा बांध कर संरक्षण का लिया संकल्प

सोनभद्र। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवा सोनभद्र पर हरियाली आंदोलन के संयोजक डॉ बृजेश महादेव ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा के नेतृत्व में बच्चों ने वृक्षों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय प्रांगण में रोपित नीम पीपल आम बकायन केशिया गम्हार सहित दर्जनों वृक्षों को डॉ बृजेश महादेव के साथ बच्चों ने रक्षा बांधा।

Advertisement

इस अवसर पर डॉ बृजेश महादेव ने कहा कि जहां है हरियाली वहां है खुशहाली इसलिए पौधरोपण के साथ उनका संरक्षण जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखना आवश्यक है, क्योंकि शुद्ध पर्यावरण में सभी प्राकृतिक घटक शुद्ध रहेंगे,पर्यावरण संरक्षण हेतु पेड़ पौधे लगाएं, हरियाली बढ़ाएं।

Advertisement

इससे पर्यावरण में प्राकृतिक चक्र अच्छी तरह से चलता रहेगा। पर्यावरण शुद्ध होने से प्रकृति में मौजूद विभिन्न तरह के जीवों का स्वास्थ्य बना रहेगा। बता दें कि डॉ बृजेश महादेव द्वारा हजारों पौधरोपण करके उनका संरक्षण किया जा रहा है साथ ही जनसाधारण को भी पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करते आ रहे हैं। समय समय पर बीज व पौधों का वितरण भी करते हैं। अतिथियों को भी उपहार स्वरूप पौधें भेंट करते हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति आप का कार्य अनुकरणीय है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें