देश सेवा प्रत्येक नागरिकों का कर्तव्य है- दीपक कुमार केसरवानी

सोनभद्र। विंध्य संस्कृति शोध समिति उत्तर प्रदेश ट्रस्ट के प्रधान कार्यालय पर स्वतंत्रता की 78 वी वर्षगांठ के अवसर पर ट्रस्ट के निदेशक दीपक कुमार ने भारत माता की चित्र पर माल्यार्पण करते हुए ध्वजारोहण किया।
  

Advertisement

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि-” पूर्वजों की त्याग, तपस्या, बलिदान से हमें आजादी प्राप्त हुई है जिसके कारण हम आजाद हवा में सांस ले रहे हैं, आजादी को अक्षुणय बनाए रखने के लिए हमें हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए, समाज के हर वर्ग के लोगो को देश सेवा का कार्य करना चाहिए, देश सेवा प्रत्येक नागरिकों का कर्तव्य है।
 

Advertisement

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री राम के पुत्र सोहनलाल केसरवानी ने कहा कि-“आज हमें अपनी आजादी की कीमत पहचानी होगी और आजादी के 78 साल का सफर हमारे देश ने तय किया और वर्तमान प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने तरक्की किया , हमें आशा और विश्वास है कि हमारा देश इसी प्रकार से सफलता की और अग्रसर रहेगा।

Advertisement


     सोनभद्र नगर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि-आजादी का दिन संकल्प लेने का दिन है कि हम देश की सेवा में अग्रसर रहेंगे, अपने पूर्वजों के सपनों को साकार करेंगे निरंतर स्वतंत्रता के प्रति जागरुक रहेंगे।
    

Advertisement

इस अवसर पर कवि सुशील राही, अमरनाथ अजेय, गायत्री परिवार के जिला समन्वयक राजकुमार “तरुण” आचार्य अरविंद स्वामी, प्रकाश केसरी, साहित्यकार प्रतिभा देवी, मोहनलाल केसरी, रिशु केसरी,  हर्ष केसरी, श्याम शंकर गुप्ता, मोहनलाल आदि विशिष्ट जनों नेअपना- अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)



संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें