HIGHLIGHTS
- अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स द्वारा खेल के मैदान निर्माण के लिए किया गया भूमि पूजन
अजीत कुमार सिंह
सोनभद्र। सलाईबनवा अडानी फाउंडेशन, ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा द्वारा समुदायिक अवसंरचना कार्यक्रम के अन्तर्गत पनारी पंचायत के लोहियाकुंड मे खेल के मैदान निर्माण का भूमि पूजन ए.सी.सी. सीमेंट वर्क्स सलाईबनवा के एच.आर. हेड दुर्गा प्रसाद गौतम और मुख्य सुरक्षा अधिकारी राम प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से किया,

इस विषय पर अडानी फाउंडेशन के मनोज चौबे ने विस्तार से जानकारी दिया, साथ ही यह भी बताया कि अडानी फाउंडेशन स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका, पशुधन विकास,जल संरक्षण,ग्रामीण अवसंरचना, कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में सतत् प्रयासरत है। इस अवसर पर अडानी फाउंडेशन के प्रमेश बालान, क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री अवधेश कुमार, चन्द्रभान यादव और गांव के अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।





































