जिला प्रशासन ने विवेकानंद प्रेक्षागृह में कराया कवि सम्मेलन का आयोजन

HIGHLIGHTS

सोनभद्र। जिला प्रशासन द्वारा विवेकानंद प्रेक्षागृह में कवि सम्मेलन का आयोजन स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में शाम को आयोजित किया गया जिसमें अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार अजयशेखर जिला सूचना अधिकारी तथा नगरपालिका सोनभद्र नगर अधिशासी अधिकारी के द्वारा दीपदान कर विधिवत शुभारंभ वाणी वंदना ईश्वर विरागी, मन पावन मां निर्मल कर दे से आगाज हुआ।

Advertisement

सभीं कवियों को अंगवस्त्र लेखनी पुस्तिका देकर सम्मानित किया गया।ओज की कवयित्री कौशल्या कुमारी चौहान ने दिल में हिंदोस्तान रखती हूं गीता बाइबिल कुरान रखती हूं सुनाकर देशभक्ति का जज्बा जगाया। प्रथम सत्र का संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार भोला नाथ मिश्र द्वारा जनपद सोनभद्र का स्वतंत्रता संग्राम के योगदान व कौमी एकता के संदर्भ में वृहद  वक्तव्य देकर समूचे परिदृश्य को रेखांकित किया गया।

Advertisement

संयोजक जगदीश पंथी ने दूसरे सत्र का संचालन करते हुए,,,शहीद के अर्थ बतावै के दिन हौ पन्द्रह अगस्त सुनाया। शहीद स्थल प्रवंधन ट्रस्ट करारी सोनभद्र के निदेशक प्रदुम्न त्रिपाठीएड ने ,, तिरंगा तुझे हम कभीं झुकने नहीं देंगे,,मिट जायेंगे खुद तुझे मिटने नहीं देंगे सुनाया वाहवाही बटोरी।

Advertisement

प्रभात सिंह चंदेल ने जिगर में हिंद हांथ में तिरंगा है तो वहीं दिलीप सिंह दीपक ने तुम सब कुछ बेच दो लेकिन हिंदुस्तान मत बेचो सुनाकर सत्ता को नसीहत दी।शायर अब्दुल हई ने,रो के बुलबुल ने कहा कैद से रिहा न करो गुलसितां पर अभी सैयाद के पहरे होंगे गंभीर रचना देकर गतिज ऊर्जा प्रदान किया। धर्मेश चौहान एड ने देश पे मेरा सबकुछ तन मन धन समर्पित है

Advertisement

सुनाकर राष्ट्र अनुराग जगाया तो वहीं जयराम सोनी सुधाकर स्वदेशप्रेम दयानंद दयालू दिवाकर द्विवेदी मेघ अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डा, रचना तिवारी राकेश शरण मिस्र एडवोकेट पारसनाथ मिश्र प्रेमी बौद्ध अनुपमा वाणी कवयित्री अमरनाथ अजेय दीपक केसरवानी सुधाकर स्वदेशप्रेम ने विविधता युक्त गीत गजल मुक्तक छंद सवैया श्रृंगार नवगीत लोकभाषा ओज वीर रस की कविताएं सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ साहित्यकार अजयशेखर ने गरीबी भुखमरी अब न रहने पायेंगी यहां,, भाषणों का दाना रोज बांटा जा रहा,

Advertisement

सुनाकर तथा देश की दशा दिशा को रेखांकित करते हुए देश को सत्ता के केन्द्र में रखकर काम करने की नसीहत दी और आयोजन को विराम दिया। आभार जिला सूचना अधिकारी धन्यवाद ज्ञापित नगरपालिका अधिशासी अधिकारी ने व्यक्त किया।इस अवसर पर सैकड़ों श्रोतागण देर शाम तक जमे रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)




Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें