HIGHLIGHTS
- यूनाइटेड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहरी स्थित यूनाइटेड ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे यूपी पुलिस के श्री कृष्णा मेहता ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश की आजादी का मूल्य समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी अनेकों देशभक्तों के बलिदान के उपरांत मिली है।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा भारत सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान की पराकाष्ठा के कारण विश्वगुरु माना जाता है। इसलिए आज के पावन दिवस पर हम सभी को यह संकल्प करना चाहिए कि भारत को विश्वगुरु बनाए रखने में हम सदैव तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर यूनाइटेड ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के प्रबंधक प्रबंधक – राम किंकर पटेल, संचालक विशाल केसरी, मैनेजर सुप्रिया जायसवाल, अध्यापिका आंचल मौर्या, डॉक्टर नागेंद्र मौर्य, मनोज मौर्य, योगेश्वर, अरुण मौर्य, विमलेश मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



































