HIGHLIGHTS
- व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में व्यापारी समस्या पर हुई चर्चा
सोनभद्र। व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में उ प्र उद्योग व्यापार मण्डल सोनभद्र ने जिले के व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा करते हुये जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा राबट्सगंज नगर में हुये व्यापारी दम्पति की जधन्य हत्या का खुलासा अतिशीघ्र कर दोषियो पर कठोर कार्यवाही जिले के नरायनपुर हाथी नाला राजमार्ग पर बने,

ब्रेकर पर रेडियम पेन्टीग होनी चाहिए, रेलवे स्टेशन राबट्सगंज मे ज्यादातर ट्रेन शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे की बीच आती जाती है स्टेशन रोड पर पुलिस पेट्रोलिग हो फ्लाई ओवर के एन्ट्री ऐक्जीट पर सिग्नल लगना चाहिए, रोडवेज़ की बसे रात्रि में नगर के बाहर फ्लाई ओवर के पास उतार देती है इन सभी समस्याओं के कारण नगरीय क्षेत्र में कभी भी बड़ी धटना हो सकती है

अन्य कई समस्याओं पर चर्चा हुई जिसपर अपर पुलिस अधीक्षक के द्वारा आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान कराया जायेगा बैठक में जिला बरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, जिला महामंत्री राजेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष अजीत जायसवाल, युवा जिला अध्यक्ष रमेश जायसवाल, नगर अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, नगर संगठन मंत्री अभिषेक केशरी, फल सब्जी मण्डी अध्यक्ष श्याम बाबु, युवा जिला उपाध्यक्ष, आन्नद गुप्ता, जिला संगठन मंत्री, राजेश सोनी आदि व्यापारी गण उपस्थिति थे




































