HIGHLIGHTS
- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण
सोनभद्र। गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोनभद्र नगर कार्यालय पर ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्यात नगर संघ चालक सुरेश जी ने अपने उद्बोधन में सभी को 78वें स्वतंत्रता दिवस शुभकामनाएं देते हुए माँ भारत भारती की स्वाधीनता के महायज्ञ में स्वयं की आहुति देने वाली सभी हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन किया।

एक भारत-श्रेष्ठ भारत का संकल्प
उन्होंने कहा कि आज के पावन दिन हम सभी ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत, विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए संकल्पित हों।

संविधान और नागरिक कर्तव्य
जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह ने कहा कि,स्वतंत्रता के बाद संविधान के रूप में प्रत्येक नागरिक के अधिकार व कर्तव्य निर्धारित है।


नागरिक कर्तव्यों का पालन
आज के अवसर पर हमें अपने अधिकारों के पहले अपने नागरिक कर्तव्यों के पालन का संकल्प लेना चाहिए यही अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर विभाग प्रचारक उपेंद्र, जिला प्रचारक राहुल, सह जिला कार्यवाह रामलगन, नगर कार्यवाह महेश,नगर व्यवस्था प्रमुख संगम,मनोज जालान, दिनेश, मनोज आदि उपस्थित रहे।


































