HIGHLIGHTS
पशु पालक उदित के रोजी- रोटी पर कहर-
सन्तोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। म्योरपुर थानान्तर्गत ग्राम पंचायत- पड़़री के कोईलार गड़ई टोला में पशुपालक उदित बैगा पुत्र लोचन बैगा के गाय बैल घर के पास बाँधें थे 15 अगस्त को शाम के समय जोर शोर से तड़कते समय आकाशीय बिजली गिरने से 8 जानवरों की मौत हो गई जिसमें 2 बैल, 3 दुधारू गाय, 2 बलिया,

1 बछड़ा की मौत हो गई किसान व ग्रामीणों ने बताया की गाँव व क्षेत्र में अक्सर आकाशीय बिजली गिरने की घटनाऐं आती रहती है आज 16 अगस्त को पशु डा० ऋषि भाष्कर अपने सहयोगियों माया शंकर पाठक, दयाशंकर, लोकनाथ के साथ मौके पर पहूँच कर जायजा लिया गया।

परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है ग्रामीणों व परिजनों ने जिलाधिकारी व सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर मुआवजे की मांग की है/




































