HIGHLIGHTS
- जिले में चर्चित पति पत्नी हत्याकांड मामले में शनिवार को पीड़ित परिवार के घर मिलने यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल पहुंचे इस दौरान मंत्री ने बोला कि 24 घण्टे में पति-पत्नी हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस नही किया गिरफ्तार तो ऊपर करूंगा बात
सोनभद्र। जिले चर्चित पति-पत्नी हत्याकांड मामले में शनिवार को पीड़ित परिवार के घर मिलने यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल पहुंचे । मंत्री आशीष पटेल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए पुलिस अधिकारियों की जमकर क्लास ली ।

उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आखिरकार हत्यारे गिरफ्त में क्यों नहीं आए ।इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेट भी दिया और कहा कि यदि 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा नहीं हुआ तो वे ऊपर बात करेंगे ।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए आशीष पटेल ने कहा कि घटना बेहद दुखद है और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर खुलासा करने को कहा है । उन्होंने कहा कि 24 घंटे के अंदर हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे और उन्हें ऐसी सजा दी जाएगी कि उनकी पुश्तें याद रखेंगी ।

इस दौरान मंत्री आशीष पटेल ने यह जरूर माना कि हत्या के खुलासे में देर जरूर हुई है लेकिन उन्होंने आसआश्वस्त किया कि दोषियों को बख्सा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी ।

आपको बता दे की राबर्ट्सगंज कोतवाली से महज 300 मीटर और धर्मशाला पिकेट से महज 100 मीटर दूर राज टॉकीज के पास 10 अगस्त की सुबह व्यवसायी धर्मेंद्र पटेल व उनकी पत्नी की उनके आवास पर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी । हत्या के बाद पूरे नगर व पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया था ।

इस घटना के बाद पुलिस गश्त पर भी सवाल उठने लगे थे । इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पुलिस लगातार दबिश दे रही थी लेकिन खुलासा न होने से परिवार भी निराश दिखने लगे थे ।
मंत्री आशीष पटेल के आगमन से पहले लोगों ने दम्पत्ति हत्या कांड का खुलासा करने को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन भी किया































